बड़ी खबर LIVE: GRAP-3 की पाबंदियां भी बेअसर! दिल्ली-NCR की हवा में सुधार नहीं, आनंद विहार में AQI 303 दर्ज

GRAP-3 की पाबंदियों के बावजूद दिल्ली-NCR में प्रदूषण से राहत नहीं मिल रही है और आनंद विहार समेत कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता खराब बनी हुई है।

फोटोः IANS
i

GRAP-3 की पाबंदियां भी बेअसर! दिल्ली-NCR की हवा में सुधार नहीं, आनंद विहार में AQI 303 दर्ज

दिल्ली-NCR में प्रदूषण से फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही है। GRAP-3 की पाबंदियां लागू होने के बावजूद बुधवार सुबह 6 बजे दिल्ली का AQI 299 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में है। राजधानी में इंडिया गेट के आसपास AQI 242 और आनंद विहार में 303 रहा। आनंद विहार की हवा बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई है। वहीं, नोएडा और गुरुग्राम में भी सुबह हवा की गुणवत्ता खराब दर्ज की गई।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए