बड़ी खबर LIVE: देश में गैस की भारी किल्लत, सरकार की विदेश निति सही नहीं: मल्लिकार्जुन खड़गे
मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश में गैस की भारी किल्लत है। लोग लाइनों में लगे हैं। यह सबके लिए एक बड़ी समस्या बन गई है। सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए।

BJP ने बंगाल चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी की
भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीवारों की पांचवीं सूची जारी की। इस सूची में पांच उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।
सूची के अनुसार, दमदम उत्तर सीट से सौरभ सिकदर, कृष्णानगर उत्तर से तारकनाथ चटर्जी, कल्याणी से अनुपम बिस्वास, मध्यमग्राम से अनिंद्य राजू बनर्जी और उलुबेरिया पुरबा सीट से रुद्रप्रसाद बनर्जी को चुनावी रण में उतारा गया है।
इसके साथ ही, भाजपा ने पश्चिम बंगाल की 294 सीटों के लिए 292 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। इन सीटों पर 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को दो चरणों में मतदान संपन्न होगा। परिणाम चार मई को घोषित किए जाएंगे। सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस पहले ही सभी 294 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।
होर्मुज को लेकर ट्रंप की धमकी, बोले-'नहीं माने तो 48 घंटे बाद बरपेगा कहर'
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन दी है। धमकी होर्मुज नाकेबंदी को लेकर है। उन्होंने स्पष्ट और सख्त टोन में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर कहा है, "नाकेबंदी हटाओ वरना तबाह होने के लिए तैयार रहो।"
ट्रंप ने ट्रुथ पोस्ट में पिछली चेतावनी याद दिलाते हुए सब कुछ तबाह करने की धमकी दी। उन्होंने लिखा, "याद है जब मैंने ईरान को डील करने या होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए दस दिन की मोहलत दी थी! समय खत्म हो रहा है—48 घंटे बाद कहर बरपाया जाएगा।”
होर्मुज को लेकर ट्रंप बार-बार अपने बयान बदलते रहे हैं। शनिवार को दस दिन की मोहलत से पहले ट्रंप ने इसे न खोलने की दशा में 48 घंटे के बाद पावर प्लांट पर हमले की धमकी दी थी। फिर इसकी मियाद 10 दिन तक बढ़ा दी और बीच में एक और बयान दिया जिसमें नाटो को निशाने पर लेते हुए कहा कि होर्मुज खुलवाने की जिम्मेदारी अब उनकी है।
उन्होंने कहा कि अमेरिका को इस रास्ते से तेल की जरूरत नहीं है और जो देश इस पर निर्भर है, वही इसकी जिम्मेदारी उठाएं।
ट्रंप के मुताबिक, उन्होंने ईरान को होर्मुज को लेकर इसलिए चेतावनी दी क्योंकि कई देश इस मुद्दे पर अमेरिका का साथ देने से पीछे हट गए थे। उन्होंने कहा कि जो देश इस रास्ते से तेल पर निर्भर हैं, उन्हें आगे आकर इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी लेनी चाहिए, जबकि अमेरिका उनकी मदद करेगा।
देश में गैस की भारी किल्लत, सरकार की विदेश निति सही नहीं: मल्लिकार्जुन खड़गे
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश में गैस की भारी किल्लत है। लोग लाइनों में लगे हैं। यह सबके लिए एक बड़ी समस्या बन गई है। सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए। वह इसलिए ध्यान नहीं दे रही है क्योंकि उनकी विदेश निति सही नहीं है। इसी वजह से सब परेशान हैं।
बदायूं के किसान को 14.66 करोड़ रुपये का कर नोटिस मिला
जिले में एक किसान 14.66 करोड़ रुपये का कर नोटिस मिलने से स्तब्ध रह गया। यह नोटिस कथित तौर पर दिल्ली में उसके नाम का उपयोग करके संचालित की जा रही एक फर्जी फर्म की वजह से मिला।
बदायूं के जिलाधिकारी अवनीश राय ने शनिवार को कहा, ‘‘किसान द्वारा औपचारिक आवेदन दिए जाने के बाद, मामले की जांच के लिए अपर जिलाधिकारी (वित्त) और उपायुक्त (जीएसटी) सहित दो सदस्यीय टीम का गठन किया गया है।’’
किसान भोला सिंह ने बताया कि मामले के बारे में विभागीय अधिकारियों से पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि दिल्ली के नारायणा औद्योगिक क्षेत्र (फेज-1) में उनके नाम से राम स्टोर नाम की फर्म संचालित की जा रही है, जिस पर 1.02 करोड़ रुपये का आयकर बकाया है।
उन्होंने कहा कि इस बीच, जीएसटी कार्यालय ने भी उन्हें 13.63 करोड़ रुपये की वस्तु एवं सेवा कर देनदारी का हवाला देते हुए एक नोटिस जारी किया। वजीरगंज क्षेत्र के खुर्रमपुर भमोरी निवासी सिंह ने कहा कि 29 मार्च को उन्हें बदायूँ में आयकर विभाग से एक नोटिस मिला, जिसमें उन्हें 1.02 करोड़ रुपये जमा करने का निर्देश दिया गया।
सिंह ने दावा किया कि वह कभी दिल्ली नहीं गए, और न ही उन्होंने कभी कोई फर्म या व्यावसायिक उद्यम स्थापित किया।
मध्य प्रदेश: ग्वालियर के कई हिस्सों में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई।
तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी ने बीजेपी की ‘डबल इंजन’ वाली रणनीति पर साधा निशाना
तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने भाजपा की ‘‘डबल इंजन’’ वाली रणनीति पर निशाना साधते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि जहां उसका एक इंजन लोकतांत्रिक संस्थानों का दुरुपयोग करके चलता है, तो वहीं दूसरा इंजन एआईएमआईएम, आईएसएफ और एजेयूपी जैसे ‘‘स्थानीय एजेंटों’’ की भर्ती करके ‘‘सांप्रदायिक तनाव’’ भड़काने का काम करता है। बनर्जी ने कहा कि बंगाल जनता की, जनता द्वारा और जनता के लिए सरकार चुनेगा।
डायमंड हार्बर के सांसद ने सोशल मीडिया पोस्ट में आरोप लगाया, ‘‘हर जगह ‘डबल इंजन’ की ही रट लगाना। आपको पता है भाजपा का असली ‘डबल इंजन’ क्या है? एक इंजन लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग करने, निर्वाचन आयोग का दुरुपयोग करके वास्तविक मतदाताओं के नाम हटाने, राज्य तंत्र को अस्थिर करने के लिए ईमानदार अधिकारियों का तबादला करने और मतदाता सूचियों में हेराफेरी करने के लिए अवैध रूप से बाहरी लोगों को आयात करने पर चलता है।’’
जो भी BJP-RSS के खिलाफ सवाल उठाता है, उसे निशाना बनाया जाता है, मेरे खिलाफ भी किया गया- राहुल गांधी
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि जो भी BJP-RSS के खिलाफ सवाल उठाता है, उसे निशाना बनाया जाता है। मेरे खिलाफ 36 मामले दर्ज किए गए हैं; उन्होंने मेरा सरकारी आवास रद्द कर दिया, मेरी लोकसभा सदस्यता खत्म कर दी, मैं ज़मानत पर बाहर हूँ, और ED ने मुझसे 55 घंटे तक पूछताछ की। मैं लेफ्ट फ्रंट के कार्यकर्ताओं और नेताओं से पूछना चाहता हूँ कि आपके नेता, आपके मुख्यमंत्री से कभी पूछताछ क्यों नहीं की गई?... CBI, ED, इनकम टैक्स ने उन पर हमला क्यों नहीं किया? आप इसकी वजह बहुत अच्छी तरह जानते हैं। आपके मुख्यमंत्री ने अपने भ्रष्टाचार की वजह से पहले ही समझौता कर लिया है।"
सबसे बड़ा अपराध सबरीमाला मंदिर के खिलाफ, भगवान अयप्पा के खिलाफ किया गया- राहुल गांधी
केरल में लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि सबसे बड़ा अपराध सबरीमाला मंदिर के खिलाफ, भगवान अयप्पा के खिलाफ किया गया CPI(M) के नेताओं ने मंदिर से सोना चुरा लिया और उसकी जगह पीतल रख दिया, लेकिन प्रधानमंत्री ने इस बारे में कुछ नहीं कहा? एक शब्द भी नहीं? क्यों? क्योंकि वे केरल में LDF सरकार चाहते हैं। क्योंकि वे जानते हैं कि LDF कभी भी BJP के लिए खतरा नहीं बन सकती। BJP-RSS के लिए असली खतरा UDF और कांग्रेस हैं।
संसद में हमेशा जनहित के मुद्दे उठाए; मैं वहां प्रभाव डालने के लिए हूं, हंगामा करने के लिए नहीं: चड्ढा
जबकि असली अपराधी भाग निकले, एनआईए स्थानीय लोगों को परेशान कर रही है: मालदा में कार्रवाई पर ममता
तमिलनाडु कांग्रेस के नेता पी चिदंबरम ने कहा, "अगर संसदीय सीटें बढ़ाकर 816 कर दी जाती हैं, तो सांसद 5 मिनट भी नहीं बोल पाएंगे। कांग्रेस इसकी निंदा करती है।"
मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो...', AAP से नाराजगी की खबरों के बीच राघव चड्ढा का बड़ा बयान
आम आदमी पार्टी से नाराजगी की खबरों के बीच राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता। उन्होंने कहा कि मुझ पर कोऑर्डिनेटेड अटैक किया गया।
दादरा नगर हवेली में फटा गैस सिलेंडर, हादसे में 4 की मौत
केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव के सिलवासा में शनिवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। डेमानी रोड स्थित एक गोदाम में नाइट्रोजन गैस सिलेंडर फटने से ज़ोरदार धमाका हुआ, जिसमें कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और पाँच से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
गुलमर्ग: पर्यटक गुलमर्ग, अफरवत चोटी और कोंगडूरी में ताज़ा बर्फबारी का आनंद ले रहे हैं
केरलम में बीजेपी, RSS और CPI(M) के बीच एक रिश्ता है- राहुल गांधी
केरल चुनाव: राहुल गांधी का दावा- लोगों को बांटने का काम कर रही है लेफ्ट फ्रंट
मेरठ में देसी शराब पीने के बाद तीन लोगों की मौत, जांच के लिए चार टीम गठित
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के दौराला थाना क्षेत्र में देसी शराब पीने के बाद एक किराना कारोबारी समेत तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, सरस्वती कॉलोनी निवासी बाबूराम (60), उनकी दुकान में काम करने वाले जितेंद्र (35) और अंकित उर्फ दौलत (40) ने शुक्रवार शाम कस्बे में देसी शराब के एक सरकारी ठेके से शराब खरीदी और वहीं उसका सेवन किया।
उसने बताया कि शराब पीने के कुछ ही देर बाद तीनों की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें उल्टी व पेट दर्द की शिकायत होने लगी।
पुलिस ने बताया कि तीनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने जितेंद्र और अंकित को मृत घोषित कर दिया, जबकि बाबूराम ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
असम चुनाव: हमें पूरा भरोसा है कि यहां कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनेगी- इमरान प्रतापगढ़ी
दिल्ली: पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात अपराधी गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने बताया कि हत्या और चोरी के कई मामलों में कुख्यात अपराधी को पुलिस के साथ कुछ देर की गोलीबारी के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
सूत्रों ने बताया कि मोहम्मद सलीम उर्फ गंजा ने विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की एक टीम पर गोलीबारी की, जिसके परिणामस्वरूप जवाबी कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि उसे काबू में कर गिरफ्तार कर लिया गया। सलीम के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और चोरी समेत करीब 75 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है।
नासिक के दिंडोरी में पानी से भरे कुएं में गिरी कार, दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत
UAE की हबशान गैस फ़ैसिलिटी में ईरानी मिसाइलों का मलबा गिरा, एक की मौत
स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि संयुक्त अरब अमीरात में एक गैस संयंत्र पर हवाई रक्षा प्रणाली द्वारा रोके गए हमले के मलबे से आग लगने के कारण कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia