बड़ी खबर LIVE: उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूरा हुआ छठ महापर्व, 36 घंटे का निर्जला व्रत खत्म, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु
छठ महापर्व का सोमवार, 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ हुआ। सोमवार की सुबह से ही देशभर के छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली।

ईरान के साथ बढ़ा तनाव, मिडिल ईस्ट पहुंचा अमेरिका का तीसरा एयरक्राफ्ट कैरियर
ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में अपनी नौसेना की ताकत बढ़ा दी है।अमेरिकी नौसेना का तीसरा एयरक्राफ्ट कैरियर USS थियोडोर रूजवेल्ट रविवार को मिडिल ईस्ट पहुंच गया।इसके साथ ही इस क्षेत्र में अमेरिका के तीन एयरक्राफ्ट कैरियर स्ट्राइक ग्रुप तैनात हो गए हैं।इससे मिडिल ईस्ट में अमेरिका की सैन्य मौजूदगी और मजबूत हो गई है।‘एक्सियोस’ के पत्रकार बराक राविद ने अमेरिकी अधिकारी के हवाले से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी।अधिकारी ने बताया कि USS थियोडोर रूजवेल्ट रविवार को अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के क्षेत्र में पहुंचा
कालिंदी कुंज घाट पर छठ महापर्व के चौथे व अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने उषा अर्घ्य अर्पित किया।
उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूरा हुआ छठ महापर्व, 36 घंटे का निर्जला व्रत खत्म, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु
छठ महापर्व का सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ हुआ। सोमवार की सुबह से ही देशभर के छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। व्रती महिलाओं और पुरुषों ने सूर्य देव और छठी मैया की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की लंबी उम्र की कामना की। इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा हुआ और व्रतियों ने पारण किया
