बड़ी खबर LIVE: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी विवाद पर बरसे राहुल गांधी, 'सरकार चाहे जो कर ले, मुझे छात्रों की आवाज उठाने से रोक नहीं सकती'

राहुल गांधी ने कहा कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र फीस वृद्धि और सीट कटौती के खिलाफ़ अपने भविष्य की लड़ाई लड़ रहे हैं। लेकिन प्रशासन छात्रों को सुनने के बजाय उन पर FIR कर रहा है। मोदी सरकार की नीति ही युवाओं की आवाज़ दबाना है।

फोटो: Getty Images
i

अमरोहा में नवनिर्मित लिंटर ढहने से मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत, तीन घायल

अमरोहा जिले के सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव ताजपुर में बृहस्पतिवार को लगातार हो रही बारिश के बीच एक निर्माणाधीन मकान का ताजा लिंटर भरभराकर ढह गया जिसमें दबकर एक महिला, उसके एक वर्षीय बेटे और बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि मकान का लिंटर दो दिन पूर्व ही डाला गया था। बारिश शुरू होने पर कई लोग उससे बचने के लिए लिंटर के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान अचानक पूरा लिंटर भरभराकर गिर पड़ा और सभी लोग मलबे में दब गए।

इस हादसे में मीनू (30), उसका एक वर्षीय बेटा लाल सिंह और स्मृति (65) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन: राहुल गांधी, प्रियंका-खड़गे ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी और पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन और इससे हुए जान-माल के नुकसान पर गहरा दुख जताया है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर दुख जताया। उन्होंने कहा कि नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ से हुई जान-माल की भारी तबाही से मुझे गहरा दुख हुआ है। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मैं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूं कि वे राहत और पुनर्निर्माण के कार्यों में हर संभव मदद करें। इस मुश्किल घड़ी में मैं हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ा हूं

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ से हुई तबाही दिल दहला देने वाली है। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के जल्द ठीक होने और प्रभावित सभी लोगों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करती हूं। मैं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूं कि वे संकट की इस घड़ी में राहत और बचाव कार्यों में हर संभव मदद करें।

उत्तर प्रदेश: यमुना का जलस्तर बढ़ गया है जिसके बाद प्रशासन ने तैयारियों का जायजा लिया

यमुना का जलस्तर बढ़ गया है जिसके बाद प्रशासन ने तैयारियों का जायजा लिया। जिला मजिस्ट्रेट सी.पी. सिंह ने इस मामले में कहा, "हमारे यहां मथुरा में यमुना नदी लगभग 85 किलोमीटर की लंबाई में बहती है और पूरे जनपद को बीच से बांटती है। ओखला बैराज से पानी छोड़ा जाता है, वो पानी हमारे यहां आता है और बाढ़ जैसा रूप लेता है मगर अभी इतना पानी नहीं छोड़ा गया है। वहां से पानी छोड़ा गया है जिससे जलस्तर की वृद्धि हुई है मगर अभी बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं है और न ही ऐसी कोई संभावना नजर आ रही है मगर किसी भी आकस्मिकता के लिए हम लोग तैयार हैं। गत वर्ष इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी बाढ़ मथुरा में आई थी जिसका अनुभव हमें है। हमारे शेल्टर होम तैयार है, जरूरत पड़ने पर लोगों को कहां-कहां ले जाना है उसके लिए हमारी बाढ़ चौकियां तैयार हैं। इसके अलावा गायों को भी शिफ्ट करने के लिए हम लोगों ने तैयारी कर ली है..."


इलाहाबाद यूनिवर्सिटी विवाद पर बरसे राहुल गांधी, कहा- सरकार चाहे जो कर ले, मुझे छात्रों की आवाज उठाने से रोक नहीं सकती

राहुल गांधी ने कहा कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र फीस वृद्धि और सीट कटौती के खिलाफ़ अपने भविष्य की लड़ाई लड़ रहे हैं। लेकिन प्रशासन छात्रों को सुनने के बजाय उन पर FIR कर रहा है। मोदी सरकार की नीति ही युवाओं की आवाज़ दबाना है। सवाल पूछो तो लाठी, विरोध करो तो मुक़दमे, और आवाज़ उठाओ तो पेलेट गन। जब मैंने छात्रों की बात को सुनने के लिए प्रयागराज आने का फैसला किया, तब से प्रशासन मेरे कार्यक्रम को हर संभव तरीके से रोकने की कोशिश कर रहा है। साफ़ है, उन्हें छात्रों की गूंज से भी डर लग रहा है। मैं छात्रों के साथ हूँ। सरकार चाहे जितनी भी कोशिश कर ले, मुझे छात्रों की आवाज़ उठाने से रोक नहीं सकती

जिस तरह से 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को रद्द करने का काम यूपी सरकार कर रही है, हम इसकी निंदा करते हैं: दीपेंद्र हुड्डा

कांग्रेस राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा, "ये बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक प्रजातंत्र में किसी भी राजनैतिक दल को और किसी भी वर्ग को अपनी बात रखने का अधिकार है। प्रदर्शन का भी अधिकार है, अभिव्यक्ति की भी स्वतंत्रता होनी चाहिए लेकिन जिस तरह से 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को रद्द करने का काम यूपी सरकार कर रही है, हम इसकी निंदा करते हैं। अनुमित मिलनी चाहिए और हर हालत में कांग्रेस पार्टी युवाओं और छात्रों की आवाज उठाएगी, राहुल गांधी उठाएंगे।"


संसद में गतिरोध पर दिल्ली कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, "चेयर से चेयरमैन ने भी निर्देश दिया कि गृह मंत्री से कहिए कि वो सदन में आए।

संसद में गतिरोध पर दिल्ली कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, "चेयर से चेयरमैन ने भी निर्देश दिया कि गृह मंत्री से कहिए कि वो सदन में आए। यही नहीं, जब मंदिर चोरी का जो मुद्दा उठा, तो प्रधानमंत्री ही जवाब दे सकते हैं क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने जो फैसला लिया था, उसके अनुसार प्रधानमंत्री ने ही ट्रस्ट बनाया, प्रधानमंत्री ही मंदिर के निर्माण में गए, उन्होंने ही प्राण प्रतिष्ठा की नियमों के विपरीत। वो संसद भवन में तो आते हैं मगर संसद में नहीं आते हैं। आज यह सवाल मैंने ही उठाया कि चंदा चोरी पर जवाब देने के लिए प्रधानमंत्री आएं। अब चूंकि प्रधानमंत्री नहीं आ रहे हैं तो हम लोगों ने पूरे दिन के लिए सदन का बहिष्कार कर दिया।"

2013 का यौन उत्पीड़न मामला: तहलका मैगज़ीन के फ़ाउंडर तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा सुनाई, तेजपाल ने कहा- वे सुप्रीम कोर्ट में सज़ा को चुनौती देंगे 

तहलका मैगज़ीन के फ़ाउंडर तरुण तेजपाल को 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में 10 साल की सजा सुनाई गई है। इस मामले में उन्होंने कहा, "हम इस फैसले से बहुत निराश हैं। हमारा मानना ​​है कि मामले में सबूतों पर ठीक से ध्यान नहीं दिया गया। हमारा मानना ​​है कि मुझे पूरी तरह बेगुनाह साबित करने के लिए काफी सबूत मौजूद हैं... हम इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील करेंगे। हम लोग इस फैसले से बिल्कुल नाखुश हैं। मुझे लगता है कि बेंच ने हमारे सबुतों को ध्यान से नहीं देखा। हम लोग अपील करेंगे और अपडेट देते रहेंगे


अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद, हम मजबूत: ट्रंप 

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पर्याप्त हथियारों को लेकर उठ रहे सवालों के बीच कहा है कि अमेरिका के पास बड़ी मात्रा में हथियार मौजूद हैं। ट्रंप ने गुरुवार को ट्रुथ सोशल पर अपनी नाराजगी जाहिर की।

सोशल मीडिया पोस्ट में ये भी दावा किया कि जरूरत के मुताबिक बड़ी मात्रा में हथियार तैयार किए जा रहे हैं और उनकी सप्लाई भी लगातार की जा रही है।

ट्रंप ने लिखा, "अमेरिका के पास कुछ खास तरह के गोला-बारूद बहुत ज्यादा मात्रा में हैं। इसके अलावा, जरूरत के हिसाब से बड़ी मात्रा में इसका निर्माण भी जारी है। अमेरिकी रक्षा कंपनियां हमारे देश के इतिहास में सबसे ज्यादा प्लांट और फैक्ट्रियां लगा रही हैं। इससे अमेरिका की रक्षा उत्पादन क्षमता और मजबूत होगी।"

झारखंड में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा हम छात्रों के साथ हैं, चाहे वह झारखंड हो, पंजाब हो, दिल्ली हो या कोई और जगह। हम छात्रों के साथ खड़े हैं और उनके मुद्दों के लिए लड़ते रहेंगे।"


लगातार गतिरोध के बीच संसद में कई बिल पास होने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "इतनी बड़ी घटना हुई है, तो क्या गृह मंत्री सदन में आकर बयान नहीं दे सकते?"  

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि संसद में पिछले 15 दिनों से विपक्ष ये कोशिश कर रहा है कि छात्रों के ऊपर जो लाठीचार्ज हुआ, उनके साथ जो अन्याय हुआ, उनके ऊपर गोलियां चलाई गई। जिन चीजों का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए था (जैसे कीलें की लाठी, गोली) उन्होंने छात्रों के ऊपर उसी का इस्तेमाल किया।

खड़गे ने कहा कि शांति प्रदर्शन कर रहे छात्रों को हटाने के लिए ये सब किया ये पूरी तरह गलत है, हम चाहते थे कि गृह मंत्री सदन में आए और जवाब दे की किसने छात्रों पर लाठी चार्ज करने का आदेश दिया, ये आदेश पुलिस अधिकारियों ने दिया या किसने दिया इसका जवाब हम चाहते थे। इसी को लेकर हम संसद में भी कह रहे हैं कइ सदन में आकर शाह क्यों नहीं कोई स्टेटमेंट देते हैं। पीएम संसद में आ नहीं रहे हैं, इसके दो कारण हो सकते हैं या तो ये समझ रहे हैं कि संसद है ही नहीं , या फिर दूसरा कारण डर हो सकता है। खड़गे ने इस दौरान पूछा कि आखिर ये दोनों नेता कहां लापता है।

बिहार के बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो में मारी टक्कर ड्राइवर की मौत, कई कांवड़िये घायल 

बिहार के बेगूसराय जिले में गुरुवार को सुल्तानगंज की तीर्थयात्रा उस समय दुखद घटना में बदल गई, जब तेजी से आ रहे एक ट्रक ने श्रद्धालुओं को ले जा रहे एक टेंपो को टक्कर मार दी। इलाज के दौरान टेम्पो ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि हादसे में कई कांवड़िये घायल हो गए। यह घटना साहेबपुर कमाल पुलिस स्टेशन इलाके में बखड़ा ढाला और सनहा ढाला के बीच हुई।

पुलिस के मुताबिक, सीएनजी टेंपो में श्रद्धालु बरौनी से सुल्तानगंज जा रहे थे , ताकि भगवान शिव को चढ़ाने के लिए पवित्र गंगाजल ला सकें।


जम्मू-कश्मीर के पुंछ में लैंडमाइन धमाके में दो सैनिक घायल

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में एक लैंडमाइन को निष्क्रिय करने की कोशिश के दौरान दो सैनिक घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार रात मेंढर सेक्टर के कांगा गली में सैनिक लैंडमाइन को निष्क्रिय करने की कोशिश कर रहे थे, तभी वह फट गई।

अधिकारियों ने बताया, "घायल सैनिकों को इलाज के लिए तुरंत आर्मी हॉस्पिटल ले जाया गया। सेना की पेट्रोलिंग पार्टी को लैंडमाइन का पता चला, जिसके बाद विस्फोटक डिवाइस को निष्क्रिय करने के लिए विशेषज्ञों को बुलाया गया।"

दिल्ली हाई कोर्ट ने पहलवान सुशील कुमार की ज़मानत याचिका खारिज कर दी 

दिल्ली हाई कोर्ट ने पहलवान सुशील कुमार की ज़मानत याचिका खारिज कर दी है। उन पर 2021 में पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के मामले में आरोप है। उनकी ज़मानत सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दी थी।


हरियाणा-  बारिश के बाद गुरुग्राम के पटेल नगर इलाके में जलभराव 

200 करोड़ ठगी मामला: मकोका केस में लीना पॉलोस की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला टला, तीन माह बाद होगी सुनवाई

200 करोड़ रुपए की कथित ठगी और वसूली से जुड़े मकोका मामले में आरोपी सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी लीना मारिया पॉलोस की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की। अदालत ने फिलहाल उनकी जमानत याचिका पर अंतिम फैसला नहीं दिया है, लेकिन निचली अदालत को निर्देश दिया है कि वह मामले से जुड़े महत्वपूर्ण गवाहों की गवाही तीन महीने के भीतर पूरी करे। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि गवाहों की गवाही पूरी होने के बाद ही जमानत याचिका पर आगे सुनवाई की जाएगी। इस मामले की अगली सुनवाई करीब तीन महीने बाद होगी।

लीना मारिया पॉलोस की ओर से लगातार जमानत की मांग की जा रही है, जबकि जांच एजेंसियां मामले की गंभीरता और आरोपों को देखते हुए इसका विरोध कर रही हैं।


माफिया अतीक अहमद के बेटे की सड़क हादसे में मौत, झांसी जेल में बंद बड़े भाई से मिलने जा रहा था 

झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पूंछ थाना क्षेत्र के पास हुए भीषण सड़क हादसे में माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की मौत हो गई। हादसे में उसके एक अन्य साथी की भी जान चली गई, जबकि 3 अन्य युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए।

छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर राज्यसभा में जोरदार हंगामा, सदन 2 बजे तक स्थगित

राज्यसभा में गुरुवार को एक बार फिर विपक्षी सांसदों के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही बाधित रही। विपक्ष ने छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के मुद्दे को उठाते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सदन में आकर बयान देने की मांग की। विपक्षी सांसदों ने इस मुद्दे पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और लगातार नारेबाजी करते रहे। हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से नहीं चल सकी। शोर-शराबे के बीच अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दोपहर 2:15 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।


लोकतंत्र में सवाल पूछना हमारा हक है, अमित शाह सदन में आकर देजवाब- खड़गे

राज्यसभा में गुरुवार को एक बार फिर विपक्षी सांसदों के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही बाधित रही। विपक्ष ने छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के मुद्दे को उठाते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सदन में आकर बयान देने की मांग की। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि लोकतंत्र में सवाल पूछना हमारा हक है।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर करंट लगने से युवक की मौत

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के पिलर नंबर 52 के नीचे करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस, क्राइम टीम और फोरेंसिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं


लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

लोकसभा ने हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु बम हमलों की बरसी पर बृहस्पतिवार को पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा परमाणु हथियारों के उन्मूलन और वैश्विक शांति एवं सौहार्द के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही आरंभ होने पर इन हमलों की विभीषिका का उल्लेख किया।

उन्होंने कहा, ‘‘आज से 81 वर्ष पूर्व 6 और 9 अगस्त, 1945 को जापान के हिरोशिमा और नागासाकी शहरों पर परमाणु बम गिराए गए थे। इस त्रासदी में लाखों निर्दोष लोग मारे गए और असंख्य लोग इसके दुष्प्रभावों से प्रभावित हुए।’’

दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में भारी बारिश के कारण जलभराव की स्थिति


तरुण तेजपाल यौन उत्पीड़न केस में दोषी करार, बंबई हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट का फैसला पलटा

बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को बरी करने के फैसले को रद्द कर दिया है। कोर्ट ने तहलका के पूर्व संपादक तरुण तेजपाल को बलात्कार और महिला का शील भंग करने का दोषी ठहराया है।

विपक्षी नेताओं ने अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी और छात्रों के साथ बर्बरता को लेकर संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। 


छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर लोकसभा में जोरदार हंगामा, सदन 2 बजे तक स्थगित

लोकसभा में गुरुवार को एक बार फिर विपक्षी सांसदों के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही बाधित रही। विपक्ष ने छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के मुद्दे को उठाते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सदन में आकर बयान देने की मांग की। विपक्षी सांसदों ने इस मुद्दे पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और लगातार नारेबाजी करते रहे। हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से नहीं चल सकी। शोर-शराबे के बीच लोकसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

प्रयागराज में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम की बुकिंग रद्द होने पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा, "पता नहीं वे किस बात से डरे हुए हैं। 


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद भवन में 'टेरिटोरियल आर्मी' पर रक्षा मामलों की सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की।

राष्ट्रीय राजधानी में भारी बारिश के बाद दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके में जलभराव देखा गया। 


दिल्ली में हो रही भारी बारिश के बीच सैनिक फार्म इलाके में भारी जलभराव 

हमारा रुख़ साफ़ है: छात्रों की जायज़ मांगों पर ध्यान दिया जाना चाहिए- प्रमोद तिवारी

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि आज राहुल गांधी की आवाज़ छात्रों और उनके मुद्दों के लिए उठने वाली सबसे मज़बूत और निडर आवाज़ों में से एक है, चाहे वह झारखंड हो, दिल्ली का जंतर-मंतर हो या देश का कोई भी अन्य हिस्सा। हमारा रुख़ साफ़ है: छात्रों की जायज़ मांगों पर ध्यान दिया जाना चाहिए।"


उत्तराखंड - रुद्रप्रयाग जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चला गया 

रुद्रप्रयाग जिला आपदा प्रबंधन विभाग लगातार लोगों से नदी के किनारों से दूर रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील कर रहा है। जिला प्रशासन ने निवासियों से सतर्क रहने और भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की सलाह का सख्ती से पालन करने की भी अपील की है।

लखनऊ- BSP प्रमुख मायावती ने बहुजन समाज पार्टी के विधायक उमा शंकर सिंह को श्रद्धांजलि दी। कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद कल 55 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था।


उत्तर प्रदेश के जौनपुर में बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत

UP के जौनपुर जिले के बरसठी क्षेत्र में ‘सबमर्सिबल पंप’ लगाने के लिए खोदे गए गड्ढे में भरे पानी में डूबने से दो बच्चों की बुधवार शाम मौत हो गयी।

मड़ियाहूं के उपजिलाधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि बरसठी थाना क्षेत्र के गारोपुर निवासी अच्छेलाल उर्फ पप्पू गौतम ने ‘सबमर्सिबल पंप’ लगाने के लिए मंगलवार को बोरवेल खुदवाया था।

कुमार ने बताया कि इसके लिए खोदे गए गड्ढे को खुला छोड़ दिया गया था और उसमें बारिश का पानी भर गया था।

‘सबमर्सिबल पंप’ ऐसा विद्युत चालित पंप होता है जिसे पानी के अंदर डालकर चलाया जाता है। यह आमतौर पर बोरवेल या गहरे कुएं में लगाया जाता है और नीचे से पानी खींचकर पाइप के जरिए ऊपर पहुंचाता है।

अधिकारी ने बताया कि गांव के छह वर्षीय शिवम और पांच वर्षीय आरव बुधवार शाम करीब पांच बजे खेलते समय गड्ढे में गिरकर डूब गए।

कुमार ने बताया कि जब काफी देर तक दोनों बच्चे घर नहीं पहुंचे तो उनके परिजनों एवं ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की और उन्हें घर से लगभग 100 मीटर दूर स्थित गड्ढे में दोनों बच्चे पानी और कीचड़ में फंसे मिले।

ट्रंप की सुरक्षा में बड़ी चूक, जेट से टकराने से बचा US राष्ट्रपति का हेलिकॉप्टर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का हेलीकॉप्टर मरीन वन वॉशिंगटन के रीगन नेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भर रहे एक यात्री विमान से टकराने से बच गया। ये बेहद करीब पहुंच गया। FAA ने इसे 'लॉस ऑफ सेपरेशन' माना है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जनवरी 2025 में 67 लोगों की जान लेने वाले हादसे के बाद भी वैसी ही सुरक्षा चूक दोबारा कैसे हो गई।


तमिलनाडु के 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

तमिलनाडु के चार जिलों के कुछ हिस्सों में मौसम विभाग ने गुरुवार और शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई है, जबकि अगले कुछ दिनों में कई अन्य जिलों में मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, गुरुवार और शुक्रवार को कोयंबटूर, थेनी और तिरुनेलवेली जिलों और नीलगिरी के पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने उत्तरी तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों के निचले क्षोभमंडल में व्याप्त कमजोर वायुमंडलीय परिसंचरण को इस बारिश का कारण बताया है।

POJK में हिंसा को लेकर UK के ब्रैडफ़ोर्ड में पाकिस्तान-विरोधी प्रदर्शन।


उत्तराखंड: हरिद्वार में भारी बारिश के कारण कुछ हिस्सों में जलभराव हो गया 

रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड: तिलवाड़ा इलाके में भारी बारिश ने तबाही, नालों के उफान पर होने के कारण कई गाड़ियां कीचड़ में फंसी।


यूपी के प्रतापगढ़ में दर्दनाक हादसा, मकान ढहने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

यूपी में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार देर रात करीब तीन बजे प्रतापगढ़ के महुली वार्ड में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जर्जर मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के छह लोगों की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि जब घर का ढांचा गिरा, तो परिवार के सभी सात सदस्यएक ही कमरे में सो रहे थे और मलबे के नीचे दब गए। बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे, पीड़ितों को बाहर निकाला और घायल सदस्य को अस्पताल में भर्ती कराया। मरने वालों में एक दंपती, उनका बेटा, बहू और दो बच्चे शामिल हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए