बड़ी खबर LIVE: RCB लगातार दूसरी बार बनी IPL चैम्पियन, IPL Final में GT को रौंदा
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने रविवार को इंडियंन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटन्स को पांच विकेट से हराकर लगातार दूसरी ट्रॉफी अपने नाम की।

RCB लगातार दूसरी बार बनी IPL चैम्पियन, IPL Final में GT को रौंदा
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने रविवार को इंडियंन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटन्स को पांच विकेट से हराकर लगातार दूसरी ट्रॉफी अपने नाम की।
IPL Final में आरसीबी के तेज गेंदबाजों का जलवा, गुजरात टाइटंस ने बेंगलुरु को दिया 156 रनों का लक्ष्य
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत रविवार को यहां इंडियंन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटन्स को आठ विकेट पर 155 रन ही बनाने दिए।
आरसीबी के लिए रसिख सलाम ने तीन जबकि भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने दो दो विकेट चटकाए। कृणाल पंड्या ने 23 रन देकर एक विकेट झटका।
उत्तर प्रदेश में हवा और हल्की बारिश ने दी भीषण गर्मी से राहत
उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में पिछले 24 घंटे के दौरान तेज हवा और हल्की बारिश की वजह से भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली है।
लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के पूर्वी हिस्सों में कई स्थानों पर जबकि पश्चिमी भागों में कुछ जगहों पर बारिश हुई।
रिपोर्ट के अनुसार इस अवधि में बलिया में 34.4 मिलीमीटर, मुरादाबाद में 21.8 मिलीमीटर, हरदोई में 19.4 मिलीमीटर, हमीरपुर में तीन मिलीमीटर, आगरा में 2.4 मिलीमीटर, लखीमपुर खीरी में दो मिलीमीटर, गोरखपुर में 0.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी।
मौसम विभाग ने बताया कि रविवार को राज्य की राजधानी लखनऊ में 2.4 मिलीमीटर बारिश हुई और अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 3.29 डिग्री सेल्सियस कम था।
आरसीबी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के कप्तान रजत पाटीदार ने रविवार को यहां इंडियंन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के फाइनल में टॉस जीतकर गुजरात टाइटन्स को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया।
आरसीबी ने अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है।
वहीं गुजरात टाइटन्स ने अरशद खान को साई किशोर की जगह अंतिम एकादश में शामिल किया।
लखनऊ, उत्तर प्रदेश: शहर में मौसम में अचानक से बदलाव देखा गया
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में मौसम में अचानक से बदलाव देखा गया। शहर में तेज हवाएं चल रही हैं।
अभिषेक बनर्जी पर हमला ‘सुनियोजित और बीजेपी प्रायोजित’ था, TMC का बड़ा दावा
टीएमसी ने रविवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में पार्टी नेता अभिषेक बनर्जी पर हुआ हमला ‘‘सुनियोजित और बीजेपी प्रायोजित’’ था। टीएमसी ने कहा कि अभिषेक बनर्जी पर हुआ हमला जनता के आक्रोश की सहज अभिव्यक्ति नहीं थी, जैसा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दावा कर रही है।
टीएमसी ने ‘एक्स’ पर कुछ तस्वीरें साझा करते हुए दावा किया कि वे इस घटना में स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों की संलिप्तता साबित करती हैं।
पार्टी ने अपने एक पोस्ट में कहा, “यदि बीजेपी का दावा है कि यह हमला केवल जनता के आक्रोश की सहज अभिव्यक्ति का परिणाम था, तो फिर एक प्रमुख बीजेपी पदाधिकारी घटनास्थल पर सक्रिय और निर्देशात्मक भूमिका में क्यों मौजूद था? इस लामबंदी को किसने अधिकृत किया?”
सुरक्षा चिंताओं के बीच ‘ऑनमार्क’ पोर्टल को खामियों को दूर किया गया: सीबीएसई
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने रविवार को कहा कि उसके सेवा प्रदाता के ‘ऑनमार्क’ पोर्टल में सामने आई खामियों को ठीक कर लिया गया है और अन्य समस्याओं को दूर करने के प्रयास जारी हैं।
सीबीएसई ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किये गए एक बयान में कहा, ‘‘हम अपने सेवा प्रदाता के ऑनमार्क पोर्टल में खामियों की गहन निगरानी कर रहे हैं।’’
बोर्ड ने कहा कि इन प्रणालियों को मजबूत करने के लिए पिछले कुछ दिनों में सरकार के विभिन्न विभागों के साथ-साथ आईआईटी से साइबर सुरक्षा पेशेवरों की एक विशेषज्ञ टीम को तैनात किया गया है, ताकि प्रणाली को और भी दुरुस्त किया जा सके।
सीबीएसई ने कहा कि खामियों को ठीक कर लिया गया है और अन्य समस्याओं को दूर किया जा रहा है।
कानपुर में एक दुकान पर स्लैब धंसने के कारण बीएड के 20 से अधिक अभ्यर्थी नाले में गिरे
कानपुर में रविवार सुबह उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा देने पहुंचे 20 से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र के बाहर कंक्रीट की जर्जर स्लैब अचानक धंसने के कारण सीवेज नाले में गिर गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
घटना मैकरॉबर्टगंज में स्थित एचएन मिश्रा पीजी कॉलेज के पास हुई, जहां अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने से पहले आवश्यक दस्तावेजों की फोटोकॉपी कराने के लिए पास की एक दुकान पर एकत्र हुए थे।
पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नाले को ढकने वाली पुरानी कंक्रीट स्लैब भीड़ का भार नहीं सह सकी और धंस गई, जिससे करीब 20 से 25 अभ्यर्थी सीवेज से भरे नाले में जा गिरे।
इस हादसे में चार अभ्यर्थियों को मामूली चोट आईं, जबकि कई अन्य के कपड़े, किताबें, प्रवेश पत्र और अन्य दस्तावेज खराब हो गए।
'समर्थन करो तो देशभक्त, सवाल पूछो तो निशाना', बीजेपी पर अभिषेक बनर्जी का तीखा हमला
अभिषेक बनर्जी ने राहुल गांधी का समर्थन और चिंता जताने के लिए धन्यवाद दिया तथा कहा कि लोकतंत्र, संविधान और देश की संस्थाओं की रक्षा की लड़ाई में वे एकजुट हैं।
उन्होंने बीजेपी पर राजनीतिक हिंसा और विरोधियों को निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर आप बीजेपी का समर्थन करते हैं तो आपको देशभक्त कहा जाता है, लेकिन अगर आप सवाल पूछते हैं तो आप उनके निशाने पर आ जाते हैं। अभिषेक ने दावा किया कि उन्होंने पिछले वर्ष 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत विदेशों में भारत का प्रतिनिधित्व किया और आतंकवाद के खिलाफ देश का पक्ष रखा, लेकिन आज वही लोग उन्हें निशाना बना रहे हैं जो खुद को राष्ट्रवाद का रक्षक बताते हैं। उन्होंने कहा कि तानाशाही और डर की राजनीति के आगे वे झुकने वाले नहीं हैं।
अमेरिका के आसमान में फटा उल्कापिंड, जोरदार धमाके से दहल उठे कई इलाके
अमेरिका के उत्तर-पूर्वी हिस्से के ऊपर ऊंचाई पर एक उल्कापिंड (मीटियर) विस्फोट हो गया, जिससे जोरदार धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। CBS News के अनुसार, यह आवाज मैसाचुसेट्स के बड़े हिस्से और पड़ोसी राज्यों के कुछ इलाकों तक सुनाई दी।
यह विस्फोट दोपहर करीब 2:11 बजे (ईस्टर्न टाइम) हुआ। कई लोगों ने अचानक तेज धमाके की आवाज सुनने की सूचना दी, जिससे खिड़कियां हिल गईं, पालतू जानवर घबरा गए और कुछ घरों में भी कंपन महसूस किया गया। CBS Boston से संबद्ध WBZ-TV को बोस्टन क्षेत्र से लेकर मैसाचुसेट्स के इप्सविच और यहां तक कि रोड आइलैंड के जॉन्सटन तक रहने वाले दर्शकों के दर्जनों फोन आए, जिन्होंने इस जोरदार विस्फोट की आवाज सुनने की बात कही।
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA के अनुसार, यह उल्कापिंड उत्तर-पूर्वी मैसाचुसेट्स और दक्षिण-पूर्वी न्यू हैम्पशायर के ऊपर लगभग 40 मील (करीब 64 किलोमीटर) की ऊंचाई पर वायुमंडल में प्रवेश करने के बाद कई टुकड़ों में टूट गया।
ईरान में कट्टरपंथी बातचीत में रियायत देने को तैयार नहीं: थिंक टैंक का विश्लेषण
IRGC ने ईरानी हवाई क्षेत्र में अमेरिकी MQ-1 ड्रोन को मार गिराने का दावा किया: ईरानी मीडिया
गुजरात: आनंद के अडस गांव के पास निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का एक हिस्सा ढहा, किसी के हताहत होने की खबर नहीं
दिल्ली: तीन मंजिला व्यावसायिक इमारत मलबे में तब्दील, तलाश अभियान जारी, 12 लोगों को बचाया गया
दक्षिण दिल्ली में साकेत मेट्रो स्टेशन के पास शनिवार शाम एक तीन मंजिला व्यावसायिक इमारत ढह गई। हादसे के बाद बचाव अभियान चलाकर अब तक 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। राहत एवं बचाव कार्य अभी भी जारी है।
सूर्या मर्डर केस में गाजियाबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी एनकाउंटर में मारा गया
गाजियाबाद के खोड़ा में बकरीद पर 17 साल के सूर्या चौहान की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी असद का एनकाउंटर कर दिया है। मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी गोली लगने से घायल हो गया था। उसे पकड़ कर पुलिस अस्पताल लेकर गई थी, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
गाजियाबाद के खोड़ा में बकरीद के मौके पर सूर्या चौहान की हत्या कर दी गई थी। तभी से पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश कर रही थी।
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
