बड़ी खबर LIVE: मनरेगा खत्म कर दिया लेकिन ‘विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम’ का कहीं पता नहीं: खड़गे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) को तो खत्म कर दिया लेकिन उसके द्वारा लाए गए नए कानून ‘विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम’ का कहीं अता-पता नहीं है।

पश्चिम बंगाल में दो चरणों में विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने अधिसूचना जारी की
भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने सोमवार को पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को होने वाले दो चरणों के विधानसभा चुनावों के लिए अधिसूचना जारी की। अधिसूचना में कहा गया है कि दोनों ही दिन मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होगा। पहले चरण में 152 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा, जबकि दूसरे चरण में शेष 142 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा।
15 मार्च को चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों का कार्यक्रम घोषित किया था, और मतदान की अधिसूचना सोमवार को जारी की गई।
पश्चिम बंगाल में दो चरणों में मतदान होगा, जबकि अन्य तीन राज्यों, असम, केरल और तमिलनाडु में एक ही चरण में मतदान होगा। केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में भी एक ही चरण में मतदान होगा।
भारत के लिए तेल, गैस ला रहे 19 जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे
पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के कारण भारत के लिए एलपीजी, कच्चे तेल और एलएनजी ला रहे 19 जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे हुए हैं।
पश्चिम एशिया में हो रही घटनाक्रमों के प्रभावों पर विभिन्न मंत्रालयों के अधिकारियों के संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि भारत के लिए ऊर्जा सामग्री ला रहे 10 विदेशी झंडे वाले जहाज वर्तमान में फंसे हुए हैं।
इनमें एलपीजी ला रहे तीन जहाज, कच्चे तेल के चार टैंकर और तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) के तीन जहाज शामिल हैं।
इनके अलावा, भारतीय ध्वज वाले जहाज भी हैं। इनमें एलपीजी के तीन टैंकर, एक एलएनजी वाहक और कच्चे तेल के चार टैंकर शामिल हैं। एक खाली टैंकर में एलपीजी भरी जा रही है।
पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच संकरे जलडमरूमध्य में फंसे लगभग 500 जहाजों में ये जहाज भी शामिल हैं।
अखिलेश प्रसाद सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से इस्तीफे देने पर कहा, "...सब लोग राज्यसभा और लोकसभा को छोड़कर मुख्यमंत्री बनते हैं...
कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से इस्तीफ़े देने पर कहा, "...सब लोग राज्यसभा और लोकसभा को छोड़कर मुख्यमंत्री बनते हैं और यह पहला उदाहरण है कि मुख्यमंत्री को हटाकर उन्हें राज्यसभा में लाया जा रहा है..."
प्रधानमंत्री अपने सांसदों से कहें कि संसद में बेहतर ‘होमवर्क’ करके आएं : कांग्रेस
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने सांसदों से कहना चाहिए कि वो संसद में मुद्दे उठाने से पहले बेहतर ‘होमवर्क’ कों।
जयराम रमेश की यह प्रतिक्रिया बीजेपी सांसद के. लक्ष्मण द्वारा कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर मुसलमानों को ओबीसी आरक्षण देकर तुष्टिकरण और वोटबैंक की राजनीति करने का आरोप लगाने के बाद आई है।
जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री मोदी की एक बयान का वीडियो साझा करते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘आज राज्यसभा में पिछड़ेपन के आधार पर मुसलमानों को आरक्षण देने के मुद्दे पर अपने पक्ष के कारण भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर तुष्टिकरण का आरोप लगाया गया। यहां यह देखा जा सकता है कि इस विषय पर स्वयं प्रधानमंत्री ने 9 फरवरी 2022 को क्या कहा था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री को अपने सांसदों से कहना चाहिए कि वे अपना होमवर्क बेहतर करें।’’
सीएपीएफ विधेयक में बल के जवानों के काम की परिस्थितियों के बारे में कुछ नहीं कहा गया : विपक्ष
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) संबंधी एक विधेयक का विरोध करते हुए विपक्षी दलों ने सोमवार को राज्यसभा में आरोप लगाया कि यह विधेयक केवल आईपीएस अधिकारियों को सीएपीएफ में नियुक्त करने के लिए लाया गया है लेकिन बल के जवानों के काम की परिस्थितियां और उनके परिवार की सुरक्षा के बारे में इसमें कुछ नहीं कहा गया है।
कई विपक्षी दलों के सदस्यों ने विधेयक का विरोध करते हुए इसे प्रवर समिति में भेजने का सुझाव दिया।
उच्च सदन में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सामान्य प्रशासन) विधेयक पर चर्चा में भाग लेते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के संदीप पाठक ने कहा कि इस विधेयक का एक ही उद्देश्य है कि आईपीएस अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति की एक कानूनी व्यवस्था हो।
उन्होंने कहा ‘‘यह सबसे बड़ी चूक है कि यह विधेयक पूरे संस्थान में सुधार के लिए नहीं लाया गया है।’’
उन्होंने कहा कि इस विधेयक में कई खामियों को दूर किया जा सकता था लेकिन यह विधेयक कई उद्देश्यों की पूर्ति के लिए नहीं बल्कि एक पृष्ठभूमि के सिलसिले में लाया गया है।
राहुल गांधी ने कहा- मोदी ने अमेरिका के साथ एक समझौता किया, जिसके तहत उन्होंने हमारे किसानों के अधिकार सौंप दिए
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के साथ एक समझौता किया, जिसके तहत उन्होंने हमारे किसानों के अधिकार सौंप दिए। आधुनिक भारत के इतिहास में वह पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने कृषि क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय बाज़ार के लिए खोल दिया है। वह भारत के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने हमारी ऊर्जा सुरक्षा को दांव पर लगा दिया है। आज भारत अपनी मर्ज़ी से किसी से भी पेट्रोल या डीज़ल नहीं खरीद सकता... ज़रा सोचिए, मध्य-पूर्व में जो कुछ हो रहा है, उसकी वजह से एक 'आर्थिक भूकंप' आने वाला है, लेकिन भारत जो कि 1.4 अरब लोगों का देश है अपनी मर्ज़ी से किसी से भी तेल नहीं खरीद सकता... अगर भारत तेल खरीदना चाहता है, तो वह ऐसा केवल अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की अनुमति मिलने के बाद ही कर सकता है। इससे ज़्यादा शर्मनाक और कुछ नहीं हो सकता... युद्ध के कारण पैदा हुई अस्थिरता आने वाले महीनों में इस बात को साबित कर देगी।"
मनरेगा खत्म कर दिया लेकिन ‘विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम’ का कहीं पता नहीं: खड़गे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) को तो खत्म कर दिया लेकिन उसके द्वारा लाए गए नए कानून ‘विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम’ का कहीं अता-पता नहीं है।
विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम को पिछले साल संसद से पारित किया गया था।
खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मनरेगा पर ताला तो लगा दिया, पर अब तक विकसित भारत-ग्राम जी राम जी लागू नहीं की। पिछले 87 दिनों से बिहार के मुजफ्फरपुर में 12,000 मजदूर मनरेगा में काम न मिलने से आंदोलित हैं। इसी तरह उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और महाराष्ट्र व देश के कई राज्यों से मनरेगा मजदूरों की काम बंदी की ख़बरें आ रहीं हैं।’’
उनका कहना था, ‘‘भाजपा ने मनरेगा को ख़त्म कर करोड़ों मजदूरों के ‘‘काम के अधिकार’’ पर कुल्हाड़ी तो चला दी, और जिस योजना का इतना ढिंढ़ोरा पीटा गया, उसका कोई अता-पता नहीं है। मनरेगा को कमज़ोर करने में भाजपा ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी।’’
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कोट्टायम में एक जनसभा को संबोधित करने के बाद साइकिल चलाई
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कोट्टायम में एक जनसभा को संबोधित करने के बाद साइकिल चलाई। केरल विधानसभा के 140 सदस्यों को चुनने के लिए 9 अप्रैल 2026 को केरल में विधानसभा चुनाव होने निर्धारित हैं।
दिल्ली बॉर्डर से लश्कर आतंकी शब्बीर अहमद गिरफ्तार, ISI के इशारे पर रच रहा था भारत के खिलाफ साजिश
ईरानी मिसाइल हमले के बाद इज़रायल की तेल रिफाइनरी में आग दिखी: AP की रिपोर्ट
बिहार में BJP को CM पद मिला तो यह बीजेपी और JDU दोनों की दुर्गति होगीः पप्पू यादव
दिल्ली में पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से इस्तीफे पर कहा, “उन्होंमे विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया है। बीजेपी के सारथी लोग इतने परेशान क्यों हैं? अभी दिल्ली दूर है। आंख मिचौली का खेल देखते चलिए। अगर बीजेपी को मुख्यमंत्री पद सौंप रहे हैं तो ये बीजेपी की भी दुर्गति होगी और JDU की भी दुर्गति होगी।
BJP समाज के सभी वर्गों के बीच झगड़े भड़का रही है और इस स्थिति का फ़ायदा उठाकर देश को लूटना चाहती है - CM ममता बनर्जी
नीतीश कुमार को राज्यसभा के लिए चुनना दबाव में किया गया था; BJP ने न केवल बिहार की जनता को लूटा है, बल्कि नीतीश कुमार को भी लूटा है- तेजस्वी यादव
आज LPG सिलेंडर इतने महंगे हो गए हैं कि आम लोगों के लिए उन्हें खरीदना मुश्किल हो गया है, इस पर ठीक से चर्चा होनी चाहिए-प्रियंका गांधी
पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा, "युद्ध जैसे मुद्दे पर राजनीति करना सही नहीं है। इस मुद्दे पर हम एक देश के तौर पर एकजुट हैं, लेकिन हम देश के सामने मौजूद चुनौतियों का समाधान चाहते हैं, और इसीलिए हम इस पर चर्चा की मांग कर रहे हैं। आज LPG सिलेंडर इतने महंगे हो गए हैं कि आम लोगों के लिए उन्हें खरीदना मुश्किल हो गया है। इस पर ठीक से चर्चा होनी चाहिए, ताकि हम सब मिलकर इन समस्याओं का समाधान निकाल सकें।"
जहानाबाद: दिल्ली दंगों के आरोपी शरजील इमाम अपनी 10 दिन की अंतरिम ज़मानत खत्म होने के बाद सरेंडर करने के लिए तिहाड़ जेल लौट रहे हैं।
दिल्ली से लश्कर आतंकी शब्बीर अहमद लोन गिरफ्तार, ISI के इशारे पर बनाया था मॉड्यूल
देहरादून- राजपुर इलाके में रिटायर्ड आर्मी ब्रिगेडियर वीके जोशी की गोली मारकर हत्या
देश में लोकतंत्र खत्म हो रहा है और यह राजतंत्र की ओर बढ़ रहा है- राम गोपाल यादव
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1,191.24 अंक गिरकर 72,391.98 पर, निफ्टी 349.45 अंक लुढ़ककर 22,470.15 पर पहुंचा।
ममता जी जो कुछ भी कह रही हैं, वह बिल्कुल सही है',जान को खतरा वाले बयान पर रामगोपाल यादव
दिल्ली: समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस दावे पर प्रतिक्रिया दी है कि उनकी जान को खतरा है। उन्होंने कहा, "देखिए, ममता जी जो कुछ भी कह रही हैं, वह बिल्कुल सही है। जिस तरह से चुनाव आयोग काम कर रहा है, क्या आपने देश में कहीं और ऐसे काम होते देखे हैं? पहली नज़र में, यह बिल्कुल भी सही नहीं लगता कि सभी स्टेशन अधिकारियों, प्रभारियों और मतदान अधिकारियों को बदला जा रहा है। यह चुनाव आयोग का काम नहीं है, फिर भी ऐसा किया जा रहा है। इन सबके बावजूद, वे ममता को हरा नहीं पाएंगे। इसके बाद भी, वह दो-तिहाई बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेंगी; मेरी बात याद रखना।"
संयुक्त राज्य अमेरिका: वॉशिंगटन के मशहूर चेरी ब्लॉसम अपने पूरे शबाब पर हैं।
उन्होंने हमें तेल से लदी 30 विशाल नावें दीं, हमारी बैठकें बहुत अच्छी चल रही हैं," ईरान के साथ बातचीत पर डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा।
'ईरानी तेल ले लेंगे, खार्ग आईलैंड पर कब्जा और यूरेनियम...', ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग का आज 31वां दिन है। ईरान के साथ छिड़ी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा ऐलान किया है। ट्रंप ने फाइनेंशियल टाइम्स को बताया कि US 'ईरान से तेल ले सकता है' और वह 'स्ट्रेटेजिक खार्ग आइलैंड पर कब्ज़ा करने पर विचार कर रहा है। ट्रंप ने पाकिस्तान के जरिए ईरान के साथ इनडायरेक्ट बातचीत में प्रोग्रेस का दावा किया। उन्होंने कहा, 'डील काफी जल्दी हो सकती है। ट्रंप ने कहा, उनकी पहली प्राथमिकता ईरान के तेल पर कब्जा करना है। उन्होंने अपने इस संभावित कदम की तुलना वेनेजुएला से की, जहां अमेरिका ने जनवरी में निकोलस मादुरो को गिरफ्तार करने के बाद तेल पर कंट्रोल हासिल किया था।
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


