बड़ी खबर LIVE: ईरान के 3 तेल टैंकरों पर अमेरिकी हमला, हेगसेथ की खुली धमकी- 'डुबो देंगे'

अमेरिकी सेना ने तीन ईरानी तेल टैंकरों पर हमले का दावा किया है। रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने ईरान को अमेरिकी युद्धपोतों पर हमले के खिलाफ कड़ी चेतावनी दी।

फोटो: सोशल मीडिया
i

केरल के त्रिशूर में दर्दनाक सड़क हादसा, तीन साल के बच्चे समेत परिवार के तीन लोगों की मौत

केरल के त्रिशूर जिले के कुन्नमकुलम में एक कार के नियंत्रण खोकर उनकी मोटरसाइकिल से टकराने के बाद एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में तीन साल का बच्चा भी शामिल है।

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान चावक्कड़ के एडक्काझियूर निवासी मुनीर (35), उनकी पत्नी सफना (25) और उनके तीन वर्षीय बेटे यामिल ऐबक के रूप में हुई है।

हादसा शनिवार आधी रात के करीब गुरुवायूर-कुन्नमकुलम रोड पर हुआ। परिवार शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहा था। इसी दौरान उन्होंने सड़क किनारे अपनी मोटरसाइकिल रोकी थी, तभी नियंत्रण खो चुकी कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

ईरान के 3 तेल टैंकरों पर अमेरिकी हमला, हेगसेथ की खुली धमकी- 'डुबो देंगे'

अमेरिकी सेना ने ईरान के तीन तेल टैंकरों पर हमले का दावा किया है। रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने चेतावनी दी है कि अमेरिकी युद्धपोतों पर हमला हुआ तो ईरानी तेल टैंकरों को नष्ट कर दिया जाएगा। वहीं, इजरायल के वेस्ट बैंक में सेटलर हिंसा की अमेरिकी राजदूत ने निंदा की है। इस बीच, हूती और यमन सरकार के बीच संघर्ष और दक्षिणी लेबनान में इजराइली हमलों में तीन लोगों की मौत की खबर भी दी गई है।