बड़ी खबर LIVE: अमेरिका ने नौसैन्य पोत पर ईरानी हमले के दावों को खारिज किया

अमेरिकी सेना ने सोमवार को उन दावों को खारिज कर दिया कि ईरान ने उसके नौसैन्य पोत पर हमला किया है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

यूएई का दावा- ईरानी ड्रोन के कारण तेल संयंत्र में आग लगी

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के पूर्वी अमीरात फुजैराह का कहना है कि एक ईरानी ड्रोन के कारण एक तेल संयंत्र में आग लग गई। फुजैराह उस पाइपलाइन का अंतिम छोर (टर्मिनस) है, जिसका उपयोग यूएई ईरान युद्ध के दौरान होर्मुज़ जलडमरूमध्य से होकर अपने तेल के परिवहन से बचने के लिए करता रहा है। यूएई ने युद्धविराम लागू होने के बाद सोमवार को पहली बार मिसाइल अलर्ट जारी किए।

अमेरिकी सेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य में मार्ग खोलने का दावा किया

अमेरिकी सेना का कहना है कि उसने होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरने के लिए मार्ग खोल दिया है, और इस संकरे जलमार्ग से आवागमन को प्रोत्साहित करने के लिए दर्जनों जहाजरानी कंपनियों से संपर्क किया है।

अमेरिकी केंद्रीय कमान के कमांडर एडमिरल ब्रैड कूपर ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि अमेरिकी सैन्य हेलीकॉप्टरों ने होर्मुज जलडमरूमध्य में असैन्य जहाजों को निशाना बना रही छह छोटी ईरानी नावों को डुबो दिया है। इस खबर ने ईरान और अमेरिका के बीच जारी संघर्षविराम पर ताजा सवालिया निशान लगाया है।

आईपीएल 2026: पूरन का तूफानी अर्धशतक, एलएसजी ने एमआई को दिया 229 रन का टारगेट

लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 47वें मैच में मुंबई इंडियंस (एमआई) के विरुद्ध जीत के लिए 229 रन का लक्ष्य रखा है। प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान की इन दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला जीतना बेहद अहम है। लखनऊ सुपर जायंट्स 8 में से 6 मुकाबले गंवाकर 10वें स्थान पर है, जबकि मुंबई इंडियंस 9 में से 7 मैच जीतकर 9वें पायदान पर मौजूद है।

सोमवार को वानखेडे़ स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 228 रन बनाए। इस टीम को मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस ने संभली हुई शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 2.3 ओवरों में 29 रन की साझेदारी की। जोश 5 गेंदों में 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद निकोलस पूरन ने मिचेल मार्श के साथ दूसरे विकेट के लिए 34 गेंदों में 94 रन जुटाकर टीम को 123 के स्कोर तक पहुंचाया।

महज 16 गेंदों में अर्धशतक पूरा करने वाले पूरन 21 गेंदों में 63 रन बनाकर आउट हुए। उनकी इस पारी में 8 छक्के और 1 चौका शामिल रहा, जबकि मार्श 25 गेंदों में 3 छक्कों और 4 चौकों के साथ 44 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

इसके बाद एडेन मार्करम ने कप्तान ऋषभ पंत (15) के साथ चौथे विकेट के लिए 23 रन जोड़े, जबकि हिम्मत सिंह के साथ छठे विकेट के लिए 47 गेंदों में 68 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। मार्करम 25 गेंदों में 31 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि हिम्मत सिंह ने 31 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ 40 रन की नाबाद पारी खेली।

विपक्षी खेमे से कॉर्बिन बॉश ने 20 रन देकर सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए। एम गजनफर, विल जैक्स और रघु शर्मा ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।


घरेलू एलपीजी की ऑनलाइन बुकिंग 99 प्रतिशत तक पहुंची, आपूर्ति सामान्य: केंद्र

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि पश्चिम एशिया संकट के चलते आई बाधाओं के बावजूद घरेलू एलपीजी की सप्लाई सामान्य बनी हुई है। रविवार को कुकिंग गैस की ऑनलाइन बुकिंग बढ़कर 99 प्रतिशत तक पहुंच गई और किसी भी रिटेल डिस्ट्रीब्यूटरशिप पर गैस खत्म होने की स्थिति (ड्राई-आउट) सामने नहीं आई है।

एक आधिकारिक बयान में मंत्रालय ने बताया कि उपभोक्ताओं के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजे जाने वाले ऑथेंटिकेशन कोड के आधार पर होने वाली एलपीजी डिलीवरी बढ़कर करीब 94 प्रतिशत हो गई है, जिससे डिस्ट्रीब्यूटर स्तर पर गैस की कालाबाजारी और डायवर्जन को रोकने में मदद मिल रही है।

1 अप्रैल से अब तक प्रवासी मजदूरों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले 5 किलोग्राम के छोटे एलपीजी सिलेंडरों की 23.58 लाख से अधिक बिक्री हो चुकी है।

अमेरिकी झंडे वाले दो वाणिज्यिक जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरे

अमेरिकी सेना ने सोमवार को कहा कि अमेरिका के झंडे वाले दो वाणिज्यिक जहाज “होर्मुज जलडमरूमध्य से सफलतापूर्वक गुजरे हैं।”

यह घोषणा ऐसे समय में की गई, जब इस महत्वपूर्ण जलमार्ग से वाणिज्यिक जहाजों के सुरक्षित आवागमन के सिलसिले में वाशिंगटन के नये प्रस्ताव के बाद अमेरिका और ईरान के बीच गतिरोध और बढ़ गया है।


केदारनाथ में बारिश-बर्फबारी पर श्रद्धालुओं का उत्साह भारी,अब तक तीन लाख लोगों ने किए दर्शन

केदारनाथ धाम में सोमवार को बारिश और बर्फवारी के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आयी जहां कपाट खुलने के बाद से अब तक तीन लाख तीर्थयात्री बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं।

उच्च गढ़वाल हिमालय में 11,000 फुट की ऊंचाई पर स्थित केदारनाथ में सुबह से ही आसमान में बादल छाए थे और बाद में बारिश और बर्फबारी भी शुरू हो गई। हालांकि, कड़ाके की ठंड के बाद भी श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन के लिए अपनी बारी की प्रतीक्षा में मंदिर परिसर में डटे रहे ।

रुद्रप्रयाग पुलिस के अनुसार, केदारनाथ में लगातार बर्फबारी होती रही। इस दौरान केदारनाथ में तैनात पुलिसकर्मी बर्फबारी के बीच कतारबद्ध श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन में मदद करने के लिए ड्यूटी पर तैनात रहे ।

पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे मौसम बदलने की संभावना के मद्देनजर अपने साथ पर्याप्त मात्रा में गर्म‌ कपड़े, जैकेट, जरूरी दवाइयां इत्यादि लेकर अवश्य चलें।

अमेरिका ने नौसैन्य पोत पर ईरानी हमले के दावों को खारिज किया

अमेरिकी सेना ने सोमवार को उन दावों को खारिज कर दिया कि ईरान ने उसके नौसैन्य पोत पर हमला किया है।

अमेरिका फारस की खाड़ी के निकटवर्ती क्षेत्र में सक्रिय है और होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों को रास्ता देने तथा ईरान द्वारा उन जहाजों पर नाकेबंदी को हटाने की पेशकश कर रहा है जिन्हें नौवहन की अनुमति प्राप्त नहीं है।

ईरानी समाचार एजेंसियों ने दावा किया कि ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य के दक्षिण-पूर्व में अमेरिकी नौसेना के एक पोत पर हमला किया, और उस पर ‘‘समुद्री सुरक्षा और नौवहन मानदंडों का उल्लंघन’’ करने का आरोप लगाया।


राजस्थान: ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मारी, तीन लोगों की मौत

राजस्थान के सिरोही जिले में सोमवार दोपहर सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि उदयपुर-पालनपुर हाईवे पर यह हादसा उस समय हुआ जब एक ट्रेलर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना रोहिड़ा थाना क्षेत्र में भीमाना के पास हुई। पिंडवाड़ा के वृत्ताधिकारी भंवरलाल ने बताया कि एक बाइक पर सवार तीन लोग सड़क पार कर रहे थे तभी तेज गति से गुजर रहे ट्रेलर (ट्रक) ने उन्हें टक्कर मार दी।

इस टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरे ने सिरोही के ट्रॉमा सेंटर पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।

पप्पू यादव पटना उच्च न्यायालय जाएं : न्यायालय

उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को लोकसभा सदस्य राजेश रंजन उर्फ ​​पप्पू यादव को अनुमति दी कि वह अपनी सुरक्षा ‘वाई’ से ‘जेड’ श्रेणी में अद्यतन करने के अनुरोध वाली लंबित याचिका को पटना उच्च न्यायालय में सूचीबद्ध करने के लिए अदालत से संपर्क करें।

बिहार के पूर्णिया संसदीय क्षेत्र से मौजूदा सांसद यादव ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह से कथित खतरे का हवाला देते हुए अपनी सुरक्षा बढ़ाने का अनुरोध किया है।

सांसद के वकील ने प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ को बताया कि उच्च न्यायालय ने 19 नवंबर, 2024 को यादव की सुरक्षा को बढ़ाने के अनुरोध वाली याचिका पर नोटिस जारी किया था, लेकिन न तो वह आदेश अपलोड किया गया और न ही मामले को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया।


INS सिंधुकेसरी ऑपरेशनल टर्नअराउंड के लिए कोलंबो पहुंची; भारत-श्रीलंका के नौसैनिक संबंध और गहरे हुए

UP: जालौन में भीषण सड़क हादसा, छह की मौत; चार गंभीर रूप से घायल 

जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा जोल्हुपुर मोड़ के पास हुआ, जहां अयोध्या से उरई लौट रही एक कार चालक को झपकी आने से अनियंत्रित होकर आगे चल रहे वाहन से जा भिड़ी।


एनसीआर में बारिश से मौसम सुहावना और हवा हुई साफ, अगले 4 दिन राहत के आसार

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बीती रात से शुरू हुई बारिश का सिलसिला सोमवार 4 मई की सुबह तक लगातार जारी रहा। इस बारिश ने भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत दी है।

तेज हवाओं, गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार 4 मई को अधिकतम तापमान लगभग 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर “थंडरस्टॉर्म विद रेन” यानी गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

हिमाचल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज होगा जारी, hpbose.org पर ऐसे करें चेक

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं रिजल्ट की घोषणा आज सुबह 11 बजे धर्मशाला स्थित बोर्ड मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की जाएगी. रिजल्ट जारी होने के बाद ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट देख पाएंगे.


ट्रंप के ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ को ईरान की दो टूक, कहा-होर्मुज में नहीं चलेगी अमेरिका की दादागिरी

ट्रंप ने प्रोजेक्ट फ्रीडम का ऐलान किया है, जिसके तहत होर्मुज स्ट्रेट में फंसे जहाजों को निकाला जाएगा। ईरान ने ट्रंप के इस प्रोजेक्ट को कड़े शब्दों में खारिज कर दिया है और चेतावनी दी कि होर्मुज स्ट्रेट के प्रबंधन में अमेरिका का कोई भी हस्तक्षेप मौजूदा संघर्ष-विराम ढांचे का उल्लंघन माना जाएगा

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia