बड़ी खबर LIVE: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग, हमलावरों की बाइक बरामद

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में मुंबई पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हमलावरों की बाइक बरामद कर ली है। गोलीबारी के बाद आरोपी जुहू से फरार होकर अंधेरी वेस्ट पहुंचे थे, जहां उन्होंने बाइक छोड़ दी थी।

फोटो: सोशल मीडिया
i

दिल्ली: यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन से पहले जंतर-मंतर पर सुरक्षा सख्त, चप्पे-चप्पे पर नजर

दिल्ली में इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले जंतर-मंतर के आसपास बैरिकेडिंग की गई है और सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: CM फडणवीस का सख्त कार्रवाई का भरोसा, हमलावरों की तलाश में 15 टीमें

महाराष्ट्र सरकार ने कहा है कि मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार ने मामले की चल रही जांच में पूरा सहयोग देने का भी भरोसा दिया है। एक अधिकारी के मुताबिक, हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 15 टीमें बनाई हैं।

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के चश्मदीद ने बताया क्या हुआ था, बोले- दो लोग उतरे और चार गोलियां चलाकर भागे

अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले के चश्मदीद गवाह शाहरुख शेख ने घटना का जिक्र करते हुए बताया कि दो लोग एक कार से उतरे, चार राउंड गोलियां चलाईं और फिर गाड़ी से नेहरू नगर की ओर फरार हो गए।


टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग से गरमाई सियासत, सुप्रिया सुले बोलीं- महाराष्ट्र में अपराध बढ़ा, जवाब दें गृह मंत्री

टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग को लेकर NCP (SP) नेता सुप्रिया सुले ने कहा कि महाराष्ट्र में अपराध बढ़े हैं और गृह मंत्री को इसका जवाब देना चाहिए।

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: घटनास्थल से सुबह की तस्वीरें आईं सामने

महाराष्ट्र में जुहू पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले की जगह से सुबह के दृश्य सामने आए हैं।


टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग, हमलावरों की बाइक बरामद

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में मुंबई पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हमलावरों की बाइक बरामद कर ली है। गोलीबारी के बाद आरोपी जुहू से फरार होकर अंधेरी वेस्ट पहुंचे थे, जहां उन्होंने बाइक छोड़ दी थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए