बड़ी खबर LIVE: अमेरिका में हवाई उड़ानों पर लगी रोक हटी, राउटर ओवरलोड होने से ठप हुआ था सिस्टम
अमेरिका में शुक्रवार को एयर ट्रैफिक कंट्रोल के संचार व्यवस्था में खराबी आने के कारण उड़ानों का संचालन जो रोका गया था उसे हटा दिया गया है।

दिल्ली के कई इलाकों में AQI 400 पार, नोएडा के सेक्टर-62 में प्रदूषण सबसे ज्यादा
CPCB के ताजा आंकड़े बता रहे हैं कि राजधानी दिल्ली के साथ आसपास के शहरों में भी प्रदूषण से राहत नहीं मिली है। सुबह 7 बजे के आंकड़ों में नोएडा के सेक्टर-62 में AQI 442 दर्ज किया गया। वहीं, दिल्ली के IIT इलाके में यह 419 और ITO में 414 रहा. इन इलाकों में हवा गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है।
अमेरिका में हवाई उड़ानों पर लगी रोक हटी, ट्रंप प्रशासन ने कहा- यह साइबर अटैक नहीं, बताया glitch की असली वजह
अमेरिका में शुक्रवार को एयर ट्रैफिक कंट्रोल के संचार व्यवस्था में खराबी आने के कारण उड़ानों का संचालन जो रोका गया था उसे हटा दिया गया है। इस रोक के कारण अमेरिका में 13 हजार उड़ानें प्रभावित हुई थी। अमेरिका के परिवहन सचिव शॉन डफी ने बताया कि उन्होंने समस्या ने पहचान कर ली है और एयरस्पेस को खोल दिया गया है। अमेरिकी परिवहन सचिव ने यह भी स्पष्ट किया है कि एयरस्पेस खुलने के तुरंद बाद ही सभी उड़ानें सामान्य नहीं होंगी। इसमें समय लगेगा, इन्हें धीरे-धीरे बहाल किया जा रहा है। उन्होंने यात्रियों को एयरलाइन से संपर्क करने की सलाह दी है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
