बड़ी खबर LIVE: 'लगान' और 'गजनी' फेम दिग्गज अभिनेता प्रदीप रावत का निधन, फिल्म जगत में शोक की लहर
लगान और गजनी समेत कई फिल्मों में नजर आने वाले अभिनेता प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में मंगलवार को निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी लगान में उनके साथ काम करने वाले अभिनेता यशपाल शर्मा ने इंस्टाग्राम पर श्रद्धांजलि देते हुए शेयर की

'लगान' और 'गजनी' फेम दिग्गज अभिनेता प्रदीप रावत का निधन, फिल्म जगत में शोक की लहर
लगान और गजनी समेत कई फिल्मों में नजर आने वाले अभिनेता प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में मंगलवार को निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी लगान में उनके साथ काम करने वाले अभिनेता यशपाल शर्मा ने इंस्टाग्राम पर श्रद्धांजलि देते हुए शेयर की
जीतू पटवारी ने कहा- संगठन सृजन की जो ताकत है उसी का नतीजा था कि दतिया विधानसभा का उपचुनाव दतिया की जनता ने कांग्रेस को जिताया
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, "संगठन सृजन की जो ताकत है उसी का नतीजा था कि दतिया विधानसभा का उपचुनाव दतिया की जनता ने कांग्रेस को जिताया। संगठन सृजन के माध्यम से मध्य प्रदेश में एक नई स्फूर्ति, ताकत आई है...आज लंबी चर्चा के बाद मध्य प्रदेश में किस तरह से आगे जनता की आवाज बनना है, उसपर पूरी योजना बनी है..."
रिहाई के बाद उदयनिधि स्टालिन तंजावुर के निकट सेंगीपट्टी थाने से बाहर निकले
तमिलनाडु विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन तंजावुर के सेंगीपट्टी पुलिस स्टेशन से रवाना हुए। उन्हें आज सुबह पुलिस ने एक पब्लिक मीटिंग के दौरान उनकी कथित टिप्पणियों को लेकर दर्ज केस के सिलसिले में हिरासत में लिया था।
कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- हर बूथ तक कांग्रेस को खड़ा करना है, मजबूत करना है
कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, "कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने संगठन सृजन कार्यक्रम चलाया हुआ है कि हर बूथ तक कांग्रेस को खड़ा करना है, मजबूत करना है। इसी कड़ी में यह कार्यक्रम यहां भी शुरु हो रहा है...निश्चित रूप से इससे संगठन को ताकत मिली है...कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह है..."
बिहार में नीट पेपर लीक विरोध प्रदर्शन से निपटने में पुलिस ने नियमावली की अनदेखी की: कन्हैया कुमार
कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने मंगलवार को आरोप लगाया कि बिहार पुलिस ने हाल में नीट पेपर लीक विरोध प्रदर्शन से निपटने के दौरान ‘‘कानूनी प्रक्रियाओं और नियमावली’’ का उल्लंघन किया।
कुमार ने यहां प्रेसवार्ता में शनिवार और रविवार को बिहार के छह जिलों में कांग्रेस द्वारा कराई गई तथ्यान्वेषी (फैक्ट फाइंडिंग) जांच के निष्कर्षों की जानकारी दी।
उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक प्रदर्शनों से निपटने के पुलिस के तौर-तरीकों में ‘‘खतरनाक बदलाव’’ आया है और अब लाठीचार्ज तथा आंसू गैस के अंधाधुंध इस्तेमाल पर जोर दिया जा रहा है।
कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘राज्य सरकार ‘लोकतंत्र’ को ‘लाठीतंत्र’ और ‘गोलीतंत्र’ में बदलने की कोशिश कर रही है। राज्य में असहमति के प्रति असहिष्णुता का माहौल बन गया है।’’
राहुल गांधी ने पूछा- देश के छात्रों को माफ करने का अधिकार प्रधानमंत्री मोदी को किसने दिया?
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री की ‘गुमराह युवाओं को माफ करने’’ संबंधी टिप्पणी को लेकर मंगलवार को उन पर निशाना साधा और कहा कि ‘भारत के भविष्य’ को माफ करने का अधिकार प्रधानमंत्री को किसने दिया?
उन्होंने एमडीएमके नेता वाइको की पुस्तक ‘वाइको इन पार्लियामेंट’ के विमोचन समारोह को संबोधित करते हुए यह आरोप भी लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की सोच भारत की विविध भाषाओं, संस्कृतियों और इतिहास को कमजोर करने वाली है तथा इसी के विरोध में छात्र सड़कों पर उतरकर ‘‘भारत की अवधारणा’’ (आइडिया ऑफ इंडिया) की रक्षा कर रहे हैं।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि देश एक ऐसे दौर से गुजर रहा है, जहां छात्र रोजगार, निष्पक्ष परीक्षाओं और बेहतर शिक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर सड़कों पर हैं।
उनका कहना था कि एक तरफ छात्र आंदोलन कर रहे हैं और दूसरी तरफ प्रधानमंत्री उन्हें माफ करने की बात कर रहे हैं।
उन्होंने सवाल किया, ‘‘उन्हें छात्रों को माफ करने का अधिकार किसने दिया? भारत के भविष्य को माफ करने का अधिकार उन्हें कहां से मिलता है?’’
कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री को छात्रों से माफी मांगनी चाहिए।
संसद में जवाब देने से डर रहे हैं या संसद का अपमान कर रहे हैं प्रधानमंत्री और गृह मंत्री: खड़गे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह राम मंदिर से चढ़ावे की कथित चोरी तथा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर जवाब देने से ‘‘डरे हुए’’ हैं या फिर संसद का अपमान कर रहे हैं। खड़गे ने इन दोनों मुद्दों पर सच्चाई सामने लाने के लिए संसद के दोनों सदनों में चर्चा कराने की मांग की।
इन मुद्दों को लेकर विपक्षी सदस्य लोकसभा और राज्यसभा, दोनों में विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसके कारण संसद की कार्यवाही बाधित हुई है। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष खड़गे ने यह मामला सदन में भी उठाया, लेकिन उन्हें बोलने की अनुमति नहीं दी गई।
पटना में विद्यार्थियों का फिर प्रदर्शन, पुलिस ने छोड़ी पानी की बौछार
बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार को पुलिस ने मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च कर रहे छात्र एवं युवा संगठनों के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछार की।
प्रदर्शनकारी हाल में नीट परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर हुए छात्र आंदोलन पर कथित दमन के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे।
राम मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी के मुद्दे पर हंगामा, राज्यसभा पूरे दिन के लिए स्थगित
राम मंदिर चढ़ावा चोरी और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग कर रहे विपक्षी सांसदों के हंगामे के कारण राज्यसभा की बैठक मंगलवार को दो बार के स्थगन के बाद पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई।
दो बार के स्थगन के बाद दोपहर दो बजे बैठक शुरू होने पर उपसभापति हरिवंश ने गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से जन्म और मृत्यु का पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2026 को चर्चा एवं पारित करने के लिए पेश करने को कहा।
उच्च सदन में विपक्ष के हंगामे के बीच राय ने यह विधेयक पेश किया।
फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की एक फ़्लाइट के ज़बरदस्त एयर टर्बुलेंस (हवा के तेज़ झटकों) का सामना करने के बाद कई यात्री घायल हो गए। उन्हें वसंत कुंज के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया।
हंगामे के बीच लोकसभा में विनियोग विधेयक पारित, कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित
अयोध्या राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी और दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दों पर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी समेत अन्य विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण मंगलवार को लोकसभा की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।
विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच ही सदन ने विनियोग (संख्यांक 3) विधेयक, 2026 को बिना चर्चा के ध्वनिमत से पारित कर दिया।
नीट-यूजी के छह अभ्यर्थियों ने ओएमआर शीट में विसंगतियों को लेकर न्यायालय का रुख किया
चिकित्सा के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट) देने वाले छह अभ्यर्थियों ने मंगलवार को उच्चतम न्यायालय में याचिका दाखिल कर आरोप लगाया कि परीक्षा के दौरान ओएमआर शीट पर उनके द्वारा अंकित उत्तर और राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा उपलब्ध कराई गई शीट की प्रतियों के बीच विसंगतियां थीं।
अभ्यर्थियों द्वारा दाखिल याचिका का विशेष उल्लेख प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत की पीठ के समक्ष किया गया और काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होने से पहले मामले की सुनवाई का अनुरोध किया गया।
अभ्यर्थियों की ओर से पेश अधिवक्ता ने प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ को बताया कि यह मामला उन छह छात्रों से जुड़ा है, जिन्होंने 600 और 650 से ज़्यादा अंक हासिल किए थे, लेकिन उनका दावा है कि एनटीए की ओर से अपलोड की गई ओएमआर शीट, परीक्षा के दौरान उनके द्वारा अंकित उत्तरों से अलग है।
हम PM मोदी से अपील करते हैं कि वे ट्रंप के दबाव में न आएं और अमेरिका से इथेनॉल खरीदना बंद करें: AAP के केजरीवाल
थाईलैंड-दिल्ली एअर इंडिया फ्लाइट में भयानक टर्बुलेंस, कई यात्री घायल
थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की एक फ्लाइट को उड़ान के दौरान तेज टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा। अचानक आए इस झटके में कई यात्री घायल हो गए। किसी यात्री के कान में चोट आई, तो किसी की गर्दन प्रभावित हुई। सभी घायलों को तुरंत चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई गई और उनका इलाज जारी है।
हमारी मांग है कि (राज्यसभा) चेयरमैन और (लोकसभा) स्पीकर राम मंदिर के मुद्दे और छात्रों पर की गई कार्रवाई के बारे में दोनों सदनों में चर्चा की इजाज़त दें-खड़गे
संसद में गतिरोध पर राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "हमारी मांग रही है कि (राज्यसभा) चेयरमैन और (लोकसभा) स्पीकर राम मंदिर के मुद्दे और छात्रों पर की गई कार्रवाई के बारे में दोनों सदनों में चर्चा की इजाज़त दें। उन्हें (सरकार को) इस पर बयान देना चाहिए और हम उस पर चर्चा करेंगे। या तो गृह मंत्री डरे हुए हैं या फिर वे सदन का अपमान करना चाहते हैं, इसीलिए वे सदन में नहीं आ रहे हैं।"
लोग E20 से परेशान हैं। PM मोदी अमेरिका के दबाव में इथेनॉल थोप रहे हैं- केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल E20 पेट्रोल के खिलाफ़ याचिकाएँ सौंपने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास तक मार्च करने के दौरान कहा कि लोग E20 से परेशान हैं। PM मोदी अमेरिका के दबाव में इथेनॉल थोप रहे हैं। यह सही नहीं है। हम मोदी जी से ऐसा न करने का आग्रह करते हैं, हम प्रधानमंत्री से मिलना चाहते हैं , वे हमारे प्रधानमंत्री हैं।"
विपक्ष की ज़बरदस्त नारेबाज़ी के बीच राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
केजरीवाल का मार्च पीएम आवास जाने से पुलिस ने रोका, फ़िरोज़ शाह रोड पर धरने पर बैठे AAP कार्यकर्ता
दिल्ली: AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पार्टी के अन्य नेताओं के साथ, E20 ईंधन के विरोध में PM आवास तक मार्च का नेतृत्व कर रहे हैं।
BJP का समय अब खत्म हो चुका है- प्रमोद तिवारी
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि साफ़ संकेत मिल रहे हैं कि BJP का समय अब खत्म हो चुका है। उसके मुख्य वोटरों को कील लगी लाठियों से पीटा गया, जिससे कश्मीर से कन्याकुमारी तक लोगों में गुस्सा फैल गया। बाकीपुर सीट 1995 से BJP के पास थी, और अगर पार्टी अध्यक्ष अपनी ही सीट नहीं बचा पाए, तो वे पूरे देश में BJP को कैसे बचाएंगे? BJP दतिया सीट भी 6,000 से ज़्यादा वोटों के बड़े अंतर से हार गई। इसका असर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में होने वाले चुनावों पर पड़ेगा। अगर BJP ये राज्य हार जाती है, तो मैं कहूंगा कि वह पहले से ही वेंटिलेटर पर है। जिस दिन लोग वह वेंटिलेटर बंद कर देंगे, उस दिन BJP की सत्ता, अहंकार, भ्रष्टाचार और धोखे की सल्तनत खत्म हो जाएगी।
पश्चिम बंगाल और बिहार के पूर्व गवर्नर डी. वाई. पाटिल का निधन: पारिवारिक सूत्र
BJP शासित राज्यों में ‘बुलडोजर न्याय’ संविधान का अपमान: कांग्रेस
कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के खरगोन में चार वर्ष पहले रामनवमी पर हुई हिंसा मामले में सभी आरोपियों के बरी होने के बाद मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्यों में ‘‘बुलडोजर न्याय’’ के नाम पर जो किया जा रहा है, वह संविधान का घोर अपमान है।
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि जिन लोगों के घर ध्वस्त किए गए, उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए और कार्रवाई के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।
असम में बाढ़ से दो और लोगों की मौत, मृतकों की संख्या 87 हुई; करीब 1.3 लाख लोग अब भी प्रभावित
असम में बाढ़ के कारण दो और लोगों की मौत होने के साथ ही, इस प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 87 हो गई है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि राज्य के अधिकतर जलमग्न इलाकों से पानी का स्तर कम होने के बावजूद लगभग 1.3 लाख लोग अब भी इस आपदा से प्रभावित हैं।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले कुछ दिनों में अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में गरज के साथ अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान जताया है, जिससे इन दोनों राज्यों की सीमा से लगे असम के कई जिले प्रभावित हो सकते हैं।
पटना और मध्य प्रदेश उपचुनाव के नतीजों पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि यह साफ़ है कि लोग अब बीजेपी से तंग आ चुके हैं। वे समझ रहे हैं कि देश में क्या हो रहा है, और मुझे लगता है कि यह शुरुआत है।"
हमें धक्का क्यों दिया जा रहा है ये बीजेपी का ऑफिस नहीं ये संसद है- कांग्रेस सांसद
कांग्रेस सांसद मणिक्कम टैगोर ने कहा कि रास्ता बंद कर दिया गया है, सांसदों को धक्का दिया जा रहा है, आप क्या करना चाहते हैं? क्या यह सिर्फ़ बीजेपी का ऑफ़िस है? यह संसद है। गृह मंत्री नहीं आते हैं। हम यहाँ विरोध कर रहे हैं, इसलिए वे इसे खत्म करने के लिए यह जगह खाली करवा रहे हैं... उन्हें (बीजेपी) आने दें, हम उनका स्वागत करते हैं। क्या वे पहली बार आ रहे हैं?"
बांकीपुर उपचुनाव ने दिखा दिया है कि युवाओं ने BJP को उस सीट पर हराने का फ़ैसला किया, जिस पर पार्टी का कई सालों से कब्ज़ा था- संजय सिंह
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की जीत पर AAP सांसद संजय ने कहा कि बांकीपुर उपचुनाव ने दिखा दिया है कि युवाओं ने BJP को उस सीट पर हराने का फ़ैसला किया, जिस पर पार्टी का कई सालों से कब्ज़ा था।"
सीएम विजय-तृषा पर विवादित टिप्पणी का मामला, घर से हिरासत में लिए गए डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर कथित विवादित टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने डीएमके के नेता उदयनिधि स्टालिन को हिरासत में लिया है। सीएम विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कज़गम (टीवीके) ने उदयनिधि स्टालिन के बयान को अत्यंत घिनौना और शर्मनाक करार दिया है।
लोकसभा में हंगामा, विपक्ष ने छात्रों पर 'लाठी चार्ज' और 'चंदा चोरी' पर सरकार से मांगा जवाब, कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित
अयोध्या राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी और दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दों पर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी समेत विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण मंगलवार को लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के कुछ मिनट के भीतर दो बजे तक स्थगित कर दी गई।
दिल्ली: मुठभेड़ के बाद नीरज बवाना-नवीन बाली गिरोह का सदस्य गिरफ्तार
बाहरी उत्तरी दिल्ली में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद नीरज बवाना-नवीन बाली गिरोह के एक संदिग्ध सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि आरोपी ने पुलिस टीम पर कथित तौर पर गोली चलाई जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। आरोपी की पहचान सविंदर (36) के रूप में हुई है। उसे सोमवार देर रात अलीपुर इलाके में एक अभियान के दौरान पकड़ा गया।
पुलिस ने कहा कि खुफिया जानकारी मिली थी कि अलीपुर और नरेला इलाकों में व्यापारियों और प्रॉपर्टी डीलर से कथित जबरन वसूली में संलिप्त सविंदर जीटीके रोड-हिरनकी पुश्ता रोड के रास्ते से गुजरेगा।
दिल्ली-एनसीआर में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, येलो अलर्ट जारी; पूरे सप्ताह गर्मी से राहत के आसार
राजधानी दिल्ली समेत पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मंगलवार सुबह से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आया। देर रात से शुरू हुई हल्की बारिश का सिलसिला सुबह तक जारी रहा, जिससे लोगों को उमस और भीषण गर्मी से राहत मिली। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने 4 अगस्त के लिए दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग का कहना है कि बारिश और बादलों की आवाजाही के कारण इस सप्ताह तापमान सामान्य से नीचे बना रहेगा, जिससे लोगों को तेज गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के सात दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार 4 अगस्त को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिनभर आर्द्रता (ह्यूमिडिटी) 75 से 85 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है। पूर्वानुमान के मुताबिक पूर्वाह्न, अपराह्न और शाम—तीनों समय हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसी वजह से आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है और लोगों को मौसम संबंधी सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
उत्तरी केरल में ज़ोरदार बारिश; बायर में सबसे ज़्यादा 121.5 मिमी बारिश दर्ज
IMD के अनुसार, केरल के कुछ हिस्सों में ज़ोरदार बारिश जारी रही। मंगलवार सुबह 5.30 बजे तक के 21 घंटों में उत्तरी ज़िलों में सबसे ज़्यादा बारिश हुई।
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख ने ‘लक्ष्मी योजना’ में विधायक, सांसद की ‘सिफारिश’ पर सवाल उठाए
कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने हाल में शुरू की गई दिल्ली सरकार की ‘लक्ष्मी योजना’ का लाभ लेने के लिए रखी गई पात्रता शर्तों में सांसदों या विधायकों की सिफारिश की जरूरत को सोमवार को "अव्यावहारिक" बताया।
यादव ने पत्रकारों से कहा कि जो महिलाएं सरकारी पात्रता शर्तों को पूरा करती हैं, उन्हें लाभ पाने के लिए चुने हुए जनप्रतिनिधियों से सिफारिश लगवाने की जरूरत नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने कहा, “अगर कोई महिला पात्रता की शर्तें पूरी करती है और उसे सच में जरूरत है, तो विधायक या सांसद की सिफारिश की जरूरत क्यों है? क्या महिलाएं प्रपत्र भरती रहेंगी और सांसदों तथा विधायकों के कार्यालयों के चक्कर लगाती रहेंगी?”
कांग्रेस के इन आरोपों पर दिल्ली सरकार की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक अगस्त को ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ के लिए ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत राष्ट्रीय राजधानी की पात्र महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की वित्तीय सहायता मिलेगी।
ट्रंप के नए आयात शुल्क के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने अदालत का रुख किया
डेमोक्रेटिक पार्टी शासित 25 अमेरिकी राज्यों के एक समूह ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस फैसले को अदालत में चुनौती दी है, जिसके तहत अमेरिका के कुल आयात में 99.4 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाली 60 अर्थव्यवस्थाओं पर नए आयात शुल्क लगाए गए हैं।
अमेरिका ने बंधुआ मजदूरी पर पर्याप्त कार्रवाई न होने का हवाला देते हुए पिछले महीने इन 60 देशों पर 10 से 12.5 प्रतिशत तक के नए आयात शुल्क लगाए थे। ये शुल्क 24 जुलाई को समाप्त हो चुके 10 प्रतिशत के वैश्विक आयात शुल्क के स्थान पर लागू किए गए हैं।
इन 25 राज्यों ने कई देशों पर फिर से शुल्क लागू करने के ट्रंप प्रशासन के फैसले के खिलाफ सोमवार को अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय व्यापार न्यायालय का रुख किया। राज्यों का तर्क है कि इस कदम से पूरे देश में उपभोक्ताओं और कारोबारियों पर लागत का बोझ बढ़ेगा।
न्यूयॉर्क की अटॉर्नी जनरल लेटीटिया जेम्स, गर्वनर कैथी होचुल और डेमोक्रेटिक राज्यों के इस समूह ने अंतरराष्ट्रीय व्यापार न्यायालय से इन शुल्कों को अवैध घोषित करने का अनुरोध किया है।
जम्मू-कश्मीर: राजौरी में भूस्खलन के बाद कोटरांका-खवास सड़क का एक हिस्सा बंद हो गया।
आज की बड़ी खबरें
नोएडा में चिप बनाने वाली कंपनी में लगी आग, 2 दमकलकर्मी की मौत
नोएडा के ईकोटेक-3 स्थित चिप बनाने वाली एक कंपनी में भयंकर आग लग गई। हादसे में 2 दमकलकर्मी की मौत हो गई है, जबकि 3 अन्य दमकलकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। यह आग कल देर रात लगी थी।
इथियोपिया में मूसलाधार बारिश के बाद भूस्खलन, 14 लोगों की मौत और कई लापता
पूर्वी अफ्रीकी देश इथियोपिया से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां अमहारा क्षेत्र में भारी बारिश के कारण हुए एक भीषण भूस्खलन में 14 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 7 अन्य लोग घायल हो गए हैं। इस हादसे के बाद मलबे में दबे कई लोगों की तलाश के लिए राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
