बड़ी खबर LIVE: ममता बनर्जी का सरकार पर बड़ा हमला, कहा- कोलकाता में कानून-व्यवस्था फेल, तो गांवों का क्या होगा?
तृणमूल कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ की घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए है। उन्होंने कहा, यदि कोलकाता में कानून-व्यवस्था का यह हाल है, तो जरा सोचिए कि ग्रामीण इलाकों में क्या स्थिति होगी।

दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश; शुक्रवार और शनिवार को और बारिश की संभावना
दिल्ली के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार को हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 0.8 डिग्री ज्यादा है।
सुबह 8.30 बजे तक पिछले 24 घंटों में, आयानगर में सबसे ज्यादा 3.9 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की गई, इसके बाद पालम में 3.1 मिमी और लोधी रोड पर 0.8 मिमी बारिश हुई। इस दौरान सफदरजंग और रिज में कोई बारिश नहीं हुई।
सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच सफदरजंग, लोधी रोड, रिज और आयानगर में कोई बारिश दर्ज नहीं की गई, जबकि पालम में बहुत मामूली बारिश दर्ज की गई।
सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक था।
मथुरा(उत्तर प्रदेश): श्री कृष्ण जन्माष्टमी से पहले श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी।
बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने बिहार में बाढ़ जैसे हालात पर कहा- आगे और खतरा मंडरा रहा है
बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने बिहार में बाढ़ जैसे हालात पर कहा, "आगे और खतरा मंडरा रहा है। सरकार को इस मुद्दे पर जमीनी स्तर पर ध्यान देने की जरूरत है। सरकार को शिविर खोलना चाहिए, लोगों को रेस्क्यू करना चाहिए, लोगों में जागरूकता पैदा करनी चाहिए, कैंप और नावों की व्यवस्था करनी चाहिए। सरकार को इसमें आपदा विभाग और गृह विभाग के लोगों को लगाना चाहिए... यह अंतरराष्ट्रीय मुद्दा है लेकिन इस पर कोई योजना नहीं बनाई गई है और कोई बैठक नहीं की गई है। यह पूरी तरह से फेलियर है..."
राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा; RJD सांसद मनोज झा बोले- चोरी-डकैती पर पर्दा क्यों डाला?
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO के तौर पर एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा (रिटायर्ड) की नियुक्ति पर RJD सांसद मनोज झा ने कहा, "... अहम मुद्दा यह है कि जो चोरी और डकैती हुई, उस पर पर्दा क्यों डाला गया... बड़े-बड़े लोगों को बचाया जा रहा है। आस्था और श्रद्धा के साथ हुए इस मज़ाक पर सभी प्रभावशाली लोग चुप हैं। दिल्ली के आला अधिकारियों से लेकर लखनऊ तक। असली कहानी उसी चुप्पी में छिपी है।"
नेपाल ने भोटेकोशी बाढ़ को 'हिमालयी सुनामी' बताया, मदद के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय का आभार जताया
नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने देश में भारी तबाही मचाने वाली बाढ़ को बृहस्पतिवार को ‘‘हिमालयी सुनामी’’ करार दिया तथा इस मुश्किल घड़ी में समर्थन एवं एकजुटता के लिए पड़ोसी देशों और अंतरराष्ट्रीय समुदाय का आभार जताया।
खनाल की यह टिप्पणी एक निजी टेलीविजन चैनल को दिए गए साक्षात्कार के कुछ दिनों बाद सामने आईं। इस साक्षात्कार में उन्होंने चीन, अमेरिका और भारत को दुनिया में ग्रीनहाउस गैसों का उत्सर्जन करने वाले तीन सबसे बड़े देश बताया तथा कहा कि जोखिम का सामना कर रहे नेपाल जैसे देशों की भरपाई करने की उनकी ‘‘ऐतिहासिक जिम्मेदारी’’ है।
खनाल ने कहा कि कार्बन उत्सर्जन के लिए जिम्मेदार औद्योगिक देशों को नेपाल जैसे देश की भरपाई करनी चाहिए, जिसका कार्बन उत्सर्जन में योगदान न के बराबर है।
प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने भी बुधवार को कहा था कि इस आपदा के जलवायु परिवर्तन से संबंध को अंतरराष्ट्रीय समुदाय के समक्ष पुरजोर तरीके से उठाया जाना चाहिए।
बृहस्पतिवार को काठमांडू में, अंतरराष्ट्रीय राजनयिकों को भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ से मची तबाही के बारे में जानकारी देते हुए खनाल ने कहा, ‘‘मैं इस आपदा को 'हिमालयी सुनामी' कहना चाहता हूं क्योंकि हाल के समय में हमने इतनी बड़ी आपदा नहीं देखी है।’’
पड़ोसी देशों, मित्र देशों और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के समर्थन और एकजुटता के लिए आभार व्यक्त करते हुए खनाल ने कहा कि ‘‘नेपाल इस संबंध में अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ निकट सहयोग और मिलकर काम करना जारी रखेगा।’’
तृणमूल पर हमले जारी रहे तो दिल्ली में भाजपा नेताओं के आवास के बाहर धरना देंगे: ममता
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को यहां तृणमूल कांग्रेस के कैमक स्ट्रीट स्थित कार्यालय में हुई कथित तोड़फोड़ की निंदा करते हुए चेतावनी दी कि अगर ऐसे ‘‘अत्याचार’’ जारी रहते हैं, तो उनकी पार्टी नयी दिल्ली में बीजेपी नेताओं के आवास के बाहर धरना देगी।
‘फेसबुक लाइव’ में इस मुद्दे पर बात करते हुए, बनर्जी ने भाजपा समर्थित लोगों पर दस्तावेज और उपकरण लूटने का आरोप लगाया और कहा कि तृणमूल कांग्रेस कार्यालय पर हुआ कथित हमला राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था की स्थिति को दर्शाता है।
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हम कोलकाता में सुबह-सुबह हमारे पार्टी कार्यालय में हुई तोड़फोड़ की निंदा करते हैं। अगर कोलकाता में कानून-व्यवस्था की यह स्थिति है, तो जरा सोचिए कि ग्रामीण इलाकों में क्या हाल होगा।’’
ममता बनर्जी का सरकार पर बड़ा हमला, कहा- कोलकाता में कानून-व्यवस्था फेल, तो गांवों का क्या होगा?
तृणमूल कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ की घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए है। उन्होंने कहा, यदि कोलकाता में कानून-व्यवस्था का यह हाल है, तो जरा सोचिए कि ग्रामीण इलाकों में क्या स्थिति होगी।
मध्य प्रदेश: चित्रकूट में उफान पर मंदाकिनी; 1,438 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
मध्य प्रदेश के सतना जिले के चित्रकूट में बाढ़ का पानी 50 से ज्यादा गांवों को प्रभावित कर रहा है, जिसके चलते कम से कम 1,438 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है।
जिला प्रशासन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ दिन-रात राहत और बचाव कार्यों में लगे हुए हैं। सतना में भारी बारिश और मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण 29 अगस्त से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। कई निचले इलाके जलमग्न हैं, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है और लोगों को अपने घर छोड़ने पड़े हैं।
जिला मजिस्ट्रेट पुलकित गर्ग ने बताया कि बाढ़ से अब तक करीब 650 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, जबकि 70 घर पूरी तरह ढह गए हैं।
प्रशासन प्रभावित इलाकों का सर्वे कर रहा है और जोखिम वाले इलाकों से लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा रहा है। निकाले गए परिवारों के लिए राहत शिविर बनाए गए हैं और प्रभावित लोगों को जरूरी सामान बांटा जा रहा है।
एनडीआरएफ ने 1,438 लोगों को सुरक्षित निकाला है, जबकि एसडीआरएफ ने बाढ़ प्रभावित इलाकों से करीब 100 लोगों को बचाया है। जोखिम वाले इलाकों में बचाव कर्मियों को तैनात किया गया है और वे नावों व अन्य उपकरणों का इस्तेमाल करके बाढ़ के पानी से घिरे या फंसे लोगों तक पहुंच रहे हैं।
तेलंगाना के CM ने मंत्री पर लिया एक्शन, बेटी ने लगाए थे आरोप
मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर, T20I कप्तान श्रेयस अय्यर और टेस्ट व ODI कप्तान शुभमन गिल एक समीक्षा बैठक के बाद BCCI मुख्यालय से निकले।
दिल्ली जल बोर्ड STP घोटाले में सत्येंद्र जैन को राहत, मिली जमानत
दिल्ली सरकार में मंत्री रहे सत्येंद्र जैन को राउज एवेन्यू कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उन्हें 2 लाख रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी है। आम आदमी पार्टी के नेता जैन पर दिल्ली जल बोर्ड STP घोटाले में संलिप्त होने के आरोप हैं।
UP-राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया एंट्री पर रोक बरकरार, SC ने चुनौती देने वाली PIL पर सुनवाई से किया इनकार
राजस्थान और उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों, पत्रकारों, यूट्यूबर्स, सोशल मीडिया यूजर्स और सिविल सोसायटी प्रतिनिधियों की बिना अनुमति एंट्री के साथ फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, इंटरव्यू, ऑडियो रिकॉर्डिंग और लाइवस्ट्रीमिंग पर लगाए गए प्रतिबंधों को चुनौती देने वाली PIL पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार कर दिया है।
यह मामला ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के दौरान स्कूलों की बदहाल स्थिति सामने आने के बाद लगाए गए प्रतिबंधों से जुड़ा था। राजस्थान ने 16 अगस्त और उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 19 अगस्त 2026 को ऐसे आदेश जारी किए थे। याचिकाकर्ता ने इन्हें संविधान के अनुच्छेद 14, 19, 21 और 21-A के तहत मिले अधिकारों का उल्लंघन बताया था।
नेपाल बाढ़ त्रासदी: अपनों की तलाश की उम्मीद धुंधली पड़ने पर लापता लोगों के परिजनों ने किया सांकेतिक अंतिम संस्कार
नेपाल में विनाशकारी बाढ़ के आठ दिन बाद भी लापता अपनों की तलाश की उम्मीद धुंधली पड़ने लगी है। ऐसे में कई परिवार प्रतीकात्मक पुतलों के जरिए अंतिम संस्कार की रस्में निभाने की तैयारी कर रहे हैं। कई परिवारों के पास अपने दुख को मनाने के लिए घर तक नहीं बचे हैं।
26 अगस्त को आई भोटेकोशी नदी की बाढ़ अपने साथ घर, सड़कें और पुल बहा ले गई थी। इस त्रासदी में सैकड़ों लोगों की मौत हुई और हजारों लोग लापता हैं। त्रिशूली नदी के किनारे बसे कई इलाकों में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है।
समाचार पोर्टल Onlinekhabar की गुरुवार की रिपोर्ट के मुताबिक, रसुवा जिले के पहरेबेसी गांव में आठ दिनों से लापता रिश्तेदारों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिलने के बाद लोग उनके लिए अंतिम संस्कार की रस्में निभाने की तैयारी कर रहे हैं।
असम के कामरूप जिले में एक साथी पुलिसकर्मी ने दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी
AIIMS में हार्ट सर्जरी के लिए 14 साल तक संघर्ष के बाद किशोरी की मौत, परिवार का दावा, जांच के आदेश
दिल्ली के AIIMS में हार्ट सर्जरी के लिए 14 साल तक संघर्ष के बाद एक किशोरी की मौत हो गई, परिवार ने यह दावा किया है। मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।
उसके पिता मुकेश कुमार पर्यानी ने बताया कि परिवार पहली बार अक्टूबर 2012 में अपनी बेटी को AIIMS लेकर आया था। इसके बाद वे सर्जरी की संभावना बनने की उम्मीद में जांच, डॉक्टरों से परामर्श और इलाज के लिए लगातार अस्पताल के चक्कर लगाते रहे।
राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO की नियुक्ति पर कांग्रेस का हमला, सुरेंद्र राजपूत बोले- ट्रस्ट ने लोगों का भरोसा खो दिया
राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO की नियुक्ति पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कहा, “ट्रस्ट में चंदा चोर और गद्दार भरे हुए हैं। नए CEO की नियुक्ति का कोई मतलब नहीं है, क्योंकि ट्रस्ट पहले ही लोगों का विश्वास खो चुका है।”
GDP ग्रोथ पर ओडिशा के पूर्व वित्त मंत्री का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- आंकड़ों और वर्षों से होता है हेरफेर
GDP ग्रोथ को लेकर ओडिशा के पूर्व वित्त मंत्री पंचानन कानूनगो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी और उनकी टीम वित्तीय और आर्थिक आंकड़ों की बाजीगरी के लिए जानी जाती है। वे आंकड़े बदलते हैं और यहां तक कि वर्षों में भी हेरफेर करते हैं। जब भी GDP की गणना की जाती है, तो इसके लिए एक आधार वर्ष होना जरूरी है। इस सरकार ने बार-बार आधार वर्ष बदला है। शुरुआत में आधार वर्ष 2003-04 था, जिसे बदलकर 2011-12 किया गया और फिर 2022-23 कर दिया गया। उनके कार्यकाल में आधार वर्ष दो बार बदला गया है। दूसरी बात, आधार वर्ष स्थिर रहना चाहिए, लेकिन GDP की गणना करते समय सरकार आधार कीमत को कम कर देती है।”
कोलकाता में TMC दफ्तर पर हमला और लूट का आरोप, 3:30 बजे पहुंचे नकाबपोश, पुलिस पर भी उठे सवाल
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में TMC प्रवक्ता उपासना चौधरी ने पार्टी कार्यालय पर कथित हमले को लेकर कहा, “जैसा कि आप सभी जानते हैं। करीब सुबह 3:30 बजे कुछ बीजेपी कार्यकर्ता और बीजेपी से जुड़े कुछ लोग कैमैक स्ट्रीट पहुंचे। उन्होंने यहां हमारे सुरक्षा अधिकारी के साथ मारपीट की और फिर कैमैक स्ट्रीट स्थित हमारे कार्यालय में घुस गए। इसके बाद आप सभी ने वह वीडियो देखा, जिसे अभिषेक बनर्जी ने सोशल मीडिया पर साझा किया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि चेहरे ढके और हेलमेट पहने बीजेपी कार्यकर्ता सामान चोरी कर रहे थे और तोड़फोड़ कर रहे थे।"
उन्होंने कहा, "हम एक बात फिर दोहराना चाहते हैं। जब करीब 3:30 बजे यह घटना हो रही थी, तब हमने बार-बार पुलिस और प्रशासन से संपर्क करने की कोशिश की। हमने ईमेल भेजे और यहां संबंधित अधिकारियों से भी संपर्क करने की कोशिश की। लेकिन उस समय किसी ने हमारा फोन नहीं उठाया और न ही किसी ने जवाब दिया या मौके पर पहुंचा।”
उपासना चौधरी के आरोपों के मुताबिक, घटना के दौरान पुलिस और प्रशासन को कई बार सूचना देने के बावजूद तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। हालांकि, ये आरोप हैं, घटना की जांच जारी है।
पंजाब के जालंधर में एक मैट्रेस फैक्टरी में लगी भीषण आग
पंजाब के जालंधर में एक मैट्रेस फैक्टरी में भीषण आग लग गई है। आग पर काबू पाने के लिए कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं।
हल्द्वानी 'शुद्धिकरण' पर खड़गे का नड्डा को पत्र, बोले- सीएम धामी को FIR के दें निर्देश
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में सदन के नेता जेपी नड्डा को पत्र लिखकर पिछले महीने हल्द्वानी में उनकी रैली के बाद हुए ‘शुद्धिकरण’ को लेकर FIR दर्ज कराने की मांग की है। खड़गे ने नड्डा से कहा है कि वह उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इस घटना में शामिल लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराने के निर्देश दें।
रुपया शुरुआती कारोबार में 47 पैसे चढ़कर 94.26 प्रति डॉलर पर
रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 47 पैसे की तेजी के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.26 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा अनिवासी (बैंक) यानी एफसीएनआर (बी) जमा में उम्मीद से काफी अधिक राशि जुटने से रुपये को समर्थन मिला।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि रुपये की चाल मजबूत पूंजी प्रवाह और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के आक्रामक हस्तक्षेप को दर्शाती है, जिसने कच्चे तेल की ऊंची कीमतों तथा वैश्विक बॉन्ड प्रतिफल में वृद्धि के नकारात्मक असर को बेअसर किया है।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 94.30 प्रति डॉलर पर खुला। फिर बढ़त हासिल करते हुए 94.26 प्रति डॉलर के स्तर तक पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 47 पैसे की बढ़त है।
रुपया बुधवार को 22 पैसे की तेजी के साथ 94.73 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
दिल्ली कैंट में थार ने बाइक सवार को कुचला, दो की मौत
शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 47 पैसे चढ़कर 94.26 पर पहुंचा।
मुख्यमंत्री विजय विधानसभा में प्रस्ताव पेश करेंगे, जिसमें केंद्र से तमिल को हाई कोर्ट की मुख्य भाषा के तौर पर मान्यता देने का आग्रह किया जाएगा।
पुणे: पिंपरी-चिंचवड़ः स्वाइन फ्लू के 37 नए मरीज
महाराष्ट्र के गणेशोत्सव से पहले पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। शहर में इस साल अब तक 37 लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है. इनमें जनवरी में एक, जुलाई में 5 और अगस्त में सबसे ज्यादा 31 मरीज सामने आए हैं
TMC ऑफिस पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हमला कियाः अभिषेक बनर्जी
TMC नेता अभिषेक बनर्जी का आरोप है कि BJP कार्यकर्ताओं ने सुबह करीब 4:30 बजे कोलकाता की कैमक स्ट्रीट पर पार्टी के ऑफिस पर हमला किया। साथ ही तोड़-फोड़ की और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट भी की। साथ ही, उन्होंने कोलकाता पुलिस पर आरोप लगाया कि वे लगभग दो घंटे तक कोई कार्रवाई करने में नाकाम रहे
गोलीबारी से फिर दहला अमेरिका, मिनियापोलिस की ऊंची बिल्डिंग में फायरिंग, शूटर समेत 3 की मौत
अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई है। बुधवार, 2 सितंबर की शाम मिनियापोलिस की एक ऊंची इमारत में अचानक गोलियां चलने लगीं। पुलिस के मौके पर पहुंचने के कुछ मिनट बाद इमारत की ऊपरी मंजिल से फिर गोली चलने की आवाज आई। जब पुलिसकर्मी वहां पहुंचे तो उन्हें दो लोग मृत मिले। गोली चलाने वाला संदिग्ध भी मारा गया। इस घटना में तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
