बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों पर चंपत राय की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले- SIT रिपोर्ट के बाद दूंगा जवाब
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय ने राम मंदिर के चंदा चोरी मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि एसआईटी की अंतिम रिपोर्ट आने के बाद देंगे आरोपों का जवाब।

तीसरा टी20: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, रवि बिश्नोई टीम से आउट
भारत ने मंगलवार को ट्रेंट ब्रिज में जारी टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। भारतीय टीम पांच मुकाबलों की सीरीज में 0-1 से पीछे है। ऐसे में मेहमान खेमा मंगलवार को जारी इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में बराबरी करना चाहेगा।
दोनों देशों के बीच सीरीज का पहला मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा था। इसके बाद मैनचेस्टर में खेला गया अगला मुकाबला इंग्लैंड ने 4 विकेट से अपने नाम करते हुए बढ़त हासिल कर ली।
नॉटिंघम में टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। वह बस एक छोटी-सी रुकावट थी जिसे आप काबू नहीं कर सकते, लेकिन खिलाड़ियों का हौसला बुलंद है।"
कप्तान ने पिछले मैच में 60 रन लुटाने वाले बिश्नोई को लेकर कहा, "हर खिलाड़ी अपनी जिंदगी में ऐसे दौर से गुजरता है। यह उनके और टीम के लिए भी सीखने का एक शानदार मौका है। देखने में तो यह पिच बहुत अच्छी लग रही है। रवि बिश्नोई की जगह प्रिंस यादव आए हैं।"
दूसरी तरफ, इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा, "हम तय नहीं कर पा रहे थे, लेकिन टॉस जीतकर हम पहले बल्लेबाजी करते। इस टीम के साथ हमें कभी नहीं लगता कि हम गेम से बाहर हैं। भारत या किसी भी देश के खिलाफ हर गेम बड़ा होता है। हम सीरीज में 2-0 से आगे होना चाहते हैं।"
मैनचेस्टर में खेले गए सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने 7 विकेट खोकर 190 रन बनाए थे। ईशान किशन सर्वाधिक 49 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अभिषेक शर्मा ने 43 रन की पारी खेली। इसके जवाब में इंग्लैंड ने 19 ओवरों में 4 विकेट शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया।
अरुणाचल के कई जिलों में मूसलाधार बारिश का नया दौर शुरू, बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति बनी
अरुणाचल प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के नए दौर से अचानक बाढ़ और भूस्खलन की की घटनाएं हुईं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि मॉनसून ऋतु में अब तक राज्य के 26 जिलों में 94,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।
राज्य आपात अभियान केंद्र (एसईओसी)ने यहां जारी एक बुलेटिन में बताया कि चांगलांग जिले में भारी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ की स्थिति बनी हुई है जबकि ऊपरी सुबनश्री में बाढ़ की दो घटनाएं और तीन भूस्खलन हुए, और ऊपरी सियांग जिले में पिछले 24 घंटों में 16 भूस्खलन की घटनाएं हुईं।
'आस्था जवाबदेही मांगती है, गड़बड़ी हुई है तो निष्पक्ष जांच होनी चाहिए', राम मंदिर मामले पर अशोक गहलोत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़े किसी भी प्रोजेक्ट में यदि वित्तीय गड़बड़ी हुई है तो उसकी निष्पक्ष और गहन जांच होनी चाहिए।
नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में गहलोत ने राम मंदिर निर्माण में राजस्थान के योगदान का उल्लेख करते हुए पारदर्शिता और जवाबदेही की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राजस्थान के भरतपुर जिले के बंसी पहाड़पुर का बलुआ पत्थर (सैंडस्टोन) राम मंदिर निर्माण में महत्वपूर्ण रूप से इस्तेमाल किया गया है।
अशोक गहलोत ने कहा कि उस समय राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने कानूनी और प्रशासनिक बाधाओं को दूर कर मंदिर निर्माण के लिए वैध तरीके से पत्थर की आपूर्ति सुनिश्चित कराई थी।
उन्होंने बताया कि राम मंदिर निर्माण के शुरुआती दौर में बंसी पहाड़पुर क्षेत्र में अवैध खनन हो रहा था। इसी दौरान श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और उनके सहयोगी दिनेश उनसे जयपुर में मिलने आए थे।
गहलोत के मुताबिक, उन्होंने ट्रस्ट के प्रतिनिधियों से कहा था कि राम मंदिर जैसे पवित्र और ऐतिहासिक प्रोजेक्ट में केवल वैध रूप से खनन किया गया और प्रमाणित पत्थर ही इस्तेमाल होना चाहिए।
उन्होंने कहा, "मैंने उनसे कहा था कि इतने पवित्र और ऐतिहासिक मंदिर के निर्माण में अवैध खनन से निकला पत्थर इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। केवल कानूनी रूप से प्राप्त सामग्री का उपयोग हो, ताकि मंदिर की पवित्रता पर कोई सवाल न उठे।"
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की स्वतंत्र जांच कराई जाए : तृणमूल सांसद मोइत्रा
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा और कीर्ति आजाद ने राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी की स्वतंत्र रूप से जांच कराने तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है।
उन्होंने छात्रों के विरोध प्रदर्शन और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के आंदोलन का भी समर्थन किया।
दोनों सांसदों ने मंगलवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में चंपत राय और अनिल मिश्रा के प्रमुख पदों से कथित इस्तीफे बड़े विवाद से ध्यान भटकाने की कोशिश हैं। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के पूरे कामकाज की स्वतंत्र रूप से जांच होनी चाहिए।
महाराष्ट्र: भारी बारिश के कारण कोल्हापुर में पंचगंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है।
चंपत राय ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले में चुप्पी तोड़ी, बोले- एसआईटी की अंतिम रिपोर्ट आने के बाद देंगे आरोपों का जवाब
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय ने राम मंदिर के चंदा चोरी मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि एसआईटी की अंतिम रिपोर्ट आने के बाद देंगे आरोपों का जवाब।
कांग्रेस ने पर्यावरण मंत्री के स्टाफ के चार सदस्यों की बर्खास्तगी पर सवाल उठाए
कांग्रेस ने केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री के कार्यालय के चार सदस्यों को बर्खास्त किए जाने की खबर को लेकर गुरुवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि क्या यह प्रधानमंत्री की ‘चंदा दो, धंधा लो’ योजना के गड़बड़ हो जाने का एक मामला हो सकता है।
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री के स्टाफ के चार सदस्यों को बर्खास्त किए जाने की खबर चौंकाने वाली है। यह किसी से छिपा नहीं है कि मोदी शासन में इस तरह की नियुक्तियां कैसे की जाती हैं। क्या बिना आग के इतना धुआं उठ सकता है?’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘क्या यह प्रधानमंत्री की ‘चंदा दो, धंधा लो’ योजना के गड़बड़ हो जाने का एक मामला हो सकता है?’’
बारिश के कारण गुरुग्राम में कई जगह भारी जलजमाव, गाड़ियां डूबीं, यातायात चरमराया
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आतंकी हमला, नौ पुलिसकर्मियों की मौत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक पुलिस चौकी पर हुए आतंकवादी हमले में कम से कम नौ पुलिसकर्मी मारे गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह घटना सोमवार रात जियारत जिले के मांगी डैम इलाके में स्थित पुलिस चौकी पर हुई। पाकिस्तान के अंग्रेजी ‘डॉन’ अखबार की खबर के मुताबिक जियारत जिले के उपायुक्त अब्दुल कुदूस अचकजई ने पुष्टि की कि नौ पुलिसकर्मी मारे गए हैं और पांच अब भी लापता हैं।
सरकारी प्रसारक पीटीवी की खबर के मुताबिक, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हमले की निंदा की और मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। अचकजई ने बताया कि इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों को भेजा गया है और लापता पुलिस अधिकारियों की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
उत्तराखंड: बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे के प्रबंधन में कथित अनियमितताओं की जांच शुरू
उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम में चढ़ावे और दान के प्रबंधन में कथित अनियमितताओं के सोशल मीडिया पर सामने आए आरोपों की जांच के लिए गठित चार सदस्यीय टीम ने अपनी पड़ताल शुरू कर दी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के वरिष्ठ अधिकारियों वाली जांच समिति ने अपनी जांच शुरू कर दी है।
उन्होंने बताया कि समिति सीसीटीवी फुटेज सहित उपलब्ध सभी साक्ष्यों की जांच और संबंधित व्यक्तियों के बयान लेने के बाद अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। अधिकारी ने बताया कि समिति मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालेगी ताकि आरोपों की सत्यता सामने आ सके। उन्होंने बताया, “कुछ दिनों में सारी तस्वीर साफ हो जाएगी और सच सामने आ जाएगा।”
केरल के वायनाड में लैंडस्लाइड का CCTV फुटेज आया सामने, देखें भयावह दृश्य, तीन लोग बाल-बाल बचे
अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज शापूर जादरान का लंबी बीमारी के बाद निधन
अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज शापूर जादरान का 38 साल की उम्र में निधन हो गया। वह एक दुर्लभ और जानलेवा बीमारी ‘हीमोफैगोसाइटिक लिम्फोहिस्टियोसाइटोसिस’ (एचएलएच) से पीड़ित थे। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जादरान ने 2009 से 2020 के बीच अफगानिस्तान के लिए 44 एकदिवसीय और 36 टी20 मैच खेले। एचएलएल एक ‘हाइपर-इंफ्लेमेटरी सिंड्रोम’ है जो प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर कर देता है।
मंगलवार को अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने उनके निधन की घोषणा की। एसीबी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘बहुत दुख और अफसोस के साथ अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान के निधन पर शोक व्यक्त करता है।’’ एसीबी ने कहा कि लंबे-कद के गेंदबाज जादरान अफगानिस्तान की कई यादगार जीतों का हिस्सा रहे और ‘अफगानिस्तान क्रिकेट की नींव रखने वाले खिलाड़ियों में से एक थे।’
राम मंदिर चढ़ावा ‘चोरी’ मामले में सख्त कार्रवाई हो : केजरीवाल
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मंगलवार को मांग की। उन्होंने कहा कि लोग “चढ़ावा चोरों” को फांसी की सजा मिलते देखना चाहते हैं।
कालाबुरागी: कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर ने शरणबास्वेश्वर मंदिर का दौरा किया और पूजा-अर्चना की।
वायनाड लैंडस्लाइड पर प्रियंका गांधी का ट्वीट': पीड़ित परिवारों के प्रति जताई गहरी संवेदना
दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बारिश।
फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के सीरिया दौरे के दौरान होटल के पास धमाके
सीरिया की राजधानी दमिश्क में मंगलवार को उस समय कई धमाके सुनाई दिए जब फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शरा से मुलाकात के लिए राष्ट्रपति भवन में मौजूद थे।
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में दो लश्कर-ए-तैयबा आतंकियों की तलाश चौथे दिन भी जारी
जम्मू-कश्मीर के शोपियां ज़िले में प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा के दो स्थानीय आतंकवादियों की तलाश के लिए चलाया जा रहा अभियान मंगलवार को चौथे दिन में प्रवेश कर गया है। सुरक्षा बलों ने रात भर के ठहराव के बाद सुबह फिर से तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
तलाशी अभियान रातभर रोकने के बाद सुबह होते ही फिर शुरू कर दिया गया।
अधिकारियों के अनुसार, तीन जुलाई को इन दोनों आतंकियों को सात गांवों वाले मीमांदर इलाके के एक घने बाग में लगे निगरानी कैमरों में पहली बार देखा गया था।
अयोध्या कोर्ट ने राम मंदिर चंदे में हेराफेरी के मामले में तीन आरोपियों की पुलिस कस्टडी की अर्ज़ी पर आदेश सुरक्षित रख लिया है।
दिल्ली-एनसीआर में बारिश, मौसम हुआ सुहाना, महाराष्ट्र के नासिक में बादल फटने की चेतावनी, त्र्यंबकेश्वर मंदिर बंद
बीते कई दिनों से दिल्ली-एनसीआर में कड़ी धूप के बाद आज लोगों को गर्मी से राहत मिली। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया।
पंजाब: गुरदासपुर पुलिस ने 'ऑपरेशन प्रहार-3' के तहत कार्रवाई करते हुए 106 आरोपियों को गिरफ़्तार किया और ज़ब्त की गई मोटरसाइकिलों का निपटान किया।
महाराष्ट्र के नासिक में लगातार भारी बारिश के कारण गोदावरी नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चला गया है। अधिकारी हाई अलर्ट पर हैं।
केरल -भारी बारिश के कारण वायनाड-कल्लाडी टनल निर्माण स्थल से मलबा खिसकने से पांच लोग घायल हो गए हैं।
महाराष्ट्र: ठाणे शहर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश।
जम्मू-कश्मीर: डोडा ज़िले के ठाठरी के ऊपरी इलाकों में बादल फटने के बाद शहर में कीचड़, पत्थर और मलबा बहकर आ गया, जिससे कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, नासिक में बादल फटने की चेतावनी, त्र्यंबकेश्वर मंदिर बंद
नासिक में आज तेज बरसात और बादल फटने की आशंका के बीच त्र्यंबकेश्वर मंदिर बंद रखा गया है। त्र्यंबक पहाड़ पर घने काले बादल छाए हुए है, लगातार मूसलाधार बरसात भी जारी है। पुलिस ने मंदिर से कई मीटर दूर ही नाकाबंदी कर दी है।
जम्मू-कश्मीर के डोडा में अचानक बाढ़ आई; कई इमारतों और गाड़ियों को नुकसान पहुंचा।
जम्मू-कश्मीर: डोडा के ठाठरी में भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ से भारी तबाही, कई इमारतें क्षतिग्रस्त। NH-244 बंद, बहाली का काम जारी।
राउंड ऑफ़ 16 में बेल्जियम से 4-1 से हारकर अमेरिका वर्ल्ड कप से बाहर
महाराष्ट्र: IMD की ओर से बादल फटने जैसी बारिश की चेतावनी के बाद नासिक में हाई अलर्ट जारी किया गया है, स्कूल बंद कर दिए गए हैं।
आज की बड़ी खबरें
चीन में कुदरत का कहर, हुबेई तूफान से 8 लोगों की मौत
चीन के हुबेई प्रांत में आए भीषण तूफान ने भारी तबाही मचाई है। तेज़ हवाओं और खराब मौसम के कारण कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। तूफान से कई इमारतों, पेड़ों और बिजली व्यवस्था को नुकसान पहुंचा है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। स्थानीय प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज़ कर दिए हैं तथा लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने की अपील की है।
रोनाल्डो का सफर हुआ समाप्त, स्पेन का किला भेदने में नाकाम रही पुर्तगाल
फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-16 में स्पेन ने पुर्तगाल को आखिरी पलों में 1-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। मिकेल मेरिनो के इंजरी टाइम गोल ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो और पुर्तगाल का विश्व कप अभियान समाप्त कर दिया।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
