बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर, कृष्ण मोहन बने नए कार्यवाहक महासचिवस

राम मंदिर चंदा गबन मामला में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी जी महाराज ने बताया कि चंपत राय (महासचिव) और अनिल मिश्रा (ट्रस्टी) के इस्तीफे स्वीकार कर लिए गए हैं।

फोटोः सोशल मीडिया
i

टी20 सीरीज: जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान, वैभव-रिंकू को मौका, सैमसन बाहर

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन टी20 मुकाबलों की सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में एक बार फिर 15 वर्षीय सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया गया है। तिलक वर्मा टीम के उप-कप्तान होंगे।

वैभव सूर्यवंशी आयरलैंड के खिलाफ दो मुकाबलों की टी20 सीरीज का हिस्सा थे, लेकिन वहां उन्हें मौका नहीं मिल सका। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में भी वह प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं थे। आखिरकार, दूसरे मुकाबले में वैभव को मौका दिया गया, जिसके साथ 15 साल और 99 दिन की उम्र में वैभव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू करने वाले सबसे युवा भारतीय क्रिकेटर बन गए थे। हालांकि, अपने डेब्यू मैच में वैभव 14 रन ही बना सके थे।

मैच फिनिशिर रिंकू सिंह ने टी20 टीम में वापसी की है। इनके अलावा, प्रिंस यादव, यश ठाकुर और अशोक शर्मा भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं। अशोक शर्मा ने आईपीएल 2026 में अपनी तेज रफ्तार गेंदबाजी से सुर्खियां बटोरी थीं। हर्ष दुबे और वरुण चक्रवर्ती को स्पिन गेंदबाज के तौर पर टीम में शामिल किया गया है, लेकिन इंग्लैंड दौरे पर टीम का हिस्सा रहे अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई को मौका नहीं दिया गया। विकेटकीपिंग का जिम्मा ईशान किशन और प्रभसिमरन सिंह को सौंपा गया है। संजू सैमसन इस सीरीज से बाहर हैं।

दोनों देशों के बीच 23, 25 और 26 जुलाई को हरारे स्थित हरारे स्पोर्ट्स क्लब में टी20 सीरीज के तीनों मैच खेले जाने हैं।

राम मंदिर ट्रस्ट भंग कर शंकराचार्यों की देखरेख में हो पुनर्गठन : अजय राय

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को तुरंत भंग करने और इसे देश के चार शंकराचार्यों और संत समाज के सदस्यों की देखरेख में पुनर्गठित करने की मांग की है।

राय ने सोमवार को वाराणसी में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि ट्रस्ट को 'तुरंत' भंग करके चार सम्मानित शंकराचार्यों तथा संत समाज की देखरेख में नामित लोगों के साथ एक नयी संस्था का गठन किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, "ट्रस्ट का संचालन धर्म गुरुओं द्वारा किया जाना चाहिए। चार शंकराचार्यों को ट्रस्ट का मार्गदर्शन और प्रबंधन करना चाहिए। यही मेरी मांग है।"

मणिपुर: उग्रवादियों की गोलीबारी में असम राइफल्स के दो जवानों की मौत, कई घायल

मणिपुर के उखरुल जिले में सोमवार को संदिग्ध उग्रवादियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में असम राइफल्स के दो जवानों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना अपराह्न करीब 1.30 बजे पहाड़ी जिले के नुंगशांग खोंग इलाके में हुई, जब संदिग्ध उग्रवादियों ने अर्द्धसैनिक बल के काफिले पर घात लगाकर गोलीबारी कर दी।

उन्होंने बताया, ‘‘मारे गए जवानों में एक वारंट ऑफिसर और एक ड्राइवर हैं। उनकी मौत मौके पर ही हो गई। यह घटना उखरुल पुलिस थाना क्षेत्र में, जिला मुख्यालय से लगभग 17 किलोमीटर दूर नुंगशांग खोंग इलाके में हुई, जब काफिला सांगशाक में 40वीं असम राइफल्स बटालियन मुख्यालय लौट रहा था।’’


कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई राम मंदिर चढ़ावे में हेराफेरी को लेकर सात जुलाई से आंदोलन शुरू करेगी

कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई ने सोमवार को घोषणा की कि वह अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढावा से जुड़ी कथित अनियमितताओं के खिलाफ सात जुलाई से पूरे राज्य में आंदोलन शुरू करेगी और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेगी।

पार्टी ने एक बयान में कहा कि इस अभियान की शुरुआत मंगलवार को दिन में 11 बजे नासिक के कालाराम मंदिर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल की मौजूदगी में प्रदर्शन के साथ होगी।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भगवान राम को भक्तों द्वारा अर्पित नकद और सोने सहित चढ़ावा का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़े लोगों ने गबन किया है, और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

चंदा चोरी पर राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर, कृष्ण गोपाल को बनाया गया कार्यकारी महासचिव

राम मंदिर चंदा गबन मामला में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी जी महाराज ने बताया कि चंपत राय (महासचिव) और अनिल मिश्रा (ट्रस्टी) के इस्तीफे स्वीकार कर लिए गए हैं। कृष्ण मोहन को कार्यकारी महासचिव बनाया गया है।


मोदी सरकार की नीतियों के कारण देश की वैश्विक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा: खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भारतीय पासपोर्ट की वैश्विक रैंकिंग में गिरावट को लेकर सोमवार को नरेन्द्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि उसकी नीतियों के कारण देश की वैश्विक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है।

खड़गे ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक पुराने बयान का हवाला दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि विदेश यात्रा करने वाले और विदेशों में रहने वाले लोग आज भारतीय पासपोर्ट की ताकत और सम्मान को जानते हैं।

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा, ‘‘मोदी सरकार की नीतियां भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के लिए जिम्मेदार हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी ने 2018 में दावा किया था कि विदेश यात्रा करने वाले और विदेशों में रहने वाले लोग आज भारतीय पासपोर्ट की ताकत और सम्मान को जानते हैं। वह 'ताकत' आखिर दिखाई कहां देती है? तथ्य उनके दावों का समर्थन नहीं करते।’’

हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने राम मंदिर चंदे में हेराफेरी के मुद्दे पर कहा, "... यह आस्था का मामला है, पारदर्शिता होनी चाहिए

हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने राम मंदिर चंदे में हेराफेरी के मुद्दे पर कहा, "... यह आस्था का मामला है, पारदर्शिता होनी चाहिए। ये लोग राजनीति कर रहे हैं, इसमें सफाई देने की जरूरत नहीं है। जब नृपेंद्र मिश्रा मान रहे हैं कि चोरी हुई है तो ये(भाजपा) सफाई क्यों दे रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के न्यायधीश के नेतृत्व में कमेटी का गठन करें और दोषियों को सज़ा दिलाएं... कोई भी दोषी हो, उसे सज़ा होनी चाहिए।


हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बस पलटी, 16 लोग घायल

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सोमवार को बिलासपुर–मंडी राजमार्ग पर एक बस पलट गई, जिससे 16 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बस बिलासपुर से मंडी जा रही थी, तभी यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने बताया कि इस घटना के सिलसिले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।

उन्होंने कहा कि यात्रियों को मामूली चोटें आईं और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सुंदरनगर सिविल अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक शुरू हो गई है, इसमें राम मंदिर में चढ़ावे के कथित गबन के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफ़ों पर चर्चा की जाएगी।


चढ़ावा चोरी केस: राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में अयोध्या DM शशांक त्रिपाठी भी पहुंचे

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में हाईकोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार

राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जनहित याचिका (PIL) पर सुनवाई से इनकार कर दिया है। पीठ ने कहा कि इस मामले से संबंधित याचिका पहले से ही सुप्रीम कोर्ट में लंबित है, इसलिए हाईकोर्ट इस पर सुनवाई नहीं करेगा।

याचिका में मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की गई थी, जिसे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया।


मुंबई, पालघर और रायगढ़ में रिकॉर्ड तोड़ बारिश; पिछले 3-4 दिनों में 13 लोगों की मौत: महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन

पश्चिम बंगाल की तीन राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव का एलान

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की तीन राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा कर दी है। आयोग के अनुसार, इन सीटों पर 24 जुलाई 2026 को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा और उसी दिन शाम पांच बजे मतगणना भी कराई जाएगी। निर्वाचन कार्यक्रम के तहत 7 जुलाई को अधिसूचना जारी होगी, जबकि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 14 जुलाई तय की गई है। 15 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 17 जुलाई तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। चुनाव प्रक्रिया 27 जुलाई तक पूरी कर ली जाएगी।


महाराष्ट्र: भारी बारिश के कारण रायगढ़ के निचले इलाकों में बाढ़ आ गई है।

भारी बारिश से मुंबई-गोवा हाईवे पर बाढ़ जैसे हालात; ट्रैफिक बाधित 


भूस्खलन के बाद व्यस्त मुंबई-पुणे रेल मार्ग पर सेवाएं निलंबित

भारी बारिश के कारण कर्जत-लोनावला भोर घाट खंड में भूस्खलन होने के बाद मुंबई-पुणे मार्ग पर रेल सेवाएं सोमवार तड़के निलंबित कर दी गईं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि घाट खंड में ठाकुरवाडी के पास भूस्खलन हुआ। उन्होंने बताया कि तड़के तीन बजकर पांच मिनट पर खंडाला और मंकी हिल के बीच मध्य लाइन पर एक और भूस्खलन की सूचना मिली।

नीला ने कहा कि भूस्खलन के कारण तीनों रेलवे लाइन प्रभावित हुई हैं, जिसके कारण मध्य रेलवे को कई लंबी दूरी की ट्रेनों को रद्द, उनका मार्ग परिवर्तन और नियंत्रित करना पड़ा।

भारी बारिश की चेतावनी के बीच मुंबई, पुणे, ठाणे और पालघर में स्कूल, कॉलेज बंद

मुंबई, पुणे, ठाणे और पालघर में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण आज सभी सरकारी, निजी और नगर निगम के स्कूलों तथा कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।


इंग्लैंड क्वार्टर-फाइनल में, 10 खिलाड़ियों से खेलते हुए मेक्सिको को 3-2 से हराया 

फीफा विश्वकप 2026 का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। नॉकआउट स्टेज में अब तक ऐसे दिलचस्प मैच देखने को मिले हैं कि फैंस को नाखुन चबाने पर मजबूर कर दिया। राउंड ऑफ-16 के एक ऐसे ही मैच में इंग्लैंड की टीम मेक्सिको को हराकर फीफा विश्वकप 2026 के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। इस रोमांचक मुकाबले में इंग्लिश टीम ने दूसरे हाफ में 10 खिलाड़ियों से खेलते हुए संयुक्त मेजबान को 3-2 से हराकर विश्वकप से बाहर कर दिया। इंग्लैंड ने गजब जज्बा दिखाया और 

आज की बड़ी खबरें

श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट की बैठक आज

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट सोमवार यानी आज एक अहम बैठक करेगा। यह बैठक अयोध्या राम मंदिर में दान में हेराफेरी की जांच के बीच हो रही है। ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास के मठ 'मणि राम छावनी' में यह पहली बैठक होगी।

ब्राजील के वर्ल्ड कप से बाहर होते ही नेमार ने लिया संन्यास

ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान करके सभी को चौंका दिया। उन्होंने ये फैसला ब्राजील के फीफा विश्व कप 2026 से बाहर होते ही लिया। आज राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में नॉर्वे ने ब्राजील को 2-1 से हराकर उनका सफर खत्म किया।

ब्राजील बनाम नॉर्वे मैच की फाइनल सीटी बजने, ब्राजील के वर्ल्ड कप से बाहर होने के कुछ देर बाद नेमार ने अपने संन्यास की आधिकारिक घोषणा की. उन्होंने कहा, "मैंने बहुत कोशिश की, लेकिन सब खत्म हो गया। मैं थक चुका हूं, थक चुका हूं और मैंने मेटलाइफ स्टेडियम से ही शुरुआत की थी और यहीं अपने अंतर्राष्ट्रीय सफर को खत्म कर रहा हूं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए