बड़ी खबर LIVE: इंडिया गठबंधन की बैठक आज, 23 दल होंगे शामिल, फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, एक की मौत, सुनामी का अलर्ट
इंडिया गठबंधन की बैठक आज दिल्ली में स्थित संविधान (कॉन्स्टिट्यूशन) क्लब में होगी, वहीं फिलीपींस के दक्षिणी द्वीप मिंदानाओ में 7.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। जिसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।

आज की बड़ी खबरें
इंडिया गठबंधन की बैठक आज, 23 दल होंगे शामिल
देश में बदलते राजनीतिक हालात पर मंथन के लिए इंडिया गठबंधन की बैठक आज दिल्ली में स्थित संविधान (कॉन्स्टिट्यूशन) क्लब में होगी। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इंडिया गठबंधन की इस बैठक में 23 दलों के शामिल होने का दावा किया है। रमेश ने कहा कि सरकार करोड़ों भारतीयों के मतदान के अधिकार को कमजोर कर रही है, संविधान पर लगातार आघात कर रही है, जांच एजेंसियों के जरिए विपक्षी नेताओं को निशाना बना रही है, करोड़ों लोगों की आजीविका को नुकसान पहुंचा रही है, लगातार बढ़ती महंगाई से परिवारों का बजट बिगाड़ रही है, लाखों युवाओं की उम्मीदों और आकांक्षाओं को तोड़ रही है, निवेश के माहौल को प्रभावित कर रही है और अपनी विदेश नीति के जरिए राष्ट्रीय हितों से समझौता कर रही है।
फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का खतरा
फिलीपींस के दक्षिणी द्वीप मिंदानाओ में सोमवार को 7.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। इसमें एक की मौत की खबर सामने आई है, भूकंप के बाद फिलीपींस और इंडोनेशिया के कई तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। समुद्र किनारे रहने वाले लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।
ट्रंप के मना करने के बावजूद इजरायल ने ईरान में दागीं मिसाइलें
रविवार देर रात ईरान ने इजरायल पर हमले किए थे। जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू को जवाबी कार्रवाई न करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद इजरायल की वायु सेना ने ईरान पर एयर स्ट्राइक कर दी है। इजराली सेना ने ईरानी एयरस्पेस के बाहर से ही अटैक किए हैं। इजरायली लड़ाकू विमानों ने ईरान की सीमा के भीतर दाखिल हुए बिना, उसकी हवाई सीमा के बाहर से ही मिसाइलें दागकर ईरानी ठिकानों को निशाना बनाया। इजरायल ने तेहरान, इस्फहान, तबरीज और मेहराबाद एयरपोर्ट पर हमले किए हैं।
AP की रिपोर्ट के अनुसार, इज़राइल का कहना है कि यमन से दागी गई एक मिसाइल अब देश की ओर आ रही है।
ट्रंप ने नेतन्याहू से ईरान पर हमला न करने को कहा, शांति समझौते के ‘बहुत करीब’ होने का दावा किया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से ईरान द्वारा किए गए मिसाइल हमलों का जवाब न देने का आग्रह किया और कहा कि इससे तीन महीने से जारी संघर्ष को समाप्त करने के लिए शांति समझौते की बातचीत खतरे में पड़ जाएगी।
अमेरिकी मीडिया आउटलेट ‘एक्सियोस’ ने अपनी खबर में कहा कि रविवार को ईरान द्वारा इजराइल पर मिसाइलें दागे जाने के बाद, ट्रंप ने नेतन्याहू से बात की ताकि दोनों देशों के बीच नए सिरे से तनाव पैदा होने से शांति समझौते पर असर न पड़े।
ट्रंप ने ईरान से भी बातचीत की मेज पर लौटने का आग्रह किया।
ट्रंप ने ‘फॉक्स न्यूज’ से कहा, “हम समझौते के बेहद करीब हैं। मेरा मानना है कि इस सप्ताह सोमवार, मंगलवार या बुधवार को समझौता हो जाएगा। इस बीच यह घटना हो गई।’’
बिहारः टूरिस्ट बस की ट्रेलर से भिड़ंत, 3 पर्यटकों की मौत
बिहार के औरंगाबाद भीषण सड़क हादसा हो गया है। ट्रेलर की भिड़ंत टूरिस्ट बस से हो गई। हादसे में 3 पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि 20 पर्यटक घायल हो गए। 8 की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस बोधगया से काशी जा रही थी बस। लेकिन ओवरटेक करने के दौरान यह हादसा हो गया। देव थाना क्षेत्र के भवानी होटल के पास की घटना की है।
US वीज़ा विवाद के बीच ईरान की टीम FIFA वर्ल्ड कप 2026 के लिए मैक्सिको पहुँची।
UP: पूर्वांचल के कुख्यात अपराधी भानु प्रताप सिंह ढेर
उत्तर प्रदेश की STF टीम ने पूर्वांचल के कुख्यात अपराधी भानु प्रताप सिंह को ढेर किया. घटना के बारे में ADG LO अमिताभ यश के अनुसार कॉन्ट्रैक्ट किलिंग और डकैती जैसे 40 से अधिक मामलों में फरार चल रहे इस आरोपी पर आजमगढ़, अंबेडकर नगर और गोरखपुर पुलिस की तरफ से कुल 1.65 लाख रुपये का इनाम घोषित था
