बड़ी खबर LIVE: कांग्रेस ने वासनिक और माकन को केरल के लिए पर्यवेक्षक बनाया, विधायकों की राय से होगा सीएम का फैसला
कांग्रेस ने दो वरिष्ठ नेताओं मुकुल वासनिक और अजय माकन को केरल के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है, जो विधायक दल के नेता के चयन को लेकर नवनिर्वाचित विधायकों से रायशुमारी करेंगे और पार्टी नेतृत्व को अवगत कराएंगे, जिसके बाद सीएम के नाम पर फैसला होगा।

कांग्रेस ने वासनिक और माकन को केरल के लिए पर्यवेक्षक बनाया, विधायकों की राय से होगा मुख्यमंत्री का फैसला
कांग्रेस ने दो वरिष्ठ नेताओं मुकुल वासनिक और अजय माकन को केरल के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है, जो विधायक दल के नेता के चयन को लेकर नवनिर्वाचित विधायकों से रायशुमारी करेंगे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि विधायक दल की बैठक तय होते ही दोनों वरिष्ठ नेता तिरुवनंतपुरम पहुंचेंगे और विधायकों से उनकी राय लेने की प्रक्रिया शुरू करेंगे। कांग्रेस विधायक दल का नेता ही केरल का अगला मुख्यमंत्री होगा।
इससे पहले, कांग्रेस के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने मंगलवार को कहा कि मुख्यमंत्री के चयन को लेकर कांग्रेस में एक स्थापित प्रक्रिया है और पार्टी केरल के संदर्भ में जल्द फैसला करेगी।
योगेंद्र यादव ने ‘सभ्यतागत संघर्ष’ की चेतावनी दी, राजनीतिक भागीदारी जारी रखने की अपील
राजनीतिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल और असम के हालिया चुनाव परिणामों को केवल सत्ता के लिए होने वाला सामान्य मुकाबला नहीं, बल्कि देश में चल रहे एक व्यापक ‘सभ्यतागत संघर्ष’ का हिस्सा बताया। दोनों ही राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बड़ी जीत हासिल की है।
रफरफ शकील अंसारी और जावेद अनवर की हिंदी पुस्तक ‘जाति और सांप्रदायिकता के विषाणु’ के विमोचन के अवसर पर यादव ने कहा कि आज की राजनीति केवल सीटें जीतने या व्यक्तियों को आगे बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उस पर कहीं अधिक बड़ी जिम्मेदारी है।
उन्होंने चुनाव परिणामों को टी20 क्रिकेट के स्कोर की तरह पेश किए जाने की आलोचना भी की। उन्होंने कहा, ‘‘यह न तो क्रिकेट का खेल है और न ही केवल चुनावी परिणाम। अब यह सिर्फ राजनीतिक मुकाबला नहीं, बल्कि सभ्यतागत संघर्ष बन चुका है।’’
योगेंद्र यादव ने यह भी कहा, ‘‘ दांव पर केवल ममता बनर्जी या हिमंत विश्व शर्मा का पद नहीं है, बल्कि देश का इतिहास ही खतरे में है।’’ साथ ही कहा कि अब मामला केवल राजनीतिक सत्ता से कहीं आगे बढ़ चुका है।
हंटावायरस के संक्रमण से तीन यात्रियों की ‘मौत’ के बाद क्रूज में अपने केबिन में सिमटे 150 लोग
दक्षिण अफ्रीका में केप वर्डे के तट पर खड़े एक क्रूज (जहाज) के लगभग 150 यात्री अपने केबिन तक सिमटकर रह गए हैं, क्योंकि हंटावायरस के संदिग्ध संक्रमण की वजह से इस पर सवार तीन यात्रियों की मौत हो गई और कम से कम चार अन्य बीमार पड़ गए।
समाचार एजेंसी ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को जहाज की कुछ तस्वीरें मिली हैं, जिनमें ‘डेक’ पर महज कुछ यात्रियों को मास्क लगाकर घूमते देखा जा सकता है। इन तस्वीरों में जहाज का ‘कॉमन हॉल’ खाली नजर आ रहा है, क्योंकि ज्यादातर यात्रियों ने संक्रमण की चपेट में आने के डर से खुद को अपने-अपने केबिन में बंद कर लिया है।
अर्जेंटीना से एंटार्कटिका और दूरदराज के कई अन्य द्वीपों की हफ्ते भर लंबी यात्रा पर निकला नीदरलैंड के झंडे वाला ‘एमवी होंडियस’ जहाज केप वर्डे में अधिकारियों की मदद के इंतजार में खड़ा है। चालक दल के सदस्यों ने जन स्वास्थ्य के लिए संभावित खतरों को देखते हुए यात्रियों के जहाज से उतरने पर रोक लगा दी है।
चाड में बोको हरम के हमले में 23 सैनिकों की मौत
चाड के ‘लेक चाड’ क्षेत्र में बोको हरम के आतंकवादियों ने एक सैन्य चौकी पर हमला कर 23 सैनिकों की हत्या कर दी। चाड की सेना ने यह जानकारी दी। लेक चाड क्षेत्र लंबे समय से नाइजीरिया स्थित आतंकवादी संगठन बोको हरम के खतरे से आतंकित रहा है। बोको हरम पड़ोसी देशों में हमले करने के लिए जाना जाता है। सेना ने बताया कि यह हमला बारका टोलोराम क्षेत्र में सोमवार रात हुआ जिसमें 26 अन्य सैनिक घायल भी हो गये।
पश्चिम बंगाल में हिंसा पर जागा चुनाव आयोग, राज्य के मुख्य सचिव, डीजपी और CAPF को ज़ीरो टॉलरेंस सुनिश्चित करने का निर्देश दिया
तमिलनाडु में विजय को समर्थन दे सकती है कांग्रेस, राज्य नेतृत्व को फैसला लेने का निर्देश दिया गया
कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, "टीवीके अध्यक्ष विजय ने तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस से सपोर्ट मांगा है। कांग्रेस का साफ़ मानना है कि तमिलनाडु में एक सेक्युलर सरकार के लिए जनादेश है, जो संविधान की पूरी तरह से रक्षा करने के लिए कमिटेड है। कांग्रेस का पक्का इरादा है कि बीजेपी और उसके प्रॉक्सी किसी भी तरह से तमिलनाडु की सरकार न चलाएं...इसलिए, कांग्रेस लीडरशिप ने तमिलनाडु कांग्रेस को चुनावी नतीजों में राज्य की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए विजय की रिक्वेस्ट पर आखिरी फैसला लेने का निर्देश दिया है।"
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पारावुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विजयी उम्मीदवार वीडी सतीशन का स्वागत किया
बीजेपी के वकीलों ने अदालत से फिलहाल बंगाल में सरकार के खिलाफ आदेश नहीं देने का अनुरोध किया
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कानूनी प्रकोष्ठ से जुड़े वकीलों ने मंगलवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय से अनुरोध किया कि वह पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन की प्रक्रिया के चलते फिलहाल राज्य सरकार के खिलाफ कोई प्रतिकूल आदेश पारित न करे। वकीलों- राजदीप मजूमदार, धीरज त्रिवेदी और सुष्मिता साहा दत्ता, ने विभिन्न अदालतों में यह मुद्दा उठाते हुए अनुरोध किया कि बीजेपी की नई सरकार के सत्ता में आने और कामकाज संभालने तक राज्य सरकार के खिलाफ कोई नकारात्मक निर्देश कुछ दिनों के लिए पारित न किये जाएं।
दत्ता के अनुसार, उन्होंने मामले का विशेष उल्लेख मुख्य न्यायाधीश सुजय पॉल के समक्ष किया, जिन्होंने कहा कि वह इस मौखिक अनुरोध पर विचार करेंगे। बीजेपी ने 294-सदस्यीय विधानसभा में 207 सीट जीतकर राज्य में तृणमूल कांग्रेस के 15 साल के लगातार शासन का अंत कर दिया है।
अभिषेक बनर्जी ने ईवीएम बदलने का आरोप लगाया, कहा- हम हारे नहीं बल्कि हमें लूटकर हराया गया
टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा, "ममता जी ने साफ़ कहा है कि जिस तरह से चुनाव में लूट हुई, हम हारे नहीं बल्कि हमें लूटकर हराया गया। मैं फिर कहता हूँ कि शायद ईवीएम से डाले गए वोट हैक नहीं हो सकते लेकिन ईवीएम को बदला जा सकता है। हमें कई जगहों से फ़ीडबैक मिला है और काउंटिंग के दिन रिटर्निंग ऑफ़िसर के साथ भी शेयर किया गया था। ईवीएम के सीरियल नंबर 17C से मैच नहीं कर रहे थे। कल्याणी, मेमारी से ऐसी 10 ईवीएम आईं। ऐसे 100 काउंटिंग सेंटर हैं, 100 ऐसी असेंबली सीटें हैं, जहां दोपहर 2 बजे के बाद सभी काउंटिंग एजेंट हटा दिए गए थे। यह सीसीटीवी में रिकॉर्ड है। दोपहर 2 बजे तक 80-90% काउंटिंग पूरी हो जानी चाहिए थी। लेकिन टाइम स्टैम्प देखिए, कल दोपहर 2-2.30 बजे तक सिर्फ़ 3-4 राउंड की काउंटिंग हुई...ऐसा माहौल बनाया गया जैसे बीजेपी पहले ही जीत चुकी हो। राज्य से कोई नहीं था। काउंटिंग ऑब्ज़र्वर और माइक्रो ऑब्ज़र्वर केंद्र के आदमी थे। रिटर्निंग ऑफ़िसर चुनाव आयोग ने तैनात किया है। पैरामिलिट्री फोर्स पहरा दे रही है...साफ लूट हुई।
अभिषेक बनर्जी ने मतगणना में धांधली का आरोप लगाया, चुनाव आयोग को सीसीटीवी फुटेज जारी करने की दी चुनौती
टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए कहा, "मैं चैलेंज करता हूं- मैं आपको काउंटिंग सेंटर से ऐसे 100 सीसीटीवी फुटेज देता हूं और चुनाव आयोग को ऐसे 10 फुटेज जारी करने दें। काउंटिंग सेंटर से पूरे दिन का फुटेज, खासकर दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक का, जारी किया जाए। मैं आपको शिकायत की एक कॉपी देता हूँ कि 17C में रिकॉर्ड की गई ईवीएम और टेबल पर लाई गई ईवीएम मैच नहीं हुईं। सीरियल नंबर मैच नहीं हुए...मशीनें 12 घंटे इस्तेमाल हुईं लेकिन 90% मशीनों में 92-95% चार्ज था। यह कैसे हो सकता है?...इस पर पार्टी में चर्चा होगी। हम एक फैक्ट-फाइंडिंग कमेटी बनाएंगे..."
यूएई ने मिसाइल हमले के खतरे को लेकर आगाह किया, लोगों को सुरक्षित जगह पर रहने की दी सलाह
यूएई के नेशनल इमरजेंसी क्राइसिस एंड डिज़ास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने एक ट्वीट में कहा, "एयर डिफेंस सिस्टम मिसाइल के खतरे से निपट रहा है। कृपया सुरक्षित जगह पर रहें और ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई चेतावनियों और अपडेट्स को फ़ॉलो करें।"
बंगाल सरकार के कर्मचारियों ने राज्य सचिवालय में बीजेपी की जीत का जश्न मनाया
पश्चिम बंगाल सरकार के कर्मचारियों के एक वर्ग ने मंगलवार को राज्य सचिवालय ‘नबान्न’ में हाल में संपन्न विधानसभा चुनावों में बीजेपी की जीत का जश्न मनाया। हावड़ा में सचिवालय की बहुमंजिला इमारत में कर्मचारियों ने ‘जय श्रीराम’, ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाए तथा भगवा झंडे लहराए।
एक अधिकारी ने बताया, “नबान्न के अंदर हमने ऐसा पहले कभी नहीं देखा था। कर्मचारियों के एक समूह ने अचानक नारे लगाने शुरू कर दिए।” एक अन्य अधिकारी ने बताया कि स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही। उन्होंने कहा, “कोई झगड़ा नहीं हुआ, न ही कामकाज में कोई बाधा आई, लेकिन नारों ने कई लोगों को चौंका दिया।”
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों की संख्या 34 से बढ़ाकर 38 करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधान न्यायाधीश सहित उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों की संख्या 34 से बढ़ाकर 38 करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
ईडी ने कोलकाता पुलिस के डीसीपी शांतनु के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन मामले में कोलकाता पुलिस के उपायुक्त शांतनु सिन्हा बिस्वास के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
यह लुकआउट नोटिस बिस्वास द्वारा ईडी की ओर से जारी किए गए कई समन को नजरअंदाज करने के बाद जारी किया गया है। अधिकारी ने बताया कि बिस्वास द्वारा भारत छोड़ने के किसी भी संभावित प्रयास को रोकने के लिए नोटिस को हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों और अन्य जगहों पर वितरित किया गया है।
किशोर दत्ता ने पश्चिम बंगाल के महाधिवक्ता पद से दिया इस्तीफा
किशोर दत्ता ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के महाधिवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दत्ता ने राज्यपाल आरएन रवि को अपना इस्तीफा भेज दिया। एस एन मुखर्जी के इस्तीफे के बाद, दत्ता को 16 दिसंबर, 2023 को दूसरे कार्यकाल के लिए महाधिवक्ता नियुक्त किया गया था।
मुखर्जी ने दत्ता के पहले कार्यकाल के बाद महाधिवक्ता का पदभार संभाला था। दत्ता इससे पहले फरवरी 2017 से सितंबर 2021 तक महाधिवक्ता रहे थे। दत्ता ममता बनर्जी सरकार में राज्य के पांच महाधिवक्ताओं में एक थे। उनसे पहले अनिंद्या मित्रा, बिमल चटर्जी, जयंता मित्रा और मुखर्जी महाधिवक्ता रह चुके हैं।
तमिलनाडु के निवर्तमान मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कोलाथुर विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया
हरियाणा के नूंह में भीषण सड़क हादसा, यूपी के 5 पुलिसकर्मियों की मौत
हरियाणा के नूंह जिले में कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया, जिसमें यूपी पुलिस के पांच कर्मियों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले पांचों पुलिसकर्मी यूपी के जालौन जिले में तैनात थे। यह घटना धुलावत टोल प्लाजा के पास हुई। पुलिस ने बताया कि पलवल की तरफ से आ रही काली एसयूवी का चालक एक वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था, तभी उसका नियंत्रण बिगड़ गया और वह आगे चल रहे दूसरे वाहन से टकरा गई। टक्कर के बाद एसयूवी पलट गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिसमें अंदर बैठे लोग फंस गए। ताऊरू सदर थाने के प्रभारी शीश राम यादव ने कहा, ''हादसे में मारे गए सभी लोग उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान थे, जो जालौन में तैनात थे। हमने जालौन के एसपी को सूचना दे दी है।'' पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है।
ममता का आरोप- मतगणना केंद्र में मारपीट की गई, पेट और पीठ पर लातों से मारा गया
ममता बनर्जी ने कहा, "पहले राउंड की काउंटिंग के बाद, वे कहने लगे कि बीजेपी को 195-200 सीट मिल रहे हैं। आपने फ़ाइनल रिज़ल्ट का इंतज़ार नहीं किया। आपने 5-6 राउंड का भी इंतज़ार नहीं किया। प्रेस मीडिया के साथ उस कैंपेन के बाद, बीजेपी पोलिंग स्टेशन के अंदर गई और उन्होंने लोगों, काउंटिंग एजेंट्स को पीटना शुरू कर दिया। जब मुझे पता चला कि सभी काउंटिंग एजेंट्स हटा दिए गए हैं, तो मैं लगभग 30,000 से आगे चल रही थी और लगभग 5 राउंड बाकी थे। हमें 32,000 से ज़्यादा मिलना चाहिए था। फिर बीजेपी कैंडिडेट 200 सीआरपीएफ जवानों और 200 बाहरी गुंडों के साथ अंदर गया, फिर उन्होंने हमारे लोगों को पीटा। महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया और उन्होंने सारे फ़ॉर्म छीन लिए। जब मुझे पता चला, तो मैं वहां गई। उन्होंने मेरी कार रोक दी लेकिन मैंने दूसरा रास्ता लिया। जब मैं अंदर गई, तो सीआरपीएफ ने मुझसे कहा कि मुझे जाने की इजाज़त नहीं है। मैंने कहा कि मैं एक कैंडिडेट हूँ...फिर मैंने आरओ से शिकायत की कि नॉर्मल हालात ठीक होने तक काउंटिंग तुरंत रोक दी जाए। मैंने डीईओ को देखा। मुझे पता है कि उन्होंने कुछ 15 दिन पहले किसी को मैसेज दिया था कि 'काउंटिंग में खेल होगा'। मैं कुछ मिनट के लिए अंदर गई। उन्होंने मेरे पेट और पीठ पर लात मारी और मेरे साथ मारपीट की। उस समय सीसीटीवी बंद था।"
ममता ने इस्तीफा देने से किया इनकार, कहा- चुनाव परिणाम जनता का जनादेश नहीं, बल्कि साजिश का नतीजा
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा, "मैं इस्तीफ़ा नहीं दूंगी, मैं हारी नहीं हूं, मैं राजभवन नहीं जाऊंगी... सवाल ही नहीं उठता। मैं यह भी कहना चाहती हूं कि हम चुनाव नहीं हारे। यह हमें हराने की उनकी कोशिश है। ऑफिशियली, इलेक्शन कमीशन के ज़रिए, वे हमें हरा सकते हैं, लेकिन नैतिक रूप से हम चुनाव जीत गए हैं।"
वियतनाम के राष्ट्रपति टो लैम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बुलावे पर भारत पहुंचे
ममता ने 10 सदस्यों वाली फैक्ट-फाइंडिंग कमेटी बनाने का ऐलान किया
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा, "हमने 10 सदस्यों वाली एक फैक्ट-फाइंडिंग कमेटी बनाने का फैसला किया है, जिसमें 5 सांसद और दूसरे लोग भी होंगे। वे उन सभी इलाकों का दौरा करेंगे जहां टॉर्चर हुआ है। उन्होंने हमारे सभी पार्टी ऑफिस पर भी कब्जा कर लिया। उन्होंने कल टीएमसी हेडक्वार्टर पर भी कब्जा करने की कोशिश की। अभिषेक के ऑफिस पर पत्थर फेंके गए...आप इस तरह टॉर्चर नहीं कर सकते। अगर आप लोगों को टॉर्चर करते हैं, तो प्लीज़ समझ लें कि जब आप सेंटर में पावर में नहीं होंगे, तो आपको यही लड़ाई लड़नी पड़ेगी। इतिहास खुद को दोहराएगा। बंगाल में जो हुआ वह काला इतिहास है। हम विलेन इलेक्शन कमीशन के रवैये की निंदा करते हैं, जो एकतरफ़ा है।
हमने बीजेपी से नहीं, चुनाव आयोग से लड़ाई लड़ी, जिसने बीजेपी के लिए काम कियाः ममता बनर्जी
टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने कोलकाता में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हमने बीजेपी से लड़ाई नहीं लड़ी, हमने निर्वाचन आयोग से लड़ाई लड़ी, जिसने बीजेपी के लिए काम किया।
गौरव गोगोई ने असम की जनता के जनादेश को स्वीकर किया, सभी का आभार जताया
असम कांग्रेस के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने कहा, "हम लोगों का मैंडेट मानते हैं। हम उन लोगों का शुक्रिया अदा करते हैं जिन्होंने हमें वोट दिया और हमारा सपोर्ट किया। कांग्रेस उन लोगों तक पहुंचेगी जिन्होंने हमें वोट नहीं दिया। हम ज़मीनी स्तर के कांग्रेस वर्कर्स का शुक्रिया अदा करते हैं जो मुश्किलों का सामना करने के बाद भी हमारे साथ खड़े हैं। हमने एक नई कांग्रेस देखी है।"
गौरव गोगोई ने कहा कि मैं मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, जितेंद्र सिंह और दूसरे कांग्रेस नेताओं का शुक्रिया अदा करता हूं। हमें उम्मीद के मुताबिक सीटें नहीं मिलीं। लेकिन हम विधानसभा के अंदर और बाहर असम के विकास के लिए अपने सुझाव देने की कोशिश करेंगे। हम हमेशा असम के आम लोगों के साथ खड़े रहेंगे।
बीजेपी और चुनाव आयोग ने मिलकर गंदा, घटिया और शरारती खेल खेलाः ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने कहा, "दुख की बात है कि मुख्य चुनाव आयुक्त इस चुनाव में लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों को लूटने और ईवीएम को लूटने के लिए विलेन बन गए। क्या आप मुझे बता सकते हैं कि वोटिंग के बाद ईवीएम में 80-90% चार्ज कैसे है? यह कैसे हो सकता है? चुनाव से दो दिन पहले, उन्होंने हमारे लोगों को गिरफ्तार करना शुरू कर दिया। उन्होंने हर जगह रेड करना शुरू कर दिया। उन्होंने सभी आईपीएस और आईएएस अधिकारियों को बदल दिया। उन्होंने अपनी पार्टी से लोगों को चुना और बीजेपी ने सीधे इलेक्शन कमीशन के साथ मिलकर खेल खेला। यह बीजेपी और इलेक्शन कमीशन के बीच एक बेटिंग है। हमने पूरी मशीनरी के खिलाफ लड़ाई लड़ी। पीएम और गृह मंत्री भी शामिल हैं, उनका सीधा दखल है। उन्होंने एसआईआर से 90 लाख नाम हटा दिए। जब हम कोर्ट गए, तो 32 लाख नाम शामिल किए गए... उन्होंने गंदा, घटिया और शरारती खेल खेला। मैंने अपनी ज़िंदगी में इस तरह का चुनाव कभी नहीं देखा।"
बंगाल में CM पर फैसला खुद करेंगे अमित शाह, असम की जिम्मेदारी जेपी नड्डा को
पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन की तैयारी तेज हो गई है। इसी क्रम में अब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पश्चिम बंगाल में केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। वहीं असम में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए जेपी नड्डा को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
तमिलनाडुः TVK विधायकों की बैठक में विधायक दल का नेता चुने गए विजय
कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल का दिल्ली पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ।
निर्वाचन आयोग चुनावी हेराफेरी करने में ‘माहिर’ हो गया है: महबूबा ने प.बंगाल चुनाव पर कहा
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को आए विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर निर्वाचन आयोग पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि आयोग ने ‘‘चुनावी हेराफेरी की कला’’ में महारत हासिल कर ली है और पश्चिम बंगाल इस ‘‘चिंताजनक सच्चाई’’ की ताजा मिसाल है।
महबूबा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘हम भले ही विश्वगुरु नहीं बन सके, लेकिन चुनावी हेराफेरी की कला में हम जरूर माहिर हो गए हैं। पश्चिम बंगाल इस चिंताजनक सच्चाई का सबसे ताजा उदाहरण है।’’
उन्होंने कहा कि भारत कभी स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों के लिए दुनिया भर में सराहा जाता था, लेकिन अब खुद निर्वाचन आयोग पर केंद्रीय एजेंसियों की मदद से लोकतांत्रिक प्रक्रिया को ‘‘कमजोर’’ करने के आरोप लग रहे हैं।
स्टालिन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया: द्रमुक सूत्र
द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने मंगलवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सूत्रों के अनुसार, इस्तीफे की चिट्ठी राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर के कार्यालय को भेज दी गई है। विधानसभा चुनाव में द्रमुक को अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा है।
बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद कई जगह हिंसा, कहीं TMC दफ्तर में तोड़फोड़, कहीं आगजनी
पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद पूरे पश्चिम बंगाल में हिंसा की घटनाएं सामने आई हैं. आरोप है कि बीजेपी के सदस्यों ने अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (TMC) के दफ्तरों में तोड़फोड़ की, जिसमें पार्टी के दफ्तरों में आग लगाना, संपत्ति को नुकसान पहुंचाना और कई इलाकों में तनाव पैदा करना शामिल है
असम और बंगाल में जनादेश की ‘चोरी’ भारतीय लोकतंत्र को ‘नष्ट’ करने के BJP के मिशन में उसका बड़ा कदम है : कांग्रेस नेता राहुल गांधी
दिल्ली: पंजाब के सीएम भगवंत मान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने राष्ट्रपति भवन पहुंचे
DMK अध्यक्ष एम.के. स्टालिन चेन्नई स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचे
पश्चिम बंगाल के आसनसोल में स्थित एक दुर्गा मंदिर, जिसका प्रबंधन 'श्री श्री दुर्गामाता चैरिटेबल ट्रस्ट' करता है, कई वर्षों तक बंद रहने के बाद श्रद्धालुओं के लिए फिर से खोल दिया गया है।
पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को होगा, BJP के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने ANI को बताया।
होर्मुज में अमेरिकी हमले में 5 की मौत, ईरानी मीडिया का दावा
ईरानी मीडिया ने दावा किया है कि अमेरिकी सेना ने ईरान की ओर सामान ले जा रही दो नागरिक नौकाओं को निशाना बनाया है, ईरान का कहना है कि ये आईआरजीसी की स्पीडबोट्स नहीं बल्कि आम मालवाहक नौकाएं थीं, जिनमें सवार 5 नागरिकों की मौत हो गई है।
चंडीगढ़: पंजाब के सीएम भगवंत मान आम आदमी पार्टी के विधायकों के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं
ईरान की 7 'फास्ट बोट्स' मार गिराईं, अब दक्षिण कोरिया भी हमारे मिशन में शामिल हो- ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार (स्थानीय समयानुसार) कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरान से जुड़ी सात छोटी "फास्ट बोट्स" को नष्ट कर दिया है, जिससे "प्रोजेक्ट फ्रीडम" के तहत स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज के आस-पास तनाव बढ़ गया है।
ट्रंप ने आगे कहा कि ईरान ने दक्षिण कोरियाई मालवाहक जहाज सहित कई "असंबंधित देशों" के जहाजों को निशाना बनाया है। उन्होंने दक्षिण कोरिया को सुझाव दिया कि अब समय आ गया है कि सियोल भी इस अमेरिकी मिशन में शामिल हो।
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
