बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच को लेकर कांग्रेस का नागपुर में प्रदर्शन, नारेबाजी के बजाय गाए भजन
कांग्रेस ने अयोध्या के राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गबन की ‘‘स्वतंत्र और निष्पक्ष’’ जांच की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के नागपुर शहर में प्रदर्शन किया।

कांग्रेस राम मंदिर चढ़ावा मामले पर 50 शहरों में संवाददाता सम्मेलन आयोजित करेगी
कांग्रेस अयोध्या स्थित राम मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी के मुद्दे पर केंद्र सरकार और मंदिर ट्रस्ट के खिलाफ अपने अभियान को तेज करते हुए 10 जुलाई से देशभर में संवाददाता सम्मेलनों की श्रृंखला शुरू करेगी।
इस दो दिवसीय अभियान में पार्टी के नेता सरकार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मंदिर ट्रस्ट के खिलाफ अपनी बात रखेंगे।
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि भगवान राम के मंदिर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चुने गए और भाजपा-आरएसएस से जुड़े ट्रस्ट के सदस्यों पर चंदा-चढ़ावे की चोरी और घोटाले के गंभीर आरोप लगे हैं।
उन्होंने दावा किया कि इससे करोड़ों देशवासियों की धार्मिक आस्था को गहरी ठेस पहुंची है।
कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी नेताओं से की चर्चा
कांग्रेस महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल बृहस्पतिवार को देहरादून पहुंचे, जहां उन्होंने उत्तराखंड में अगले साल प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी के नेताओं के साथ चर्चा की।
वेणुगोपाल ने राजनीतिक मामलों की समिति के साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, विभिन्न मोर्चों, विभागों एवं प्रकोष्ठों के साथ अगले साल प्रस्तावित विधानसभा चुनाव की तैयारियों और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने समेत जनहित के अनेक विषयों को लेकर विस्तृत चर्चा की।
कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि वेणुगोपाल की अध्यक्षता में हुई राजनीतिक मामलों की समिति में 2027 की शुरूआत में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया और पार्टी के लिए रणनीतिक रोडमैप तैयार किया गया।
पश्चिम चंपारण में अतिक्रमण हटाने के अभियान के दौरान वन विभाग की टीम का घेराव, जेसीबी में लगाई आग
बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में बृहस्पतिवार को अतिक्रमण हटाने के अभियान के दौरान ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम का घेराव किया तथा एक जेसीबी मशीन में आग लगा दी और दूसरी जेसीबी को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना जिले के वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले थरही गांव में हुई।
अयोध्या राम मंदिर परिसर में काम करने वाले सभी लोगों के ‘कॉल रिकॉर्ड’ की जांच हो: अखिलेश
समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अयोध्या में राम मंदिर परिसर में काम करने वाले सभी लोगों के ‘कॉल डिटेल रिकॉर्ड’ (सीडीआर) की जांच किए जाने की मांग करते हुए बृहस्पतिवार को दावा किया कि इनमें से ‘‘99.9 प्रतिशत’’ लोगों के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से संबंध पाए जाएंगे।
यादव ने संवाददाताओं से बातचीत में बीजेपी पर चुनावी फायदे को धार्मिक मूल्यों से ऊपर रखने का आरोप लगाया और यह भी दावा किया कि अगर यह जांच हो जाए तो भाजपा में ‘‘भगदड़’’ मच जाएगी।
सपा प्रमुख ने बाद में ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में राम मंदिर ट्रस्ट को भंग करने और इस्तीफा देने वाले इसके पूर्व पदाधिकारियों चंपत राय और अनिल मिश्रा के हस्ताक्षर से पूर्व में किये गये कार्यों की न्यायिक जांच की भी मांग की।
राममंदिर चढ़ावा मामला : कांग्रेस ने निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर नागपुर में किया प्रदर्शन, ने नारेबाजी करने के बजाय भजन गाए
कांग्रेस ने अयोध्या के राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गबन की ‘‘स्वतंत्र और निष्पक्ष’’ जांच की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के नागपुर शहर में प्रदर्शन किया। कांग्रेस की शहर इकाई के अध्यक्ष प्रफुल्ल गुडधे के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने यहां पोद्दारेश्वर राम मंदिर परिसर में सफेद गांधी टोपी तथा पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न वाले दुपट्टे पहनकर ‘रघुपति राघव राजाराम सत्याग्रह’ किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करने के बजाय भजन गाए।
दिल्ली के कई इलाकों में हुई भारी बारिश के बाद जलभराव की स्थिति बनी हुई है
दिल्ली के कई इलाकों में हुई भारी बारिश के बाद जलभराव की स्थिति बनी हुई है। जलभराव के कारण अलीपुर इलाके के आसपास कई गाड़ियां जलमग्न दिखाई दीं। वीडियो आउटर नॉर्थ दिल्ली के अलीपुर में स्थित NIT कॉलेज के पास से है।
सरकारी शिक्षा तंत्र पर से जनता का बरसों पुराना भरोसा टूटा : अशोक गहलोत
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्कूल में बच्चों के बीच में ही पढ़ाई छोड़ देने पर चिंता जताते हुए दावा किया कि राजस्थान में बीते दो साल में ही 8.4 लाख से अधिक बच्चों ने अपनी पढ़ाई अधूरी छोड़ दी है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने ‘ड्रॉपआउट’ को लेकर राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा किया और कहा कि सरकारी शिक्षा तंत्र पर से जनता का बरसों पुराना विश्वास टूट रहा है।
एक बयान में उन्होंने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘राजस्थान की बीजेपी सरकार के कार्यकाल में मात्र दो वर्षों में ही 8.4 लाख से अधिक ‘बच्चों का ड्रॉपआउट’ बेहद चिंताजनक है। इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब निजी स्कूलों में नामांकन सरकारी स्कूलों से अधिक हो गया है। यह राज्य के सरकारी विद्यालयों की गिरती साख का सीधा प्रमाण है।’’
हरियाणा- फरीदाबाद इलाके में भारी बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव हो गया है, जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है। ये तस्वीरें सेक्टर 46 के मेवला महाराजपुर की हैं।
कोझिकोड रेलवे स्टेशन पर 100 साल से ज़्यादा पुराना क्लॉक टावर गिरा, कोई घायल नहीं हुआ।
मुंबई: पुलिस ने कृषि ऋण माफ़ी की मांग को लेकर विधान भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों को हिरासत में लिया।
पुणे के पास इमारत ढही, मलबे से एक शव बरामद, NDRF ने 9 लोगों को सुरक्षित निकाला
पुणे के पास इमारत ढहने के बाद से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। NDRF कमांडेंट संतोष बहादुर सिंह ने कहा, "मलबे से एक शव बरामद किया गया है, जबकि अब तक 9 लोगों को सुरक्षित बचाया जा चुका है।"
उत्तराखंड: भारी बारिश से अलकनंदा और मंदाकिनी नदियां उफान पर, IMD के रेड अलर्ट के बीच देहरादून के स्कूल बंद
दिल्ली: भारी बारिश के कारण बुराड़ी बाईपास पर भारी जलभराव
अक्षरधाम मंदिर के पास NH-24 पर ट्रैफिक जाम
वायनाड भूस्खलन: बचाव दलों द्वारा एक और शव बरामद किए जाने के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 5 हो गई है।
दिल्ली: राजधानी के कुछ हिस्सों में भारी बारिश, संगम विहार में जलजमाव।
रुद्रप्रयाग: भारी बारिश से अलकनंदा और मंदाकिनी का जलस्तर बढ़ा, जिला प्रशासन अलर्ट पर
उत्तराखंड: भारी बारिश के बाद उत्तरकाशी के नालूपानी गांव में भूस्खलन से सड़क बंद
J&K: बादल फटने से आई अचानक बाढ़ के कारण डोडा में भारी नुकसान हुआ है; बहाली का काम चल रहा है।
मिडिल ईस्ट में तनाव: पश्चिम एशिया में 20 से ज्यादा अमेरिकी युद्धपोत तैनात
मिडिल ईस्ट में तनाव: 'हमला करोगे तो जवाब मिलेगा', गालिबाफ की अमेरिका को चेतावनी
अब तक की बड़ी खबरें
अमेरिकी हमलों से दहला ईरान, रेलवे ब्रिज उड़ाए
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर विध्वंसक हमले की धमकी दी थी। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि बुधवार की रात ईरान पर अब तक का सबसे विध्वंसक हमला किया जा सकता है। अब अमेरिकी सेना ने इरान पर हमला बोल दिया है। अमेरिकी सेना ने ईरान के बंदर अब्बास और सीरिक समेत कई इलाकों में हमले किए हैं।
पहाड़ों के साथ मैदानी इलाकों में भी आफत की बारिश
पहाड़ों में भारी बारिश और भूस्खलन के बाद अब मैदानी इलाकों में भी बारिश ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। राजधानी दिल्ली-एनसीआर में लगातार हो रही तेज बारिश से कई सड़कों पर जलभराव, धीमा यातायात और लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने अगले कुछ समय तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है और लोगों से आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
