बड़ी खबर LIVE: ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा, दिल्ली समेत 15 राज्यों में आज बारिश का यलो अलर्ट
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मुझे लगता है कि युद्ध जल्द ही खत्म होने वाला है, मुझे नहीं लगता कि वो ज्यादा समय तक टिक पाएंगे, दिल्ली-एनसीआर समेत मौसम विभाग ने 15 राज्यों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन और जेसिका मेयर ने अंतरिक्ष स्टेशन के उन्नयन के लिए चहलकदमी की
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के अंतरिक्ष यात्रियों अनिल मेनन और जेसिका मेयर ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के बाहर अपनी चहलकदमी सफलतापूर्वक पूरी कर ली।
इस दौरान उन्होंने अंतरिक्ष स्टेशन के पावर चैनल में तकनीकी उन्नयन किट स्थापित करने का काम किया, जिससे भविष्य में अतिरिक्त सौर पैनल लगाए जा सकेंगे।
अंतरिक्ष स्टेशन के उन्नयन की कड़ी में यह 281वीं चहलकदमी थी। यह अंतरिक्ष में जेसिका मेयर की छठी और अनिल मेनन की पहली चहलकदमी थी। चहलकदमी बृहस्पतिवार को भारतीय समयानुसार शाम छह बजकर तीन मिनट पर शुरू हुई और बृहस्पतिवार रात साढ़े 12 बजे समाप्त हुई।
मेनन और मेयर ‘क्वेस्ट एयरलॉक’ से बाहर निकले और उन्होंने लगभग छह घंटे 27 मिनट तक अंतरिक्ष स्टेशन की बाहरी संरचना में तकनीकी उन्नयन का कार्य किया।
तमिलनाडु: कुड्डालोर में बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में इरुला आदिवासी परिवारों की 16 झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं, जिससे 60 से ज़्यादा लोग प्रभावित हुए।
आर. प्रज्ञानानंद ने जीता 2026 सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज खिताब
दिल्ली: मॉडल टाउन में जर्जर दीवार गिरी, 8 दो-पहिया वाहन और एक कार मलबे में दबे; कोई हताहत नहीं।
आज की बड़ी खबरें
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से युद्ध चल रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस युद्ध को खत्म करने का मन बना लिया है। ये युद्ध जल्द ही खत्म हो सकता है। साथ ही ईरान को लेकर एक दावा भी किया है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- 'मैंने इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान में बहुत जरूरी एक्सकर्शन शुरू किया। यह बहुत जरूरी एक्सकर्शन था क्योंकि उनके पास न्यूक्लियर वेपन नहीं हो सकता। मुझे लगता है कि युद्ध जल्द ही खत्म होने वाला है, मुझे नहीं लगता कि वो ज्यादा समय तक टिक पाएंगे।'
दिल्ली समेत 15 राज्यों में आज बारिश का यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर समेत 15 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। वहीं, पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन की चेतावनी है। विभाग की ओर से किसानों और मछुआरों को सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी गई है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
