बड़ी खबर LIVE: चक्रवात Akvan का लैंडफॉल शुरू, ओडिशा-आंध्र में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश, अलर्ट मोड में प्रशासन

चक्रवाती तूफान अकवान ने तट से टकराना शुरू कर दिया है। IMD के मुताबिक, लैंडफॉल की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अगले तीन घंटे तक जारी रहेगी।

 चक्रवात अकवान का लैंडफॉल शुरू
i

IND vs NZ: निकोल्स की नाबाद 175 रन की पारी से न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 368 रन बनाए

हेनरी निकोल्स ने नाबाद 175 रन की शानदार पारी खेली लेकिन भारत ने अच्छी वापसी करके न्यूजीलैंड को पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को यहां 368 रन पर आउट कर दिया।

न्यूजीलैंड ने सुबह अपनी पारी पांच विकेट पर 243 रन से आगे शुरू की। निकोल्स और ग्लेन फिलिप्स (118) ने छठे विकेट के लिए 216 रन की शानदार साझेदारी की। न्यूजीलैंड ने सुबह के सत्र में केवल फिलिप्स का विकेट गंवाया जिन्हें आकाश दीप ने बोल्ड किया। न्यूजीलैंड ने लंच तक छह विकेट पर 317 रन बनाए थे।

दूसरे सत्र में, प्रसिद्ध कृष्णा ने नाथन स्मिथ (14), आकाश दीप ने काइल जैमीसन (11) और जसप्रीत बुमराह ने मैट हेनरी (01) को पवेलियन भेजा। अंशुल कंबोज ने जैकब डफी को आउट करके न्यूजीलैंड की पारी का अंत किया।

भारत की तरफ से बुमराह ने चार और आकाश दीप ने तीन विकेट लिए।

आंध्र प्रदेश: श्रीकाकुलम जिले के सोमपेटा इलाके में समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही 

तमिलनाडु: आज सुबह शहर के कई इलाकों में घना कोहरा छा गया।


ओडिशा: चक्रवात 'अकवान' के असर से गोपालपुर तट पर समुद्र में उथल-पुथल, भारी बारिश और तेज़ हवाएं।

चक्रवात अकवान का लैंडफॉल शुरू, भारी बारिश के बाद अलर्ट मोड में प्रशासन

बंगाली की खाड़ी में भीषण चक्रवाती तूफान अकवान कमजोर होकर अब सामान्य चक्रवाती तूफान में बदल गया है। चक्रवाती तूफान अकवान ने तट से टकराना शुरू कर दिया है। तूफान का बाहरी हिस्सा उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तट तक पहुंच चुका है, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। विभाग के मुताबिक, लैंडफॉल की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अगले तीन घंटे तक जारी रहेगी। इस दौरान तटीय इलाकों में तेज हवाओं और भारी बारिश का दौर जारी रहने की आशंका है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए