बड़ी खबर LIVE: रूस-यूक्रेन के बीच युद्धविराम, पुतिन ने कीव पर 72 घंटे के लिए हमले रोकने का आदेश दिया

रूस और यूक्रेन के बीच 72 घंटे का युद्धविराम हुआ है। इसके तहत रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कीव पर 72 घंटे तक हमले रोकने का आदेश दिया है। यह फैसला शांति वार्ता के लिए अमेरिका के दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर की मॉस्को यात्रा के बीच लिया गया है।

फोटोः सोशल मीडिया
i

'छात्रों की गूंज' से घबराए प्रधानमंत्री ने एसआरसीसी में चुनाव प्रचार किया: कांग्रेस

कांग्रेस ने दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम को "चुनाव प्रचार का कार्यक्रम" करार देते हुए शनिवार को दावा किया कि वह "छात्रों की गूंज" से घबराए हुए हैं। पार्टी नेता कन्हैया कुमार ने यह आरोप भी लगाया कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा व्यवस्था की बदहाली, पेपर लीक जैसे असल मुद्दों के बारे में बात नहीं की।

कन्हैया कुमार ने संवाददाताओं से कहा कि प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दों पर बात करने के बजाय संस्थान की उपलब्धियों का इस्तेमाल चुनाव प्रचार के लिए किया और महंगाई तथा परीक्षा व्यवस्था समेत देश की मौजूदा स्थिति पर ‘‘झूठ’’ बोला।

कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री का एसआरसीसी जाना विद्यार्थियों के हितों पर चर्चा करने के लिए नहीं, बल्कि दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव को ध्यान में रखकर ‘‘चुनाव प्रचार’’ के लिए था। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यक्रम में दिल्ली विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को ही आने से रोका गया और केवल चुनिंदा लोगों को बुलाया गया। उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने एसआरसीसी में झूठ बोला, सिर्फ चुनाव प्रचार किया।’’

कांग्रेस ने सचिन पायलट को पंजाब का प्रभारी बनाया, सुरजेवाला को गुजरात और बघेल को असम की जिम्मेदारी

कांग्रेस ने शनिवार को अपने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए छह राज्यों के लिए नए प्रभारी नियुक्त किए। इनमें कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट को पंजाब का प्रभार सौंपा गया है, जबकि महासचिव भूपेश बघेल को असम और रणदीप सिंह सुरजेवाला को गुजरात का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

बघेल अब तक पंजाब के प्रभारी की जिम्मेदारी निभा रहे थे। वहीं कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट अब तक छत्तीसगढ़ के प्रभारी की भूमिका निभा रहे थे। जबकि पार्टी महासचिव सुरजेवाला कर्नाटक के प्रभारी हैं और आगे भी कर्नाटक का प्रभार उनके पास रहेगा। उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक का स्थान लिया है।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इन तीनों के अलावा सांसद सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़, डॉ. श्रीवेल्ला प्रसाद को महाराष्ट्र और पी.वी. मोहन को आंध्र प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। गुजरात के प्रभारी रहे मुकुल वासनिक को फिलहाल किसी राज्य का प्रभार नहीं दिया गया है। हालांकि, वासनिक महासचिव बने रहेंगे।

कांग्रेस ने कार्यमुक्त किए गए महासचिवों एवं प्रभारियों जितेंद्र सिंह, रमेश चेन्निथला और मणिकम टैगोर के योगदान की सराहना की है। असम विधानसभा चुनाव में हार के बाद जितेंद्र सिंह ने प्रभारी पद से इस्तीफा दिया था। चेन्निथला केरल के गृह मंत्री और टैगोर तमिलनाडु प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बन चुके हैं।

कांगो की राजधानी में शादी समारोह के दौरान आग लगने से 22 लोगों की मौत

कांगो की राजधानी किन्शासा में एक शादी समारोह के दौरान आग लगने से कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई। क्षेत्रीय मेयर ने शनिवार को यह जानकारी दी। उत्तरी किन्शासा के लिंगवाला इलाके में एक इमारत में शुक्रवार देर रात लगी आग शनिवार तड़के तक जारी रही। हादसे में कई अन्य लोग घायल हुए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ लोगों को जिंदा और कुछ को मृत अवस्था में सड़क किनारे लिटाया गया, जबकि समारोह में शामिल लोगों ने जीवित बचे लोगों की मदद करने की कोशिश की। आग से बचने की कोशिश कर रहे लोगों के कारण इमारत के संकरे गलियारे भीड़ से भर गए थे। लिंगवाला मेयर नॉर्बर्ट मुशिंगा ने कांगोलीज प्रेस एजेंसी को बताया कि फिलहाल मृतकों की संख्या 22 है और इसके बढ़ने की आशंका है।


मिर्जापुर में ‘स्टोन क्रशर प्लांट’ की इमारत ढहने से चार मजदूरों की मौत

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक पत्थर क्रशर प्लांट की इमारत ढहने से चार मजदूरों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह हादसा जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर भगवती देई स्थित एसएस रंजन स्टोन प्लांट में हुआ। बताया जा रहा है कि इमारत की नींव का रैंप धंसने के कारण यह हादसा हुआ।

चुनार के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) अनेग सिंह ने बताया कि हादसे के समय कार्यालय के अंदर चार मजदूर मौजूद थे, जिनकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान लाल बहादुर (35), अशोक (38), राकेश (28) और दुर्योधन (28) के रूप में हुई है, जो पड़ोसी जिले सोनभद्र के चुर्क-चोपन क्षेत्र के बड़गांव के निवासी थे। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मलबा हटाने के लिए मशीनें लगाई गईं। घटनास्थल पर अफरा-तफरी के बीच तलाशी अभियान चलाया गया।

चार राज्यों में जनसंख्या की गणना एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक की जाएगी

भारत के महापंजीयक ने शनिवार को कहा कि जनगणना 2027 के लिए गोवा, उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में जनसंख्या की गणना एक दिसंबर, 2026 से चार जनवरी, 2027 तक की जायेगी। अगले साल की शुरुआत में जिन राज्यों में चुनाव होने की संभावना है, वहां जनगणना की यह प्रक्रिया पहले शुरू की जा रही है।

भारत के महापंजीयक (आरजीआई) एवं जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने राजपत्र अधिसूचना में कहा कि इन क्षेत्रों के नागरिक 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना का विकल्प अपना सकते हैं। अधिसूचना में कहा गया है, ‘‘गोवा, उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड राज्य के बर्फबारी से प्रभावित क्षेत्रों को छोड़कर बाकी इलाकों में जनसंख्या की जनगणना एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक की जाएगी। इसके बाद पांच जनवरी 2027 से नौ जनवरी 2027 तक पुनरीक्षण चरण आयोजित किया जायेगा।’’

इसमें कहा गया कि गोवा, उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड के बर्फबारी से प्रभावित क्षेत्रों को छोड़कर राज्य के अन्य हिस्सों के लिए जनगणना 2027 की संदर्भ तिथि पांच जनवरी 2027 की रात 12 बजे होगी। इसमें कहा गया है, ‘‘केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के बर्फ से ढके गैर-समकालिक क्षेत्रों तथा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बर्फ से ढके गैर-समकालिक क्षेत्रों के लिए संदर्भ तिथि एक अक्टूबर 2026 की रात 12 बजे होगी।’’


केरलम सीएमओ ने मुख्यमंत्री के फेसबुक पेज से पोस्ट हटाने के मामले में मेटा और केंद्र को पत्र लिखा

केरलम के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन के कार्यालय ने शनिवार को उनके आधिकारिक फेसबुक पेज ‘सीएमओ केरलम’ से दो पोस्ट हटाए जाने को लेकर मेटा और केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को पत्र लिखा हे। हटाई गई दोनों पोस्ट ‘आशा’ कार्यकर्ताओं के लिए ओणम त्योहार के लिए भत्ते की घोषणा और नबी दिवस के अवसर पर शुभकामना संदेश से संबंधित थीं।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की ओर से यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि सीएमओ ने मेटा से दोनों पोस्ट बहाल करने और सूचना प्रौद्योगिकी कानून के तहत उन्हें हटाए जाने का कारण बताने को कहा है।

जाति जनगणना का मौजूदा प्रारूप बुनियादी तौर पर त्रुटिपूर्ण: कांग्रेस नेता गहलोत

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि जाति जनगणना का मौजूदा प्रारूप बुनियादी तौर पर त्रुटिपूर्ण है और आरोप लगाया कि इस कवायद को लेकर नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की नीयत साफ नहीं है। गहलोत ने कहा कि त्रुटिपूर्ण जाति जनगणना से सबसे अधिक नुकसान अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) और वंचित वर्गों को होगा।


दही हांडी उत्सव के दौरान लोहे का ढांचा गिरने से पुणे में महिला की मौत, मुंबई में कई ‘गोविंदा’ घायल

महाराष्ट्र के पुणे में दही हांडी उत्सव के दौरान लोहे के ढांचे का एक हिस्सा गिरने से 45-वर्षीय एक महिला की मौत हो गई, जबकि मुंबई में कम से कम 32 ‘गोविंदा’ घायल हो गए। ठाणे जिले में भी उत्सव के दौरान 10 लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ उपनगर के ‘ओल्ड सांगवी’ इलाके की रहने वाली सलमा सलाउद्दीन पठान की मौत शुक्रवार रात दही-हंडी कार्यक्रम के लिए लाउडस्पीकरों को सहारा देने के लिए बनाये गये लोहे के एक अस्थायी ढांचे के गिरने से हो गयी। वहीं बीएमसी के अधिकारियों ने बताया कि मुंबई में दही-हंडी समारोह के दौरान मानव पिरामिड का हिस्सा रहे 32 ‘गोविंदा’ घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायल ‘गोविंदाओं’ में से 25 को इलाज के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।

रूस-यूक्रेन के बीच युद्धविराम, पुतिन ने कीव पर 72 घंटे के लिए हमले पर रोक का आदेश दिया

रूस और यूक्रेन के बीच 72 घंटे का युद्धविराम हुआ है। इसके तहत रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कीव पर 72 घंटे तक हमले रोकने का आदेश दिया है। क्रेमलिन प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने शनिवार को रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास से इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि ‘पुतिन ने आदेश दिया है कि आज आधी रात से तीन दिनों तक कीव पर कोई हमला नहीं किया जाए।’’ उन्होंने कहा कि यह फैसला अमेरिका के दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर की शांति वार्ता के लिए कीव यात्रा की तैयारियों से जुड़ा है।


ब्रिटेन के डोवर बंदरगाह पर नकाबपोश लोगों ने यातायात रोका

ब्रिटेन के सबसे व्यस्त बंदरगाह के प्रवेश द्वार को शनिवार को नकाबपोश लोगों के एक समूह ने अवरुद्ध कर दिया। पुलिस ने बताया कि वह प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर रही है। डोवर बंदरगाह ने बताया कि ‘‘सार्वजनिक व्यवस्था से जुड़ी घटना’’ के कारण बंदरगाह से आने-जाने वाला सभी यातायात रोक दिया गया है।

सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में दिखा कि काले कपड़े पहने और चेहरे ढके कई दर्जन लोग बंदरगाह के पास एक प्रमुख सड़क पर खड़े होकर उसे अवरुद्ध किए हुए थे। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका कि प्रदर्शनकारी किस मांग को लेकर विरोध कर रहे थे।

मराठा आरक्षण आंदोलनः जरांगे ने भूख हड़ताल के आठवें दिन पानी और इलाज लेने से इनकार किया

मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे का आंदोलन शनिवार को आठवें दिन में प्रवेश कर गया। उन्होंने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र सरकार उन्हें दिए गए आश्वासनों को पूरा करने में विफल रही है, और इसके विरोध में उन्होंने पानी या चिकित्सा उपचार लेने से इनकार करते हुए आंदोलन को और तेज कर दिया।

इससे पहले हफ्ते की शुरुआत में, जरांगे राज्य सरकार के एक प्रतिनिधिमंडल की अपील के बाद पानी पीने और नसों के जरिए तर‍ल पदार्थ लेने के लिए सहमत हो गए थे, लेकिन अब उन्होंने अपनी सहमति वापस ले ली है। उन्होंने यहां अंतरवाली सराटी में विरोध स्थल पर डॉक्टरों से चिकित्सा जांच कराने से इनकार कर दिया और कहा कि जब तक उनकी मांगें असल में पूरी नहीं हो जातीं, तब तक वह कोई इलाज नहीं कराएंगे।


नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,344 हुई, करीब 5000 लोग अब भी लापता

नेपाल में अचानक आई विनाशकारी बाढ़ के बाद प्रभावित जिलों से और शव बरामद किए जाने के साथ मरने वालों की संख्या शनिवार को बढ़कर 1,344 हो गई। वहीं करीब 5,000 लोग अभी भी लापता हैं, जिनमें कम से कम 589 विदेशी नागरिक शामिल हैं। वहीं, 13,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।

राजस्थान के धौलपुर में बड़ा हादसा, तालाब में पलटी कार, 4 लोगों की मौत, 11 लोग घायल


सुभाष चंद्रा के खिलाफ प्राथमिकी, 1000 करोड़ के कर्ज के लिए संपत्ति बढ़ाकर दिखाने का आरोप

सीबीआई ने मीडिया कारोबारी सुभाष चंद्रा के खिलाफ कथित तौर पर अपनी कुल संपत्ति बढ़ा-चढ़ाकर दिखाकर एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (एलआईसीएचएफएल) से कर्ज लेने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। अधिकारियों के अनुसार, इन कर्जों के भुगतान में चूक होने से सार्वजनिक क्षेत्र की ऋणदाता कंपनी को 1,322 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ।

एलआईसीएचएफएल ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है, जो अब प्राथमिकी का हिस्सा है, कि चंद्रा ने अपनी कुल संपत्ति से जुड़े प्रमाण पत्र जमा किए थे। इन्हीं प्रमाण पत्रों के आधार पर 980 करोड़ रुपये के दो कर्जों को मंजूरी दी गई और राशि जारी की गई। प्राथमिकी में नामजद आरोपी की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

झीरम घाटी 2013 नक्सल हमला, NIA कोर्ट ने 10 आरोपियों को ठहराया दोषी

13  साल बाद 32 निर्मम हत्या से जुड़े झीरम घाटी 2013 के नक्सल हमले को लेकर NIA कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए, 10 आरोपियों को दोषी ठहराया है। यह सजा 5 सितंबर 2026 को जगदलपुर स्थित राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण यानी एनआईए की स्पेशल कोर्ट ने सुनाई है।


कश्मीर में सुरक्षाबलों ने पाकिस्तानी लश्कर कमांडर को किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के यूसमर्ग इलाके में शनिवार को संयुक्त सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में पाकिस्तानी लश्कर-ए-तैयबा कमांडर यासिर मारा गया।

मुंबई, महाराष्ट्र: बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा और BJP नेता नवनीत राणा शहर में 'युवा शक्ति दही हांडी 2026' के भव्य जश्न में शामिल हुए।


स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, कोर्ट ने एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्र भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी भारद्वाज को पटियाला हाउस कोर्ट के जज के घर पर पेश किया था, जिसके बाद कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। स्वतंत्र भारद्वाज को कल देर शाम उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया था।

दिल्ली में भारी बारिश से विमान सेवाएं प्रभावित, इंडिगो और एयर इंडिया ने जारी की कैबिनेट


राहुल गांधी ने शिक्षकों से समान अवसर और सभी के लिए शिक्षा वाली व्यवस्था बनाने का आग्रह किया

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को शिक्षकों से एक ऐसी व्यवस्था बनाने का आग्रह किया जो हर छात्र को समान अवसर और अच्छी शिक्षा दे सके। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के मौके पर सभी शिक्षकों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

उत्तर प्रदेश: मथुरा ज़िले के गोकुल शहर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन्माष्टमी मनाने के लिए इकट्ठा हुए हैं।


दिल्ली में खराब मौसम से उड़ान संचालन प्रभावित, IndiGo ने यात्रियों को किया अलर्ट

दिल्ली में खराब मौसम का असर हवाई यातायात पर भी पड़ रहा है। एयरलाइन कंपनी IndiGo ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यात्रियों को संभावित उड़ान देरी को लेकर अलर्ट किया। IndiGo ने बताया कि खराब मौसम के कारण उड़ान संचालन में देरी की संभावना है। एयरलाइन की टीमें स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। कंपनी ने यात्रियों से अपील की है कि वे आज यात्रा करने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस वेबसाइट या IndiGo ऐप पर जरूर चेक करें और इसके बाद ही एयरपोर्ट के लिए रवाना हों।

एयरलाइन ने यह भी कहा कि खराब मौसम के चलते सड़कों पर यातायात की रफ्तार सामान्य से धीमी हो सकती है। ऐसे में यात्रियों को एयरपोर्ट पहुंचने के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलने की सलाह दी गई है। IndiGo ने यात्रियों की असुविधा के लिए खेद जताते हुए कहा कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

बिहार में भारी बारिश के बीच पटना के गांधी घाट पर गंगा का जलस्तर 'बाढ़ के उच्चतम स्तर' को पार कर गया है।


दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में बारिश  

मुंबई के घाटकोपर वेस्ट में सड़क के बीचों-बीच दही-हांडी का मंच बनाने को लेकर विवाद, पुलिस ने नगर निगम से कार्रवाई की अपील की

मुंबई के घाटकोपर वेस्ट में सड़क के बीचों-बीच दही-हांडी का मंच बनाने को लेकर विवाद हो गया है। घाटकोपर पुलिस ने नगर निगम से इस ढांचे के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने की अपील की है।

घाटकोपर पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर ने एन-वार्ड के असिस्टेंट कमिश्नर को पत्र लिखकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) की ओर से आयोजित दही-हांडी उत्सव के लिए बनाए जा रहे मंच पर आपत्ति जताई है।

3 सितंबर के पत्र के अनुसार, एमएनएस नेता गणेश चुक्कल शनिवार को घाटकोपर पश्चिम में अमृत नगर सर्कल पर दही-हांडी उत्सव आयोजित करने वाले हैं। म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन को पुलिस की ओर से इस कार्यक्रम के लिए 'नो-ऑब्जेक्शन' (कोई आपत्ति नहीं) की जानकारी दी गई थी, लेकिन शर्त यह थी कि पैदल चलने वालों और गाड़ियों की आवाजाही में कोई रुकावट नहीं आनी चाहिए।


सहारनपुर कलेक्ट्रेट में मस्जिद गिराने को लेकर मचा बवाल, सपा सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट

यूपी के सहारनपुर में शनिवार सुबह डीएम परिसर में बनी मस्जिद को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। प्रशासन के मुताबिक, सिटी मजिस्ट्रेट की अदालत ने निर्माण को सरकारी जमीन पर अवैध पाया था। मस्जिद कमेटी की पहली अपील भी खारिज हो चुकी थी। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस और आरआरएफ की तैनाती रही। वहीं, इस मामले को लेकर सहारनपुर जाने की कोशिश कर रहीं कैराना से सांसद इकरा हसन को उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर दिया गया।

सहारनपुर में मस्जिद गिराए जाने पर इमरान मसूद बोले- ‘आज सहारनपुर के लोगों के लिए काला दिन 

सहारनपुर में डीएम कार्यालय परिसर में बनी मस्जिद को अवैध बताते हुए ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू होने के बाद कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि लोग पूरी रात जागते रहे और अधिकारियों से लगातार संपर्क करने की कोशिश करते रहे, लेकिन तमाम जानकारी देने के बावजूद मस्जिद को गिरा दिया गया। मसूद ने दावा किया कि यह मस्जिद 1911 से पहले की है और आज भी इसकी संपत्ति वाहिद खान और याकूब खान के नाम दर्ज है। उन्होंने आरोप लगाया कि हाई कोर्ट की कार्यवाही में वक्फ बोर्ड को पक्षकार नहीं बनाया गया और मामले में उसकी बात को शामिल नहीं किया गया। मसूद ने कहा कि इस कार्रवाई के खिलाफ वे कानूनी लड़ाई लड़ेंगे और लोगों से काली पट्टी बांधकर विरोध जताने की अपील की। उन्होंने इसे सहारनपुर के लोगों के लिए ‘काला दिन’ बताया।


तमिलनाडु में डेंगू और स्वाइन फ्लू के मरीज बढ़े, डेंगू के 13,573 मामले सामने आए और नौ लोगों की मौत

तमिलनाडु में पिछले साल की तुलना में डेंगू और स्वाइन फ्लू के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसे देखते हुए डॉक्टर अधिक सावधानी बरतने और बचाव के कड़े उपाय करने की सलाह दे रहे हैं।

जन स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों से पता चलता है कि 1 जनवरी से 30 अगस्त 2026 के बीच राज्य भर में डेंगू के 13,573 मामले सामने आए और नौ लोगों की मौत हुई।

हालांकि मौत की दर अभी भी काफी कम है, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स जुलाई और अगस्त के दौरान संक्रमण के मामलों में हुई उल्लेखनीय बढ़ोतरी को लेकर चिंतित हैं।

जनवरी में डेंगू के 1,722, फरवरी में 1,322, मार्च में 1,228, अप्रैल में 1,201 और मई में 1,062 मामले सामने आए। जून में मामलों में फिर से बढ़ोतरी शुरू हुई, जब संक्रमण के 1,384 मामले दर्ज किए गए। इसके बाद जुलाई में 2,339 और अगस्त में 3,315 मामले सामने आए।

महाराष्ट्र: मुंबई में आज 'दही-हंडी' का जश्न मनाया जा रहा है 


अमेरिका : तूफान लोवेल फिर हुआ ताकतवर, हवाई में इमरजेंसी घोषित

हवाई द्वीप के दक्षिण में कई सौ मील दूर स्थित तूफान लोवेल तेजी से मजबूत हो रहा है, जिसके बाद हवाई के गवर्नर जोश ग्रीन ने तूफान के संभावित असर से निपटने की तैयारी के लिए पूरे राज्य में इमरजेंसी घोषित कर दी है।

अमेरिकी नेशनल हरिकेन सेंटर के शुक्रवार (स्थानीय समय) के अपडेट के मुताबिक, तूफान लोवेल फिर से मजबूत होकर कैटेगरी 4 में पहुंच गया है, जिसमें लगभग 240 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं और इसका केंद्रीय दबाव 926 मिलीबार है। शुक्रवार सुबह स्थानीय समय के अनुसार यह हवाई के लिहुए से लगभग 985 किलोमीटर दक्षिण में था।

अमेरिकी नेशनल वेदर सर्विस (एनडब्ल्यूएस) के मुताबिक, लोवेल जो बुधवार को कुछ देर के लिए कैटेगरी 5 का तूफान बन गया था, उसके शुक्रवार दोपहर और ज्यादा मजबूत होने का अनुमान है।

नवी मुंबई की ऊंची इमारत के मीटर रूम में आग लगी; कोई घायल नहीं

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार सुबह नवी मुंबई में 23 मंज़िला रिहायशी इमारत के इलेक्ट्रिक मीटर बॉक्स रूम में आग लग गई, लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।


पटना: गंगा का जलस्तर बढ़ने से दीघा घाट इलाके के गांव डूबे

दादर, मुंबई: दही-हंडी की तैयारी 


रोहिणी जिला डीसीपी शशांक जयसवाल ने मृतक प्रमोद दहिया के परिवार को सांत्वना दी।

नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी

नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,344 तक पहुंच गई है। बारिश और बाढ़ के कारण कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है, जबकि राहत और बचाव अभियान जारी हैं। प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और जरूरी सहायता उपलब्ध कराने में जुटा हुआ है।


केरल के त्रिशूर में भीषण सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 छात्रों की मौत

केरल के त्रिशूर जिले में शनिवार को कार के खड़ी लॉरी से टकराने के बाद आठ लोगों की मौत हो गई। मरने वाले लोग तमिलनाडु के छात्र बताए जा रहे हैं। यह हादसा आधी रात के करीब पनामबिकुन्नु सेंटर के पास हुआ। टक्कर इतनी जोर से थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। उसका एक-एक पोर्शन टूटकर चारों ओर बिखर गया। कार में आगे का हिस्सा लगभग चकनाचूर हो गया। उसके कांच के शीशे टूटकर बिखर गए। ऐसे में उसमें सवार लोगों को बाहर निकालने के लिए गाड़ी को काटकर खोलना पड़ा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए