बड़ी खबर LIVE: CBSE OSM विवाद की जांच के लिए कमेटी गठित, चेयरमैन और सेक्रेटरी हटाए गए

देश की सबसे बड़ी परीक्षा संस्था सीबीएसई में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। बोर्ड की कार्यप्रणाली और हालिया विवादों को लेकर एक्शन में आई सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए सीबीएसई के अध्यक्ष और सचिव को पद से हटाकर उनका तबादला कर दिया है।

फोटोः सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में कुदरत का कहर! दो जगहों पर फटा बादल

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने की दो घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं में किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है।

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि मैंने अभी-अभी डीसी किश्तवाड़, पंकज शर्मा से बात की। आज किश्तवाड़ जिले में बादल फटने की दो घटनाएं सामने आईं। पहली घटना सारथन के गहान इलाके में हुई, जबकि दूसरी घटना माचीपाल से रिपोर्ट की गई।

मौके से मिली शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, दोनों ही जगहों पर किसी के हताहत होने, घायल होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की कोई खबर नहीं है। अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी), किश्तवाड़, पवन कोटवाल (जेकेएएस) ने पुष्टि की है कि अब तक जान-माल के किसी भी नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।

उन्होंने आगे कहा कि जिला रेड क्रॉस, पुलिस और राजस्व विभाग की टीमों को मौके पर भेज दिया गया है। ये टीमें स्थिति का जायजा लेने के लिए प्रभावित जगहों का दौरा कर रही हैं। सड़कों के बंद होने की खबरें मिली हैं, और प्रभावित सड़कों को जल्द से जल्द साफ करके दोबारा खोलने के लिए कर्मचारियों और मशीनों को काम पर लगा दिया गया है।

सूर्या हत्याकांड : गाजियाबाद के खोड़ा में तनावपूर्ण शांति, तीन मदरसे सील

गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में सत्यापन कार्य तेज करते हुए प्रशासन ने मंगलवार को तीन गैर-मान्यता प्राप्त मदरसों को सील कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह कार्रवाई 17 वर्षीय सूर्या चौहान की हत्या कथित तौर पर उसके दोस्त असद और उसके साथियों द्वारा किये जाने के बाद की जा रही है। मामले का मुख्य आरोपी असद पुलिस के साथ एक मुठभेड़ में मारा जा चुका है।

इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। कई दुकानें मंगलवार को बंद रहीं, जिनमें दोनों समुदायों के सदस्यों द्वारा संचालित प्रतिष्ठान भी शामिल थे। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षाकर्मी तैनात किये गए हैं।

CBSE OSM विवाद की जांच के लिए कमेटी गठित, चेयरमैन और सेक्रेटरी हटाए गए

देश की सबसे बड़ी परीक्षा संस्था सीबीएसई में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। बोर्ड की कार्यप्रणाली और हालिया विवादों को लेकर एक्शन में आई सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए सीबीएसई के अध्यक्ष और सचिव को पद से हटाकर उनका तबादला कर दिया है।


ममता बनर्जी की विरोधियों को ललकार, 'टीएमसी तोड़ने की कोशिश करने वाले सुन लें...

टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी ने कहा, "जो लोग टीएमसी को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, मैं कहना चाहूंगी, 'ईश्वर अल्लाह तेरो नाम सबको सन्मति दे भगवान'..." ममता बनर्जी ने कहा, "पुलिस हमारे नेताओं को धमका रही है। चंदननगर के CP ने हमारे एक नेता को फोन किया और उनसे इस्तीफ़ा देने को कहा, ऐसा न करने पर उन्हें गिरफ़्तार करने की धमकी दी। पुलिस हमारे नेताओं को झूठे मामलों में गिरफ़्तार कर रही है..."

डी.के. शिवकुमार कल कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कर्नाटक के मनोनीत मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष के आवास पर एक साथ दिखे। डी.के. शिवकुमार कल कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।


समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

ट्विशा शर्मा मौत मामले में भोपाल की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने मंगलवार को पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. दोनों अब 16 जून तक जेल में रहेंगे. इस दौरान CBI ने कोर्ट में कहा कि जरूरत पड़ने पर रिमांड की मांग की जाएगी.

दिल्ली के साकेत में बिल्डर के घर पर गोलीबारी; वसूली की कोशिश का संदेह

दक्षिण दिल्ली के साकेत में एक बिल्डर के घर के बाहर दो मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने गोलीबारी की क्योंकि बिल्डर ने उनकी वसूली की मांग को मानने से इनकार कर दिया था। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

घटना साकेत थाना क्षेत्र के लाडो सराय में हुई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने स्थानीय बिल्डर महावीर के घर के बाहर सात गोलियां चलाईं और फरार हो गए। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।


NSUI ने दिल्ली HC में याचिका दायर कर CBSE की 12वीं कक्षा की ऑन-स्क्रीन मार्किंग की जांच की मांग की।

पश्चिम बंगाल: TMC अध्यक्ष ममता बनर्जी ने कोलकाता के रानी राशमोनी एवेन्यू पर पार्टी नेताओं जिनमें उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी भी शामिल हैं पर हुए हमलों और अन्य मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।


दिल्ली इमारत ढही-  घटना में कुल 10 लोग घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल और डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है 

दिल्ली: कर्नाटक कांग्रेस विधायक प्रियांक खड़गे कर्नाटक के एआईसीसी प्रभारी रणदीप सुरजेवाला के आवास पर पहुंचे


भारत ने पूरे अफ्रीका में इबोला से निपटने की क्षमताओं को मजबूत करने के लिए चिकित्सा सहायता की दूसरी खेप भेजी

कीव पर रूस के जानलेवा हमले, कम से कम 9 लोगों की मौत और दर्जनों घायल


दिल्ली के मुकुंदपुर में सिलिंडर ब्लास्ट के बाद भर-भराकर गिरी इमारत, एक व्यक्ति मलबे में दबा  

वेदांता ग्रुप के दफ्तरों पर ED की रेड, कल से चल रहा है सर्च


ITBP ने सिक्किम में तैनात कर्मियों के लिए सांस्कृतिक अभिविन्यास कार्यक्रम शुरू किया।

तिरुवनंतपुरम में सदन के भीतर केरल विधानसभा के उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए मतदान जारी है।


यूक्रेन युद्धः कीव में रूस का भीषण हमला, एक की मौत, 20 घायल

यूक्रेन युद्धः कीव में रूस का भीषण हमला, एक की मौत, 20 घायल

उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद के अवंतिका-II इलाके में एक फ्लैट में भीषण आग लग गई 


नेतन्याहू पर बुरी तरह भड़के डोनाल्ड ट्रंप, इजराइली प्रधानमंत्री को कहा पागल

इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को फोन पर जमकर फटकार लगाई है। न्यूयॉर्क पोस्ट की मानें तो फोन कॉल के दौरान ट्रंप ने गुस्से में कई बार अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia