बड़ी खबर LIVE: दिल्ली में प्रदूषण और ठंड का डबल अटैक, ठंड के साथ छाया कोहरा, जहरीली हवा से सांस लेना हुआ मुश्किल

दिल्ली में ठंड के साथ हवा और बिगड़ गई है। एक्यूआई ज्यादातर इलाकों में खराब है, वहीं दूसरी ओर ठंड धीरे-धीरे बढ़ रही है, जिससे ठिठुरन बढ़ने लगी है। विभाग के अनुसार, 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।

दिल्ली-NCR में ठंड के साथ छाया कोहरा
i

दिल्ली में जहरीली हवा से सांस लेना हुआ मुश्किल

दिल्ली में ठंड के साथ हवा और बिगड़ गई है। एक्यूआई ज्यादातर इलाकों में खराब है और एक्यूआई "खराब" श्रेणी में दर्ज किया गया है। साथ ही ठंडक बढ़ गई है. तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर चुका है. बायोमास जलाने का हिस्सा 33.3 प्रतिशत हो गया। शुक्रवार से 22 नवंबर तक और उसके बाद के छह दिन भी हवा "बहुत खराब" रहने का अनुमान है, पर विशेषज्ञ के मुताबिक प्रदूषण का चरम दौर बीत चुका है. गुरुवार को एक्यूआई 280, बुधवार को एक्यूआई 232 और मंगलवार को 204 था

 दिल्ली-NCR में ठंड के साथ छाया कोहरा, 2-3 डिग्री तक गिर सकता है पारा

दिल्ली-एनसीआर में ठंड धीरे-धीरे बढ़ रही है, जिससे ठिठुरन बढ़ने लगी है। आज मौसम साफ रहने का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, मध्य क्षोभमंडलमें समुद्र तल से 5।8 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय है, जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। विभाग के अनुसार, 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए