बड़ी खबर LIVE: गेट के पास बैठा था आदमी तभी..., सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे का CCTV आया सामने, अब तक 6 की मौत
दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत की खबर है। ज्यादा डराने वाली बात यह है कि मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है क्योंकि इस 5 मंजिला इमारत करीब 150 लोगों की कैपेसिटी वाला पीजी चल रहा था।

i
07 Sep 2026, 8:15 AM
मियामी एयरपोर्ट पर अमेज़न का कार्गो प्लेन रनवे से फिसलकर कारों से टकरा गया, जिससे कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई।
07 Sep 2026, 8:12 AM
दिल्ली: सत्य निकेतन में मलबे से 11 लोगों को निकाला गया, 6 की मौत
एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में 50 साल पुरानी एक बहुमंजिला इमारत गिरने के बाद मलबे से कुल 11 लोगों को बचाया गया है, जबकि मरने वालों की संख्या छह हो गई है।
07 Sep 2026, 8:09 AM
सत्य निकेतन बिल्डिंग ढहने का पहला VIDEO आया सामने, गेट के पास बैठा था शख्स, तभी गिरी बिल्डिंग
दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में हुए दर्दनाक इमारत हादसे ने पूरी राजधानी को झकझोर कर रख दिया है। पेइंग गेस्ट (PG) के तौर पर इस्तेमाल की जा रही बहुमंजिला इमारत अचानक भरभराकर ढह गई। हादसे की भयावह तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई हैं, जिनका फुटेज सामने आने के बाद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
