बड़ी खबर LIVE: अमेरिका में 8 IT कंपनियों पर कार्रवाई, भारतीयों के ग्रीन कार्ड पर संकट!
अमेरिका में TCS, इंफोसिस समेत आठ IT कंपनियों के PERM प्रोग्राम से निलंबन के बाद H-1B वीजा पर काम कर रहे भारतीय पेशेवरों की ग्रीन कार्ड प्रक्रिया प्रभावित होने की आशंका है।
i
09 Oct 2026, 8:21 AM
बंगाल उपचुनाव: सत्ता में आने के बाद BJP की पहली परीक्षा, नंदीग्राम-रेजीनगर में मतगणना शुरू
पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर शुक्रवार सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई। इस साल मई में राज्य की सत्ता में आने के बाद बीजेपी के लिए यह पहला चुनावी इम्तिहान है।
09 Oct 2026, 7:48 AM
अमेरिका में 8 IT कंपनियों पर कार्रवाई, भारतीयों के ग्रीन कार्ड पर संकट!
अमेरिकी प्रशासन ने TCS, इंफोसिस, विप्रो, कॉग्निजेंट समेत आठ बड़ी IT कंपनियों को PERM प्रोग्राम से निलंबित कर दिया है। इससे इन कंपनियों के जरिए ग्रीन कार्ड पाने की प्रक्रिया में शामिल भारतीय पेशेवरों की अर्जियां प्रभावित हो सकती हैं। नई और लंबित अर्जियों पर फिलहाल कार्रवाई रुकने के बीच ट्रंप प्रशासन का आरोप है कि कुछ कंपनियां विदेशी कर्मचारियों की भर्ती के लिए वीजा सिस्टम का दुरुपयोग कर रही हैं।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
