बड़ी खबर LIVE: नेपाल बाढ़ का दर्द, जिंदगी बचाने की जंग के बीच, शवों को एयरलिफ्ट करने की दर्दनाक कवायद
अचानक आई बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित रसुवा में, नेपाल सेना का एक हेलीकॉप्टर इलाके का जायजा ले रहा है। बैकग्राउंड में एक घर दिख रहा है जिसकी छत पर शव रखे हुए हैं।

AIIMS CRE-5 परीक्षा का दोबारा आयोजन 7 सितंबर 2026 को जयपुर (राजस्थान) में किया जाएगा।
बम धमकी मिलने के बाद एयर इंडिया उड़ान की अहमदाबाद में आपात लैंडिंग
सऊदी अरब के दम्मम से सोमवार को नयी दिल्ली जा रही एयर इंडिया की एक उड़ान को “बम” की धमकी मिलने के बाद अहमदाबाद हवाई अड्डे पर आपातकालीन स्थिति में उतारा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि विमान में 32 यात्री सवार थे।
‘जी’ डिवीजन के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) वी.एन. यादव ने बताया कि चालक दल के सदस्य को धमकी वाला संदेश मिलने के बाद पायलटों ने दिल्ली जा रहे विमान का रुख मोड़कर उसे अहमदाबाद ले जाने का फैसला किया।
एसीपी ने कहा, “एक क्रू सदस्य को एक टिश्यू पेपर मिला, जिस पर ‘बम’ लिखा हुआ था। इसके बाद विमान शाम करीब 4:30 बजे अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतारा गया।” उन्होंने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों ने विमान की पूरी तरह जांच की और उन्हें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
बिहार: विवाद के बाद तेजाब से हमले में एक ही परिवार के पांच सदस्यों समेत छह घायल
बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में पैसों के विवाद को लेकर दो समूहों के बीच कहासुनी के दौरान कथित तौर पर तेजाब से हमला किए जाने के बाद एक ही परिवार के पांच सदस्यों समेत छह लोग झुलस गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के एक बयान के अनुसार, यह घटना 29 अगस्त को केसरिया थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार इलाके में हुई। पैसों के लेन-देन को लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस के दौरान यह घटना हुई।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘एक दंपति और उनके तीन बच्चे चांदी साफ करने में इस्तेमाल होने वाले तेजाब से कथित तौर पर हमला किए जाने के बाद झुलस गए। घटना में दूसरे पक्ष का एक व्यक्ति भी झुलस गया।’’
नेपाल बाढ़ का दर्द: ज़िंदगी बचाने की जंग के बीच, शवों को एयरलिफ्ट करने की दर्दनाक क़वायद
अचानक आई बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित रसुवा में, नेपाल सेना का एक हेलीकॉप्टर इलाके का जायजा ले रहा है। बैकग्राउंड में एक घर दिख रहा है जिसकी छत पर शव रखे हुए हैं। पीड़ितों के शवों को आस-पास के इलाकों से निकालकर यहाँ रखा गया है, ताकि उन्हें एयरलिफ्ट करके त्रिशूली ले जाया जा सके।
राहुल गांधी डरने वाले नहीं, वह दलितों के सम्मान की लड़ाई लड़ रहे: शक्ति सिंह गोहिल
शुद्धिकरण विवाद मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने और सुप्रीम कोर्ट के एक जज की उस टिप्पणी पर कांग्रेस नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद शक्ति सिंह गोहिल ने प्रतिक्रिया दी, जिसमें कहा गया कि छात्रों को सवाल पूछने से धमकाया नहीं जा सकता। गोहिल ने राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने को लेकर भाजपा पर जुबानी हमला किया। कांग्रेस नेता ने इसे दलितों के सम्मान से जुड़े मुद्दे पर आवाज उठाने की कार्रवाई बताया।
शक्ति सिंह गोहिल ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि इस पूरे मामले में स्थिति 'उल्टा चोर कोतवाल को डांटे' जैसी है। उन्होंने भाजपा पर दलित, गरीब और महिला विरोधी मानसिकता रखने का आरोप लगाया। गोहिल ने सवाल उठाया कि कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के बाद कथित तौर पर शुद्धिकरण किए जाने की बात सामने आई, जबकि खड़गे दलित समुदाय से आते हैं। दलितों की सुरक्षा के लिए बनाए गए कानून में ऐसे मामलों में कार्रवाई का प्रावधान है। गो
स्लीपर बस के अंदर 16 साल की लड़की के साथ कथित गैंगरेप पर आतिशी का बीजेपी पर हमला
स्लीपर बस के अंदर 16 साल की लड़की के साथ कथित गैंगरेप पर दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने कहा, "दिल्ली सरकार भाजपा की, उपराज्यपाल भाजपा के, MHA भाजपा के, प्रधानमंत्री भाजपा के अब कोई इंजन बचा है जो भाजपा के पास नहीं है... हमारी बेटियों के साथ जो रेप हो रहे हैं, उन पर हिंसा हो रही है, जो बच्चों के साथ हिंसा हो रही है उसे भाजपा नहीं रोक सकती?"
दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार और झारखंड के मुख्यमंत्रियों के साथ एक उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
कौशांबी में पटाखे की फैक्ट्री में विस्फोट, 7 लोगों की मौत और कई घायल
उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पिपरी पुलिस स्टेशन इलाके के महमूदपुर में पटाखे की एक फैक्ट्री में विस्फोट हुआ है। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हुई है और कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लाया गया है। गंभीर हालत में एक महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सभी से जिम्मेदार तरीके से आचरण की उम्मीद: CJP के मार्च पर रोक लगाने से न्यायालय का इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने पांच सितंबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा प्रस्तावित मार्च पर रोक लगाने के अनुरोध वाली याचिका पर कोई आदेश पारित करने से सोमवार को इनकार कर दिया। न्यायालय ने कहा कि उसे उम्मीद है कि सभी पक्ष शांतिपूर्ण और कानून के दायरे में रहकर व्यवहार करेंगे।
प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने याचिकाकर्ता से कहा कि वह अपनी याचिका उस उच्चाधिकार प्राप्त जांच समिति के समक्ष रखे, जिसका गठन न्यायालय ने नीट विरोध प्रदर्शनों के दौरान पुलिस हिंसा के आरोपों की जांच के लिए किया है।
पीठ ने मामले में नोटिस जारी करते हुए कहा, "मामले को लंबित याचिकाओं के साथ सूचीबद्ध किया जाए। इस पर 10 सितंबर को सुनवाई की जाएगी।"
दिल्ली में 47 लाख, महाराष्ट्र के SIR ड्राफ्ट रोल से 2 करोड़ 7 लाख वोटर्स के नाम कटे
महाराष्ट्र और दिल्ली में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR के तहत आज 31 अगस्त को ड्राफ्ट वोटर रोल यानी प्रारूप मतदाता सूची जारी कर दी गई है। दिल्ली में कुल 1 करोड़ 45 लाख पंजीकृत मतदाताओं में से 47 लाख 56 हजार 722 मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट लिस्ट से बाहर हैं। वहीं, करीब 97 लाख 53 हजार 507 मतदाताओं का रिकॉर्ड ही डिजिटाइज हो पाया है। महाराष्ट्र में भी कुल मतदाताओं में से करीब 2 करोड़ 7 लाख मतदाताओं के नाम फिलहाल ड्राफ्ट रोल में नहीं हैं। इन मतदाताओं के फॉर्म जमा नहीं हो सके या उनका रिकॉर्ड डिजिटाइज नहीं हो पाया है।
बिहार में संदिग्ध जहरीली शराब से 4 लोगों की मौत,तेजस्वी बोले- राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है
बिहार में संदिग्ध जहरीली शराब से 4 लोगों की मौत पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, "बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। पहली घटना नहीं है जिसमें लोगों की जहरीली शराब से मृत्यु हुई है। इससे पहले भी कई बार इस तरह की चीजें हुई हैं। प्रशासन को देखना चाहिए। प्रशासन लापरवाह है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। इस तरह की घटना हो रही है तो गंभीर बात है।"
लद्दाख में मादक पदार्थ कारोबारी हिरासत में, एक अन्य आरोपी की कार जब्त
लद्दाख में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पहली बड़ी कार्रवाई में पुलिस ने एक कथित तस्कर को पीआईटी-एनडीपीएस अधिनियम के तहत हिरासत में लिया और मादक पदार्थों की अवैध तस्करी से कथित रूप से जुड़े एक अन्य व्यक्ति की कार जब्त कर ली। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
यह कार्रवाई लद्दाख पुलिस के मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान और पुलिस महानिदेशक आनंद जैन के ‘नशा मुक्त अभियान’ के तहत की गई है।
एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि लेह के रणबीरपोरा गांव निवासी जाहिद हुसैन को मादक पदार्थों और मन:प्रभावी पदार्थों की अवैध तस्करी की रोकथाम (पीआईटी-एनडीपीएस) अधिनियम के तहत हिरासत में लिया गया है।
ईरान आगे किसी भी हमले का निर्णायक जवाब देगा : विदेश मंत्रालय
लारक द्वीप पर अमेरिकी हमले का जवाब ईरान ने जॉर्डन को निशाने पर ले दिया। एक महीने बाद अमेरिका की ओर से किए गए हमले के बाद से मध्य-पूर्व में संघर्ष फिर बढ़ने की आशंका है। ईरान ने कहा है कि वह अपनी जमीन और हितों के खिलाफ आगे की किसी भी सैन्य कार्रवाई का निर्णायक जवाब देगा। इसके साथ ही उसने किसी भी संभावित तनाव बढ़ने के लिए अमेरिका और उसके सैन्य अभियानों का समर्थन करने वाले देशों को जिम्मेदार ठहराया है।
ईरान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "उसके सशस्त्र बलों ने लारक द्वीप पर अमेरिकी हमले के जवाब में जॉर्डन में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। जॉर्डन में मौजूद अमेरिकी सैन्य अड्डों का इस्तेमाल लारक द्वीप पर हमले को अंजाम देने और उसे समर्थन देने के लिए किया गया था।"
नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या 903 हुई
दिल्ली: बस के अंदर 16 साल की लड़की के साथ गैंगरेप, ड्राइवर और कंडक्टर गिरफ्तार।
एक प्रतिभाशाली गायक (गायक अंकित बालियान) की हत्या कर दी गई। राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है- यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय
यूपी कांग्रेस प्रमुख अजय राय ने कहा कि एक प्रतिभाशाली गायक (गायक अंकित बालियान) की हत्या कर दी गई। राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। उन्होंने कई एनकाउंटर किए हैं, लेकिन ऐसी घटनाएं रुक नहीं रही हैं। सरकार ऐसे एनकाउंटर करके सिर्फ अपनी तारीफ कर रही है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार राज्य में ऐसे माफियाओं को संरक्षण दे रही है।"
हॉर्मुज में अमेरिकी MQ-9 ड्रोन मार गिराने का ईरान का दावा, बढ़ा तनाव
हॉर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने दावा किया है कि उसकी एयर डिफेंस यूनिट ने अमेरिकी MQ-9 Reaper ड्रोन को मार गिराया है। ईरानी मीडिया के मुताबिक, ड्रोन को मिसाइल से निशाना बनाया गया, जिसके बाद वह खाड़ी के पानी में जा गिरा।
उत्तर प्रदेश: कई दिनों की भारी बारिश के बाद यमुना नदी का जलस्तर तेज़ी से बढ़ गया
उत्तर प्रदेश में कई दिनों की भारी बारिश के बाद यमुना नदी का जलस्तर तेज़ी से बढ़ गया है। पानी किनारों को पार कर गया है, घाट जलमग्न हो गए हैं और नदी के किनारे बसे इलाकों में घुस गया है।
नोएडाः जेवर के पास ट्रक से टकराई कार, हादसे में 4 की मौत
उत्तर प्रदेश के नोएडा के जेवर पुलिस स्टेशन इलाके में यमुना एक्सप्रेसवे पर नोएडा से आगरा जा रहे एक ट्रक की कार से टक्कर होने से हुए हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अमेरिका ने ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया, दोनों देशों के बीच तनाव फिर बढ़ा
अमेरिकी सेना ने रविवार (स्थानीय समय) को ईरान के लारक द्वीप पर मौजूद दो लॉन्चरों को निशाना बनाया। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) के प्रवक्ता टिम हॉकिन्स ने यह जानकारी दी। हॉकिन्स ने कहा, "इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के जवानों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में समुद्री बारूदी सुरंगों के साथ रॉकेट लॉन्च करने की तैयारी करते हुए देखा गया था।" उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना क्षेत्र पर करीबी नजर बनाए हुए है और इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग से व्यापारिक जहाजों की आवाजाही सुरक्षित रखने के लिए तैयार है।
सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस के दो शूटर्स का एनकाउंटर, शामली में पुलिस ने सुमित-मोहित को किया ढेर
हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड के दो संदिग्धों को शामली पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। आरोपियों का नाम सुमित और मोहित बताया जा रहा है जिनकी पुलिस को तलाश थी। इस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मियों के भी घायल होने की खबर है। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश के शामली जिले में सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के औद्योगिक इलाके में हुई है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
