बड़ी खबर LIVE: तमिलनाडु में सस्पेंस खत्म, राज्यपाल ने विजय को मुख्यमंत्री नियुक्त किया, कल सुबह 10 बजे शपथ लेंगे
तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने टीवीके प्रमुख सी. जोसेफ विजय को राज्य का मुख्यमंत्री नियुक्त किया है। लोकभवन ने एक बयान में कहा कि राज्यपाल ने टीवीके प्रमुख को नियुक्ति पत्र सौंप दिया है। विजय रविवार को सुबह 10 बजे शपथ लेंगे।

बंगालः तृणमूल कांग्रेस ने शोभनदेव चट्टोपाध्याय को नेता प्रतिपक्ष बनाया
तृणमूल कांग्रेस ने बालीगंज विधायक शोभनदेव चट्टोपाध्याय को शनिवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया। तृणमूल कांग्रेस ने एक बयान में घोषणा की कि धनेखाली विधायक असीमा पात्रा और चौरंगी विधायक नयना बंदोपाध्याय विपक्ष की उपनेता होंगी। पार्टी ने कोलकाता पोर्ट विधायक फिरहाद हकीम को विधानसभा का मुख्य सचेतक बनाया है। हकीम कोलकाता नगर निगम के महापौर भी हैं। पार्टी ने कहा कि नव नियुक्त नेता "बंगाल की जनता के हित में प्रतिबद्धता के साथ" काम करेंगे।
TMC ने ‘पार्टी विरोधी’ गतिविधियों के आरोप में तीन प्रवक्ताओं को निलंबित किया
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद पार्टी विरोधी टिप्पणी करने के आरोप में शनिवार को पार्टी ने अपने तीन प्रवक्ताओं को छह साल के लिए निलंबित कर दिया। एक बयान के मुताबिक, तृणमूल कांग्रेस अनुशासन का उल्लंघन करने के आरोप में प्रवक्ता कोहिनूर मजूमदार, रिजू दत्ता और कार्तिक घोष को निलंबित कर दिया गया है।
तृणमूल कांग्रेस ने यह कार्रवाई विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद नेतृत्व और पार्टी की चुनावी रणनीति की आलोचना करने वाली टिप्पणियों के लिए पांच प्रवक्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी करने के कुछ दिनों बाद की है।
उत्तर प्रदेशः कुशीनगर में ईंट भट्ठे के गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह ईंट भट्ठे पर मिट्टी निकालने से बने गड्ढे में भरे पानी में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार यह घटना ग्राम सभा मैनपुर के टोला दीना पट्टी स्थित एक ईंट भट्ठे की है। चार बच्चे खेलते-खेलते पानी से भरे गड्ढे में गिर गए थे। इनमें से एक बच्ची किसी तरह बाहर निकलने में सफल रही और उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजन सभी बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया ले गए, जहां चिकित्सकों ने तीन बच्चों को मृत घोषित कर दिया।
पंजाब के सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों में यात्राएं निकालेगी कांग्रेस
पंजाब में अगले साल चुनाव होने वाले हैं और कांग्रेस जनता तक पहुंच बनाने के लिए राज्य के सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों में ‘यात्राएं’ आयोजित करेगी। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पंजाब के कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने कहा कि जनता की समस्याओं और अपेक्षाओं को जानने के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में तीन दिवसीय यात्रा आयोजित की जाएगी।
बघेल ने शनिवार को कांग्रेस के एक दिवसीय विचार-विमर्श सत्र की अध्यक्षता की, जिसमें पूरे पंजाब से पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बघेल ने बाद में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सुझाव मिले हैं कि पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा को यात्राओं के समापन कार्यक्रम में शामिल होना चाहिए।
बघेल ने यह भी कहा कि कांग्रेस राज्य में आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के खिलाफ एक आरोप पत्र प्रकाशित करेगी। बघेल ने बताया कि बैठक के दौरान पार्टी ने पंजाब की "खराब स्थिति, विशेष रूप से व्यापक भ्रष्टाचार और बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चर्चा की, जहां कोई भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है।’’
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने मीडिया से कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी पंजाब की जनता को बेवकूफ बनाने के लिए खेल खेल रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा भाजपा पर गंभीर आरोप लगाने के बावजूद उन पर कोई कार्रवाई न करना आश्चर्यजनक है।
तमिलनाडु के राज्यपाल ने विजय को मुख्यमंत्री नियुक्त किया, कल सुबह 10 बजे लेंगे शपथ
तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने टीवीके प्रमुख सी. जोसेफ विजय को राज्य का मुख्यमंत्री नियुक्त किया है। लोकभवन ने एक बयान में कहा कि राज्यपाल ने टीवीके प्रमुख को नियुक्ति पत्र सौंप दिया है। विजय रविवार सुबह 10 बजे शपथ लेंगे।
दिल्ली बीजेपी कार्यालय पर आतंकी हमले का अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा
दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थित दिल्ली भाजपा प्रदेश मुख्यालय सहित अन्य कार्यालयों पर आतंकी हमला कर सकते हैं। यह जानकारी इंटेलिजेंस एजेंसियों के सूत्रों के हवाले से दी गई है। हमले का अलर्ट मिलते दिल्ली भाजपा कार्यालय पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इसके साथ ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। खुफिया एजेंसियों से सूचना मिली है कि आतंकी अपने मंसूबों को कामयाब करने के लिए सुसाइड बॉम्ब, कार बम, शूटआउट और आईईडी को प्लांट कर सकते हैं। इस खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी खतरे से निपटा जा सके। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
13 अप्रैल को ईमेल के माध्यम से दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। ईमेल में दावा किया गया था कि तीन घंटे के भीतर विधानसभा परिसर में साइनाइड गैस से भरे 15 आरडीएक्स बम धमाके किए जाएंगे। इस धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं थीं। ईमेल में बेहद आपत्तिजनक और भड़काऊ बातें भी लिखी गई थीं। इसके पहले 25 मार्च को भी विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।
तमिलनाडु में खत्म हुआ सस्पेंस, विजय कल दोपहर बाद लेंगे शपथ, राज्यपाल ने दी अनुमति
तमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस खत्म हो गया है। खबर है कि राज्यपाल ने टीवीके प्रमुख विजय को सरकार बनाने के लिए निमंत्रण दे दिया है। विजय रविवार दोपहर 3.15 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
TVK प्रमुख विजय ने तमिलनाडु के गवर्नर से मुलाकात की, बहुमत के साथ सरकार बनाने का दावा पेश किया
तमिलनाडु में टीवीके प्रमुख विजय ने एक बार फिर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से लोक भवन में मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। कांग्रेस, सीपीआई, सीपीएम, वीसीके और आईयूएमएल के सपोर्ट से अब 121 विधायक टीवीके के साथ हैं।
तमिलनाडु: TVK प्रमुख विजय राज्यपाल से मिलने लोक भवन पहुंचे, 121 विधायकों के साथ सरकार बनाने का पेश करेंगे दावा
तमिलनाडु में टीवीके प्रमुख विजय एक बार फिर राज्यपाल से मिलने चेन्नई के लोक भवन पहुंचे।कांग्रेस, सीपीआई, सीपीएम, वीसीके और आईयूएमएल के सपोर्ट से अब 121 विधायक टीवीके के सपोर्ट में हैं और राज्य में सरकार बनाने का उसका रास्ता अब साफ हो गया है।
पश्चिम बंगालः रिटायर्ड IAS डॉ. सुब्रत गुप्ता को मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी का सलाहकार नियुक्त किया गया
साउथ 24 परगना जिले के ADM शांतनु बाला को पश्चिम बंगाल के CM सुवेंदु अधिकारी का प्राइवेट सेक्रेटरी बनाया गया
तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष ने राज्यपाल की कार्यप्रणाली पर उठाया सवाल, पूछा- वह देरी क्यों कर रहे हैं
तमिलनाडु में सरकार गठन में देरी पर तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष के सेल्वापेरुंथगई ने कहा, "गवर्नर को संविधान मानना चाहिए। डेमोक्रेसी बचाना चाहिए। वह देरी क्यों कर रहे हैं? अब हमारे पास 120 विधायक हैं। उन्हें सरकार बनाने के लिए बुलाना चाहिए। यह पक्का पॉलिटिक्स की वजह से है। यह बीजेपी कर रही है।"
TVK चीफ विजय गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलने निकले, बहुमत दिखाकर मांगेंगे सरकार बनाने का मौका
तमिलनाडु: TVK को समर्थन देने पर VCK अध्यक्ष थोल थिरुमावलवन का पार्टी कार्यालय में हुआ भव्य स्वागत
तमिलनाडु: IUML ने सरकार बनाने के लिए TVK को बिना शर्त समर्थन दिया
तमिलनाडु में VCK के बाद IUML ने भी विजय को दिया समर्थन, TVK ने बहुमत का आंकड़ा पार किया
तमिलनाडु में दो विधायकों वाली आईयूएमएल ने टीवीके को सरकार बनाने के लिए समर्थन दे दिया है। इससे पहले वीसीके ने भी समर्थन की घोषणा की। इसके साथ ही, टीवीके को अब कांग्रेस, सीपीआई. सीपीएम, आईयूएमएल और वीसीके का समर्थन मिल गया है, जिससे इसकी संख्या 120 के पार हो गई है, जो बहुमत के 118 के आंकड़े को पार कर गया है।
ममता बनर्जी को रवींद्र जयंती मनाने की नहीं मिली अनुमति, अपने आवास पर ही किया आयोजन
पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने कहा, "रवींद्र जयंती मनाने के लिए 3 जगहों पर परमिशन मांगी गई थी, लेकिन मना कर दिया गया। इसलिए, मैंने इसे अपने घर पर ही जारी रखने का फैसला किया। उन्होंने सभी डेकोरेटर्स से भी कोई मदद नहीं करने को कहा। मैं सभी समान विचारधारा वाली पार्टियों से बीजेपी को रोकने की अपील करती हूं।" इसे दौरान ममता बनर्जी ने अपने आवास पर ही रवींद्रनाथ टैगोर की तस्वीर पर माला चढ़ाई और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए VCK के समर्थन देने के बाद TVK समर्थकों ने जश्न मनाया
तमिलनाडु में VCK ने सरकार बनाने के लिए TVK को बिना शर्त समर्थन दिया
तमिलनाडु में राज्यपाल के रुख से सरकार गठन पर सस्पेंस के बीच VCK ने राज्य में सरकार बनाने के लिए TVK को बिना शर्त समर्थन दिया है। इसके साथ ही, TVK को अब कांग्रेस, CPI, CPI(M) और VCK का समर्थन मिल गया है, जिससे इसकी संख्या 119 हो गई है, जो बहुमत के 118 के आंकड़े को पार कर गया है।
भारतीय कुश्ती महासंघ ने विनेश फोगाट के खेलने पर 26 जून तक लगाई रोक, नोटिस भी जारी किया
भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने विनेश फोगाट पर अनुशासनहीनता और डोपिंग रोधी नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए शनिवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया और यूडब्ल्यूडब्ल्यू के डोपिंग रोधी नियमों के तहत संन्यास से वापसी के लिये छह महीने का अनिवार्य नोटिस नहीं देने के कारण 26 जून 2026 तक घरेलू टूर्नामेंटों में उनके भाग लेने पर रोक लगा दी ।
इसके मायने हैं कि दो बार विश्व चैम्पियनशिप की पदक विजेता रही विनेश को वापसी के लिये इंतजार करना होगा । वह गोंडा में रविवार से शुरू हो रही राष्ट्रीय ओपन रैंकिंग चैम्पियनशिप के जरिये वापसी करना चाहती थी । पेरिस ओलंपिक 2024 में प्रतिस्पर्धा से अयोग्य करार दिये जाने के बाद उन्होंने कुश्ती को अलविदा कह दिया था ।
पंद्रह पन्ने के नोटिस में डब्ल्यूएफआई ने आरोप लगाया कि विनेश के आचरण से पेरिस में भारतीय कुश्ती की छवि धूमिल हुई है और डब्ल्यूएफआई संविधान के प्रावधानों, यूडब्ल्यूडब्ल्यू अंतरराष्ट्रीय कुश्ती के नियमों और डोपिंग रोधी नियमों का उल्लंघन हुआ है ।
इससे पहले विनेश ने डब्ल्यूएफआई पर आरोप लगाया था कि उसे गोंडा में टूर्नामेंट में भाग लेने से रोका जा रहा है । उन्होंने यह भी कहा था कि डब्ल्यूएफआई के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत करने वाले छह खिलाड़ियों में से वह एक थी ।
केरल कांग्रेस की बैठक के लिए राहुल गांधी पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पहुंचे
बीजेपी भ्रष्ट लोगों को धोने वाली वॉशिंग मशीन, आज शुभेंदु अधिकारी को धोकर मुख्यमंत्री बना दियाः हर्षवर्धन सपकाल
पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने पर महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा, "बीजेपी एक वॉशिंग मशीन है जिसने सभी भ्रष्ट लोगों को धो दिया। चाहे वह असम के मुख्यमंत्री हों या बिहार के, एक बहुत बड़ी लिस्ट है। बंगाल के मौजूदा मुख्यमंत्री का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है क्योंकि बीजेपी ने कुछ साल पहले उन पर कई तीखे आरोप लगाए थे। लेकिन आज उन्हें धोकर उन्हें मुख्यमंत्री बना दिया है।"
BJP जहाँ भी जाती है, सबसे पहले दंगे और झगड़े भड़काती है, बंगाल तो पहले से ही जल रहा है,लेकिन पंजाब में ध्रुवीकरण की यह कोशिश कामयाब नहीं होगी - मान
पंजाब के CM भगवंत मान ने कहा BJP को पंजाब से प्यार नहीं है। वह पंजाब से नफ़रत करती है... BJP का काम करने का तरीका यह है कि वह जहाँ भी जाती है, सबसे पहले दंगे और झगड़े भड़काती है... बंगाल तो पहले से ही जल रहा है... लेकिन पंजाब में ध्रुवीकरण की यह कोशिश कामयाब नहीं होगी। कभी वे ED, CBI या IT को भेज देते हैं... लेकिन पंजाबियों को डराया नहीं जा सकता। अशोक मित्तल के साथ भी उन्होंने यही किया। उन्होंने ED को भेजा, जिसने दो दिनों तक छापेमारी की। फिर उन्होंने BJP जॉइन कर ली, जिसने उन्हें बचा लिया। फिर ED के केस का क्या हुआ?"
"CBI, ED पार्टियों को तोड़ने का काम करती हैं, नेताओं को BJP में शामिल होने के लिए धमकाती हैं": संजीव अरोड़ा पर छापे के बाद केजरीवाल
दिल्ली पुलिस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैचों के टिकटों की कालाबाजारी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि इन लोगों पर ‘कॉम्प्लिमेंटरी पास’ और सामान्य टिकट अत्यधिक कीमतों पर बेचने का आरोप है।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान मुकीम (35), गुफरान उर्फ साजिद (36) और मोहम्मद फैसल (38) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, अपराध शाखा की एक टीम ने आईपीएल टिकटों की अवैध बिक्री के बारे में सूचना मिलने के बाद आठ मई को दिल्ली गेट के पास एक जाल बिछाया।
तमिलनाडु: टीवीके प्रमुख विजय चेन्नई के नीलांकरई स्थित अपने आवास से निकले
पंजाब सरकार मंत्री संजीव अरोड़ा गिरफ्तार, ED की छापेमारी के बाद हुई गिरफ्तारी
पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को ईडी ने उनके चंडीगढ़ स्थित सरकारी आवास से अरेस्ट कर लिया है
वाराणसी, उत्तर प्रदेश: सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत, अधिकारी डलमंडी क्षेत्र में तोड़फोड़ का काम जारी रखे हुए हैं।
कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायक रमेश चेन्निथला दिल्ली स्थित 'केरल हाउस' से रवाना हुए।
पश्चिम बंगाल के पहले बीजेपी सीएम बने शुभेंदु अधिकारी, मोदी, शाह समेत कई नेता रहे मौजूद
ईडी ने पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा और उनसे जुड़े लोगों के परिसरों पर फिर से छापे मारे
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन से जुड़ी जांच के तहत पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा और उनसे कथित रूप से जुड़े कुछ अन्य लोगों के परिसरों पर शनिवार को फिर से छापे मारे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि चंडीगढ़ स्थित अरोड़ा के आधिकारिक आवास और हरियाणा के गुरुग्राम में एक रियल एस्टेट कंपनी सहित पांच परिसरों पर छापे मारे गए।
अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत की गई।
ईडी ने अप्रैल में विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के दीवानी प्रावधानों के तहत अरोड़ा और उनसे जुड़ी इकाइयों के परिसरों पर छापे मारे थे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, BJP नेता सुवेंदु अधिकारी के पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए होटल से रवाना हुए।
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में BJP सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से पहले, ब्रिगेड परेड ग्राउंड में बंगाली संस्कृति और केसरिया रंग की मिठाइयों की झलक देखने को मिली।
लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि होंगे देश के नए CDS, हाथ में होगी तीनों सेनाओं की कमान
सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि (रिटायर्ड) को अगला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) नियुक्त किया है.
कोलकाता - पश्चिम बंगाल भाजपा विधायक दल के नेता सुवेंदु अधिकारी आज, स्वतंत्रता के बाद से पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।
होर्मुज में ईरान के जहाज पर अमेरिका का हमला, छह लोग घायल
ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। होर्मुज जलडमरूमध्य में एक ईरानी जहाज पर कथित अमेरिकी हमले की खबर सामने आई है, जिसमें छह लोगों के घायल होने की सूचना है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
