बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों का लगातार शोषण हो रहा है। मौजूदा समय में छात्र भारत के भविष्य के लिए लड़ रहे हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
i

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने ANI को बताया, "संसद सत्र की तारीखें बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं है

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने ANI को बताया, "संसद सत्र की तारीखें बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं है; महिला आरक्षण और परिसीमन बिलों पर 16 से 18 अगस्त तक कोई विशेष सत्र नहीं होगा।"

मध्य प्रदेश में लोग बदले की राजनीति को नकार रहे हैं: जीतू पटवारी

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दतिया विधानसभा उपचुनाव पर कहा,"मध्य प्रदेश में लोग बदले की राजनीति को नकार रहे हैं...मध्य प्रदेश की राजनीति का बदलने का जो जिम्मेदारी है वो दतिया पर है और दतिया के जनता ने वो जिम्मेदारी निभाई। मैं उनका धन्यवाद करता हूं इस जीत ने हम पर जो जिम्मेदारी दी है कि हम और ताकत से जनता की बात रखे। मैं सीएम से आग्रह करता हूं कि दतिया ने संदेश है कि बदले की राजनीति बंद करो...

बीजेपी जनता को धोखा देने के लिए बांकीपुर, दतिया उपचुनाव जानबूझकर हारी : अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर बिहार की बांकीपुर और मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हाल में हुए उपचुनाव जानबूझकर हारने का बुधवार को आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा जनता को धोखा देने के लिए दोनों उपचुनाव हारी।

अखिलेश ने सपा के संस्थापक सदस्य रहे जनेश्वर मिश्र की जयंती पर यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित ‘ब्राह्मण सम्मेलन’ के दौरान बांकीपुर और दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार का जिक्र किया।

उन्होंने कहा, “बीजेपी के लोग जानबूझकर उपचुनाव हारे, क्योंकि वे देखना चाहते थे कि क्या बिना बेईमानी किए चुनाव जीता जा सकता है। भाजपा ने बांकीपुर और दतिया में वह मॉडल नहीं अपनाया, जो उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में अपनाया था। वे जनता को धोखा देने के लिए उपचुनाव हारे। ये लोग चर्चा कर रहे हैं कि अब विपक्ष के लोग ईवीएम की बात नहीं करेंगे।”


उनका धन्यवाद करना चाहता हूं कि ये शिक्षा प्रणाली के लिए लड़े, संविधान के लिए लड़े और भारत के भविष्य के लिए लड़े: राहुल गांधी

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, "जो हमारे युवा प्रदर्शनकारी हैं, उनके साथ मेरी मीटिंग हुई थी और हमारे बीच बातचीत हुई। सबसे पहले मैं इनके जैसे जो हजारों युवा हैं, इनका और उनका धन्यवाद करना चाहता हूं कि ये शिक्षा प्रणाली के लिए लड़े, संविधान के लिए लड़े और भारत के भविष्य के लिए लड़े। हमारे बीच मुख्य बातचीत हिंसा को लेकर हुई। इनका(युवा प्रदर्शनकारी) कहना है कि इन्होंने किसी पर हिंसा नहीं की मगर इनका लगातार उत्पीड़न हो रहा है, इनको धमकाया गया, इन पर लाठियां चलाई गईं और इनको मारा गया... इन्होंने मुख्य बात कही कि जब अन्याय होता है, चाहे वो किसी और पर भी हो, एक नागरिक होने के नाते हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम उस आदमी की हम रक्षा करें...आपने कुछ भी गलत नहीं किया है और आपकी माफी स्वीकार करने का सवाल ही नहीं उठता है। आपको किसी से माफी मांगने की जरूरत नहीं है। आपने कुछ भी गलत नहीं किया।"

राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों का लगातार शोषण हो रहा है। मौजूदा समय में छात्र भारत के भविष्य के लिए लड़ रहे हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी छात्रा रिया अहीर को लेकर आए। छात्रा ने कहा कि उन्हें सोशल मीडिया पर गाली दी जा रही है। राहुल ने कहा कि छात्रों से जबरन माफी मंगवाने की कोशिश की जा रही है। प्रदर्शनकारी छात्रों के घर गुंडे भेजे जा रहे हैं। छात्र भारत का भविष्य हैं और उन्हें माफी मांगने की जरूरत नहीं है।


किरण रिजिजू के विपक्ष को राम विरोधी कहने वाले बयान पर दीपेंद्र हुड्डा ने कहा -जिन लोगों ने राम मंदिर को नहीं छोड़ा, वो देश की जनता को क्या छोड़ेंगे.

किरण रिजिजू के विपक्ष को राम विरोधी कहने वाले बयान पर कांग्रेस राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा, "संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि विपक्ष राम विरोधी हैं कांग्रेस, सपा और कम्युनिस्ट पार्टी का नाम लेकर कहा गया है कि ये सब राम विरोधी हैं। जिन लोगों ने राम मंदिर को नहीं छोड़ा, वो देश की जनता को क्या छोड़ेंगे...ये लोग जिन्होंने राम मंदिर को लूटने का काम किया है आज वो राम का उपदेश हमें बताएंगे...ये दुर्भाग्यपूर्ण बात है इन शब्दों को संसद के रिकॉर्ड से हटाया जाए ये मांग लेकर हम सब स्पीकर के पास गए हैं और हम लिखित में भी दे रहे हैं।'

दीक्षा, प्रणवी और अदिति पीआईएफ लंदन चैम्पियनशिप में

दीक्षा डागर और अदिति अशोक समेत चार भारतीय गोल्फर 20 लाख डॉलर ईनामी राशि के लेडीज यूरोपीय टूर (एलईटी) की पीआईएफ लंदन चैम्पियनशिप में भाग लेंगी ।

दीक्षा दो बार एलईटी खिताब जीत चुकी हैं । वह लगातार शीर्ष दस में रही हैं और फिलहाल ‘आर्डर आफ मेरिट’ में आठवें स्थान पर है । वह 2023 में शीर्ष तीन में रही थी ।

पांच बार की एलईटी विजेता अदिति अभी तक एलपीजीए टूर पर जीत दर्ज नहीं कर सकी हैं ।

उनके अलावा अवनि प्रशांत और प्रणवी उर्स भी इस टूर्नामेंट में भाग लेंगी जिसमें 120 खिलाड़ी नजर आयेंगे ।


होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने पर बुधवार को हो सकता है समझौता : ट्रंप 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बुधवार तक कोई समझौता हो सकता है, क्योंकि ईरान और ओमान इस अहम जलमार्ग को फिर से खोलने एवं संभवतः युद्ध को खत्म करने में मदद करने वाले समझौते के करीब पहुंच रहे हैं।

आरंभ में इजराइल और अमेरिका ने ईरान की सरकार को गिराने एवं उसके परमाणु कार्यक्रम को खत्म करने जैसे लक्ष्य बताए थे, लेकिन अब यह युद्ध जलडमरूमध्य (स्ट्रेट) पर कब्जे की लड़ाई में बदल गया है, क्योंकि ईरान के हमलों और धमकियों के कारण इस मार्ग से जहाजों की आवाजाही रुक गई है।

होर्मुज जलडमरूमध्य फारस की खाड़ी के मुहाने पर स्थित एक रणनीतिक समुद्री मार्ग है, जहां से युद्ध शुरू होने से पहले दुनिया के लगभग 20 प्रतिशत तेल और प्राकृतिक गैस का परिवहन होता था लेकिन उसके बंद हो जाने से इस क्षेत्र के बाहर भी ईंधन और जरूरी चीजों की कीमतें बढ़ गई हैं, जिससे वैश्विक अर्थव्यवस्था में उथल-पुथल मच गई है।

ट्रंप पर इस साल के आखिर में होने वाले मध्यावधि कांग्रेस चुनाव से पहले एक अलोकप्रिय युद्ध को खत्म करने का दबाव भी बढ़ रहा है।

ट्रंप का कहना है कि जलडमरूमध्य को फिर से खोलने का समझौता जल्द हो सकता है।

सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने वाले बिल पर बहस के दौरान INDIA ब्लॉक की पार्टियों ने राज्यसभा से वॉकआउट किया।


संसद में विपक्ष का जोरदार हंगामा, शाह सदन में आओ के लगे नारे, लोकसभा की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित

विपक्ष ने संसद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सदन में आकर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज और अन्य मुद्दों पर बयान देने की मांग की। हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित हो गई है।

दिल्ली: भारी बारिश के कारण संगम विहार में भारी जलभराव, सड़कें पानी में डूबीं  


केरल में भारी बारिश जारी, और अधिक लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया

केरल के कई हिस्सों में बुधवार को भारी बारिश जारी रही जिससे सड़कों पर बड़े पैमाने पर जलजमाव और बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि और राहत शिविर खोले गए हैं तथा निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

दक्षिणी जिलों पत्तनमथिट्ठा, अलप्पुझा और कोट्टायम में बारिश का सबसे अधिक असर देखने को मिला जहां लगातार बारिश और बादल छाए रहने की वजह से आम जनजीवन बाधित हो गया है।

इन जिलों के कई इलाके जलमग्न हैं और बुजुर्गों, महिलाओं एवं बच्चों समेत लोगों को घुटने तक भरे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।

भारी हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित 


किरन रिजिजू संसद में जारी गतिरोध को लेकर राहुल गांधी के साथ बैठक कर रहे हैं, बैठक में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी भी मौजूद हैं।

विपक्ष मांग कर रहा है कि प्रधानमंत्री सदन में आएं और देश से जुड़े मुद्दों पर बात करें- गौरव गोगोई

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि विपक्ष मांग कर रहा है कि प्रधानमंत्री सदन में आएं और देश से जुड़े मुद्दों पर बात करें। यह अफ़सोस की बात है कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री दोनों ही सदन से नदारद हैं और अहम राष्ट्रीय मुद्दों पर उनकी जवाबदेही भी नहीं दिख रही है।


संसद में विपक्ष का जोरदार हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

लोकसभा में विपक्षी सांसदों के भारी हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई। विपक्ष ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सदन में आकर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज और अन्य मुद्दों पर बयान देने की मांग की। मांग को लेकर विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी की और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, जिसके कारण सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं चल सकी।

मांग यह है कि प्रधानमंत्री सदन में आएं और गृह मंत्री भी सदन में आकर बयान दें, अगर चर्चा होती है, तो हम उसमें शामिल होने को तैयार हैं- खड़गे

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मांग यह है कि प्रधानमंत्री सदन में आएं और गृह मंत्री भी सदन में आकर बयान दें। अगर चर्चा होती है, तो हम उसमें शामिल होने को तैयार हैं। चर्चा से ही कोई समाधान निकल सकता है। अगर चर्चा नहीं होगी, तो वे घर पर बैठे रहेंगे, वहीं से बयान देंगे या चुप रहेंगे। ऐसा कैसे हो सकता है? वे संसद का अपमान कर रहे हैं। वे सदन के अंदर नहीं आना चाहते। संसद शुरू हुए इतने दिन हो गए हैं... हम चर्चा के लिए तैयार हैं। आप क्यों नहीं आ रहे हैं?"


तमिलनाडु में टीवीके सरकार का पहला बजट पेश

तमिलनाडु के वित्त मंत्री एन. मैरी विल्सन ने बुधवार को विधानसभा में टीवीके सरकार का पहला बजट पेश किया।

विल्सन ने मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने निविदाओं में कुछ दलों तथा लोगों को मिलने वाला ‘कट’ (कमीशन) बंद कराया है।

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) को समाप्त करने की मांग दोहराते हुए विल्सन ने केंद्र सरकार से 12वीं कक्षा के अंकों के आधार पर प्रवेश की पुरानी व्यवस्था बहाल करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि राज्य को ‘वित्तीय संकट’ से उबारने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं।

विल्सन ने कहा कि मुख्यमंत्री विजय ने निविदाओं में ‘कट’ की व्यवस्था समाप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

उन्होंने निविदा प्रक्रिया में पारदर्शिता समेत कई सुधारात्मक पहल का भी उल्लेख किया।

विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में प्रदर्शन, अमित शाह के खिलाफ लगाए नारे 

राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी और अन्य विपक्षी सांसदों ने प्रेरणा स्थल पर गांधी जी की प्रतिमा से मकर द्वार तक मार्च किया। यह मार्च 20 जुलाई को CJP प्रदर्शनकारियों के खिलाफ 'पुलिस कार्रवाई', अयोध्या राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी और अन्य मुद्दों को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के विरोध में निकाला गया।


हमारी बस यही मांग है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सदन में आएं और 20 जुलाई को हुई घटना के बारे में बयान दें- कांग्रेस सांसद मणिक्कम टैगोर 

उत्तर प्रदेश- लगातार बारिश के बाद कानपुर के कई इलाकों में जलभराव देखा गया।


आरबीआई एमपीसी ने रेपो रेट को स्थिर रखा, नहीं बढ़ेगी ईएमआई

भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति कमेटी (आरबीआई-एमपीसी) के फैसले का ऐलान बुधवार को गवर्नर संजय मल्होत्रा ने किया। केंद्रीय बैंक ने इस बार भी रेपो रेट को 5.25 प्रतिशत पर स्थिर रखा है।

यह लगातार चौथा मौका है, जब आरबीआई एमपीसी ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है।

आरबीआई एमपीसी की तीन दिवसीय बैठक 3 अगस्त को शुरू हुई थी। यह बैठक ऐसे समय पर हुई है, जब वैश्विक स्तर पर अस्थिरता बनी हुई है और इससे कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के कारण महंगाई का खतरा बना हुआ है।

ऐसे में ब्याज दरों को स्थिर रखना और अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर को बढ़ावा देगा।

होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के समझौते की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं ईरान और ओमान 

 ईरान और ओमान होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के लिए एक समझौते की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। दो अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

माना जा रहा है कि यदि यह समझौता होता है, तो इससे मौजूदा युद्ध को समाप्त करने की दिशा में भी प्रगति हो सकती है।

समाचार एजेंसी ‘एसोसिएटेड प्रेस’ (एपी) से बातचीत में क्षेत्र के दो अधिकारियों ने बताया कि समझौते संबंधी प्रस्ताव के अनुसार, जहाज फारस की खाड़ी में प्रवेश ईरान के नियंत्रण वाले समुद्री मार्ग से करेंगे, जबकि बाहर निकलने के लिए ओमान के नियंत्रण वाले मार्ग का उपयोग करेंगे।

हालांकि, किसी भी समझौते का भविष्य इस बात पर निर्भर करता है कि अमेरिका, ईरान के बंदरगाहों से अपनी नाकेबंदी हटाता है या नहीं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि वह ऐसा कोई समझौता स्वीकार नहीं करेगा, जिससे ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण मिल जाए।


दल-बदल कानून को लेकर मनीष तिवारी का स्थगन प्रस्ताव

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में 'स्थगन प्रस्ताव' का नोटिस दिया है। वे एक ऐसे नए 'दल-बदल विरोधी कानून' के स्वरूप पर चर्चा करना चाहते हैं जो अवसरवाद के कारण होने वाले बड़े पैमाने पर राजनीतिक दल-बदल को रोके खासकर तब जब इसके पीछे कोई वास्तविक वैचारिक या नीतिगत मतभेद न हों और साथ ही संसद और विधानसभाओं के अंदर और बाहर ईमानदार और आलोचनात्मक असहमति के लिए भी जगह बनाए रखे।

अनुच्छेद 370 हटाए जाने की सातवीं बरसी पर श्रीनगर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई।


भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानंद ने सेंट लुइस रैपिड और ब्लिट्ज़ टूर्नामेंट जीता।

आज की बड़ी खबरें

यमन के पास भारतीय जहाज पर हूती का ड्रोन अटैक, सभी 14 नाविक बचाए गए

यमन के पश्चिमी तट के पास भारतीय जहाज पर हमला किया गया है। हमले के बाद भारतीय जहाज डूब गया। यमन के कोस्टगार्ड द्वारा जहाज पर तैनात पर 13 भारतीय समेत 14 लोगों को बचा लिया गया है। बताया जा रहा है कि हूती के ड्रोन हमले के बाद भारतीय जहाज लाल सागर में डूब गया। भारत ने इस हमले की कड़ी निंदा की है।

पंजाब: अमृतसर पुलिस ने ISI समर्थित दो आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 9 गिरफ्तार

अमृतसर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आईएसआई समर्थित दो आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले की आगे जांच की जा रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए