बड़ी खबर LIVE: प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर भड़के राहुल गांधी, कहा- ज्ञानेश जाएंगे और उन्हें बिठाने वाला सिस्टम भी जाएगा

राहुल गांधी ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली से जुड़ी कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले सैकड़ों लोगों को हिरासत में लिये जाने को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार जाएंगे और जिस ‘सिस्टम’ ने उन्हें बिठाया है, वह भी जाएगा।

फोटो: सोशल मीडिया
i

ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर कॉकरेच जनता पार्टी का प्रदर्शन, ‘जंतर-मंतर’ पर फिर जुटने की दी चेतावनी

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरेच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शन में शुक्रवार को यहां शिवाजी पार्क में हजारों लोग शामिल हुए।

संगठन के नेता अभिजीत दीपके ने चेतावनी दी कि अगर कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो जंतर-मंतर पर फिर से आंदोलन शुरू किया जाएगा।

दीपके ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर भी निशाना साधा।

कॉजपा नेता अजिंक्य शिंदे ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा और उनके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई करने की मांग की।

उन्होंने 2025 की मतदाता सूचियों पर रोक लगाने और निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति की प्रक्रिया तय करने वाले 2023 के कानून को रद्द करने की भी मांग की।

दीपके ने आरोप लगाया कि ‘‘मतदाताओं के नाम हटाए जाने’’ के बाद भाजपा ने उन राज्यों में जीत हासिल की, जहां वह नरेन्द्र मोदी की लहर पर भी चुनाव नहीं जीत सकी थी।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं तो देशभर के ‘जेन जी’ के लोग दिल्ली जाएंगे। वहां ‘जंतर-मंतर पर फिर से प्रदर्शन करेंगे।’’

दीपके ने ‘‘चलो दिल्ली’’ का आह्वान भी किया।

कॉजपा संस्थापक ने कहा, ‘‘सरकार इतनी अक्षम है कि हमें दो महीने में फिर से विरोध प्रदर्शन करना पड़ रहा है।’’

उन्होंने नीट प्रश्नपत्र लीक के मामले को लेकर जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन का संदर्भ दिया।

दीपके ने एक साथ चुनाव कराने के प्रस्ताव का जिक्र करते हुए दावा किया कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी का असली उद्देश्य ‘‘एक देश, एक चुनाव, एक पार्टी’’ है।

उन्होंने कहा कि कॉजपा ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन शुरू करने के लिए महाराष्ट्र को चुना, क्योंकि कथित अनियमितताओं की शुरुआत इसी राज्य से हुई थी।

नेहा बोरा ने कहा- कल हम वापिस आ रहे हैं!

हरियाणा:कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, "इनका पर्दाफाश हो गया...चुनाव आयोग को जवाब देना चाहिए

हरियाणा: कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, "इनका पर्दाफाश हो गया...चुनाव आयोग को जवाब देना चाहिए लेकिन उनके बजाय बीजेपी के नेता जवाब दे रहे हैं। यह वोट चोरी की सरकार है..."


प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर भड़के राहुल गांधी, कहा- ज्ञानेश जाएंगे और उन्हें बिठाने वाला सिस्टम भी जाएगा

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली से जुड़ी कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले सैकड़ों लोगों को हिरासत में लिये जाने को लेकर बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार जाएंगे और जिस ‘सिस्टम’ ने उन्हें बिठाया है, वह भी जाएगा।

गांधी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि गांधी जयंती के दिन ‘‘हज़ारों नौजवान वोट चोरी के ख़िलाफ़ सड़कों पर हैं- शांतिपूर्वक, बिना हिंसा के, अपने संवैधानिक अधिकार का इस्तेमाल करते हुए।’’

उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों की मांग स्पष्ट है, ‘‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफ़ा दें। लोकतंत्र बचाओ।’’

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया, ‘‘मोदी-शाह सरकार का जवाब? लड़के-लड़कियों को सड़कों पर घसीटा जा रहा है। सैकड़ों हिरासत में हैं। उनका कसूर सिर्फ़ यह कि उन्होंने वोट चोरी पर सवाल पूछा।’’

चुनाव प्रणाली पर आरएसए-बीजेपी का नियंत्रण: कांग्रेस

कांग्रेस ने शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ-भारतीय जनता पार्टी पर निर्वाचन प्रणाली पर नियंत्रण का आरोप लगाया और कहा कि वह यह सुनिश्चित करेगी कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत जिन मतदाताओं के नाम ‘अवैध रूप से’ हटाए गए हैं, उन्हें फिर से मतदाता सूची में शामिल किया जाए।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में दावा किया कि एक प्रमुख आर्थिक समाचार पत्र में प्रकाशित विश्लेषण के अनुसार, एसआईआर के बाद 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाताओं की संख्या घटकर 2015 के स्तर के करीब पहुंच गई है।

उनके मुताबिक, इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाताओं की संख्या 2015 में 81.7 करोड़ से बढ़कर एसआईआर शुरू होने से पहले करीब 95 करोड़ हो गई थी, लेकिन एसआईआर के बाद यह संख्या घटकर 81.8 करोड़ रह गई है।


मुंबई में SIR के खिलाफ कॉकरोच पार्टी का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का मांगा इस्तीफा, कहा- ये तो सिर्फ ट्रेलर है...

मुंबई में SIR संगठन के खिलाफ और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बड़ा और आक्रामक प्रदर्शन देखने को मिला है। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान 'कॉकरोच पार्टी' के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर जमकर नारेबाजी की और अपना कड़ा आक्रोश जताया। प्रदर्शनकारियों का साफ कहना है कि ज्ञानेश कुमार को अपने पद से तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी देते हुए प्रदर्शनकारियों ने कहा, "यह तो अभी सिर्फ एक ट्रेलर है, पूरी पिक्चर अभी बाकी है।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर मुंबई के शिवाजी पार्क में हजारों प्रदर्शनकारी जुटे

ख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शुक्रवार दोपहर मुंबई के शिवाजी पार्क में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (कॉजपा) की अगुवाई वाले प्रदर्शन में हजारों लोग जुटे।पुलिस द्वारा प्रदर्शन की अनुमति नहीं दिए जाने के बावजूद नारे लिखी तख्तियां और तिरंगा लिए बड़ी संख्या में युवा राजनीतिक रैलियों के लिए प्रसिद्ध इस मैदान में पहुंचे। अभिनेता नसीरुद्दीन शाह भी प्रदर्शन स्थल पर मौजूद थे। इलाके में पुलिस और सुरक्षाबलों की भी बड़ी संख्या में तैनाती की गई है। शिवसेना और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने कॉजपा के आंदोलन को समर्थन दिया है।

कॉजपा के विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर शुक्रवार को शिवाजी पार्क के आसपास बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया।


मुंबई में सीजेपी के प्रोटेस्ट के दौरान अभिजीत दीपके से मिलने और इसमें शामिल होने बॉलीवुड एक्टर नसीरुद्दीन शाह पहुंचे

मुंबई में सीजेपी के प्रोटेस्ट के दौरान अभिजीत दीपके से मिलने और इसमें शामिल होने बॉलीवुड एक्टर नसीरुद्दीन शाह पहुंचे। इसके बाद अभीजीत दीपक ने उस समय का वीडियो सोशल मीडिया एक्स पर शेयर करते हुए लिखा कि क्या वे सपना देख रहे हैं।

ज्ञानेश कुमार सामने आएं और इस्तीफा दें : युवा कांग्रेस

भारतीय युवा कांग्रेस ने शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया और कुछ कार्यकर्ताओं ने ‘‘भूत का रूप धारण कर’’ निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए तथा कुमार के इस्तीफे की मांग की।

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में संगठन कार्यकर्ताओं ने ‘सीईसी इस्तीफा दो’, ‘निर्वाचन आयोग जवाब दो’ और ‘लोकतंत्र बचाओ’ जैसे नारे लगाए।

प्रदर्शनकारी युवा कांग्रेस कार्यालय से निर्वाचन आयोग के कार्यालय की ओर बढ़ रहे थे, तभी दिल्ली पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया और उन्हें हिरासत में ले लिया।

चिब ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि कुछ कार्यकर्ताओं का भूत का रूप धारण करना एक ‘प्रतीकात्मक संदेश’ है और इसका उद्देश्य यह सवाल उठाना है कि लोकतंत्र के महत्वपूर्ण संस्थानों को लेकर जनता के मन में सवाल क्यों पैदा हो रहे हैं।


लोकतंत्र और वोट की रक्षा के लिए 'करो या मरो' की लड़ाई, जेल जाने को भी तैयार, वेणुगोपाल का सरकार पर हमला

कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, "यह देश के लोकतंत्र को बचाने और आम आदमी के वोट की रक्षा करने की लड़ाई है...यह कांग्रेस पार्टी, INDIA गठबंधन और बाकी सभी विपक्षी पार्टियों के लिए 'करो या मरो' की लड़ाई है...हम लोकतंत्र को बचाने के लिए जेल जाने को तैयार हैं। सभी नेता जेल जाने को तैयार हैं..."

पाकिस्तानी घुसपैठ की कोशिश नाकाम, बीएसएफ ने पंजाब बॉर्डर पर दो को किया ढेर

पंजाब के तरनतारन सेक्टर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर दो पाकिस्तानी नागरिकों की घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी गई। सुरक्षा एजेंसियों की चेतावनी के बाद भी दोनों आगे बढ़ते रहे, जिसके बाद बीएसएफ की कार्रवाई में दोनों मारे गए।

पंजाब के तरनतारन सेक्टर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर घुसपैठ की कोशिश को बीएसएफ ने नाकाम कर दिया। बीएसएफ के मुताबिक, पाकिस्तान की तरफ से कुछ लोग अवैध तरीके से भारतीय सीमा में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे। सुरक्षा एजेंसियों ने पहले उन्हें चेतावनी दी, लेकिन इसके बावजूद घुसपैठिए आगे बढ़ते रहे। इसके बाद सुरक्षा बलों ने कार्रवाई की और दो घुसपैठियों को मार गिराया।

यह घटना तरनतारन के बीओपी राजोके इलाके में गुरुवार रात 12.30 बजे हुई। बीएसएफ के मुताबिक, पाकिस्तान की तरफ चट्टनवाले इलाके से कम से कम तीन लोग भारतीय सीमा की तरफ बढ़ रहे थे। उन्हें चुनौती दिए जाने के बाद फायरिंग की गई, इस कार्रवाई में दो घुसपैठिए मारे गए जबकि एक घुसपैठिया वापस पाकिस्तान भाग गया।

बीएसएफ के मुताबिक, फायरिंग के दौरान एक और घुसपैठिए के भागकर पाकिस्तान की तरफ लौट जाने की बात कही जा रही है। यानी कुल तीन लोग भारतीय सीमा में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन सुरक्षा बलों की कार्रवाई के बाद दो को मार गिराया गया, जबकि तीसरा वापस लौट गया।


कारगिल में बड़ा हादसा, जांस्कर रोड पर नदी में गिरी कार, 3 लोग लापता

कारगिल जिले के जांस्कर इलाके में जांस्कर रोड पर एक सड़क हादसा हुआ। एक Alto कार सड़क से फिसलकर नदी में जा गिरी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हादसे के बाद तीन लोग लापता बताए जा रहे हैं।

लापता लोगों की तलाश के लिए लद्दाख पुलिस, सेना और स्थानीय स्वयंसेवकों की टीमों ने संयुक्त रूप से सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है। बचावकर्मी नदी और आसपास के इलाकों में लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं।

कार में सवार लोगों की पहचान और हादसे की परिस्थितियों को लेकर फिलहाल अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। मामले में आगे की जानकारी का इंतजार है।

लखनऊ में ‘लोकतंत्र बचाओ मार्च’ के दौरान प्रमोद तिवारी का हमला, बोले- मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार ने लोकतंत्र लूटा

लखनऊ में 'लोकतंत्र बचाओ मार्च' के दौरान कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि “मोदी, गृह मंत्री और ज्ञानेश कुमार ने लोकतंत्र को लूट लिया है। INDIA ब्लॉक इसके खिलाफ लड़ाई लड़ेगा।”


Asian Games 2026: सुजीत कलकल और अंकुश पंघाल ने जीता गोल्ड, कुश्ती और बॉक्सिंग में भारत का जलवा

भारतीय पहलवान सुजीत कलकल ने एशियन गेम्स में पुरुषों के फ्रीस्टाइल 65 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने ताजिकिस्तान के अब्दुलमाजिद कुडिएव को 10-9 से हराकर गोल्ड अपने नाम किया।

वहीं, भारतीय मुक्केबाज अंकुश पंघाल ने पुरुषों के 80 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने फाइनल में दक्षिण कोरिया के किम मिनसियोंग को 4-0 से हराया।

एशियन गेम्स 2026: भारत की परवीन हुड्डा ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, 65 किग्रा वर्ग में बनीं चैंपियन

भारतीय मुक्केबाज परवीन हुड्डा ने जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं के 65 किलोग्राम बॉक्सिंग वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।


दिल्ली के जंतर-मंतर पर CEC के खिलाफ प्रदर्शन, अब तक 700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) को पद से हटाने की मांग को लेकर जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में जुटे 700 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए लोगों में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और विभिन्न छात्र संगठनों के सदस्य भी शामिल हैं। यह कार्रवाई CEC के खिलाफ आयोजित प्रदर्शन के दौरान की गई।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, अब तक 700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में

दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन जारी है। जंतर-मंतर से अब तक 700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए जा चुके हैं। इनमें आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी सौरभ भारद्वाज, संजय सिंह, आईसा की राष्ट्री अध्यक्ष नेहा बोरा, सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव, आरजेडी सांसद मनोज झा शामिल हैं।


जंतर-मंतर प्रदर्शन में CJP की पूर्व प्रवक्ता विजेता दहिया बोलीं- गलतियों के खिलाफ प्रदर्शन करना हमारा अधिकार

दिल्ली के जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल पर CJP के पूर्व प्रवक्ता विजेता दहिया ने कहा, “हमें यहां या वहां जाने से रोका जा रहा है। कोई भी प्रदर्शन नहीं करना चाहता, लेकिन जब आप गलतियां करते हैं और हमें उनके खिलाफ प्रदर्शन करना पड़ता है, तो हम प्रदर्शन करते हैं। देश में कहीं भी प्रदर्शन करना वोट देने के अधिकार का मामला है।”

सीईसी के खिलाफ कॉजपा के प्रदर्शन से पहले शिवाजी पार्क के आसपास सुरक्षा कड़ी की गई

मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (कॉजपा) के प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर शुक्रवार को शिवाजी पार्क के आसपास बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया।

पुलिस द्वारा प्रदर्शन की अनुमति नहीं दिए जाने के बावजूद कॉजपा ने प्रदर्शन का आह्वान किया है।

पुलिस और रेलवे अधिकारियों ने शाम चार बजे प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले मध्य मुंबई में दादर स्टेशन और शिवाजी पार्क मैदान के आसपास सुरक्षा कड़ी की है।

एक अधिकारी ने बताया कि किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस और अन्य एजेंसियों के सुरक्षा कर्मियों को रणनीतिक स्थानों पर तैनात किया गया है।

उन्होंने कहा कि शिवाजी पार्क की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर व्यापक स्तर पर बैरिकेड भी लगाए गए हैं।


दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर पर सीईसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान आप नेता सौरभ भारद्वाज, संजीव झा, अनुराग ढांडा, आतिशी और संजय सिंह सहित 500 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।

एक्टर डिनो मोरिया मुंबई पुलिस कमिश्नर के ऑफिस पहुंचे


दिल्ली पुलिस ने अलग-अलग संगठनों के उन प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया, जो मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर के पास प्रदर्शन कर रहे थे।

फोटो: विपिन
फोटो: विपिन
फोटो: विपिन
फोटो: विपिन
फोटो: विपिन
फोटो: विपिन
फोटो: विपिन
फोटो: विपिन
फोटो: विपिन

दिल्ली पुलिस ने 150 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे 150 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया. इसमें आम आदमी पार्टी के कुछ नेता भी शामिल हैं


मिस्र में स्वतंत्र मीडिया संस्थान के पूरे संपादकीय दल को गिरफ्तार किया गया

मिस्र के अधिकारियों ने देश के कुछ स्वतंत्र मीडिया संस्थानों में शामिल ‘मतसदाश’ के पूरे संपादकीय दल को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि ये पत्रकार प्रतिबंधित मुस्लिम ब्रदरहुड के सदस्य हैं।

इस सप्ताह ‘मतसदाश’ के छह पत्रकारों की गिरफ्तारी के बाद अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मानवाधिकार संगठनों ने चिंता जताई है। उन्होंने इसे स्वतंत्र मीडिया और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर ‘‘चिंताजनक कार्रवाई’’ बताया है। ‘मतसदाश’ का अरबी में अर्थ ‘‘विश्वास मत करो’’ है।

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP के प्रदर्शन से पहले मुंबई के शिवाजी पार्क में सुरक्षा बढ़ी


बाराखंभा मेट्रो स्टेशन पर भी बंद की गई एंट्री-एग्जिट

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने बाराखंभा मेट्रो स्टेशन को लेकर अपडेट जारी किया है। स्टेशन के एंट्री और एग्जिट गेट अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं। इसके साथ ही जंतर-मंतर और आसपास के इलाके के 12 मेंट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं।

क्या प्रदर्शन के लिए भी परमिशन चाहिए- RJD सांसद मनोज झा

दिल्ली के जंतर-मंतर पर RJD सांसद मनोज झा ने चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के लिए अनुमति की जरूरत नहीं होनी चाहिए। मनोज झा ने कहा कि आज गांधी जयंती है और यह गांधी का देश है। प्रदर्शन में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह जरूर इसमें हिस्सा लेंगे।


महाराष्ट्र के अमरावती में ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 7 लोगों की मौत, 19 घायल।

एशियन गेम्स: लवलीना बोरगोहेन ने देश को दिलाया 12वां गोल्ड, 75 किग्रा फाइनल में चीनी मुक्केबाज को हराया

एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं के 75 किग्रा भारवर्ग के फाइनल में लवलीना बोरगोहेन ने चीनी मुक्केबाज बाओ जियाई को हराकर गोल्ड मेडल जीता है। लवलीना का यह गोल्ड भारत का इस संस्करण में 12वां गोल्ड मेडल है।


'ज्ञानेश तो जायेगा, मोदी-शाह भी जायेंगे!', मुंबई प्रदर्शन पर बोले संजय राउत

शिवसेना नेता संजय राउत ने भी मुंबई में होने वाले प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने एक्स पर लिखा, 'ज्ञानेश तो जायेगा, मोदी-शाह भी जायेंगे!'

जंतर-मंतर पर विपक्ष के प्रदर्शन के बीच ड्रोन से निगरानी


दिल्ली: जंतर-मंतर पर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग को लेकर हो रहे प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।

दिल्ली में AAP के अध्यक्ष सौरव भारद्वाज जंतर-मंतर पहुंचे, पुलिस ने हिरासत में लिया 


लद्दाख के 28 स्थानों और भौगोलिक विशेषताओं को सर्वे ऑफ इंडिया के आधिकारिक नक्शे में मिली मानक पहचान

केंद्र सरकार ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के परामर्श से वहां स्थित 28 स्थानों और भौगोलिक विशेषताओं की पहचान सर्वे ऑफ इंडिया (SoI) के आधिकारिक नक्शे में मानक स्थान और फीचर नामों के साथ की है।

गृह मंत्रालय के मुताबिक, लद्दाख के आधिकारिक नक्शे में इन स्थानों और विशेषताओं की औपचारिक पहचान का उद्देश्य उनकी सटीक पहचान सुनिश्चित करना और आम लोगों के बीच इनके बारे में जागरूकता बढ़ाना है।

एशियन गेम्स की मिक्स्ड टीम रिकर्व स्पर्धा में भारत की कुमकुम महोद और धीरज बोम्मदेवरा की जोड़ी ने रजत पदक जीता

एशियन गेम्स की मिक्स्ड टीम रिकर्व स्पर्धा में भारत की कुमकुम महोद और धीरज बोम्मदेवरा की जोड़ी ने रजत पदक जीता।


राजघाट पहुंचे खड़गे और राहुल गांधी, महात्मा गांधी को जयंती पर दी श्रद्धांजलि

दिल्ली में राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने महात्मा गांधी की जयंती पर राजघाट पहुंचकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

राहुल गांधी ने विजय घाट पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

दिल्ली में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर विजय घाट पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।


दिल्ली में धारा 163 लागू, सार्वजनिक सभाओं, प्रदर्शनों और रैलियों पर सख्त प्रतिबंध

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया है। आम आदमी पार्टी, लेफ्ट पार्टियों और यूथ कांग्रेस समेत कई संगठनों ने इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है। इसके बाद दिल्ली पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है और एहतियात के तौर पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता धारा 163 लागू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए नई दिल्ली के वीवीआईपी इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस के साथ-साथ अर्धसैनिक बलों के हजारों जवानों को तैनात किया गया है। इसके साथ ही यूपी और हरियाणा बॉर्डर पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

दिल्ली पुलिस ने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी कि प्रशासन ने एहतियात के तौर पर नई दिल्ली जिले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), 2023 की धारा 163 लागू कर दी है।

दिल्ली पुलिस की ओर से जारी नोटिस में साफ कहा गया है कि जन-सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और ट्रैफिक की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए यह निषेधाज्ञा लागू की गई है।

पुलिस द्वारा जारी जरूरी सूचना के अनुसार, बीएनएसएस की धारा 163 के तहत नई दिल्ली जिले में बिना पूर्व लिखित अनुमति के किसी भी तरह की सभा, 5 या उससे अधिक लोगों के जमावड़े, जुलूस, प्रदर्शन और धरने पर पूरी तरह से रोक है। नारेबाजी करना या सार्वजनिक रूप से भाषण देने पर भी मनाही है। हथियार, बैनर, प्लेकार्ड, लाठी, तलवार, डंडे, ईंट-पत्थर या ऐसी ही अन्य आपत्तिजनक चीजें साथ लेकर चलने पर भी रोक है।

पुलिस ने नागरिकों, आगंतुकों और सभी संबंधित लोगों से अपील की है कि वे इस आदेश का सख्ती से पालन करें और किसी भी अनधिकृत जमावड़े या प्रतिबंधित गतिविधि में शामिल होने से बचें।

पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि कोई भी व्यक्ति इस निषेधाज्ञा का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 223 और कानून के अन्य लागू प्रावधानों के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दिल्लीः जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई रास्तों पर डायवर्जन

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए यातायात में बदलाव किया है। दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक ने एडवाइजरी जारी कर वाहन चालकों से अपनाने की अपील की है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक्स पोस्ट में कहा, "2 अक्टूबर 2026 को जंतर-मंतर और उसके आस-पास के इलाकों में ट्रैफिक पर लगी पाबंदियों और नियंत्रित आवाजाही को देखते हुए यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे प्रभावित रास्तों पर जाने से बचें और अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें।"

ट्रैफिक पुलिस ने आगे कहा, "कनॉट प्लेस, पटेल चौक, जीपीओ, टॉल्स्टॉय मार्ग, जंतर-मंतर रोड, पार्लियामेंट स्ट्रीट और आस-पास की सड़कों के आस-पास ट्रैफिक डायवर्जन नियम लागू रहेंगे। कनॉट प्लेस, पटेल चौक, जीपीओ, पार्लियामेंट स्ट्रीट और सेंट्रल दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन चालकों को सलाह दी जाती है कि वे वैकल्पिक रास्तों की योजना पहले से बना लें। यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें और सड़कों पर तैनात दिल्ली ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के निर्देशों का पालन करें और जहां भी संभव हो, वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें।"

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि जहां तक हो सके जंतर-मंतर, पार्लियामेंट स्ट्रीट, अशोक रोड और आस-पास की सड़कों पर जाने से बचें। बैरिकेडिंग और ट्रैफिक डायवर्जन हो सकते हैं।

ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी में बताया है कि तय किए गए रास्तों पर या उनके आस-पास गाड़ियां रोकना या पार्क करना मना है। ऐसा करने से ट्रैफ़िक में रुकावट आ सकती है। सक्षम अधिकारी के आदेशों के अनुसार, बताए गए इलाके में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएस) की धारा 163 लागू रहेगी। जनता को सलाह दी जाती है कि वे सक्षम अधिकारियों और मौके पर मौजूद कर्मचारियों के सभी निर्देशों का पालन करें।

वहीं, स्वामी नारायण मार्ग पर पीडब्ल्यूडी के सीसी रोड निर्माण कार्य के कारण 1 से 25 अक्टूबर तक रात 11:00 बजे से सुबह 05:00 बजे के बीच नंद लाल मार्ग रेड लाइट और शास्त्री नगर रेड लाइट के बीच ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे प्रभावित रास्ते से बचें, ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें और अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें।


महाराष्ट्र के अमरावती में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, दुर्गा प्रतिमा ले जा रही पिकअप गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त

महाराष्ट्र के अमरावती में समृद्धि महामार्ग पर हुए सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 19 लोग घायल हुए हैं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, पीड़ित एक पिकअप वाहन में सवार थे, जिसमें देवी दुर्गा की प्रतिमा ले जाई जा रही थी। हादसे के बाद मौके के दृश्य सामने आए हैं।

दिल्ली मेट्रो के 11 स्टेशन बंद, जंपथ से नई दिल्ली तक एंट्री-एग्जिट पर रोक, इन स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा जारी

जंतर-मंतर प्रदर्शन के ऐलान के बीज आज दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने बताया है कि अगले आदेश तक 11 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास बंद रहेगा। इनमें जनपथ, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, राजीव चौक, सेवा तीर्थ, मंडी हाउस, लोक कल्याण मार्ग, INA, चावड़ी बाजार, रामकृष्ण आश्रम मार्ग और नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन शामिल हैं।


ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज CJP का मुंबई से आंदोलन, दिल्ली में जंतर-मंतर पर भी प्रदर्शन, पुलिस ने नहीं दी इजाजत

मुंबई के शिवाजी पार्क से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन शुरू करेगी। मुंबई पुलिस ने CJP को शिवाजी पार्क में प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है।पार्टी की प्रमुख मांग ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की है।

वहीं, दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ आज प्रदर्शन का ऐलान किया गया है। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है और इलाके में सुरक्षा बढ़ाई गई है, लेकिन आयोजकों ने लोगों से सुबह 11 बजे जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए