बड़ी खबर LIVE: मुंबई में भारी बारिश का रेड अलर्ट, IMD की बेहद तेज बारिश की चेतावनी
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मुंबई और इसके आसपास के जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, अगले 3 घंटों के दौरान मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली बिजली कंपनियों के सीएजी ऑडिट पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, 15 जुलाई तक यथास्थिति बनाए रखने का आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली की निजी बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) के ऑडिट को लेकर चल रहे विवाद में यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया। अदालत ने नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) द्वारा प्रस्तावित ऑडिट और स्वतंत्र चार्टर्ड अकाउंटेंट की नियुक्ति से संबंधित आगे की कार्रवाई पर फिलहाल रोक लगा दी है।
न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन और न्यायमूर्ति श्री चंद्रशेखर की पीठ ने यह अंतरिम आदेश दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग (डीईआरसी) की ओर से दायर अपीलों पर सुनवाई के दौरान दिया। डीईआरसी ने बिजली अपीलीय न्यायाधिकरण (एपीटीईएल) के आदेशों को चुनौती दी है।
मामले में नोटिस जारी करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह विवाद एक महत्वपूर्ण कानूनी प्रश्न से जुड़ा है, जिस पर विचार किया जाना आवश्यक है। अदालत ने अगली सुनवाई तक यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया।
सुप्रीम कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 15 जुलाई को तय करते हुए एपीटीईएल के उस आदेश पर रोक लगा दी, जिसमें डीईआरसी को ऑडिट के लिए एक स्वतंत्र चार्टर्ड अकाउंटेंट नियुक्त करने का निर्देश दिया गया था।
अदालत ने यह भी कहा कि फिलहाल सीएजी भी इस ऑडिट की प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ाएगा।
राजकोट, गुजरात: भारी बारिश के बीच शहर के कई हिस्सों में जलभराव देखा गया।
बीजेपी ने प्रशासनिक प्रक्रियाओं को 'सर्कस' बनाया: अशोक गहलोत
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को राजस्थान की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर भर्ती प्रक्रिया का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सर्कस और सरकारी तंत्र को मजाक बनाकर रख दिया है।
गहलोत ने एक बयान में कहा,‘‘कल चार जुलाई को प्रधानमंत्री के दौरे की आड़ में जिला मुख्यालयों पर युवाओं को जुटाकर नियुक्ति पत्र बांटने का जो भद्दा तमाशा रचा जा रहा है, वह युवाओं के स्वाभिमान पर चोट है।’’
वरिष्ठ कांग्रेस गहलोत ने आरोप लगाया,‘‘जिला प्रशासन को लक्ष्य देकर भीड़ जुटाना, उनके आने-जाने और खाने के लिए सरकारी धन का दुरुपयोग कर राजनीति करना अनैतिक और दुर्भाग्यपूर्ण है।’’
हिमाचल: मुख्यमंत्री सुक्खू को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
हिमाचल प्रदेश पुलिस ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के खिलाफ अपमानजनक बातें करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में शुक्रवार को हमीरपुर जिले से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि भगोट गाँव निवासी आरोपी रजनीश को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
बुधवार को शिवनगर निवासी विश्व शमा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि एक व्यक्ति के सोशल मीडिया अकाउंट से साझा किए गए वीडियो में मुख्यमंत्री के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।
राम मंदिर चंदा विवाद: कांग्रेस का संघ के बयान पर तीखा पलटवार, कहा- बड़े मगरमच्छों को बचाने की है तैयारी
पवन खेड़ा ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भेड़ की खाल ओढ़े हुए भेड़िया है। दत्तात्रेय होसबाले का यह बयान राम मंदिर के करोड़ों के चढ़ावे और दान की लूट का सच सामने लाने के लिए नहीं है। बल्कि यह सच्चाई पर पर्दा डालकर संघ की छवि को बचाने का कुत्सित प्रयास है। इस वीडियो का वास्तविक मकसद उत्तर प्रदेश सरकार की उस एसआईटी को वैध ठहराने की कोशिश है, जिसका गठन एफआईआर दर्ज होने से पहले ही कर दिया गया था। एसआईटी ने इस संवेदनशील मामले की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक किए बगैर इस गोपनीयता से काम किया है कि लगता है कि बहुत कुछ छिपाया गया हो, और मालूम होता है कि इसमें बड़े मगरमच्छों को बचाकर कुछ छोटी मछलियों की बलि कर दिया जाना तय है।
उन्होंने कहा कि राम मंदिर के चंदे की इस लूट ने करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास को गहरी चोट पहुंचाई है। आज संघ के इस दिखावे ने उस जले पर नमक छिड़कने का काम भी कर दिया है। सच यह है कि यदि संघ वास्तव में श्रद्धालुओं के दान और मंदिर के कोष की रक्षा के प्रति ईमानदार होता, तो जिस मंदिर की व्यवस्था और संचालन स्वयं उसके लोग ही देखते हैं, वहां इतना बड़ी लूट कभी नहीं होती। यही संघ का असली चेहरा है - मुंह में राम, बगल में छुरी। राम का नाम उसके लिए महज़ दिखावा है, उसका असली काम इसी तरह की लूट खसोट ही है।
मुंबई में भारी बारिश का रेड अलर्ट, IMD की बेहद तेज बारिश की चेतावनी
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मुंबई और इसके आसपास के जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, अगले 3 घंटों के दौरान मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है।
कांग्रेस के उत्तर प्रदेश राज्य प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा, "...जनता का जोश और जनता स्पष्ट कह रही है कि केवल कांग्रेस देश को बचा सकती है.
कांग्रेस के उत्तर प्रदेश राज्य प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा, "...जनता का जोश और जनता स्पष्ट कह रही है कि केवल कांग्रेस देश को बचा सकती है...केवल कांग्रेस है, जिसको कोई खरीद नहीं सकता, डरा नहीं सकता क्योंकि देश की आजादी का आंदोलन कांग्रेस ने लड़ा...भारत के लोगों, भारत के संविधान को, लोकतंत्र को बचाने की जिम्मेदारी कांग्रेस पार्टी ने अपने कंधों पर ली है..."
बंगाल की खाड़ी के पास मौजूद निम्नदाब प्रणाली से दक्षिण बंगाल में भारी बारिश होने का अनुमान: आईएमडी
बंगाल की खाड़ी के आसपास बनी निम्न दाब प्रणाली से छह जुलाई तक दक्षिण बंगाल के कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है, जिसके कारण क्षेत्र के निचले इलाकों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
आईएमडी ने कहा कि पांच जुलाई को दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, झारग्राम, पुरुलिया, बांकुड़ा और हावड़ा जिलों में बहुत भारी स्तर की बारिश होने का अनुमान है।
आईएमडी ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में मौजूद निम्नदाब प्रणाली अगले दो दिन में जोर पकड़ सकती है, जिसकी वजह से दक्षिण बंगाल के अधिकतर जिलों में भारी बारिश होगी।
आईएमडी ने संभावित भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव होने के प्रति आगाह किया है।
आईएमडी ने कहा है कि सात से नौ जुलाई तक दार्जिलिंग और कालिम्पोंग समेत उत्तर बंगाल के सभी जिलों में भारी बारिश हो सकती है।
मुंबई, पालघर, ठाणे और रायगढ़ में 4 जुलाई और पालघर में 5 जुलाई के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का 'रेड' अलर्ट जारी किया गया है।
हिमाचल प्रदेश: किन्नौर के चोलिंग नाले में अचानक आई बाढ़ के बाद NH-5 पर कई गाड़ियां मलबे में फंस गईं।
पुणे ज़िले में दो साल का बच्चा गड्ढे में डूब गया, ठेकेदार के ख़िलाफ़ मामला दर्ज।
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत! जमानत पर नहीं लगाई रोक
राजा रघुवंशी मर्डर केस मामले में सोनम रघुवंशी की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल रोक लगाने से इनकार कर दिया है। मेघालय पुलिस की याचिका पर नोटिस जारी किया है। केस की अगली सुनवाई 10 जुलाई को होगी।
मामले में मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में मेघालय हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें सोनम रघुवंशी को मिली जमानत को सही ठहराया गया था। सोनम पर मई 2025 में अपने पति राजा रघुवंशी की हनीमून के दौरान हत्या का मुख्य आरोपी होने का आरोप है।
महाराष्ट्र: केतन अग्रवाल मर्डर केस में सिया गोयल और चेतन चौधरी को वडगांव कोर्ट में पेश किया जाएगा
मध्य प्रदेश: डिंडोरी में भारी बारिश के बीच नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ा।
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज, IMD ने बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया।
पुलिस राम मंदिर चंदे की कथित चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी अविनाश शुक्ला को अयोध्या ज़िला जेल से ले जा रही है
महाराष्ट्र: नागपुर से दो करोड़ रुपये की ई-बस चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार
महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की दो करोड़ रुपये कीमत की एक इलेक्ट्रिक बस चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है।
अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात नागपुर के इमामबाड़ा बस स्टैंड से ‘शिवशाही’ ई-बस उस समय चोरी हो गई, जब वाहन को चार्ज किया जा रहा था।
ओडिशा: भव्य जगन्नाथ रथ यात्रा की तैयारियां तेज, रथ निर्माण का काम अपने अंतिम चरण में है।
दिल्लीः CRPF के एक जवान ने की खुदकुशी
दिल्ली पुलिस ने बताया कि मोती बाग में CRPF के एक जवान ने सिर में गोली मारकर खुदकुशी कर ली. ड्यूटी के दौरान उसने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. मृतक CRPF जवान की पहचान 37 साल के नरसी लाल यादव के तौर पर हुई है।
श्रीनगर, J&K: कड़ी सुरक्षा के बीच, अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का एक और जत्था पंथा चौक बेस कैंप से रवाना हुआ।
गुजरात -शहर में भारी बारिश के बाद वलसाड के कुछ इलाकों में भारी जलभराव देखा गया।
वार्षिक अमरनाथ यात्रा शुरू; तीर्थयात्रियों का पहला जत्था बेस कैंप से रवाना हुआ
पहाड़ों में बारिश का कहर, जम्मू-कश्मीर में फिर बादल फटे, बारिश से बदरीनाथ हाईवे बंद
जम्मू-कश्मीर में लगातार दूसरे दिन बादल फटने से कई इलाकों में बाढ़ आ गई है और एक सड़क बह गई है। उत्तराखंड में खराब मौसम के कारण बदरीनाथ हाईवे साढ़े 11 घंटे बंद रहा और आठ हजार से ज्यादा श्रद्धालु रास्ते में जहां-तहां फंसे रहे। भारी बारिश ने हिमाचल प्रदेश में भी कोहराम मचा रखा है। राज्य में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के चलते 46 सड़कें बंद हैं।
पुर्तगाल राउंड ऑफ-16 में, क्रोएशिया को 2-1 से हराया; रोनाल्डो-रामोस ने दागे गोल
पुर्तगाल ने फीफा विश्वकप 2026 के राउंड ऑफ 16 में जगह बना ली है। उसने राउंड ऑफ 32 में क्रोएशिया को 2-1 से हरा दिया। टोरंटो में खेले गए इस मैच में फुल ऑन ड्रामा देखने को मिला है। सांस रोक देने वाले इस मैच में आखिरकार पुर्तगाल ने जीत हासिल की और अब राउंड ऑफ 16 में उनका सामना 2010 की चैंपियन स्पेन से होगा। यह मुकाबला डैलस में सात जुलाई को खेला जाएगा।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
