बड़ी खबर LIVE: दिल्ली में आंधी-पानी और बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने दो दिनों के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया
दिल्ली में बुधवार को तापमान में मामूली वृद्धि देखी गई, जबकि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले दो दिन के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है, जिसमें बारिश और गरज के साथ आंधी की चेतावनी दी गई है।

मालवीय नगर अग्निकांड का आरोपी लवकेश बजाज गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने मालवीय नगर अग्निकांड के फरार आरोपी लवकेश बजाज को गिरफ्तार कर लिया है। लवकेश बजाज अग्निकांड वाले होटल का मालिक है।
दिल्ली में आंधी-पानी और बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने दो दिनों के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया
दिल्ली में बुधवार को तापमान में मामूली वृद्धि देखी गई, जबकि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले दो दिन के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है, जिसमें बारिश और गरज के साथ आंधी की चेतावनी दी गई है।
सफदरजंग मौसम स्टेशन में अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम और एक दिन पहले की तुलना में 1.4 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक और मंगलवार की तुलना में 0.6 डिग्री अधिक है।
अन्य मौसम केंद्रों में भी तापमान में मामूली वृद्धि का रुझान रहा। पालम में अधिकतम तापमान में 3.7 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई, जो 39.6 डिग्री सेल्सियस रहा; लोधी रोड में अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले से 2.8 डिग्री अधिक है। रिज में अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस और आयानगर में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले की तुलना में क्रमशः 2.1 डिग्री और 3.5 डिग्री अधिक है।
दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में न्यूनतम तापमान में भी मामूली वृद्धि दर्ज की गई।
इसी बीच, आईएमडी ने बृहस्पतिवार और शुक्रवार के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है।
मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "अगले दो दिन तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। बृहस्पतिवार और शुक्रवार के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है, क्योंकि हल्की बारिश, गरज, बिजली चमकने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है, यहां तक कि हवा की गति 60 किमी प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है।
बंगाल स्कूल भर्ती घोटाला: अभिषेक बनर्जी को ईडी का नोटिस, 15 जून को पूछताछ के लिए बुलाया
पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित स्कूल भर्ती घोटाले की जांच कर रहे ईडी ने बुधवार को अभिषेक बनर्जी को पूछताछ के लिए समन जारी किया। तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी को 15 जून को कोलकाता के साल्ट लेक स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स में ईडी कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा गया है।
सूत्रों के मुताबिक, बुधवार को ईडी के दो अधिकारी दक्षिण कोलकाता के हरिश मुखर्जी रोड स्थित अभिषेक बनर्जी के आवास 'शांतिनिकेतन' पहुंचे थे, ताकि उन्हें व्यक्तिगत रूप से समन सौंपा जा सके।
हालांकि, वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने अधिकारियों को बताया कि अभिषेक काफी समय से उस आवास में नहीं रह रहे हैं। इसके बाद ईडी अधिकारी कालीघाट रोड स्थित उनके दूसरे आवास पहुंचे, जो उनकी बुआ और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के घर के निकट स्थित है, लेकिन अभिषेक वहां भी मौजूद नहीं थे, जिसके कारण ईडी अधिकारी उन्हें व्यक्तिगत रूप से समन नहीं दे सके।
गौरतलब है कि स्कूल भर्ती मामले में समानांतर जांच कर रही सीबीआई की चार्जशीट में भी अभिषेक बनर्जी का नाम शामिल था, हालांकि उन्हें आरोपी नहीं बनाया गया था। इसी तरह ईडी की चार्जशीट में भी उनका उल्लेख किया गया है।
पटना में खान सर के कोचिंग संस्थान में तोड़फोड़, पथराव, तीन गिरफ्तार
बिहार की राजधानी पटना में ‘खान सर’ के नाम से मशहूर शिक्षक फैसल खान के कोचिंग संस्थान में कथित तोड़फोड़ और पथराव के सिलसिले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में एक प्रतिद्वंद्वी कोचिंग संस्थान का निदेशक भी शामिल है।
पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र स्थित ‘खान ग्लोबल कोचिंग इंस्टीट्यूट’ में मंगलवार रात कुछ असामाजिक तत्वों ने कथित तौर पर तोड़फोड़ और पथराव किया था।
खान ने शुरुआत में दावा किया था कि संस्थान पर गोलीबारी भी हुई थी, लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की। बाद में खान ने कहा कि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि वास्तव में क्या हुआ था।
कर्नाटक सरकार में के.एच. मुनियप्पा, के.जे. जॉर्ज, एम.बी. पाटिल और रामलिंगा रेड्डी ने मंत्री पद की शपथ ली
भारत के संविधान की एक कॉपी लेकर डीके शिवकुमार ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।
शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए लोक भवन पहुंचे धार्मिक गुरु
शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए लोक भवन पहुंचे धार्मिक गुरुओं ने कर्नाटक के मनोनीत मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से मुलाकात की।
दिल्ली के मालवीय नगर में बड़ा हादसा, रेस्टोरेंट में आग लगने से 21 लोगों की मौत
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार को एक रेस्टोरेंट में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया है। रिपोर्ट के मतुाबिक, हादसे में करीब 21 लोगों की मौत हो गई है
कर्नाटक के मनोनीत मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार बेंगलुरु स्थित अपने आवास के बाहर जमा हुए अपने समर्थकों का अभिवादन करते दिखे
TMC के पश्चिम बंगाल विधायक राज्य विधानसभा पहुंचे।
ईरान ने मिसाइल-ड्रोन से अमेरिकी सैन्य बेस को बनाया निशाना, अमेरिका ने भी केश्म द्वीप पर किया हमला
अमेरिका ने दावा किया है कि उसकी सेना ने क्षेत्र के पड़ोसी देशों को निशाना बनाने वाले ईरानी मिसाइलों और ड्रोन हमलों की एक श्रृंखला को नाकाम कर दिया है। इसके साथ ही अमेरिका ने ईरान के केश्म द्वीप पर जवाबी कार्रवाई भी की है।
बेंगलुरु में कर्नाटक के मनोनीत मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के आवास के बाहर से सुरक्षा बड़ी। वह आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
राजौरी, J&K - भारतीय सेना, J&K पुलिस और CRPF का घेराबंदी और तलाशी अभियान 12वें दिन भी जारी है।
ईरान का एक साथ तीन देशों पर हमला, मिसाइल-ड्रोन से अमेरिकी सैन्य बेस को बनाया निशाना
मिडिल ईस्ट में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार तड़के ईरान ने दावा किया कि उसने कुवैत, इराक और बहरीन में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं।
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
