बड़ी खबर LIVE: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, मास्टरमाइंड अनिल पंडित का साथी पकड़ा गया
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस में अब एक और गिरफ्तारी हुई है। इस बार उनके हाथ इस हमले के मास्टरमाइंड अनिल पंडित का साथी पकड़ा गया है, जिसने तीनों आरोपियों को इस हमले के लिए चुना था।

छत्तीसगढ़: रायपुर में 110 फुट ऊंचे रावण के पुतले के साथ भव्य दशहरा उत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं।
दीप्ति जीवनजी ने महिलाओं की 400 मीटर टी20 में एशियाई पैरा खेलों के रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण जीता
भारत की दीप्ति जीवनजी ने एशियाई पैरा खेलों के रिकॉर्ड के साथ महिलाओं की 400 मीटर टी20 स्पर्धा में मंगलवार को 56 . 36 सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता। तेलंगाना की 23 वर्ष की दीप्ति दो बार पैरा विश्व चैम्पियनशिप में पदक जीत चुकी है और 2024 में स्वर्ण जीता था । उन्होंने पैरालम्पिक में भी इसी स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। जापान की नीना कान्नो ने 58 . 92 सेकंड का समय निकालकर रीजत और अकाने कातो ने एक मिनट 00.26 सेकंड का समय निकालकर कांस्य पदक जीता। टी20 श्रेणी में बौद्धिक अक्षमता वाले खिलाड़ी भाग लेते हैं जिन्हें सूचना समझने, एकाग्रता बनाने और तकनीकी रणनीति पर अमल करने में दिक्कत होती है ।
भाविना पटेल को एशियाई पैरा खेलों की टेबल टेनिस स्पर्धा में कांस्य
भारत की भाविना पटेल ने एशियाई पैरा खेलों की टेबल टेनिस स्पर्धा में महिलाओं के एकल 4 - 5 वर्ग के सेमीफाइनल में चीन की आठ बार की पैरालम्पिक चैम्पियन झांग बियान से हारने के बाद मंगलवार को कांस्य पदक जीता। पैरालम्पिक की पूर्व रजत पदक विजेता भाविना को 7 . 11, 5 . 11, 7 . 11 से पराजय का सामना करना पड़ा।
पिछली बार कांस्य जीतने वाली भाविना ने 2018 खेलों में रजत पदक जीता था । 40 वर्ष की बियान ने पिछले पैरा एशियाई खेलों में रजत पदक जीता था। गुजरात की 39 वर्ष की भाविना राष्ट्रमंडल खेलों की पूर्व स्वर्ण पदक विजेता रह चुकी हैं।
4 - 5 वर्ग में वे खिलाड़ी आते हैं जिनका शरीर के ऊपरी हिस्से पर पूरा नियंत्रण हैं लेकिन पैरों या निचले हिस्से में विकार के कारण व्हीलचेयर पर हैं।
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, मास्टरमाइंड अनिल पंडित का साथी पकड़ा गया
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर रविवार की शाम जानलेवा हमला हुआ। उनपर कई राउंड्स गोलियां फायर की गई थीं। इस मामले में कल तीनों आरोपियों को कोटा से गिरफ्तार कर लिया गया था। अब एक और गिरफ्तारी हरियाणा पुलिस की तरफ से हुई है। इस बार उनके हाथ इस हमले के मास्टरमाइंड अनिल पंडित का साथी पकड़ा गया है, जिसने तीनों आरोपियों को इस हमले के लिए चुना था।
टाइगर श्रॉफ हमले के मामले में हरियाणा पुलिस की मदद से समीर नाम के युवक को पकड़ा गया है, जिसने लॉरेंस गैंग के कैलिफोर्निया में बैठे अनिल पंडित से बात कराई थी। इसने तीनों आरोपियों में से रेहान उर्फ सुक्का को 35 हजार रूपए और विदेश में सेटल होने का लालच दिया था।
