बड़ी खबर LIVE: चुनाव आयोग ने बंगाल के फाल्टा विधानसभा क्षेत्र के सभी 285 बूथों पर 21 मई को पुनर्मतदान का आदेश दिया

चुनाव आयोग ने निर्देश दिया है कि 144-फाल्टा असेंबली सीट के सभी 285 पोलिंग बूथ पर, जिसमें सहायक पोलिंग स्टेशन भी शामिल हैं, 21 मई 2026 को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे के बीच नए सिरे से चुनाव कराए जाएंगे, और वोटों की गिनती 24 मई 2026 को होगी।

फोटोः सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

चुनाव आयोग ने बंगाल के फाल्टा विधानसभा क्षेत्र के सभी 285 बूथों पर 21 मई को पुनर्मतदान का आदेश दिया

चुनाव आयोग ने निर्देश दिया है कि 144-फाल्टा असेंबली सीट के सभी 285 पोलिंग बूथ पर, जिसमें सहायक पोलिंग स्टेशन भी शामिल हैं, 21 मई 2026 को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे के बीच नए सिरे से चुनाव कराए जाएंगे, और वोटों की गिनती 24 मई 2026 को होगी। आयोग के अनुसार, उन्होंने ये निर्देश "पश्चिम बंगाल के 144-फाल्टा असेंबली सीट के कई पोलिंग स्टेशनों पर 29 अप्रैल 2026 को वोटिंग के दौरान गंभीर चुनावी अपराधों और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में दखलंदाज़ी पर विचार करते हुए" जारी किए हैं।

ममता ने टीएमसी को 200 से अधिक सीट मिलने का भरोसा जताया, एजेंटों को सतर्क रहने का निर्देश दिया

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को पार्टी के मतगणना एजेंटों से कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी 294 में से 200 से अधिक सीटें जीतेगी। दोनों नेताओं ने 291 विधानसभा क्षेत्रों के मतगणना एजेंटों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक की और उन्हें निर्देश दिया कि वे सतर्क रहें, मतगणना केंद्रों की स्थिति की नियमित जानकारी पार्टी नेतृत्व को देते रहें और प्रक्रिया पूरी होने तक वहीं मौजूद रहें।

उत्तराखंड के टिहरी में गरज के साथ बारिश और तेज तूफान


ठाणे: इमारत की ऊपरी मंजिल पर आग लगी, महानगरपालिका के नेता प्रतिपक्ष की सतर्कता से त्रासदी टली

महाराष्ट्र में ठाणे शहर के मुंब्रा इलाके में चार मंजिला इमारत की ऊपरी मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में आग लग गई, लेकिन महानगरपालिका के नेता प्रतिपक्ष अशरफ शानू पठान की सतर्कता से एक बड़ी त्रासदी टल गई और त्वरित कार्रवाई के लिए उन्हें प्रशंसा मिली।दमकलकर्मियों के मौके पर पहुंचने से पहले ही पठान ने मुख्य बिजली आपूर्ति बंद कर दी और निवासियों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना अपराह्न करीब दो बजे अमृतनगर के एम. के. कंपाउंड इलाके में स्थित एक आवासीय भवन में हुई। आग लगने का कारण गैस सिलेंडर के पाइप का फटना माना जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इमारत की ऊपरी मंजिल पर आग लगने की सूचना मिलते ही पठान तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।

उन्होंने कहा कि सिलेंडर आग की लपटों में घिर गया था और आग के फैलने का खतरा था, ऐसे में उन्होंने प्रारंभिक बचाव उपाय शुरू किया और प्रभावित घर से कीमती सामान निकालने में सहायता की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, निचली मंजिल पर बिजली के मीटर और तारों की मौजूदगी के कारण खतरे को भांपते हुए (जिससे शॉर्ट सर्किट हो सकता था तथा आग और भी भड़क सकती थी) पठान जलते हुए परिसर में घुस गए और दमकलकर्मियों के आने से पहले मुख्य बिजली आपूर्ति को काट दिया।

उन्होंने बताया कि पठान ने इमारत से निवासियों को निकालने में भी मदद की। अधिकारियों ने बताया कि दमकलकर्मी कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पा लिया। उन्होंने कहा कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

झारखंड के धनबाद में कोयले के गारे में दबकर चार श्रमिकों की मौत

झारखंड के धनबाद जिले में शनिवार को कोयले के गारे (स्लरी) में दबकर कम से कम चार श्रमिकों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के अंतर्गत आने वाले मुनिडीह शोधन संयंत्र में हुई।

पुटकी थाने के प्रभारी वकार हुसैन ने कहा, “बचाव अभियान के दौरान चारों मजदूरों के शव मलबे से बाहर निकाले गए हैं।” अधिकारियों के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब मजदूर कोयले के गारे को ट्रकों में लाद रहे थे। इसी दौरान गारे का एक बड़ा हिस्सा अचानक गिर पड़ा, जिससे कई मजदूर उसके नीचे दब गए।


I-PAC निदेशक विनेश चंदेल मनी लॉन्ड्रिंग केस में जमानत मिलने के बाद दिल्ली की तिहाड़ जेल से बाहर आए

छत्तीसगढ़ के कांकेर में IED ब्लास्ट, DRG के चार जवान शहीद

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक आईईडी विस्फोट में घायल ‘जिला रिजर्व गार्ड’ (डीआरजी) के एक जवान की भी मौत हो गई है। इसी के साथ इस घटना में डीआरजी के एक अधिकारी समेत चार जवानों की मौत हो गई। घायल जवान को बेहतर इलाज के लिए रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मृत्यु हो गई।


डॉलर इंडस्ट्रीज के संस्थापक दीनदयाल गुप्ता का 88 वर्ष की आयु में निधन

होजरी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी डॉलर इंडस्ट्रीज लिमिटेड के संस्थापक और मानद चेयरमैन दीनदयाल गुप्ता का शनिवार को उम्र संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे। गुप्ता के परिवार में उनकी पत्नी, चार बेटे और पोते-पोतियां हैं, जो अब डॉलर इंडस्ट्रीज का व्यवसाय संभालते हैं।

हरियाणा के भिवानी जिले के मानहेरू गांव में 13 सितंबर, 1937 को जन्मे गुप्ता 1962 में कोलकाता आ गए थे। उन्होंने ग्राहकों की आवश्यकताओं के अनुरूप होजरी उत्पादों का निर्माण और बिक्री शुरू की।

उन्होंने 1972 में डॉलर इंडस्ट्रीज लिमिटेड की नींव रखी और पांच दशकों से अधिक समय तक इसे एक साधारण शुरुआत से आगे बढ़ाते हुए भारत के अग्रणी होजरी और परिधान निर्माताओं में से एक बनाया। इसका राजस्व 1,700 करोड़ रुपये से अधिक है। उन्हें पश्चिम बंगाल होजरी एसोसिएशन की ओर से लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड और सन्मार्ग बिजनेस अवार्ड सहित कई अन्य सम्मान प्राप्त हुए।

नासिक की अदालत ने टीसीएस कर्मी निदा खान को अग्रिम जमानत देने से इनकार किया

नासिक की एक अदालत ने शनिवार को टीसीएस की नासिक इकाई में कथित यौन उत्पीड़न और जबरन धर्म परिवर्तन से संबंधित मामले में एक आरोपी निदा खान की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। अभियोजन पक्ष ने निदा खान से हिरासत में पूछताछ की आवश्यकता पर जोर दिया। निदा खान ने अपने गर्भवती होने का हवाला देते हुए अग्रिम जमानत मांगी थी। पुलिस ने बताया था कि महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में उसकी तलाश जारी है।

लोक अभियोजक अजय मिसर ने कहा, “यह एक गंभीर अपराध है। निदा खान मुख्य आरोपियों में से एक है, इसलिए उससे हिरासत में पूछताछ आवश्यक है। अदालत ने आज निदा खान की जमानत याचिका खारिज कर दी। अंतिम आदेश जल्द ही अपलोड किया जाएगा।” प्राथमिकी के अनुसार, खान ने कथित तौर पर महिला कर्मचारियों को इस्लामी परंपराओं के अनुसार कपड़े पहनने और व्यवहार करने की सलाह दी थी।

नासिक पुलिस का विशेष जांच दल (एसआईटी) आईटी कंपनी की नासिक इकाई में पुरुष कर्मियों द्वारा कुछ महिला कर्मचारियों का यौन उत्पीड़न किए जाने के नौ मामलों की जांच कर रहा है। एसआईटी ने नौ प्राथमिकी दर्ज कर एक महिला ऑपरेशन मैनेजर सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने पिछले महीने कहा था कि कंपनी लंबे समय से किसी भी प्रकार के उत्पीड़न और जबरदस्ती को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति अपना रही है।


बरेली में करंट लगने से छात्र समेत तीन की मौत, महिला गंभीर रूप से झुलसी

बरेली जिले के ग्रामीण इलाकों में दो अलग-अलग घटनाओं में करंट लगने से एक छात्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश और अधीक्षण अभियंता ग्रामीण ज्ञानेश सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि ये घटनाएं तकनीकी कारणों से हुईं तथा प्रभावित परिवारों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।

पहली घटना में अलीगंज थानाक्षेत्र के सूदनपुर गांव में शनिवार सुबह 11 हजार वोल्ट का करंट घरों में आ गया। परिवार के सदस्य आर पी सिंह के मुताबिक, 17 वर्षीय सुभाष स्कूल जाने के लिए घर से निकल रहा था, तभी दरवाजे के पास करंट की चपेट में आ गया। सुभाष के शरीर से आग निकलने लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सुभाष 10वीं कक्षा का छात्र था और अलीगंज के सरस्वती विद्या इंटर कॉलेज में पढ़ता था।

आर पी सिंह ने बताया कि बेटे को बचाने दौड़ीं मां सुनीता देवी (37) भी करंट से गंभीर रूप से झुलस गईं । उन्होंने कहा उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां हालत नाजुक बनी हुई है। इसी दौरान पड़ोस में कुंवरपाल (24) चारपाई से उठकर जमीन पर पैर रखते ही करंट की चपेट में आ गए। कुंवरपाल दिव्यांग थे और दर्जी का काम करते थे। उनकी भी मौके पर मौत हो गई। हादसे में एक घर में चार्ज हो रहे ई-रिक्शा में आग लग गई। कई घरों के बिजली उपकरण और बल्ब भी जल गए। ग्रामीणों का आरोप है कि पहले भी 11 हजार वोल्ट का करंट घरों में आ चुका है, तब केवल सामान का नुकसान हुआ था।

एक अन्य घटना में क्योलड़िया थानाक्षेत्र के अंबरपुर गांव में रंजीत (22) की करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, रंजीत घर के आंगन में तार पर कपड़े सूखने के लिए डाल रहा था, तभी करंट की चपेट में आकर जमीन पर गिर पड़ा।

कुणाल घोष का दावा- बीजेपी अपने आकलन में केवल 78 सीट जीत रही है 

पश्चिम बंगाल चुनाव की मतगणना से पहले शनिवार को टीएमसी नेता कुणाल घोष ने एक कागज दिखाते हुए कहा, "हमारे पास एक डॉक्यूमेंट है। मैं यह नहीं बताऊंगा कि यह किस पार्टी का डॉक्यूमेंट है। लेकिन यह उस पार्टी का डॉक्यूमेंट है जो तृणमूल के साथ लड़ रही है। यह 294 सीटों पर उनका फाइनल ऑब्जर्वेशन है; यह उनका सीक्रेट डॉक्यूमेंट है। उस मीटिंग में छह लीडर मौजूद थे। उन्होंने 78 सीटों की पहचान की है जिन्हें वे जीत सकते हैं। हम लंबे समय से कह रहे हैं कि तृणमूल कांग्रेस ने पहले फेज में सेंचुरी पार की थी, यह दूसरे फेज में डबल सेंचुरी तक पहुंच गई।"


बंगाल पुनर्मतदानः शाम 5 बजे तक मगराहाट पश्चिम में 86.11% और  डायमंड हार्बर सीट पर 87.60% मतदान

बंगाल चुनाव: पुनर्मतदान के दौरान दोपहर 3 बजे तक 72 प्रतिशत से अधिक मतदान

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की दो विधानसभा सीट के 15 केंद्रों पर जारी पुनर्मतदान प्रक्रिया के दौरान अपराह्न तीन बजे तक 72 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 11 और डायमंड हार्बर के चार मतदान केंद्रों पर वोटिंग शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। चुनावी धांधली की जानकारी मिलने पर निर्वाचन आयोग ने इस सीट पर पुनर्मतदान का आदेश एक दिन पहले दिया था।

हालांकि, तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि डायमंड हार्बर सीट के चंदा प्राथमिक स्कूल स्थित मतदेय केंद्र संख्या-179 पर एक दिव्यांग मतदाता और उसकी मां के साथ केंद्रीय बलों ने दुर्व्यवहार किया। इस कथित घटना के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। तृणमूल ने दावा किया कि मतदाता और उसकी सहायता के लिए मतदान केंद्र के भीतर गईं उनकी मां को कथित नियम उल्लंघन के आरोप में केंद्रीय बलों ने काफी समय तक रोके रखा।

एक निर्वाचन अधिकारी ने कहा, ‘‘तृणमूल कांग्रेस की नेता मनमोहिनी विश्वास और प्रतीक उर रहमान मौके पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया। स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई को बेवजह की उत्पीड़न बताया। वहां मौजूद हमारे अधिकारियों ने मामले को संभाल लिया है।’’ उन्होंने बताया कि इसके अलावा क्षेत्र के 15 मतदेय केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण रहा।

अधिकारी ने बताया कि मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक प्रक्रिया जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि अपराह्न तीन बजे तक 72.43 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मगराहाट पश्चिम में 72.50 प्रतिशत और डायमंड हार्बर में 72.36 प्रतिशत मतदान हुआ। इन दोनों विधानसभा सीट पर 29 अप्रैल को मतदान हुआ था।


गीतकार प्रसून जोशी को प्रसार भारती का चेयरमैन नियुक्त किया गया

केंद्र सरकार ने प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी को प्रसार भारती का चेयरमैन नियुक्त किया है।

गुजरातः यूनिवर्सिटी ने समाजशास्त्र पाठ्यक्रम में ‘मोदी तत्व’ और आरएसएस को शामिल किया

गुजरात के वडोदरा स्थित एक विश्वविद्यालय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘करिश्माई नेतृत्व’ पर आधारित पाठ ‘मोदी तत्व’ और आरएसएस के इतिहास संबंधी पाठ को अपने समाजशास्त्र के पाठ्यक्रम में शामिल किया है, ताकि समाज पर उनके प्रभाव का अध्ययन किया जा सके। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

समाजशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय के दो वर्षीय स्नातकोत्तर कार्यक्रम में ‘‘देशभक्ति का समाजशास्त्र’’ नामक नए पाठ्यक्रम को जोड़ा है, जिसका उद्देश्य ‘मोदी तत्व’ और छत्रपति शिवाजी महाराज व सयाजीराव गायकवाड़ तृतीय जैसे समाज सुधारकों के कार्यों का वैज्ञानिक विश्लेषण करना है।


असम कांग्रेस नेता का दावा- राज्य में इस बार बनेगी कांग्रेस की सरकार 

उत्तराखंड के केदारनाथ में बम डिस्पोजल स्क्वाड ने मंदिर परिसर की पूरी जांच की


अजय राय की हालत में सुधार, मोदी और राहुल गांधी ने शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय का यहां मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा है जिन्हें कल अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद भर्ती कराया गया था। अस्पताल के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राय के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

मेदांता अस्पताल के निदेशक डॉ. राकेश कपूर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि राय शुक्रवार शाम करीब छह बजे अपने आवास पर अचानक बेहोश हो गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया। कपूर ने बताया कि चिकित्सकीय परीक्षण में पता चला है कि राय के शरीर में सोडियम की कमी हो गई थी और उनका रक्तचाप भी बढ़ा हुआ था। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों ने उनका तुरंत उपचार किया, जिसके बाद उनकी स्थिति में सुधार है।

रूसी निर्देशक पाशा तालानकिन का ऑस्कर, जो ट्रांज़िट के दौरान लापता हो गया था, लुफ्थांसा ने ढूंढ निकाला।


कोटा में NEET की तैयारी कर रहे छात्र की हॉस्टल की चौथी मंज़िल से गिरने के बाद मौत

छत्तीसगढ़- कांकेर में IED धमाके की घटना में DRG के 3 जवानों की मौत हो गई है, जबकि एक जवान घायल है: IG बस्तर पी. सुंदरराज


बंगाल री-पोलिंग: दोपहर 1 बजे तक डायमंड हार्बर में 54.9% और मगराहट पश्चिम में 54.9% मतदान

बंगाल री-पोलिंग: दोपहर 1 बजे तक डायमंड हार्बर में 54.9% और मगराहट पश्चिम में 54.9% मतदान

छत्तीसगढ़ - कांकेर में IED धमाके में DRG के 3 जवान घायल। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।


जो भी अपराध करेगा, उसका एनकाउंटर होगा- अनंत सिंह

पश्चिम बंगाल में पुनर्मतदान- सुबह 11 बजे तक, मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में लगभग 38.2% और डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र में 35.92% मतदान दर्ज किया गया 


एग्जिट पोल्स पर असम कांग्रेस के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने कहा अब ये महज़ TRP का खेल बनकर रह गए हैं और इसीलिए इन्हें कुछ आत्ममंथन करने की ज़रूरत है.

दिल्ली: राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई।


पश्चिम बंगाल मतगणना में केवल केंद्रीय व PSU कर्मियों की तैनाती के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की विशेष पीठ में सुनवाई शुरू

देश भर में हर जगह EVM से छेड़छाड़ हो रही है, महाराष्ट्र में भी ऐसा हुआ, असम में भी हुआ। लेकिन पश्चिम बंगाल में TMC के कार्यकर्ता सतर्क हैं, इसलिए वहां दोबारा मतदान हो रहा है


पश्चिम बंगाल चुनाव 2026- कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है, जिसे 4 मई को वोटों की गिनती शुरू होने तक EVM को सुरक्षित रखने के लिए एक 'स्ट्रॉन्ग रूम' में बदल दिया गया है।

'पागलों के हाथ में नहीं दे सकते एटम बम...', ट्रंप ने ठुकराया ईरान का ऑफर, फिर दी वॉर्निंग

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम और वहां के नेतृत्व पर एक बार फिर तीखा हमला किया है. ट्रंप ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि वह ईरान को किसी भी कीमत पर परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देंगे क्योंकि यह पूरी दुनिया की सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा है.


पश्चिम बंगाल चुनाव पुनर्मतदान- दक्षिण 24 परगना के डायमंड हार्बर निर्वाचन क्षेत्र में, हरिदेवपुर प्राइमरी स्कूल के बूथ नंबर 194 पर मतदाताओं की लंबी कतार।

बंगाल के 15 मतदान केंद्रों पर री-पोलिंग जारी, EVM से छेड़छाड़ के लगे थे आरोप

पश्चिम बंगाल की 2 विधानसभा सीटों के 15 बूथों पर फिर से वोटिंग हो रही है। चुनाव आयोग के आदेश के बाद इन मतदान केंद्रों पर वोट डाले जा रहे हैं। इन बूथों पर मतदान में गड़बड़ी का आरोप लगे थे।

विशेष चुनाव पर्यवेक्षक की सिफारिश के बाद चुनाव आयोग ने यह आदेश दिया. हालांकि, कमीशन ने अभी तक फाल्टा में ईवीएम में टेप चिपकाने के आरोप को लेकर कोई फैसला नहीं लिया है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia