बड़ी खबर LIVE: SIR और CEC के खिलाफ विपक्षी मार्च से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर, EC दफ्तर के बाहर बैरिकेडिंग
SIR के खिलाफ प्रस्तावित विपक्षी मार्च से पहले दिल्ली में जंतर-मंतर और चुनाव आयोग मुख्यालय के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने बड़ी संख्या में जवान तैनात कर कई जगह बैरिकेडिंग की है।

SIR और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर INDIA ब्लॉक का मार्च, बोले मल्लू रवि- वोट देने का अधिकार मौलिक
दिल्ली में INDIA ब्लॉक के निर्वाचन सदन तक मार्च को लेकर कांग्रेस सांसद मल्लू रवि ने कहा, “आज सुबह 10:30 बजे संसद के मकर द्वार से हम SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध मार्च निकाल रहे हैं। क्योंकि वही प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के निर्देशों को जमीनी स्तर पर लागू कर रहे हैं, जो जनता के हितों और संविधान के खिलाफ जा रहे हैं। वोट देने का अधिकार मौलिक अधिकार है, जिसका इस्तेमाल संसद सदस्यों और विधायकों को चुनने के लिए किया जाता है। राहुल गांधी प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से स्पष्टीकरण मांग रहे थे।”
‘चुनाव आयुक्त को पद से हटना चाहिए, देश का भरोसा तोड़ा’, INDIA ब्लॉक के मार्च से पहले बोले इमरान मसूद
दिल्ली में INDIA ब्लॉक के निर्वाचन सदन तक मार्च को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, “देखिए, उन्होंने पूरे मामले का किस तरह मजाक बना दिया है। उन्होंने चुनाव आयुक्त को ऐसी छूट दे दी कि उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा सकती। फॉर्म-6 में बदलाव किए गए। ये बदलाव किसने किए? हम यही तो पूछ रहे हैं। हमारी लड़ाई चुनाव आयोग से है, लेकिन जवाब बीजेपी की ओर से दिए जा रहे हैं। चुनाव आयुक्त को पद से हटना चाहिए। उन्होंने देश के साथ विश्वासघात किया है और लोगों का भरोसा तोड़ा है। हम मानते हैं कि यह अपराध इतना गंभीर है कि इसे देशद्रोह की श्रेणी में रखा जा सकता है। उन्हें पद से इस्तीफा देना चाहिए। हम सभी तैयार हैं। यह उनके खिलाफ निर्णायक लड़ाई होगी। हम उनके खिलाफ मार्च करेंगे।”
SIR और CEC के खिलाफ विपक्षी मार्च से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर, EC दफ्तर के बाहर बैरिकेडिंग
SIR को लेकर आज प्रस्तावित विपक्षी मार्च से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जंतर-मंतर और चुनाव आयोग मुख्यालय के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस जवान तैनात किए गए हैं और कई परतों में बैरिकेडिंग की गई है। अधिकारियों के मुताबिक, ये इंतजाम किसी भी अप्रिय घटना और अव्यवस्था को रोकने के लिए एहतियाती तौर पर किए गए हैं।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
