बड़ी खबर LIVE: दिल्ली बनी गैस चैंबर बनी! 487 के पार पहुंचा AQI, NCR का भी बुरा हाल

दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ा हुआ है। दिल्ली के आनंद विहार में AQI 414 और ITO में 455 दर्ज किया गया। वहीं, गाजियाबाद में AQI 377, नोएडा में 369 और गुरुग्राम में 349 रहा।

फोटो: विपिन
i

अमेरिकी अर्ली-वार्निंग रडार पर बहरीन में ईरान ने किया हमला, कहा- हमले का बदला लिया

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने कहा है कि उसने बहरीन में मौजूद अमेरिकी अर्ली वार्निंग रडार पर हमला किया है। IRGC के मुताबिक, यह हमला ईरान के सिरिक इलाके में टेलीकम्युनिकेशन टावर पर हुए हमले के जवाब में किया गया।

दिल्ली: CPCB (केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड) के अनुसार, रजोकरी बॉर्डर पर एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 402 है, जिसे 'गंभीर' श्रेणी में रखा गया है।

दिल्ली में गोलीबारी के बाद गिरोह का सरगना गिरफ्तार 

दिल्ली सेंट्रेल में गोलीबारी के बाद गिरोह का सरगना गिरफ्तार, एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि मध्य जिले में गोलीबारी के बाद दिल्ली पुलिस ने गिरोह के एक वांछित सरगना को गिरफ्तार कर लिया है।


दिल्ली बनी गैस चैंबर बनी! 487 के पार पहुंचा AQI, NCR का भी बुरा हाल

दिल्ली की हवा एक बार फिर लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। प्रदूषण का स्तर इतना बढ़ गया है कि राजधानी गैस चैंबर जैसी हो गई है। शुक्रवार सुबह 6 बजे दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 402 दर्ज किया गया। वहीं, IIT दिल्ली के मॉनिटरिंग स्टेशन पर यह आंकड़ा 487 के पार पहुंच गया है। राजधानी के कई इलाकों में हवा गंभीर श्रेणी में है। मौसम विभाग ने भी सोमवार तक राहत मिलने की उम्मीद कम जताई है।

CPCB के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ा हुआ है। दिल्ली के आनंद विहार में AQI 414 और ITO में 455 दर्ज किया गया। वहीं, गाजियाबाद में AQI 377, नोएडा में 369 और गुरुग्राम में 349 रहा। यानी राजधानी के साथ आसपास के शहरों में भी हवा की क्वालिटी खराब बनी हुई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए