बड़ी खबर LIVE: उत्तर भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए, दिल्ली-NCR में भी लगे झटके
दिल्ली, पंजाब और हरियाणा सहित उत्तर भारत में कई स्थानों पर शुक्रवार रात 9:46 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके कुछ सेकंड तक महसूस किए गए।

उत्तर भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए, दिल्ली-NCR में भी लगे झटके
दिल्ली, पंजाब और हरियाणा सहित उत्तर भारत में कई स्थानों पर शुक्रवार रात 9:46 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके कुछ सेकंड तक महसूस किए गए।
चंडीगढ़ निवासी बलदेव चंद ने बताया, “मुझे कुछ सेकंड तक तेज झटके महसूस हुए।’’ वह दूसरी मंजिल पर एक फ्लैट में रहते हैं।
पंजाब के जीरकपुर स्थित एक आवासीय सोसाइटी की 11वीं मंजिल पर रहने वाले अजय कुमार ने कहा, “झटके कुछ सेकंड तक महसूस किए गए। हमने नीचे भागने के बारे में सोचा, लेकिन झटके जल्द ही रुक गए।”
चेन्नई सुपर किंग्स के पांच विकेट पर 209 रन
आयुष म्हात्रे के 43 गेंद में 73 रन की मदद से चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल के मैच में शुक्रवार को पांच विकेट पर 209 रन बनाये ।
पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर चेन्नई ने संजू सैमसन (सात) का विकेट जल्दी गंवा दिया ।
इसके बाद हालांकि म्हात्रे और शिवम दुबे (27 गेंद में नाबाद 45) ने पारी को संभाला । पंजाब के लिये विजयकुमार विशाख ने दो विकेट लिये ।
जंग के बीच ट्रंप का दावा, कहा- हम आसानी से खोल सकते हैं होर्मुज स्ट्रेट
अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक पोस्ट में लिखा, थोड़ा और समय मिलने पर हम आसानी से होर्मुज स्ट्रेट खोल सकते हैं। तेल हासिल कर सकते हैं और अकूत दौलत कमा सकते हैं। क्या यह दुनिया के लिए एक सोने की खान साबित होगा?
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, "...इस बार असम में बड़ा परिवर्तन है
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, "...इस बार असम में बड़ा परिवर्तन है। इस समय जनता गौरव गोगोई के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनाएगी। जिस प्रकार हिमंता बिस्वा सरमा ने सैंकड़ों एकड़ जमीन हड़प ली है। उसकी जांच कराई जाएगी। राहुल गांधी ने कल कहा है कि उसकी संपत्ति कहीं भी हो सबकी जांच कराई जाएगी और उसकी जो जगह है, उस जगह पहुंचाया जाएगा।"
जयपुर में तेज़ हवा के साथ भारी बारिश हुई
जयपुर में तेज हवा के साथ भारी बारिश हुई। वीडियो शहर के सी-स्कीम और सिविल लाइंस इलाके की है।
पश्चिम एशिया संघर्ष : इंदौरी नमकीन पर महंगाई की आंच, उत्पादन पर भी असर
लौंग की तीखी सेंव और चटपटा ‘मिक्सचर’ हो या बिना मिर्च वाले मुलायम ‘गाठिये', अपने खास जायके के लिए देश-दुनिया में मशहूर इंदौर के नमकीन आम ग्राहकों के लिए 10 से 20 रुपये प्रति किलोग्राम महंगे हो गए हैं।
नमकीन निर्माताओं ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण वाणिज्यिक रसोई गैस और प्लास्टिक की पैकिंग सामग्री की कीमतों में इजाफे का हवाला देते हुए दाम बढ़ाए हैं।
शहर के नमकीन-मिष्ठान्न क्रेता एवं विक्रेता कल्याण संघ के सचिव अनुराग बोथरा ने शुक्रवार को बताया,‘‘पश्चिम एशिया के संघर्ष से वाणिज्यिक रसोई गैस और प्लास्टिक की पैकिंग सामग्री महंगी हो गई है।"
उन्होंने बताया कि नमकीन की पैकिंग में इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक की थैली जो पहले 190 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव में मिलती थी, उसकी कीमत बढ़कर 300 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, "सरकार मंडी में ऐसी शर्तें लगाती है कि किसान अपनी फसल सस्ता बेचने पर मजबूर हो जाता
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, "सरकार मंडी में ऐसी शर्तें लगाती है कि किसान अपनी फसल सस्ता बेचने पर मजबूर हो जाता है। इसीलिए हमने कार्यक्रम बनाया है कि मैं स्वयं, पार्टी के अन्य पदाधिकारी, विधायक अपने-अपने हल्के की मंडियों का दौरान करेंगे। हम किसान के साथ खड़े हैं।"
नासिक में चोरी हुए टैबलेट से 'ब्लैकमेल' करने के मामले में चार गिरफ्तार
महाराष्ट्र के नासिक में एक वरिष्ठ नागरिक का टैबलेट चोरी कर उसमें मौजूद निजी तस्वीरों और वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर 12 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले आरोपी ने सातपुर स्थित पीड़ित के कार्यालय से टैबलेट चोरी किया था और फिर शिकायतकर्ता को ब्लैकमेल करने के लिए कथित तौर पर इसमें मौजूद आपत्तिजनक वीडियो और फोटो का इस्तेमाल किया। आरोपियों ने शिकायतकर्ता को धमकी भी दी कि अगर 12 लाख रुपये नहीं दिए गए तो इसे सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया जाएगा।
अगर वोटर लिस्ट में घुसपैठियों के नाम थे, तो मोदी भी पहले उन्हीं के वोटों से जीते थे, इसलिए उन्हें सबसे पहले इस्तीफ़ा देना चाहिए: चुनावी रैली में ममता
ईरान ने ढेर किया अमेरिका का F-35 विमान, 15 दिन में दूसरा फाइटर जेट को मार गिराया
ईरान ने मरकजी प्रांत में एक अमेरिकी F-35 लड़ाकू विमान को मार गिराने का दावा किया है। अल-जजीरा के अनुसार, मलबे की जांच में विमान पर ब्रिटेन के लेकनहीथ एयर बेस के निशान मिले हैं।
पंजाब स्पीकर ने 13 अप्रैल, 2026 को एक दिवसीय विधानसभा सत्र बुलाया।
'मेरी खामोशी को तुम हार मत समझ लेना', AAP सांसद राघव चड्ढा का आया रिएक्शन
उत्तर प्रदेश- गोरखपुर में NDRF द्वारा चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान, राप्ती नदी में डूबे 3 किशोरों के शव बरामद किए गए।
ईरान युद्ध के बीच ट्रंप ने फोड़ा टैरिफ बम, दवाओं पर 100%, स्टील-एल्यूमीनियम पर 50 प्रतिशत टैरिफ
संयुक्त राज्य अमेरिका आयातित पेटेंट दवाओं पर 100 प्रतिशत तक शुल्क लगाएगा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसके पीछे राष्ट्रीय सुरक्षा जोखिमों और विदेशी आपूर्ति शृंखलाओं पर भारी निर्भरता को कारण बताया है।
इसके अलावा नए नियमों के तहत, ज्यादातर स्टील और एल्युमिनियम उत्पादों पर 50 प्रतिशत तक टैक्स लगाया जाएगा। वहीं, इनसे बने कुछ अन्य उत्पादों पर 25 प्रतिशत टैक्स लगेगा।
दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में एक भीषण धूल भरी आंधी चली है, जिससे पूरे शहर में विज़िबिलिटी काफ़ी कम हो गई है।
दिल्ली- श्रद्धालु गुड फ्राइडे के अवसर पर प्रार्थनाओं में शामिल हुए।
पाक पर अफगानिस्तान की सर्जिकल स्ट्राइक, सैन्य अड्डे को बनाया निशाना, 3 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत
अफगानिस्तान की सेना ने पाकिस्तान अफगानिस्तान सीमा पर स्थित डूरंड लाइन को पार करते हुए खोस्त खुर्रम बॉर्डर के पास पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर बड़ा हमला किया है। इस कार्रवाई को सर्जिकल स्ट्राइक के तौर पर देखा जा रहा है.
हमले के दौरान अफगान सेना ने खुर्रम इलाके में मौजूद पाकिस्तानी सेना के अड्डे और एक सैन्य गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। इसके साथ ही कई अन्य सैन्य ठिकानों को भी निशाना बनाया गया। हमले में तीन पाकिस्तानी सैनिकों की मौत की खबर है।
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia