बड़ी खबर LIVE: दिल्ली की हवा में 'जहर', कई इलाकों में AQI 400 के पार, आंखों में जलन, सांसों में घुटन की शिकायत

दिल्ली की हवा लगातार जहरीली होती जा रही है। राजधानी के कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गया है।

फोटो: विपिन
i

दिल्ली: वायु प्रदूषण कम करने के लिए नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) की 'एंटी-स्मॉग गन' से पानी का छिड़काव किया जा रहा है। ये तस्वीरें '11 मूर्ति' के आसपास की हैं। 

नोएडा: सेक्टर 63 स्थित एक गारमेंट कंपनी में आग लग गई। दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है 

दिल्ली की हवा में 'जहर', कई इलाकों में AQI 400 के पार, आंखों में जलन, सांसों में घुटन की शिकायत

दिल्ली की हवा लगातार जहरीली होती जा रही है। राजधानी के कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गया है। चांदनी चौक में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 दर्ज किया गया, जबकि पूसा में यह 398 तक पहुंच गया। बुराड़ी क्रॉसिंग, नॉर्थ कैंपस और सिरी फोर्ट समेत कई इलाकों की हवा भी प्रदूषित बनी हुई है। प्रदूषण के इस बढ़ते स्तर ने दिल्लीवासियों की सेहत पर खतरा बढ़ा दिया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए