बड़ी खबर LIVE: फरीदाबाद-जेवर ग्रीन हाईवे परियोजना पर बड़ा हादसा, भारी मशीन गिरने से कई मजदूरों के दबे होने की आशंका

फरीदाबाद से जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को जोड़ने वाले निर्माणाधीन ग्रीन हाईवे प्रोजेक्ट पर गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। निर्माण कार्य के दौरान एक भारी मशीन अचानक गिर गई, जिसके नीचे कई मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

फरीदाबाद-जेवर ग्रीन हाईवे परियोजना पर बड़ा हादसा, भारी मशीन गिरने से कई मजदूरों के दबे होने की आशंका

फरीदाबाद से जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को जोड़ने वाले निर्माणाधीन ग्रीन हाईवे प्रोजेक्ट पर गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। निर्माण कार्य के दौरान एक भारी मशीन अचानक गिर गई, जिसके नीचे कई मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा फरीदाबाद के गांव पनहेड़ा के नजदीक हुआ, जहां ग्रीन हाईवे का निर्माण कार्य चल रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, निर्माण के दौरान इस्तेमाल की जा रही भारी मशीन अचानक असंतुलित होकर गिर गई। उस समय आसपास कई मजदूर काम कर रहे थे, जिससे उनके मलबे और मशीन के नीचे दबने की आशंका है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और रेस्क्यू टीमों को मौके पर भेजा गया। राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है। बचाव दल मलबे में फंसे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।

अधिकारियों के अनुसार फिलहाल मलबे में दबे लोगों की सही संख्या का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। घायलों और संभावित हताहतों की संख्या को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। प्रशासन ने कहा है कि बचाव अभियान पूरा होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

भोपाल शहर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के बाद पेड़ उखड़ जाने से रास्ते बाधित हुए।

राजस्थान के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में कुछ स्थानों पर बारिश हुई और आंधी चली

राजस्थान के पूर्वी एवं पश्चिमी भागों के कुछ इलाकों में पिछले 24 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। विभाग ने बताया कि इस दौरान धूलभरी आंधी भी चली। मौसम विभाग के अनुसार, फलौदी सहित पश्चिमी क्षेत्र के कुछ स्थानों पर रात के समय गर्मी रही।

विभाग ने बताया, कोटा जिले के सांगोद में सबसे अधिक 28 मिलीमीटर (मिमी) वर्षा हुई जबकि बीकानेर में 20 मिमी, कोटा में 3.8 मिमी और डूंगरपुर में 2.5 मिमी बारिश हुई।


कोहली चोट के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे श्रृंखला से बाहर, गायकवाड़ संभावित विकल्प

भारत के सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली हाल में समाप्त हुए आईपीएल के दौरान मांसपेशियों (हैमस्ट्रिंग) में खिंचाव के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ 13 जून से शुरू हो रही वनडे श्रृंखला से बृहस्पतिवार को बाहर हो गए।

कोहली की जगह रूतुराज गायकवाड़ को भारतीय टीम में शामिल किया जा सकता है जो श्रीलंका में त्रिकोणीय श्रृंखला में भारत ए के लिये खेलने वाले थे ।

तीन मैचों की श्रृंखला का पहला मैच 13 जून को धर्मशाला में खेला जाएगा। कोहली को रविवार को अहमदाबाद में खेले गए आईपीएल फाइनल के दौरान चोट लगी थी। उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने यह मैच जीत कर लगातार दूसरी बार आईपीएल का खिताब जीता था।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘‘कोहली मांसपेशियों में खिंचाव के कारण वनडे श्रृंखला से बाहर हो गए हैं। फाइनल के दौरान उन्हें चोट लगी थी। स्कैन से पता चला है कि उनकी ‘डिस्टल सेमीमेम्ब्रेनस टेंडन’ (घुटने के पीछे की मांसपेशियां) फट गई है।’’

बिहार: DSP विनीता सिन्हा ने निजी अस्पताल में आग लगने की घटना पर कहा- आज सुबह एक बहुत दुखद दुर्घटना हुई है, 5 लोगों की मौत 

बिहार: DSP टाउन 2 विनीता सिन्हा ने मुज़फ़्फ़रपुर के निजी अस्पताल में आग लगने की घटना पर कहा, "आज सुबह एक बहुत दुखद दुर्घटना हुई है... 5 लोगों की मौत हुई है, पोस्टमार्टम कराकर उनके शवों को परिजनों को सौंप दिए गए हैं... जिनके द्वारा भी अस्पताल के विरुद्ध या अन्य आवेदन दिया गया है, उसे ध्यान में रखते हुए एक SIT का गठन किया गया है... जांच की जा रही है... हम हालात काबू में हैं... अस्पताल में कानून-व्यवस्था नियंत्रण के लिए पुलिस, प्रशासन, मजिस्ट्रेट आदि की नियुक्ति हुई है।"


झारखंड के पलामू में बड़ा ट्रेन हादसा, मालगाड़ी के 15 डिब्बे पटरी से उतरे, रेलवे रूट पर यातायात प्रभावित

झारखंड के पलामू जिले में कोयले से लदी एक मालगाड़ी के बृहस्पतिवार को कम से कम 15 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे के कारण डालटनगंज और गढ़वा रोड जंक्शन के बीच ट्रेन सेवाएं बाधित हो गईं। रेलवे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। यह घटना पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) के धनबाद मंडल के अंतर्गत दोपहर करीब एक बजे राजहरा स्टेशन के पास हुई।

इस हादसे के कारण कम से कम 10 यात्री ट्रेन के मार्ग में परिवर्तन किया गया, उन्हें गंतव्य से पहले रोका गया या रद्द कर दिया गया।

पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सरस्वती चंद्रा ने बताया, "कोयले से लदे 15 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। इस मार्ग पर लम्बी दूरी की दो मालगाड़ियां गुजर रही थीं, जिनमें करीब 116 डिब्बे थे।"

अपनी पहली आधिकारिक बैठक के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा, "लोगों की शिकायतों को देखने के लिए एक सचिव नियुक्त किया जाएगा

अपनी पहली आधिकारिक बैठक के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा, "लोगों की शिकायतों को देखने के लिए एक सचिव नियुक्त किया जाएगा, और एक मंत्री को इसकी ज़िम्मेदारी दी जाएगी। मैंने अधिकारियों से NRI सचिवालय बनाने पर भी काम करने को कहा है। निष्पक्ष और पारदर्शी शासन सुनिश्चित करने के लिए, मैंने अधिकारियों और मंत्रियों से किसी भी तरह के दबाव में न आने को कहा है। मैंने सभी अधिकारियों से 15 दिनों के भीतर सभी विभागों पर एक रिपोर्ट देने को कहा है। मैंने रोज़गार सृजन पर रिपोर्ट मांगी है। निजी नियोक्ताओं तथा अन्य लोगों की सुविधा के लिए एक रोज़गार विनिमय बनाया जाएगा। छात्रों को मुफ़्त बस पास दिया जाएगा।"


मालवीय नगर अग्निकांड- साकेत कोर्ट ने आरोपी और मालवीय नगर के होटल 'फ्लोरिश स्टेज़' के मालिक लवकेश बजाज को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

दिल्ली एनसीआर के कई इलाको में भारी आंधी तूफान

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में गुरुवार को तेज आंधी-तूफान और बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चलने से कई क्षेत्रों में पेड़ उखड़ने और यातायात बाधित होने की खबरें सामने आईं। मौसम में अचानक आए इस बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, लेकिन खराब मौसम के कारण दैनिक गतिविधियों पर असर पड़ा। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी है।


संविधान विशेषज्ञ और पद्म भूषण डॉ. सुभाष कश्यप का निधन, 97 साल की उम्र में ली आखिरी सांस 

पद्म भूषण डॉ. सुभाष सी. कश्यप का निधन हो गया है. उन्होंने 97 साल की उम्र में अपने आवास पर आखिरी सांस ली. जानकारी के मुताबिक, सुभाष कश्यप की मौत कार्डियो-पल्मोनरी अरेस्ट की वजह से हुई है।

कब मिलेगा न्याय … आकांक्षा की खुदकुशी पर बोले केजरीवाल

AAP नेता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आकांक्षा की सुसाइड पर सरकार पर हमला करते हुए कहा, “बेटी को पढ़ाने के लिए परिवार ने 3 लाख का कर्ज लिया था. NEET पेपर लीक से टूटकर बेटी ने खुदकुशी कर ली. उसने सुसाइड नोट में लिखा, ‘मम्मी-पापा, मुझमें दोबारा परीक्षा देने की हिम्मत नहीं है. फिर से परीक्षा कराना न्याय नहीं है. सरकार पर काबिज शिक्षा माफिया का खात्मा करना होगा. इतने बच्चे आत्महत्या कर चुके हैं. इनकी मौत का न्याय कब मिलेगा?”


खराब मौसम के कारण अल्मोड़ा नहीं पहुंच पाए राहुल गांधी, लोगों से कहा दोबारा जल्द आउंगा उत्तराखंड 

दिल्ली धमाका मामला- पटियाला हाउस कोर्ट स्थित विशेष NIA अदालत ने आरोपी की न्यायिक हिरासत 6 जुलाई तक बढ़ा दी है 


मालवीय नगर अग्निकांड: मृतकों के परिवार को 10-10 लाख रूपये का मुआवजा देगी दिल्ली सरकार

) दिल्ली सरकार ने मालवीय नगर अग्निकांड में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को पांच पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की बृहस्पतिवार को घोषणा की। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने यह जानकारी दी।

सीएमओ ने ‘एक्स’ पर बताया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने साकेत स्थित मैक्स अस्पताल का बृहस्पतिवार को दौरा कर अग्निकांड में घायल हुए लोगों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

गुप्ता ने अस्पताल में घायलों और उनके परिवार के सदस्यों से बातचीत की। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को घायलों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए।

पोस्ट के अनुसार, घायलों के इलाज का खर्च अस्पताल अधिकारियों के साथ समन्वय करके वहन किया जाएगा ताकि प्रत्येक मरीज को सर्वोत्तम संभव देखभाल मिल सके।

गंगा नदी में नहाते समय डूबने से दो लड़कों की मृत्यु

बिजनौर जिले के मंडावर क्षेत्र में गंगा नदी में नहाते समय डूबने से दो लड़कों की मृत्यु हो गयी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी संग्राम सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि मंडावर थाना क्षेत्र के भरूका गोपालपुर गांव निवासी शाहबाज (17) और दिलशाद (16) बुधवार की शाम बालावाली पुल के नीचे गंगा नदी में नहाने गये थे।

उन्होंने बताया कि दोनों लड़के नहाते समय गहरे पानी में जाने से डूब गये।


फिल्म प्रोड्यूसर और पूर्व CBFC चेयरमैन पहलाज निहलानी का निधन हुआ

'टूटी हुई व्यवस्था की देन', आकांक्षा की खुदकुशी पर राहुल गांधी ने साधा निशाना

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक छात्रा की खुदकुशी पर कहा, “आकांक्षा डॉक्टर बनकर देश और समाज की सेवा करना चाहती थी। आकांक्षा के पिता किसान हैं। बेटी के डॉक्टर बनने के सपने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड पर ₹3 लाख का कर्ज लिया। और नागपुर में खुद कुक की नौकरी कर ली, ताकि बेटी वहां कोचिंग कर सके। एक पिता ने जो कर सकता था, सब किया। फिर NEET पेपर लीक हुआ। परीक्षा रद्द हुई। उस अनिश्चितता में आकांक्षा हमें छोड़ कर चली गई। आकांक्षा की मौत आत्महत्या नहीं – मोदी जी की एक भ्रष्ट, टूटी हुई व्यवस्था की देन है।


पंजाब सिविल सचिवालय और राज्य के धार्मिक स्थलों को बम की धमकी

पंजाब सिविल सचिवालय और राज्य के धार्मिक स्थलों को बम की धमकी

दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी उत्तराखंड के लिए रवाना हुए।


बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुजफ्फरपुर के एक अस्पताल में आग लगने की घटना में चार लोगों की मौत की पुष्टि की है, और मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

आज सुबह बिहार के जहानाबाद में एक पेट्रोल पंप पर एक कार में आग लग गई। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।


कुवैत ने 3 जून को कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए ईरानी ड्रोन हमले का फुटेज जारी किया।

बिहार के मुजफ्फरपुर में अस्पताल में लगी भीषण आग, 3 मरीजों की मौत

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में गुरुवार तड़के एक अस्पताल में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया है। डीएम ने तीन मौतों की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि आग सुबह तड़के करीब 3 बजे लगी और अस्पताल के अलग-अलग हिस्सों में फैल गई।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia