बड़ी खबर LIVE: दिल्ली के रोहिणी में बिल्डिंग हादसे में एक की मौत, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

दिल्ली के रोहिणी के सेक्टर 16 में एक निर्माणाधीन इमारत ढहने की घटना पर भाजपा विधायक कुलवंत राणा ने कहा, "... इस घटना में एक 42 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हो गई है... अभी चार से पांच लोग मलबे में दबे हुए हैं।

फोटो: विपिन
i

यूक्रेन में रूसी हमलों में चार लोगों की मौत

यूक्रेन में रूस के ड्रोन और मिसाइल हमलों में बुधवार को चार लोगों की मौत हो गई। ये हमले तड़के और दोपहर को किये गये। चार साल से अधिक समय से जारी युद्ध के दौरान रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर अपना दबाव बनाये रखा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन ने रूस के सेराटोव और तातारस्तान क्षेत्रों में स्थित तेल रिफाइनरियों को निशाना बनाया। जेलेंस्की ने तुर्किये में आयोजित नाटो शिखर सम्मेलन के इतर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की।

राम मंदिर चढ़ावा मामले में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार का किया घेराव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर धर्म और अर्थव्यवस्था दोनों मोर्चों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल के दाम कम नहीं कर रही है और कंपनियों को लाभ पहुंचा रही है।

उन्होंने राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर सामने आए विवाद का जिक्र करते हुए दावा किया कि इससे भाजपा की 'धर्म और धन की राजनीति' दोनों का अंत हो गया है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि दुनिया के कई देशों में कच्चे तेल की कीमतें घटने का लाभ आम लोगों को मिला है, लेकिन भारत में केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उसी अनुपात में राहत नहीं दी।

उनका आरोप है कि भाजपा सरकार आम जनता के बजाय तेल कंपनियों के हितों को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि देश में तेल और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतें मांग और आपूर्ति के सामान्य आर्थिक सिद्धांतों से नहीं, बल्कि भाजपा के 'भ्रष्ट अर्थशास्त्र' से तय हो रही हैं।

उन्‍होंने कहा कि महंगाई बढ़ने का कारण सरकार की कथित कमीशनखोरी है, जिसका बोझ आम जनता को महंगे ईंधन, परिवहन, खाद्य पदार्थों और दैनिक उपयोग की वस्तुओं के रूप में उठाना पड़ रहा है।

अखिलेश यादव ने राम मंदिर के चढ़ावे से जुड़े विवाद का उल्लेख करते हुए भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण के बाद उन लोगों का भी भ्रम टूट गया है, जो मानते थे कि बीजेपी इस तरह के कार्य नहीं कर सकती।

दिल्ली: रोहिणी बिल्डिंग हादसे में एक की मौत, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

दिल्ली के रोहिणी के सेक्टर 16 में एक निर्माणाधीन इमारत ढहने की घटना पर भाजपा विधायक कुलवंत राणा ने कहा, "... इस घटना में एक 42 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हो गई है... अभी चार से पांच लोग मलबे में दबे हुए हैं। प्रार्थना है कि वे जीवित और जल्द निकाल लिए जाएं। रेस्क्यू अभियान जारी है। NDRF, दमकल विभाग की टीमें यहां पर मौजूद है... घटना का शिकार हुए व्यक्ति को तय मापदंड के अनुसार राहत दी जाएगी..."


हरियाणा: भारी बारिश से गुरुग्राम के कई इलाकों में जलभराव हुआ

हरियाणा: भारी बारिश से गुरुग्राम के कई इलाकों में जलभराव हुआ जिसके कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वीडियो सेक्टर 15 इलाके से है।

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले अजय राय- निर्माण का श्रेय लिया तो जवाबदेही भी स्वीकार करें

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे और वित्तीय अनियमितताओं के कथित आरोपों को लेकर प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण का श्रेय लेने वाली केंद्र सरकार को अब चढ़ावे और वित्तीय प्रबंधन से जुड़े सवालों पर भी जवाब देना चाहिए।

अजय राय ने स्वतंत्र फोरेंसिक जांच, वित्तीय ऑडिट और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय ने मंगलवार को प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था और सांस्कृतिक चेतना का केंद्र है। मंदिर के निर्माण, उद्घाटन और प्राण-प्रतिष्ठा को केंद्र सरकार ने अपनी बड़ी उपलब्धि के रूप में प्रस्तुत किया था। ऐसे में मंदिर के चढ़ावे, वित्तीय प्रबंधन और प्रशासनिक व्यवस्था पर उठ रहे सवालों पर भी सरकार को स्पष्ट और पारदर्शी जवाब देना चाहिए।


बारिश का असर: दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है

बदरीनाथ में वित्तीय अनियमितताओं के संबंध में निलंबित कर्मचारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम में वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों के संबंध में निलंबित श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के कर्मचारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि बीकेटीसी अध्यक्ष कार्यालय में निजी सहायक रहे प्रमोद नौटियाल के खिलाफ मंगलवार देर रात प्राथमिकी दर्ज की गई।


पुणे ज़िले के पिंपरी-चिंचवड़ में इमारत गिरने से कम से कम 15 लोगों के फंसे होने की आशंका: अधिकारी

महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवाड़ के मोशी इलाके में एक इमारत गिर गई; लोगों के फंसे होने की आशंका है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। बचाव अभियान जारी है।

ट्रंप ने ईरान संग समझौता किया खत्म, शेयर बाजार धड़ाम

ट्रंप के बयान के बाद दुनिया के बाजारों में हड़कंप, भारतीय शेयर बाजारों में भी बड़ी गिरावट,सेंसेक्स 1600 से ज्यादा अंकों से गिरा, कच्चे तेल के दाम में 5% की बढ़ोत्तरी


ट्रंप ने ईरान संग समझौता किया खत्म

तुर्किये की राजधानी अंकारा में आयोजित NATO शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर बड़ा बयान दिया। मीडिया से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि उनका मानना है कि ईरान के साथ हुआ मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) अब खत्म हो चुका है। उन्होंने दावा किया कि हालिया घटनाक्रम के बाद दोनों देशों के बीच हुए इस समझौते का कोई महत्व नहीं रह गया है।

दिल्ली: बारिश के बाद शहर के कुछ हिस्सों में जलभराव। सुब्रतो पार्क के पास की तस्वीरें।


यह 'गुड्डे-गुड़िया का खेल नहीं', पंजाब कांग्रेस नेतृत्व पर आलाकमान का फैसला अंतिम : बघेल

कांग्रेस के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल ने बुधवार को प्रदेश में पार्टी के नेतृत्व में किसी भी बदलाव की संभावना से इनकार करते हुए कहा कि ऐसे फैसले ’गुड्डे-गुड़ियों का खेल’ नहीं हैं, जिन्हें बार-बार बदला जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नेतृत्व पर आलाकमान का फैसला अंतिम है।

यहां पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि वह जल्द ही प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके चरणजीत सिंह चन्नी से मुलाकात करेंगे।

कांग्रेस ने एक जुलाई को घोषणा की थी कि अमरिंदर सिंह राजा वडिंग पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी को चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश, आईएमडी ने 'येलो' अलर्ट जारी किया

दिल्ली में बुधवार को कुछ हिस्सों में बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में और अधिक बारिश तथा गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना को देखते हुए 'येलो अलर्ट' जारी किया है।

मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ घंटों के दौरान दिल्ली के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने, बादल गरजने, बिजली चमकने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

दिल्ली के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां सुबह 8:30 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटों के दौरान 14.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।


घर खरीददारों से धोखाधड़ी मामले में दिल्ली-एनसीआर में बिल्डरों पर ईडी के छापे

 प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने घर खरीददारों से कथित धोखाधड़ी के मामले में बुधवार को दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कई जगहों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत तीन कंपनियों -सीएचडी डेवलपर्स लिमिटेड, नाइनेक्स डेवलपर्स लिमिटेड और मंजू जे होम्स (इंडिया) लिमिटेड - से जुड़ी कम से कम पांच जगहों पर छापेमारी की गई। इन कंपनियों से तुरंत संपर्क नहीं हो सका।

अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटोमोबाइल कंपनियों को पत्र लिखकर E20 ईंधन का गाड़ियों के माइलेज और परफॉर्मेंस पर पड़ने वाले असर के बारे में उनकी राय मांगी और उनसे सात दिनों के भीतर जवाब देने को कहा 


जबलपुर, मध्य प्रदेश: बड़ा फुहारा इलाके के पास एक इमारत ढह गई।

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकवादी मारा गया। इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।


कौशांबी में अज्ञात वाहन की टक्कर से चार लोगों की मौत

कौशांबी जिले के सैनी क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से चार लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि सात जुलाई की मध्यरात्रि को सैनी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 पर त्रिलोकपुर गांव के पास एक होटल के सामने टायर पंक्चर होने के कारण एक भारी पिकअप वाहन खड़ा था, जिसके टायर बदलने का काम किया जा रहा था।

होर्मुज में भारत आ रहे टैंकर पर हमला

एलएनजी लेकर भारत आ रहे टैंकर जहाज-अल रकियात पर होर्मुज में हमला किया गया। विशाल एलएनजी जहाज कतर के रास लफ्फान बंदरगाह से गुजरात के दहेज के लिए रवाना हुआ था। 7 जुलाई को अरब सागर और ओमान की खाड़ी के मिलन बिंदु के पास ट्रांजिट के दौरान जहाज पर संदिग्ध ड्रोन से हमला किया गया।


बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग

पश्चिम बंगाल के बरुईपुर में 12 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या करने का आरोपी प्रभास मंडल पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। क्राइम सीन को रिक्रिएट करने के दौरान आरोपी ने पुलिस से हथियार छीनकर फायरिंग की थी, जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वो मारा गया।

हरियाणा: गुरुग्राम में भारी बारिश के बीच, कल नरसिंहपुर इलाके में NH-48 का एक बड़ा हिस्सा धंस गया


ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद कुवैत की वायु रक्षा प्रणालियां सक्रिय

अमेरिका द्वारा ईरान को निशाना बनाकर हवाई हमले किए जाने के बाद कुवैत ने बुधवार को कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणालियां हमलों को रोकने में लगी हैं। कुवैत की सेना ने यह घोषणा ऐसे समय में की है जब बहरीन ने भी बुधवार सुबह कहा कि उस पर मिसाल हमले किए जा रहे हैं। बहरीन में बुधवार तड़के मिसाइल हमले की चेतावनी देने वाला सायरन बजा।

अभी इस बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं दी गई है कि दोनों देशों में कोई स्थान हमलों का निशाना बना या नहीं। युद्ध के दौरान बहरीन और कुवैत पहले भी ईरानी हमलों का निशाना बन चुके हैं।

केरल के वायनाड में भूस्खलन: तीन लोगों की मौत और नौ से ज़्यादा लोगों के लापता होने के बाद खोज और बचाव अभियान जारी है।


राजस्थान: जोधपुर में भारी बारिश, मोची बाज़ार में जलभराव

इराक के नजफ़ में ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार जुलूस के लिए हज़ारों लोग जमा हुए।


जम्मू-कश्मीर: इलाके में लगातार बारिश के बाद चिनाब नदी का जलस्तर बढ़ गया है।

आज की बड़ी खबरें

होर्मुज में जहाजों पर हमले के बाद अमेरिका का एक्शन, ईरान पर हवाई हमले शुरू

पश्चिम एशिया में हालात एक बार फिर गंभीर होते नजर आ रहे हैं। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तीन कारोबारी जहाजों पर हुए हमलों के बाद अमेरिका ने ईरान के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार को अमेरिकी सेना ने ईरानी ठिकानों पर हवाई हमले किए। इसके साथ ही ईरानी तेल की वैश्विक बिक्री के लिए दी गई महत्वपूर्ण छूट भी खत्म कर दी गई। इन घटनाओं ने पिछले महीने हुए अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

दिल्ली-एनसीआर में बारिश बनी आफत

दिल्ली-एनसीआर में लगातार हो रही बारिश ने गर्मी से राहत जरूर दिलाई है, लेकिन कई इलाकों में जलभराव और यातायात की समस्याएं भी बढ़ गई हैं। गुरुग्राम में NH-48 के पास सड़क धंसने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। मौसम विभाग ने आज के लिए भी दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट जारी किया है। खराब मौसम को देखते हुए गुरुग्राम की कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने की सलाह दी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए