बड़ी खबर LIVE: रामपुर में जौहर विश्वविद्यालय की 38 इमारतों को गिराने पर लगी अंतरिम रोक 10 अगस्त तक बढ़ाई गई

मुरादाबाद मंडल के आयुक्त की अदालत ने सोमवार को रामपुर में मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी (विश्वविद्यालय) की 38 इमारतों को गिराने की प्रस्तावित कार्रवाई पर लगी अंतरिम रोक को 10 अगस्त तक बढ़ा दिया।

फोटोः IANS
i

गुजरात में इस मॉनसून के दौरान चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत हुई, सात का इलाज जारी

गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल पंसेरिया ने सोमवार को बताया कि इस मॉनसून सीजन में राज्य में चांदीपुरा वायरस (सीएचपीवी) से 22 बच्चों की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि सीएचपीवी के 184 संदिग्ध मामलों में से 35 नमूनों में संक्रमण मिला है।

पंसेरिया ने कहा कि गांधीनगर, राजकोट और अन्य जिलों के सरकारी अस्पतालों में सात मरीजों का उपचार जारी है, और सरकारी व निजी बाल चिकित्सालयों को निर्देश दिए गए हैं कि वे लक्षण वाले मरीजों को तुरंत आईसीयू बेड पर भर्ती करें, ताकि अंगों के काम करना बंद करने से उन्हें बचाया जा सके।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, “राज्य में अब तक कुल 184 संदिग्ध मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 35 मरीज संक्रमित पाए गए हैं और 11 नमूनों के नतीजे अभी आने बाकी हैं।”

उन्होंने कहा कि अब तक सामने आए मामलों में से 22 बच्चों की मौत चांदीपुरा वायरस की वजह से हुई है।

चूरू में दो वाहनों की भिड़ंत, दो सगी बहनों समेत तीन की मौत, 15 अन्य घायल

चूरू जिले में सोमवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रेलर ट्रक की ट्रैवलर से भिड़ंत होने से दो सगी बहनों समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, हादसा सुजानगढ़ सदर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर बोबासर पुलिया के पास हुआ। पुलिस ने बताया कि ट्रैवलर में चार बच्चों सहित कुल 20 लोग सवार थे। पुलिस ने बताया कि सभी पश्चिम बंगाल के कोलकाता निवासी थे और सालासर बालाजी के दर्शन करने के बाद पुष्कर जा रहे थे।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान सुशीला साहू (70) पत्नी गंगाप्रसाद साहू, उर्मिला साहू (65) पत्नी छोटेलाल साहू तथा आनंदी कहार (16) पुत्री उत्पल कहार के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि सुशीला और उर्मिला सगी बहनें थीं, जबकि आनंदी उनकी भतीजी की बेटी थी।

रामपुर में जौहर विश्वविद्यालय की 38 इमारतों को गिराने पर लगी अंतरिम रोक 10 अगस्त तक बढ़ाई गई

मुरादाबाद मंडल के आयुक्त की अदालत ने सोमवार को रामपुर में मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी (विश्वविद्यालय) की 38 इमारतों को गिराने की प्रस्तावित कार्रवाई पर लगी अंतरिम रोक को 10 अगस्त तक बढ़ा दिया। इससे प्राधिकारियों के साथ लंबे समय से जारी विवाद में संस्थान को कुछ समय के लिए राहत मिली है।

मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद पहले के अंतरिम आदेश को जारी रखने की अनुमति दी और सुनवाई की अगली तारीख 10 अगस्त तय की।

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान द्वारा स्थापित विश्वविद्यालय की ओर से पेश अधिवक्ता जुनैद एजाज जाफरी ने बताया कि अदालत ने विश्‍वविद्यालय की इमारतों को गिराने की कार्रवाई पर रोक जारी रखकर विश्‍वविद्यालय को बड़ी राहत दी है।

उन्होंने कहा, "अदालत ने विश्‍वविद्यालय की इमारतों को गिराने पर लगी अंतरिम रोक को बरकरार रखा है। अब इस मामले की सुनवाई अगली तय तारीख पर होगी, जब दोनों पक्षों की दलीलों पर विचार किया जाएगा।"


बिहार के बांका जिले में आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में छह लोगों की मौत

बिहार के बांका जिले में आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में एक पिता-पुत्र समेत छह लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने की ये घटनाएं रविवार को जिले के तीन थाना क्षेत्रों में हुईं।

अपर समाहर्ता (एडीएम) अजीत कुमार ने मौतों की पुष्टि करते हुए कहा कि संबंधित थाना और अंचल कार्यालयों से रिपोर्ट तलब की गई है। उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों को सरकारी प्रावधानों के अनुसार अनुग्रह अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा।

अधिकारियों के अनुसार, बांका थाना क्षेत्र के खाबा गांव में 35 वर्षीय ब्रह्मदेव यादव और उनके सात वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार धान की रोपनी कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इसी दौरान बारिश शुरू होने पर दोनों एक पेड़ के नीचे शरण लेने पहुंचे, तभी उन पर आकाशीय बिजली गिरी और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने उपचुनाव के नतीजों पर कहा, "मध्य प्रदेश और बिहार, दोनों जगह बीजेपी बुरी तरह हारी है

कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने उपचुनाव के नतीजों पर कहा, "मध्य प्रदेश और बिहार, दोनों जगह बीजेपी बुरी तरह हारी है। ये राजनीतिक पैरामीटर है। ये भारत की राजनीति का तापमान बता रहा है। भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। अब गांधी परिवार को गोली देने से, हिंदू-मुस्लिम करने से सत्ता नहीं आने वाली है। 12 सालों के अंदर आपने क्या काम किया है, ये जनता के सामने रखना पड़ेगा। मध्य प्रदेश का उपचुनाव केवल एक विधानसभा का नहीं था, बिहार का उपचुनाव केवल एक विधानसभा का नहीं था, ये उपचुनाव पूरे देश का करंट था जो इस पूरे देश के अंदर बह रहा है। 2027 में जो चुनाव हैं उसमें देश की जनता उन्हें बाहर का रास्ता दिखाएगी।"


कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह दतिया विधानसभा उपचुनाव में जीत के बाद प्रमाण पत्र लिया

कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह दतिया विधानसभा उपचुनाव में जीत के बाद प्रमाण पत्र लिया। उन्होंने दतिया विधानसभा सीट 66,757 वोटों से जीती, उन्होंने BJP उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को हराया, जिन्हें 60,741 वोट मिले।

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने बीजेपी प्रत्याशी को 6,016 मतों से हराया

मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सोमवार को कांग्रेस के उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को 6,016 मतों से पराजित कर दिया। जिला निर्वाचन अधिकारी और दतिया के जिलाधिकारी स्वप्निल वानखड़े ने को बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी ने 6,016 मतों से जीत दर्ज कर ली है।

उन्होंने बताया कि 15वें और आखिरी दौर की मतगणना के बाद घनश्याम सिंह को 66757 से अधिक मत मिले, जबकि तिवारी को 60741 से अधिक मत प्राप्त हुए। आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवार दामोदर यादव को 22527 मत मिले हैं जो तीसरे स्थान पर हैं।


उपचुनाव नतीजों का अपडेट: गुजरात की मंजलपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार की जीत , बांकीपुर और दतिया में पिछड़ी

उपचुनाव नतीजों का अपडेट: गुजरात की मंजलपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार सतेन्द्रभाई पटेल (सतीश पटेल) ने जीत हासिल की है। बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट से जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं। मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह आगे हैं।

मल्लिकार्जुन खड़गे का बड़ा हमला, 'पेपर लीक पर प्रदर्शन करने वाले छात्र देशद्रोही नहीं, लोकतंत्र कुचलने वाले आप लोग हैं देशद्रोही

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने RSS पर कहा, "जो प्रदर्शन कर रहे हैं आप उन्हें 'एंटी नेशनल' बोलते हैं और जिस समय कांग्रेस की सरकार के खिलाफ आपने लोगों को पैसे दे-देकर, बुलाकर, प्रदर्शन करके, एक अच्छी सरकार को गिराने का प्रयास किया, वो कौन सा प्रदर्शन था? ये प्रदर्शन एंटी नेशनल नहीं था, ये सभी विद्यार्थी थे जो देश के कई गांवों से आए थे... वे पेपर लीक के मुद्दे पर आए थे न कि किसी अन्य विषय को लेकर... आपके पास कई एजेंसियां हैं, इतना सब होते हुए आप विषय को भुलाने के लिए ऐसी बातें कह रहे हैं। ये ठीक नहीं है। भगवान राम उन्हें भी सद्बुद्धि दें, RSS को। ये लोग हमेशा राजनीति करते हैं... आप क्यों दूसरे लोगों को दोष देते हैं। वे बच्चे पेपर लीक के मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे थे और आप उन्हें देशद्रोही मान रहे हैं? देशद्रोही तो आप लोग हैं क्योंकि आप इस लोकतंत्र को कुचल रहे हैं।"


दतिया -11वें राउंड के बाद घनश्याम सिंह 12,221 वोटों से आगे

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर मतगणना के 11वें राउंड के बाद कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। उन्हें अब तक 54,169 वोट मिले हैं और वे भाजपा के आशुतोष तिवारी से 12,221 वोटों से आगे चल रहे हैं। आशुतोष तिवारी को 41,948 वोट मिले हैं, जबकि आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के दामोदर यादव 'मंडल' को 15,028 वोट प्राप्त हुए हैं।

बांकीपुर- 23वें राउंड के बाद  प्रशांत किशोर 13,269 वोटों से आगे

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर मतगणना के 23वें राउंड के बाद जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। उन्हें अब तक 46,377 वोट मिले हैं और वे भाजपा के नीरज कुमार से 13,269 वोटों से आगे चल रहे हैं। नीरज कुमार को 33,108 वोट मिले हैं, जबकि राष्ट्रीय जनता दल की रेखा कुमारी को 10,925 वोट प्राप्त हुए हैं।


दतिया में कांग्रेस की बढ़त बढ़ी, 10वें राउंड के बाद घनश्याम सिंह 10,911 वोटों से आगे

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर मतगणना के 10वें राउंड के बाद कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। उन्हें अब तक 50,307 वोट मिले हैं और वे भाजपा के आशुतोष तिवारी से 10,911 वोटों से आगे चल रहे हैं। आशुतोष तिवारी को 39,396 वोट मिले हैं, जबकि आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के दामोदर यादव 'मंडल' को 13,273 वोट प्राप्त हुए हैं।

बांकीपुर में प्रशांत किशोर की मजबूत बढ़त, 19वें राउंड के बाद बीजेपी से 11,289 वोटों से आगे

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर मतगणना के 19वें राउंड के बाद जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने मजबूत बढ़त बना ली है। उन्हें अब तक 38,201 वोट मिले हैं और वे भाजपा के नीरज कुमार से 11,289 वोटों से आगे चल रहे हैं। नीरज कुमार को 26,912 वोट मिले हैं, जबकि राष्ट्रीय जनता दल की रेखा कुमारी को 9,795 वोट मिले हैं।


बांकीपुर सीट :18वें राउंड के बाद प्रशांत किशोर की बढ़त 10 हजार के पार

बांकीपुर सीट पर 18वें राउंड की काउंटिंग के बाद जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी प्रशांत किशोर की बढ़त 10 हजार के आंकड़े को पार कर गई है। अब तक प्रशांत किशोर को कुल 35,713 वोट प्राप्त हुए हैं। वहीं, बीजेपी प्रत्याशी नीरज कुमार को 18 राउंड के बाद 25,277 वोट मिले हैं।

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि जब से सत्र शुरू हुआ है, गृह मंत्री अमित शाह सदन से नदारद रहे हैं। अगर गृह मंत्री और प्रधानमंत्री सदन में नहीं आते हैं, तो वे सदन की मर्यादा को कम कर रहे हैं। 


बांकीपुर उपचुनाव में जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर के आगे रहने पर कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा, "क्या बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इस पर कुछ कहना चाहेंगे? क्या वह नैतिक आधार पर कुछ करेंगे? 

दतिया विधानसभा सीट: 9वें राउंड के बाद कांग्रेस उम्मीदवार 9,519 वोटों से आगे

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर मतगणना के 9वें राउंड के बाद कांग्रेस ने बढ़त बना रखी है। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को अब तक 44,958 वोट मिले हैं और वे बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी से 9,519 वोटों से आगे चल रहे हैं। बीजेपी के आशुतोष तिवारी को 35,439 वोट मिले हैं।


बिहार के बांकीपुर उपचुनाव की मतगणना के 17वें राउंड के बाद पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर 9,581 वोटों से आगे चल रहे हैं, जिसके बाद पटना में पार्टी के कैंप ऑफिस में जन सुराज के कार्यकर्ताओं ने रंग और मिठाइयों के साथ जश्न मनाया।

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर 17वें राउंड के बाद BJP से 9581 वोट से आगे

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर मतगणना के 17वें राउंड के बाद जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। अब तक की गिनती में उन्हें 33538 वोट मिले हैं और वे 9581 वोटों की बढ़त के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं।

वहीं, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नीरज कुमार को 23957 वोट प्राप्त हुए हैं। दोनों प्रमुख उम्मीदवारों के बीच अब 9581 वोटों का अंतर हो गया है।


महाराष्ट्र- E-20 पेट्रोल के विरोध में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के आवास की ओर मार्च कर रहे यूथ कांग्रेस और NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। 

बांकीपुर सीट पर प्रशांत किशोर की बढ़त मजबूत, 16वें राउंड के बाद BJP से 8,966 वोट आगे

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर मतगणना के 16वें राउंड के बाद जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। अब तक की गिनती में उन्हें 31,742 वोट मिले हैं और वे 8,966 वोटों की बढ़त के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं।

वहीं, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नीरज कुमार को 22,776 वोट प्राप्त हुए हैं। दोनों प्रमुख उम्मीदवारों के बीच अब 8,966 वोटों का अंतर हो गया है।

तीसरे स्थान पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रत्याशी रेखा कुमारी हैं, जिन्हें अब तक 7,500 वोट मिले हैं।


दतिया उपचुनाव: 8वें राउंड के बाद कांग्रेस मजबूत स्थिति में, घनश्याम सिंह ने 6,583 वोटों से आगे

दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के आठवें राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। अब तक की मतगणना में उन्हें 38,264 वोट मिले हैं और वे 6,583 वोटों की बढ़त के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं।

वहीं, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 31,681 वोट मिले हैं। दोनों प्रमुख उम्मीदवारों के बीच अब 6,583 वोटों का अंतर हो गया है।

तीसरे स्थान पर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रत्याशी दामोदर यादव 'मंडल' हैं, जिन्हें अब तक 11,758 वोट प्राप्त हुए हैं।

मध्य प्रदेश- दतिया विधानसभा उपचुनाव में वोटों की गिनती के सात राउंड के बाद कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह 3295 वोटों से आगे चल रहे हैं। 


Bankipur By-election: 13वें राउंड में भी बढ़ा जीत का अतंर

प्रशांत किशोर को 13वें राउंड में 26113 वोट मिले हैं। जीत का अंतर बढ़ा है। 7119 वोटों के अंतर से पीके बीजेपी से आगे हैं। बीजेपी के नीरज को 18994 वोट मिले हैं। रेखा गुप्ता 5583 वोट मिले हैं।

राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ FIR पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, क्या अमित मिश्रा प्राण प्रतिष्ठा समारोह में केसरिया रंग के कपड़े पहनकर नहीं बैठे थे?


बांकीपुर में प्रशांत किशोर की मजबूत बढ़त, 11वें राउंड के बाद बीजेपी से 6 हजार से अधिक वोट आगे

बिहार विधानसभा चुनाव के तहत बांकीपुर विधानसभा सीट पर मतगणना के 11वें राउंड के बाद जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने मजबूत बढ़त बना ली है। अब तक की गिनती में उन्हें 21,941 वोट मिले हैं।

वहीं, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नीरज कुमार को 15,522 वोट प्राप्त हुए हैं। इस तरह प्रशांत किशोर 6,419 वोटों की बढ़त के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं।

तीसरे स्थान पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रत्याशी रेखा कुमारी हैं, जिन्हें अब तक 4,223 वोट मिले हैं।

दतिया उपचुनाव: छठे राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार 

दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के छठे राउंड के बाद मुकाबला बेहद कांटे का बना हुआ है। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने अपनी बढ़त बनाए रखते हुए 25,856 वोट हासिल किए हैं।

वहीं, भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 24,070 वोट मिले हैं। दोनों उम्मीदवारों के बीच 1,786 वोटों का अंतर है, जिससे चुनावी मुकाबला लगातार रोमांचक बना हुआ है।

तीसरे स्थान पर आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी दामोदर यादव हैं, जिन्हें अब तक 9,791 वोट प्राप्त हुए हैं।


10वें राउंड के बाद प्रशांत किशोर की बढ़त 6011 पहुंची

बांकीपुर सीट पर 10वें राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। वे अब बीजेपी प्रत्याशी से 6,011 वोटों से आगे चल रहे हैं।10वें दौर की गिनती के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नीरज कुमार को 14,048 वोट मिले हैं, जबकि आरजेडी की उम्मीदवार रेखा कुमारी 3,983 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

छात्रों पर अभी भी अत्याचार और हमले हो रहे हैं। हमें गृह मंत्री से जवाब चाहिए और पूरा देश भी जवाब चाहता है- केसी वेणुगोपाल

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि छात्रों पर अभी भी अत्याचार और हमले हो रहे हैं। हमें गृह मंत्री से जवाब चाहिए और पूरा देश भी जवाब चाहता है। गृह मंत्री क्यों भाग रहे हैं, वे संसद क्यों नहीं आ रहे हैं? पिछले सभी सत्रों में वे बहुत सक्रिय रहते थे, चाहे उनका बिल हो या किसी और का। तो फिर वे इस सत्र में क्यों नहीं आ रहे हैं?"


दतिया उपचुनाव: 5वें राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस आगे, बीजेपी 308 वोट से पीछे

दतिया उपचुनाव की मतगणना के पांचवें राउंड के बाद कांग्रेस ने बढ़त बना ली है। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को अब तक 21,047 वोट मिले हैं और वे 308 वोटों की बढ़त के साथ पहले स्थान पर हैं। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 20,739 वोट प्राप्त हुए हैं और वे कांग्रेस से 308 वोट पीछे चल रहे हैं। तीसरे स्थान पर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रत्याशी दामोदर यादव 'मंडल' हैं, जिन्हें 8,877 वोट मिले हैं। वे शीर्ष उम्मीदवार से 12,170 वोट पीछे हैं।

अरविंद केजरीवाल और अन्य लोग मंगलवार को E20 पेट्रोल के खिलाफ 2 लाख याचिकाएं सौंपने के लिए प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च करेंगे 


लोकसभा 2 बजे तक के लिए स्थगित 

केंद्र यह सुनिश्चित करे कि हर पैदल यात्री के लिए अतिक्रमण-मुक्त जगह उपलब्ध हो: न्यायालय

उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को केंद्र सरकार को निर्देश दिया कि जहां भी सड़क हो, वहां पैदल यात्रियों के लिए उचित रूप से चिह्नित और अतिक्रमण-मुक्त स्थान सुनिश्चित किया जाए।

न्यायमूर्ति पी. एस. नरसिम्हा और न्यायमूर्ति आलोक अराधे की पीठ ने केंद्र की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के. एम. नटराज से कहा कि वह संबंधित अधिकारियों को निर्देश दें कि पैदल यात्रियों के लिए निर्धारित स्थान पर किसी प्रकार का अतिक्रमण नहीं हो और उसे मोटर वाहनों के मार्ग से स्पष्ट रूप से अलग रखा जाए।

पीठ ने कहा, ‘‘बिना किसी बड़े निवेश या निर्माण कार्य के भी यह सुनिश्चित किया जा सकता है कि पैदल यात्रियों के लिए स्थान का स्पष्ट सीमांकन हो। जहां भी सड़क है, वहां पैदल यात्रियों के लिए अलग जगह होनी चाहिए। इसे रस्सी या किसी अन्य साधन से चिह्नित किया जाए और यह सुनिश्चित हो कि वहां कोई अतिक्रमण नहीं हो।


Bankipur By-election Result: सात राउंड में 4 हजार का अंतर 

सात राउंड की गिनती बांकीपुर में हो गई है। प्रशांत किशोर को 13500 वोट मिले हैं। बीजेपी के नीरज दूसरे नंबर पर हैं और उन्हें 9689 वोट मिले हैं।

Bankipur By-election Result: छठे राउंड में पीके 3451 वोट से आगे

छठे राउंड तक का आंकड़ा आ गया है। प्रशांत किशोर को 11603 वोट मिले हैं. नीरज सिन्हा को 8152 वोट मिले हैं। रेखा गुप्ता को 2154 वोट मिले हैं. प्रशांत किशोर 3451 वोट से आगे हैं।


जम्मू कश्मीर के पुंछ में जंग लगे दो मोर्टार गोले मिले, सुरक्षित तरीके से नष्ट किए गए

जम्मू कश्मीर में पुंछ जिले के दो गांवों से जंग लगे दो मोर्टार गोले बरामद किए गए और सेना के बम निरोधक दस्ते ने उन्हें सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि पहले मामले में ग्रामीणों ने मनकोट क्षेत्र में छज्जला पुल के पास एक खुले मैदान में एक निष्क्रिय मोर्टार गोला देखा और तुरंत पुलिस एवं सुरक्षा बलों को सूचित किया। सूचना मिलते ही सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी की।

उन्होंने बताया कि इसके बाद विस्फोटक की जांच के लिए सेना के बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया और सुरक्षा के सभी नियमों का पालन करते हुए नियंत्रित विस्फोट के जरिए उसे नष्ट कर दिया गया।

छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर विपक्ष की ओर से अमित शाह से जवाब की मांग के कारण राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई।

छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर विपक्ष की ओर से अमित शाह से जवाब की मांग के कारण राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई।

सोमवार को राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई, क्योंकि विपक्षी सदस्य सदन में हंगामा करते रहे। वे कथित NEET पेपर लीक के खिलाफ विरोध करने वाले छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई से जुड़े सवालों के जवाब के लिए गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी की मांग कर रहे थे।


प्रशांत किशोर 2,319 वोटों से आगे

बांकीपुर सीट पर पांचवें राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है. पांचवें चरण के बाद प्रशांत किशोर की बढ़त और मजबूत हो गई है। वह अब 2,319 वोटों से आगे चल रहे हैं।

गुजरात के मंज़लपुर उपचुनाव में 7 राउंड की गिनती के बाद बीजेपी उम्मीदवार सतेन्द्रभाई पटेल 12,401 वोटों से आगे हैं। 


दतिया उपचुनाव: चौथे राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी ने हासिल की बढ़त

दतिया विधानसभा सीट पर चौथे राउंड की मतगणना के बाद बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। शुरुआती दौर में पिछड़ने के बाद अब कांग्रेस प्रत्याशी आगे निकल गए हैं। चौथे चरण की गिनती पूरी होने के बाद कांग्रेस ने 833 वोटों की बढ़त बना ली है।

विपक्षी सांसदों ने राम मंदिर चंदे को लेकर हुए विवाद पर संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।


विपक्ष के सांसदों के विरोध-प्रदर्शन के कारण लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

बांकीपुर उपचुनाव: चौथे राउंड में भी प्रशांत किशोर आगे

बिहार के बांकीपुर उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। चौथे राउंड में भी प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं। जन सुराज से पीके को 6,269 वोट मिले हैं। बीजेपी से नीरज सिन्हा दूसरे नंबर पर हैं। उन्हें अब तक 5,124 वोट मिले हैं। आरजेडी की रेखा गुप्ता लगातार तीसरे नंबर पर हैं। उन्हें चौथे राउंड के बाद 884 वोट मिले हैं।


बांकीपुर उपचुनाव: तीसरे राउंड में भी प्रशांत किशोर आगे 

बिहार के बांकीपुर उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। तीसरे राउंड में भी प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं। पीके को 5032, बीजेपी के नीरज को 3870 और आरजेडी की रेखा को 767 वोट मिले हैं। प्रशांत किशोर 1162 वोटों से पीके आगे चल रहे हैं।

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर आगे, कार्यकर्ताओं में उत्साह

बिहार के बांकीपुर सीट से पहले राउंड में प्रशांत किशोर 862 वोटों से आगे चल रहे हैं। प्रशांत किशोर की बढ़त से उनके कार्यकर्ता उत्साहित हैं। जन सुराज का दावा है कि दूसरे राउंड में भी प्रशांत किशोर ही आगे चल रहे हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर दूसरे राउंड की गिनती का आंकड़ा सामने नहीं आया है।


दतिया उपचुनाव: पहले राउंड में बीजेपी आगे

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर मतगणना जारी है। पहले राउंड के आंकड़े सामने आ गए हैं। पहले राउंड में यहां से बीजेपी ने शुरुआती बढ़त बना ली है। पहले राउंड के बाद बीजेपी प्रत्याशी को कुल 4,551 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार 3,367 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

बांकीपुर उनपचुनाव: पहले राउंड की गिनती में प्रशांत किशोर आगे

बिहार के बांकीपुर उनपचुनाव की मतगणना जारी है। पहले राउंड की गिनती में प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं। प्रशांत किशोर को 2225 वोट मिले हैं। नीरज सिन्हा को 1363 मत मिले हैं। वहीं. आरजेडी तीसरे नंबर पर है। रेखा गुप्ता को 505 वोट मिले हैं।


मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश: सुरक्षा के लिए सावन के महीने में CCTV और जटायु ड्रोन वैन के ज़रिए निगरानी की जा रही है। 

लखनऊ में मॉनसून सत्र के पहले दिन से पहले यूपी विधानसभा के बाहर सुरक्षा तैनात की गई।


वाराणसी, उत्तर प्रदेश- सावन महीने के पहले सोमवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़। 

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने दल-बदल विरोधी कानून पर चर्चा करने के लिए प्रश्नकाल, शून्यकाल और दिन के अन्य सभी निर्धारित कामकाज को स्थगित करने का प्रस्ताव दिया है।


मध्य प्रदेश में दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है,सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

हरिद्वार- श्रावण महीने के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं ने दक्षेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की।


बिहार: सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर ट्रेन संख्या 63344 के इंजन और कोच में लगी आग

बिहार के सहरसा में सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर ट्रेन (नंबर 63344) के इंजन और उससे जुड़े कोच में आग लग गई। सुबह करीब 3 बजे हुई इस घटना से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। ट्रेन से आग की लपटें और घना धुआं निकल रहा था। आग में जान-माल के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है।

हरियाणा: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं की डिस्कस थ्रो स्पर्धा में ब्रॉन्ज़ मेडल जीतने वाली सीमा कालीरामना का उनके गृहनगर भिवानी में ज़ोरदार स्वागत किया गया।


ट्रंप ने ईरान से नई बातचीत का किया ऐलान, खाड़ी देशों में मध्यस्थता की कोशिशें तेज 

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत सोमवार दोपहर से शुरू होगी। उन्होंने बताया कि सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और कतर ने अमेरिका से ईरान के खिलाफ प्लान किए गए हमले रोकने को कहा है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने जॉइंट बेस एंड्रयूज जाते हुए एयर फोर्स वन पर रिपोर्टरों से कहा, "होर्मुज स्ट्रेट को लेकर एक डील हुई है और फिर परमाणु को लेकर एक डील होगी या आप इसे ईरान का परमाणु निरस्त्रीकरण कह सकते हैं।"

दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जेपी नगर में एक मंज़िला घर की छत गिरने से एक दंपत्ति की मौत हो गई और एक बच्चा घायल हो गया।


उपचुनाव के नतीजे आज, काउंटिंग शुरू

बिहार के बांकीपुर, गुजरात के मांजलपुर और मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में 30 जुलाई को हुए मतदान की मतगणना शुरू हो चुकी है।

आज सावन का पहला सोमवार, शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु

सावन के पहले सोमवार के अवसर पर देशभर में शिवभक्ति की गूंज सुनाई दे रही है। श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं, फूल अर्पित कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं और सावन के पहले सोमवार पर उनका आशीर्वाद ले रहे हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए