बड़ी खबर LIVE: कर्नाटक के गवर्नर ने डीके शिवकुमार को 3 जून को सीएम पद की शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया
कर्नाटक के गवर्नर थावरचंद गहलोत ने कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार को अपनी कैबिनेट के साथ 3 जून को सीएम पद की शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया। इससे पहले विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद शिवकुमार ने राज्यपाल से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया।

दिल्ली में पांच मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के साकेत मेट्रो स्टेशन के पास शनिवार शाम को एक पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोगों के मलबे के नीचे फंसे होने की आशंका है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों के अनुसार, पूरी बहुमंजिला इमारत ढह गई और मलबे के विशाल ढेर में तब्दील हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इमारत के भूतल पर एक कोचिंग संस्थान था और ऊपरी मंजिलों पर निर्माण कार्य चल रहा था। आशंका है कि फंसे हुए लोग छात्र हो सकते हैं।
दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) को शाम 7.44 बजे इमारत गिरने की सूचना मिली। यह घटना सैदुलाजाब में साकेत मेट्रो स्टेशन के पास वेस्टर्न मार्ग पर हुई। दमकल की सात गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है। घटनास्थल से प्राप्त तस्वीरों में इमारत कंक्रीट, मुड़ी हुई धातु और टूटे हुए खंभों के ढेर में तब्दील हो चुकी थी, और मलबा पूरे क्षेत्र में बिखरा हुआ था।
स्थानीय निवासी और पड़ोसी टॉर्च और मोबाइल फोन लेकर घटनास्थल पर पहुंचे, ताकि नुकसान की सीमा का पता लगाया जा सके और यह जांचा जा सके कि कहीं कोई मलबे के नीचे फंसा तो नहीं है। दमकल कर्मियों और पुलिस टीमों द्वारा खोज और बचाव अभियान शुरू किए जाने के बाद, चिंतित स्थानीय लोगों को मलबे में खोजबीन करते देखा गया। संकरी गली और घनी आबादी वाले इलाके में अफरा-तफरी का मंजर देखने को मिला।
स्थानीय निवासी बचाव वाहनों और कर्मियों के लिए रास्ता खाली करने की कोशिश कर रहे थे।कई लोगों ने खोजबीन में मदद के लिए मोबाइल फोन की लाइट का इस्तेमाल किया। आस-पास की इमारतों को तत्काल कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। अधिकारियों ने अभी तक फंसे हुए लोगों की संख्या की पुष्टि नहीं की है। बचाव अभियान जारी है।
TMC सांसद डेरेक ओ'ब्रायन का दावा- अभिषेक बनर्जी को भर्ती नहीं करने के लिए अस्पतालों पर दबाव डाला जा रहा है
अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले पर टीएमसी सांसद डेरेक ओ'ब्रायन ने कहा, "विज़ुअल्स सामने हैं। अभिषेक बनर्जी उन लोगों के परिवार से मिलने गए थे जिन्होंने चुनाव के दौरान अपने किसी अपने को खो दिया था। कुछ बीजेपी समर्थक इकट्ठा हो गए। यह एक प्लान किया हुआ हमला था। लिंचिंग हो रही थी। पुलिस कहाँ थी?... उन पर ईंट फेंकी जा रही थी... पुलिस के ज़रिए अस्पतालों पर अभिषेक को भर्ती न करने का दबाव डाला गया... मेडिकल स्टाफ़ को निर्देश मिल रहे थे इसलिए हमें पहले अस्पताल से हटना पड़ा जहाँ उन्हें भर्ती किया गया था। अभी टेस्ट चल रहे हैं। वह आटीयू में हैं। अब हम सुन रहे हैं कि इस अस्पताल पर भी अभिषेक बनर्जी को भर्ती नहीं करने का दबाव है... पश्चिम बंगाल में अब यही हालत है।"
TMC सांसद अभिषेक बनर्जी को कोलकाता के बेले व्यू हॉस्पिटल लाया गया, आज सोनारपुर में हमले में हुए घायल
हिमाचल पंचायत चुनाव: बारिश के बीच 80 प्रतिशत से अधिक मतदान
हिमाचल प्रदेश में शनिवार को पंचायत चुनावों के अंतिम चरण में महिलाएं मुख्य प्रेरक शक्ति बनकर उभरीं। राज्य के कई हिस्सों में बारिश और तूफानी मौसम के बावजूद, नौ जिलों के मतदान केंद्रों पर महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक रही, जबकि कुल मतदान 80 प्रतिशत के पार पहुंच गया।
राज्य के 12 में से 9 जिलों में महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में अधिक मतदान किया, जहां महिलाओं का मतदान प्रतिशत 83.64 रहा, जबकि पुरुषों का मतदान प्रतिशत 77.77 रहा। इस प्रकार, महिलाओं और पुरुषों के मतदान प्रतिशत में लगभग छह प्रतिशत का अंतर रहा। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और अपराह्न तीन बजे समाप्त हुआ। कुल मतदान प्रतिशत 80.68 फीसदी दर्ज किया गया।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सबसे अधिक मतदान सिरमौर जिले में 85.44 प्रतिशत दर्ज किया गया, इसके बाद कुल्लू में 84.66, सोलन में 83.84, शिमला में 82.96 और मंडी में 82.08 प्रतिशत मतदान हुआ। चंबा में 81.79 प्रतिशत, किन्नौर में 79.67, ऊना में 78.60, बिलासपुर में 78.66, कांगड़ा में 77.29 और हमीरपुर में 76.52 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। लाहौल और स्पीति जिले में सबसे कम 71.05 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।
निर्वाचन अधिकारी संजीव महाजन ने शनिवार को बताया कि 1,189 ग्राम पंचायतों में कुल 15,40,324 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के पात्र थे। ये चुनाव मतपत्रों के माध्यम से कराए जा रहे हैं और ये चुनाव दलगत आधार पर नहीं लड़े जा रहे हैं।
राज्य में 26 मई को हुए पहले चरण के चुनाव में 1,293 पंचायतों में 78.90 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था, जबकि 28 मई को हुए दूसरे चरण में 1,276 पंचायतों में 79.88 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। अब तक कुल 10,854 पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।
कांग्रेस ने अभिषेक बनर्जी पर हुए ‘हमले’ की निंदा की, ‘प्रतिशोध की राजनीति’ के लिए बीजेपी की आलोचना की
कांग्रेस ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए ‘हमले’ की कड़ी निंदा की और कहा कि एक प्रमुख विपक्षी नेता को जानबूझकर पर्याप्त पुलिस सुरक्षा न देना भारतीय जनता पार्टी की ‘प्रतिशोध व उत्पीड़न’ की राजनीति का स्पष्ट प्रमाण है।
पुलिस के मुताबिक, तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी शनिवार को सोनारपुर में चुनाव के बाद हुई हिंसा के पीड़ितों के परिवारों से मिलने गए थे, तभी कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की। अज्ञात लोगों ने सांसद पर पत्थर, जूते व अंडे फेंके और ‘चोर, चोर’ चिल्लाते हुए उन पर लात-घूंसे बरसाने की कोशिश भी की।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “राज्य में चुनाव के बाद हुई हिंसा से प्रभावित परिवारों से मिलने गए सांसद अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में हुए भयावह हमले की मैं कड़ी निंदा करता हूं।” उन्होंने कहा, “एक प्रमुख विपक्षी नेता को जानबूझकर पर्याप्त पुलिस सुरक्षा न देना भाजपा की प्रतिशोध और उत्पीड़न की राजनीति का स्पष्ट प्रमाण है।”
राजधानी दिल्ली में 5 मंजिला इमारत ढही, बचाव अभियान जारी
दक्षिण दिल्ली के साकेत इलाके में शनिवार शाम एक इमारत ढहने की सूचना मिलने के बाद दमकल की चार गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि इमारत ढहने की सूचना शाम करीब पौने आठ बजे मिली और अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अधिकारी ने बताया, “दमकल की चार गाड़ियां मौके पर भेजी गयी हैं और अधिक जानकारी आना अभी बाकी है।”
कर्नाटक के गवर्नर ने डीके शिवकुमार को 3 जून को सीएम पद की शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया
कर्नाटक के गवर्नर थावरचंद गहलोत ने कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार को अपनी कैबिनेट के साथ 3 जून को सीएम पद की शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया। इससे पहले कर्नाटक कांग्रेस विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद डी के शिवकुमार ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया।
डीके शिवकुमार होंगे कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री, कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया, 3 जून को होगा शपथ ग्रहण
डीके शिवकुमार होंगे कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री। आज बेंगलुरू में कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शिवकुमार को पार्टी के विधायक दल का नया नेता चुना गया। मौजूदा सीएम सिद्धारमैया ने शिवकुमार के नाम का प्रस्ताव रखा और जी परमेश्वर ने इसका समर्थन किया। मीटिंग में सभी ने एकमत से प्रस्ताव का समर्थन किया। अब 3 जून को डी के शिवकुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में भीड़ का हमला, हिंसा पीड़ितों के परिवारों से मिलने पहुंचे थे
पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी पर स्थानीय लोगों की भीड़ ने हमला कर दिया और उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। कुछ स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाकर वहां से निकाला। वे चुनाव के बाद हिंसा पीड़ितों के परिवारों से मिलने सोनारपुर गए थे।
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने दाऊद इब्राहिम से जुड़े एक टेरर मॉड्यूल के नौ लोगों को गिरफ्तार किया, हथियार, हैंड ग्रेनेड और विस्फोटक बरामद
कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री का शपथग्रहण समारोह तीन जून को लोक भवन में होगा
कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष जी. सी. चंद्रशेखर ने शनिवार को कहा कि कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री तीन जून को यहां लोक भवन के ग्लास हाउस में शपथ लेंगे। राज्यसभा सदस्य चंद्रशेखर ने कहा कि शुरुआत में शपथग्रहण समारोह के आयोजन स्थल को लेकर भ्रम की स्थिति थी, लेकिन बाद में इसे लोक भवन में आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
उन्होंने कहा, ‘‘अब यह निर्णय लिया गया है कि शपथग्रहण समारोह तीन जून को आयोजित किया जाएगा।’’ सांसद ने बताया कि शपथग्रहण समारोह का सटीक समय बाद में तय कर इसकी घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘तीन जून को होने वाला शपथग्रहण समारोह लोक भवन के ग्लास हाउस में आयोजित किया जाएगा।’’
पश्चिम बंगाल: MLA के हस्ताक्षर से जुड़े मामले की जांच के लिए CID की टीम कोलकाता में TMC विधायक कुणाल घोष के आवास पर पहुंची।
पश्चिम बंगाल: MLA के हस्ताक्षर से जुड़े मामले की जांच के लिए CID टीम के कोलकाता स्थित आवास पर पहुंचने के बाद TMC सांसद अभिषेक बनर्जी सामने आए।
विनेश फोगाट ने हरियाणा की निशु के खिलाफ अपना दूसरा मुकाबला 7-6 से जीता।
विनेश फोगाट ने हरियाणा की ज्योति के खिलाफ अपना पहला मुकाबला 7-1 से जीता।
बेंगलुरु : जयराम रमेश सीएलपी बैठक के लिए विधान सौध पहुंचे।
जालंधर लुधियाना हाइवे पर RTI एक्टिविस्ट और वकील सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या
जालंधर के आरटीआई एक्टिविस्ट और वकील सिमरनजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक, कुछ अज्ञात हमलावरों ने एलपीयू जालंधर लुधियाना हाईवे के पास चहेरू के नजदीक उन पर फायरिंग की गई।
उत्तर प्रदेश में बिजली हुई महंगी, जून से 10% बढ़ा हुआ आएगा बिल
डोनाल्ड ट्रंप की बेटी ने ताजमहल का दौरा किया।
सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि ज़रूरत पड़ने पर सशस्त्र बल 'ऑपरेशन सिंदूर 2.0' के लिए तैयार हैं।
झारखंड में बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत
NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला- दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने गिरफ्तार आरोपी मनीषा वाघमारे की ज़मानत याचिका पर CBI को नोटिस जारी किया।
स्पेशल सेल NDR ने पाक ISI-मुंबई अंडरवर्ल्ड नेटवर्क के इशारे पर काम कर रहे 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और TMC प्रमुख ममता बनर्जी 2 जून को चुनाव के बाद हुई हिंसा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगी। पुलिस की अनुमति का इंतजार है: AITC
दिल्ली: पहलवान विनेश फोगाट, एशियन गेम्स 2026 के चयन ट्रायल्स में हिस्सा लेने से पहले इंदिरा गांधी स्टेडियम पहुंची
CNG के दाम फिर बढ़े, मुंबई में 15 दिन में दूसरी बार हुई 2 रुपये की बढ़ोतरी
मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) की कीमतों में महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की है, जिससे कीमतें 86 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई हैं।
जम्मू-कश्मीर - उधमपुर ज़िले में सुबह-सवेरे हल्की बारिश हुई।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को बड़ा झटका, संसद हमले के उपद्रवियों के मुआवजे पर कोर्ट ने लगाई रोक
अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार को एक बड़ा कानूनी झटका लगा है। एक संघीय न्यायाधीश ने लगभग 1.8 अरब डॉलर के उस विवादित फंड पर अस्थायी रोक लगा दी है, जिसे ट्रंप प्रशासन "सरकारी उत्पीड़न" या "लॉफेयर" के कथित पीड़ितों को मुआवजा देने के लिए स्थापित करना चाहता था।
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
