बड़ी खबर LIVE: आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी: ट्रंप

ट्रंप ने ट्रुथ पोस्ट में लिखा कि "आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी, जिसे फिर कभी वापस नहीं लाया जा सकेगा।"

फोटोः सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

07 Apr 2026, 9:47 PM

चुनाव आयोग ने असम, केरल और पुडुचेरी की विधानसभाओं के आने वाले चुनावों के लिए नई दिल्ली में इंटरनेशनल इलेक्शन विज़िटर्स प्रोग्राम (IEVP), 2026 शुरू किया 

भारत के चुनाव आयोग ने असम, केरल और पुडुचेरी की विधानसभाओं के आने वाले आम चुनावों के लिए नई दिल्ली में इंटरनेशनल इलेक्शन विज़िटर्स प्रोग्राम (IEVP), 2026 शुरू किया। पहले चरण में, कार्यक्रम के प्रतिनिधि 8-9 अप्रैल 2026 को असम, केरल और पुडुचेरी का दौरा करेंगे। दूसरे चरण में, प्रतिनिधि 20 अप्रैल 2026 से पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु राज्यों का दौरा करेंगे। कार्यक्रम के पहले चरण में 23 देशों के 43 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे, जिनमें दिल्ली में पांच विदेशी मिशन के प्रतिनिधि भी शामिल हैं।

07 Apr 2026, 8:41 PM

अमृतसर (पंजाब): शहर के कुछ हिस्सों तेज बारिश हुई

07 Apr 2026, 7:51 PM

विपक्ष के तौर पर हमारा भी अधिकार है कि हम आपकी बातों को उजागर करें: राजेश राम

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा, "एक बात स्पष्ट है कि यदि किसी व्यक्ति या उनके परिवार पर कोई आरोप लगे हैं तो ये आरोप पब्लिक डोमेन में लगे हैं। ऐसे में आपको सार्वजनिक रूप से स्पष्टीकरण देना चाहिए। लेकिन ये परंपरा बीजेपी की रही है कि यदि आप सवाल करेंगे तो आपके पीछे एजेंसियां और पुलिस लग जाएंगे। इससे अपने आप में पुष्टि हो जाती है कि हिमंत बिस्वा सरमा उन सवालों से ध्यान भटकाने के लिए अपशब्द कह रहे हैं ताकि ये मुद्दा दब जाए... लोकतंत्र में सबका अधिकार है कि अपनी बातों को रखें। विपक्ष के तौर पर हमारा भी अधिकार है कि हम आपकी बातों को उजागर करें।"


07 Apr 2026, 6:47 PM

असम, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार थमा, 9 अप्रैल को मतदान

देश के दो राज्यों असम, केरल और एक केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों से जुड़ा प्रचार अभियान मंगलवार की शाम समाप्त हो गया। यहां 9 अप्रैल को एक ही चरण में वोट डाले जाएंगे और इसके बाद 4 मई को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

असम की 126 सीटों, केरल की 140 सीटों और पुडुचेरी की 30 सीटों के लिए मतदान गुरुवार को एक ही चरण में होगा।

असम में कुल 2.5 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 1.25 करोड़ पुरुष, 1.25 करोड़ महिलाएं और 343 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। 18-19 वर्ष आयु वर्ग के 5.75 लाख युवा पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। असम की 126 विधानसभा सीटों के लिए 722 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां बहुमत का आंकड़ा 64 है। राज्य की 15वीं विधानसभा का कार्यकाल 20 मई 2026 को समाप्त हो रहा है।

केरल विधानसभा की 140 सीटों के लिए 890 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। यहां प्रमुख राजनीतिक दलों के बीच मुकाबला त्रिकोणीय है। सरकार बनाने के लिए 71 सीटों का बहुमत आवश्यक है। राज्य में कुल 2.71 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 1.32 करोड़ पुरुष, 1.39 करोड़ महिलाएं और 273 थर्ड जेंडर वोटर्स शामिल हैं।

जबकि, पुडुचेरी में 30 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं, जिनमें 5 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। सरकार बनाने के लिए 16 सीटों का बहुमत जरूरी है। यहां कुल 9.44 लाख मतदाता हैं, जिनमें लगभग 4.43 लाख पुरुष, 5 लाख महिलाएं और 139 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

07 Apr 2026, 6:29 PM

आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी : ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को नेस्तनाबूद करने की धमकी दी है। मंगलवार को उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से दावा किया कि आज (मंगलवार) रात पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी। ट्रंप ने ट्रुथ पोस्ट में लिखा कि "आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी, जिसे फिर कभी वापस नहीं लाया जा सकेगा।"

इसके साथ ही विश्वास दिलाने की कोशिश की वो इसकी ख्वाहिश नहीं रखते। उन्होंने कहा, "मैं नहीं चाहता कि ऐसा हो, लेकिन शायद हो जाए।"

फिर दावा किया कि अब पूर्ण सत्ता परिवर्तन की गुंजाइश है। उनके मुताबिक, इस बदलाव के साथ ही सत्ता पर ज्यादा होशियार और कम रेडिकल सोच वाले लोग काबिज होंगे। ट्रंप ने उम्मीद जताई कि अगर ऐसा हुआ तो "शायद कुछ बहुत ही शानदार हो जाए।"

अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपनी बातों को विराम देते हुए कहा- आज की रात दुनिया के इतिहास की एक बहुत बड़ी और खास पल साबित हो सकती है। पिछले 47 साल से चल रहे दमन, भ्रष्टाचार और हिंसा का अंत हो सकता है।


07 Apr 2026, 5:45 PM

TMC सांसद सागरिका घोष ने कहा, "...27 लाख लोग बंगाल की मतदाता सूची से डिलीट हो चुके हैं, पहले चरण की मतदाता सूची फ्रीज़ हो चुकी है

TMC सांसद सागरिका घोष ने कहा, "...27 लाख लोग बंगाल की मतदाता सूची से डिलीट हो चुके हैं, पहले चरण की मतदाता सूची फ्रीज़ हो चुकी है। प्रश्न ये उठता है कि यदि कोई असली मतदाता वहां निकलता है तो वो कैसे अपना नाम पुन: दर्ज करवाएगा। चुनाव आयोग जिस तरह से पक्षपात कर रहा है और निष्पक्षता के साथ काम नहीं हो रहा है, इन्हीं बातों को लेकर हमारी वरिष्ठ नेता चंद्रिमा भट्टाचार्य ने EC को कल 3.10 बजे चिट्ठी लिखकर उनका समय मांगा। उनका कोई जवाब नहीं मिला। जब हमारी प्रेस वार्ता का संदेश बाहर आया तो उसके बाद आज 3 बजकर 08 मिनट पर EC की ओर से संदेश मिला कि वे हमें कल सुबह 10 बजे का समय दे रहे हैं। कल हमारी तरफ से संदेश भेजा गया था कि हमारे चार वरिष्ठ नेता आज 6 बजे से धरने पर बैठेंगे जब तक हमें(चुनाव आयोग की ओर से) समय नहीं दिया जाता है। ये दर्शाता है कि EC दबंग बनने का प्रयास कर रहा है लेकिन वे डरी हुई संस्था है..."

07 Apr 2026, 4:38 PM

मध्य प्रदेश: कई जिलों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी, बारिश से गिरेगा तापमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के भोपाल मौसम केंद्र ने बुधवार के लिए मध्य प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के दैनिक बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान ग्वालियर और जबलपुर संभाग के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि प्रदेश के बाकी हिस्से ज्यादातर शुष्क रहे।

मौसम विभाग के अनुसार विदिशा, राजगढ़, रतलाम, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में कहीं-कहीं बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

वहीं ग्वालियर, दतिया, भिंड और मुरैना जिलों में आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की भी आशंका जताई गई है।


07 Apr 2026, 3:56 PM

दिल्ली विधानसभा में सेंध: कोर्ट ने SUV ड्राइवर को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा।

07 Apr 2026, 3:24 PM

दिल्ली के मंगोलपुरी में बुजुर्ग ने गोली मारकर आत्महत्या की

दिल्ली के बाहरी इलाके मंगोलपुरी में 80-वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि मृतक उमराव सिंह, पीतमपुरा के सुविधा कुंज के निवासी थे तथा वह रियल एस्टेट व्यवसाय से जुड़े थे।

पुलिस के अनुसार, मंगोलपुरी थाने को घटना की सूचना मिली, जिसके बाद एक टीम मौके पर पहुंची और सिंह को गोली लगने की वजह से जख्मी हालत में पाया। पुलिस के मुताबिक, चिकित्सा परीक्षण के दौरान सिंह को मृत घोषित कर दिया गया।

प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि सिंह ने अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारी।


07 Apr 2026, 3:20 PM

राजस्थान में तापमान सामान्य से नीचे, फलोदी में 42.2 मिलीमीटर बारिश

पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीते चौबीस घंटे के दौरान राजस्थान में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हुई। इस दौरान जोधपुर जिले के फलोदी में सबसे अधिक 42.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार लगातार बारिश, बादल छाए रहने से पूरे राज्य में तापमान भी सामान्य से नीचे बना हुआ है। मंगलवार सुबह तक के चौबीस घंटे के दौरान चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस व नागौर में न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

इसके अनुसार आज मंगलवार को भी जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर व उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में बादल छाए रहने के साथ मध्यम से तेज बारिश होने की प्रबल संभावना है।

07 Apr 2026, 2:13 PM

आज केरल की त्रासदी यह है कि पिछले 10 वर्षों से यहां ऐसी सरकार रही है, जिसने वास्तव में आपकी परवाह नहीं की.- प्रियंका गांधी

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि आज केरल की त्रासदी यह है कि पिछले 10 वर्षों से यहाँ ऐसी सरकार रही है, जिसने वास्तव में आपकी परवाह नहीं की... केरल पर कर्ज़ का बोझ है। राष्ट्रीय संसाधन अडानी जैसे बड़े कॉरपोरेशन्स को सौंपे जा रहे हैं।"


07 Apr 2026, 2:12 PM

ईरान के अल्बोर्ज़ प्रांत को निशाना बनाकर किए गए हवाई हमले में कम से कम 18 लोग मारे गए हैं 

07 Apr 2026, 2:11 PM

नागपुरः RSS मुख्यालय से 2 km दूर मिले विस्फोटक

नागपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के मुख्यालय से करीब 2 किलोमीटर की दूरी पर विस्फोटक मिले हैं। ये विस्फोटक सीए रोड इलाके में बरामद हुए हैं। यहां से 15 जिलेटिन स्टिक, 50 डेटोनेटर और 8 कनेक्टर मिले हैं। इसके बाग इलाके में भारी पुलिस बंदोबस्त तैनात कर दिया गया है। बम स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम मौके पर मौजूद हैं।


07 Apr 2026, 1:03 PM

आज रात 8 बजे से पाकिस्तान में लॉकडाउन! ईरान जंग के बीच शहबाज शरीफ ने कर दिया बड़ा ऐलान

पाकिस्तान रेडियो के मुताबिक, शहबाज सरकार ने पंजाब, खैबर पख्तूनख्वा, बलूचिस्तान, इस्लामाबाद राजधानी क्षेत्र, गिलगित-बाल्टिस्तान और पीओके में बाजारों, शॉपिंग मॉल और वाणिज्यिक क्षेत्रों को रात 8 बजे बंद करने का फैसला लिया है. यह फैसला इस्लामाबाद में शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में आयोजित एक समीक्षा बैठक में लिया गया. इस बैठक में पेट्रोलियम उत्पादों से संबंधित ऊर्जा बचत और कम से कम इस्तेमाल पर ध्यान केंद्रित किया गया. 

07 Apr 2026, 11:13 AM

राजस्थान: जैसलमेर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश।


07 Apr 2026, 9:28 AM

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे गिरकर 93.07 पर पहुंचा।

07 Apr 2026, 9:28 AM

हिमाचल प्रदेश: चंबा में भरमौर-होली मार्ग पर निर्माणाधीन सिन्यूर पुल ढहा, संपर्क प्रभावित


07 Apr 2026, 8:16 AM

ईरान के पास कल तक का समय है- ट्रंप 

ट्रंप ने कहा पिछली बार ईरान ने सात दिनों का विस्तार माँगा था, और मैंने उन्हें 10 दिन दिए थे; अब उनके पास कल तक का समय है। मुझे लगता है कि वे सद्भावना के साथ बातचीत कर रहे हैं।

07 Apr 2026, 8:15 AM

एअर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन ने अपने पद से दिया इस्तीफा


07 Apr 2026, 7:59 AM

दिल्ली: सुबह की बारिश के बाद राष्ट्रीय राजधानी में मौसम बदल गया है।

07 Apr 2026, 7:59 AM

 ईरानी हमले में 15 अमेरिकी घायल

CBS ने सोमवार रात दो अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया कि कुवैत के अली अल सलेम हवाई अड्डे पर ईरानी ड्रोन हमले में 15 अमेरिकी घायल हो गए. एक अधिकारी के अनुसार इनमें से ज्यादातर ड्यूटी पर लौट आए हैं.


07 Apr 2026, 7:56 AM

ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक रात में ईरान को तबाह करने की धमकी पर तेहरान ने पलटवार किया है। ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकर गालिबाफ के सलाहकार महदी मोहम्मदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'हम पीछे नहीं हटेंगे, ट्रंप के पास करीब 20 घंटे का समय बाकी है, या तो उनको ईरान के सामने झुकना होगा नहीं तो उनके सहयोगियों को खत्म कर दिया जाएगा।'

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia