बड़ी खबर LIVE: UP-एमपी समेत कई राज्यों में होगी भारी बारिश, दिल्ली-NCR में भी अलर्ट जारी, नेपाल में अबतक 1290 लोगोंं की मौत

मौसम विभाग ने उत्तर, मध्य, पूर्वोत्तर और पश्चिम भारत के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, दिल्ली-NCR, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी बारिश और गरज-चमक का एक और दौर देखने को मिल सकता है। वहीं नेपाल पुलिस ने कहा है कि बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1290 हो गई है।

फोटोः IANS
i

ईरान के साथ जारी संघर्ष ‘युद्ध’ नहीं है: वेंस

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ईरान के साथ जारी अमेरिकी संघर्ष को ‘‘युद्ध’’ करार देने से बृहस्पतिवार को इनकार कर दिया।

वेंस ने यह अनुमान लगाने से भी परहेज किया कि छह महीने से जारी यह संघर्ष नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले समाप्त हो जाएगा या नहीं। इन चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी संसद के दोनों सदनों में अपना मामूली बहुमत बरकरार रखने की कोशिश कर रही है।

वेंस से अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान पूछा गया कि क्या तीन नवंबर को होने वाले संसदीय चुनाव से पहले युद्ध समाप्त हो सकता है जिसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘मैं इसे युद्ध नहीं कहूंगा। फिलहाल सक्रिय गोलीबारी नहीं हो रही है।’’

वेंस ने यह बात ऐसे समय में कही जब ईरान ने इस सप्ताह की शुरुआत में उसके खिलाफ हुए कई अमेरिकी हमलों के जवाब में बृहस्पतिवार को खाड़ी क्षेत्र में अमेरिका के सहयोगी कुवैत को निशाना बनाया।

इसरो ने उन्नत पृथ्वी अवलोकन उपग्रह सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शुक्रवार को इतिहास रचते हुए भू-तुल्यकालिक कक्षा में स्थापित होने वाले देश के पहले इमेजिंग उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया।

भू-तुल्यकाली उपग्रह प्रक्षेपण यान (जीएसएलवी) के जरिए 2,300 किलोग्राम से अधिक वजनी उपग्रह को निर्धारित कक्षा में स्थापित किया गया।

इसरो ने बताया कि ईओएस-05 उपग्रह प्रक्षेपण के करीब 18 मिनट बाद निर्धारित उप-भूतुल्यकालिक अंतरण कक्षा में सफलतापूर्वक पहुंच गया।

जहां कई पृथ्वी अवलोकन उपग्रह निचली पृथ्वी कक्षा (एलईओ) में संचालित होते हैं, वहीं ईओएस-05 करीब 36,000 किलोमीटर की ऊंचाई पर भू-तूल्यकालिक कक्षा में स्थापित होगा। इस कक्षा में उपग्रह पृथ्वी की घूर्णन गति के साथ तालमेल बैठाएगा ।

नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1290 हो गई है।


यमन में सरकारी बलों और हूती विद्रोहियों के बीच भीषण संघर्ष में 25 लोगों की मौत

यमन के दक्षिण-पश्चिमी ताइज प्रांत में गुरुवार को सरकारी बलों और हूती विद्रोहियों के बीच भीषण संघर्ष में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। यह जानकारी एक सरकारी सैन्य अधिकारी ने दी।

स‍िन्हुआ न्‍यूज ने अधिकारी से म‍िली जानकारी के अनुसार बताया क‍ि इस लड़ाई में 15 सरकारी सैनिक और 10 हूती लड़ाके मारे गए। यह संघर्ष सुबह शुरू हुआ, जब हूती लड़ाकों ने मकबाना और अल-कधा गांवों में सरकारी ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हमला किया।

उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बीच तोपखाने, मोर्टार और अन्य भारी हथियारों का इस्तेमाल किया गया।

UP-एमपी समेत कई राज्यों में होगी भारी बारिश, दिल्ली-NCR में भी अलर्ट जारी

देश के कई हिस्सों में मॉनसूनी गतिविधियां तेज रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने उत्तर, मध्य, पूर्वोत्तर और पश्चिम भारत के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं, दिल्ली-NCR, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी बारिश और गरज-चमक का एक और दौर देखने को मिल सकता है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए