बड़ी खबर LIVE: सिक्किम के लाचेन में सड़क टूटने के कारण आवागमन ठप, 800 पर्यटक फंसे

सिक्किम में मंगन जिले के लाचेन से चुंगथांग को जोड़ने वाली सड़क के टूट जाने के बाद इसे आवागमन के लिए बंद कर दिया गया, जिससे वहां 800 से अधिक पर्यटक फंस गए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

प्रतिकात्मक फोटो
i
user

नवजीवन डेस्क

05 Apr 2026, 10:55 PM

सिक्किम के लाचेन में सड़क टूटने के कारण आवागमन ठप, 800 पर्यटक फंसे

सिक्किम में मंगन जिले के लाचेन से चुंगथांग को जोड़ने वाली सड़क के टूट जाने के बाद इसे आवागमन के लिए बंद कर दिया गया, जिससे वहां 800 से अधिक पर्यटक फंस गए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि लाचेन-चुंगथांग रोड पर तारुम चू पुल के पास सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है।

उन्होंने बताया कि मंगन जिला प्रशासन ने एक सार्वजनिक सलाह जारी कर तारुम चू पुल के पास सड़क को अस्थायी रूप से बंद करने की घोषणा की है, जिससे लाचेन में फंसे 800 पर्यटक प्रभावित हुए हैं।

05 Apr 2026, 9:44 PM

आगरा, उत्तर प्रदेश: सिकंदरा इंडस्ट्रियल इलाके में जूते के सोल बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई। 

05 Apr 2026, 7:59 PM

शमी की करिश्माई गेंदबाजी के बाद पंत के अर्धशतक से एलएसजी ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराया

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 19.5 ओवर में 160/5 रन बनाकर हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को 156-9(20) से 5 विकेट से हराया।


05 Apr 2026, 7:15 PM

मध्य प्रदेश: ओलावृष्टि और तेज हवाओं का कहर, दो की मौत, किसानों को भारी नुकसान

मध्‍य प्रदेश के भिंड जिले में शनिवार को प्रकृति का कहर टूटा। अचानक आए जोरदार तूफान, मूसलाधार बारिश और भारी ओलावृष्टि ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। इस घटना में दो लोगों की जान चली गई और कम से कम छह लोग घायल हो गए, जिनमें एक महिला पार्षद भी शामिल हैं।

खेतों और सड़कों पर ओलों की मोटी परतें बिछ गईं, जिससे ग्रामीण इलाकों में तबाही का मंजर छा गया। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में आए इस अचानक बदलाव से मध्य प्रदेश के भिंड समेत कई हिस्सों में तेज हवाएं चलीं, बिजली कड़की और बड़े-बड़े ओले गिरे।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने भिंड जैसे जिलों में गरज-चमक के साथ तूफान, ओलावृष्टि और 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया था।

05 Apr 2026, 5:24 PM

राहुल गांधी ने कहा, PM मोदी और गृह मंत्री अमित शाह आपके मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के मालिक हैं

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "जिस तरह डोनाल्ड ट्रंप भारतीय प्रधानमंत्री मोदी को कंट्रोल करते हैं, उसी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह आपके मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के मालिक हैं..."


05 Apr 2026, 4:16 PM

कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा, "असम बीजेपी से छिन जाएगा क्योंकि यहां के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा अखंड भ्रष्टाचार में डूबे हैं

कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा, "असम बीजेपी से छिन जाएगा क्योंकि यहां के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा अखंड भ्रष्टाचार में डूबे हैं। उनके मंत्रिमंडल के अन्य लोगों के खिलाफ कई आरोप हैं...असम में भ्रष्टाचार एक बड़ा मुद्दा है... इससे ज्यादा भ्रष्ट मुख्यमंत्री पूरे देश में कोई अन्य नहीं है, ये बात स्पष्ट है...हिमंत बिस्वा सरमा को दिल्ली से कंट्रोल किया जाता है..."

05 Apr 2026, 3:56 PM

तमिलनाडु चुनाव: थेनी की टीवीके उम्मीदवार सबरी एंगारन ने पेरियाकुलम में घर-घर जाकर प्रचार किया 


05 Apr 2026, 3:19 PM

झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में 4 लोगों की मौत

पुलिस ने रविवार को बताया कि झारखंड के लातेहार और पलामू जिलों में अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई।

05 Apr 2026, 3:18 PM

तेहरान: ईरान ने दावा किया है कि इस्फहान में एक बचाव अभियान के दौरान अमेरिका का C-130 विमान और दो ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर तबाह


05 Apr 2026, 1:46 PM

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच कुवैत में बिगड़े हालात, ड्रोन अटैक, तेल मंत्रालय तक निशाने पर

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच कुवैत में हालात तेजी से बिगड़ते नजर आ रहे हैं, जहां लगातार हो रहे ड्रोन हमलों ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। ताजा हमलों में तेल सेक्टर, पावर प्लांट और सरकारी इमारतों को निशाना बनाया गया, जिससे भारी नुकसान हुआ।

रविवार सुबह कुवैत के शुवैख इलाके में सबसे बड़ा हमला हुआ, जहां कुवैत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के ऑयल कॉम्प्लेक्स में आग लग गई। यहां तेल मंत्रालय और कंपनी का मुख्यालय भी स्थित है। हमले के तुरंत बाद पूरे परिसर को खाली करा लिया गया और राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

05 Apr 2026, 1:22 PM

RCB-CSK मुकाबले से पहले, भुवनेश्वर कुमार 200 IPL विकेट पूरे करने की कगार पर


05 Apr 2026, 1:01 PM

नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेंगे

05 Apr 2026, 12:10 PM

राघव चड्ढा ने संसद में पंजाब के मुद्दों को नजरअंदाज करने के AAP के आरोपों का पलटवार करते हुए, इसे अपना "कर्तव्य, मिट्टी और आत्मा" बताया


05 Apr 2026, 11:38 AM

J-K: भालेसा और हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में ताजा बर्फबारी

05 Apr 2026, 10:54 AM

अमेरिका ने लापता F-15 क्रू सदस्य को बचाया, अधिकारियों ने बताया: रिपोर्ट


05 Apr 2026, 9:52 AM

ईरानी ड्रोन हमले के बाद कुवैत में दो पावर यूनिट बंद: ऊर्जा मंत्रालय के प्रवक्ता

05 Apr 2026, 8:23 AM

'अमेरिका-इजरायल का वर्चस्व खत्म', ईरानी पत्रकार ने कहा- स्थायी शांति के लिए पश्चिमी देशों की वापसी जरूरी 


05 Apr 2026, 8:22 AM

'यह पागलपन बंद करो', ईरान के खिलाफ ट्रंप के 48 घंटे के अल्टीमेटम के बाद IAEA के पूर्व प्रमुख ने खाड़ी देशों और UN से कार्रवाई करने की अपील की

05 Apr 2026, 7:51 AM

ट्रंप की 'कहर ढाहने' वाली धमकी पर ईरान का पलटवार, कहा- अमेरिका के लिए पूरे क्षेत्र को बना देंगे नरक

अमेरिकी डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है कि अगर उसने समझौता नहीं किया तो उस पर कहर बरसेगा। उनकी धमकी पर ईरान की ने जोरदार पलटवार किया है। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने चेतावनी दी है कि मिडिल ईस्ट में हालात तेजी से और गंभीर हो सकते हैं।

खातम अल-अनबिया (ईरानी सेना का मुख्यालय) सेंट्रल हेडक्वार्टर के प्रवक्ता इब्राहिम जोल्फाघारी ने कहा, "अगर तनाव बढ़ता रहा, तो पूरा क्षेत्र अमेरिका और इजरायल के लिए नरक बन जाएगा और ईरान को हराने का भ्रम उनको दलदल में फंसा देगा।"

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia