बड़ी खबर LIVE: सौरव दास और आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने भेजा समन, सऊदीमें हूति यों की बमबारी के बीच अमेरिका ने उठाया बड़ा कदम

सीजेपी के सौरव दास और आशुतोष रांका को मिला क्राइम ब्रांच का नोटिस पूछताछ में शामिल होने के लिए बुलाया गया है।, वहीं सऊदी अरब में हूतियों की बमबारी के बीच अमेरिका ने रियाद में दूतावास खाली करने का आदेश दिया है।

फोटो: IANS
i

सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें जारी, क्राइम ब्रांच ने भेजा समन, आज ही होना होगा पेश

सीजेपी के सौरव दास और आशुतोष रांका को मिला क्राइम ब्रांच का नोटिस पूछताछ में शामिल होने के लिए बुलाया गया है। 22 अक्टूबर क्राइम ब्रांच के दफ़्तर में जांच के लिए जाना है। तिहाड़ जेल के बाहर दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने सौरभ दास और आशुतोष रांका को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस दिया था।

‘वोट चोरी’ के खिलाफ रणनीति पर मंथन के लिए ऑनलाइन बैठक करेंगे ‘इंडिया’ गठबंधन के नेता

विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के नेता ‘‘वोट चोरी’’ के मुद्दे पर अपने अभियान को आगे बढ़ाने की रणनीति तय करने के लिए बृहस्पतिवार शाम डिजिटल माध्यम से बैठक करेंगे।

सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसमें ‘‘वोट चोरी’’ के खिलाफ विरोध-प्रदर्शनों की भावी रूपरेखा तथा मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि बैठक में एक नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित ‘इंडिया’ गठबंधन की रैली की तैयारियों की भी समीक्षा की जाएगी।

विपक्षी दल कथित ‘‘वोट चोरी’’ के मुद्दे को लगातार उठा रहे हैं। इसी मुद्दे को लेकर विपक्षी नेताओं ने पिछले सप्ताह उच्चतम न्यायालय तक मार्च किया था।

दिल्ली: अक्षरधाम मंदिर के आसपास के इलाके में एयर क्वालिटी इंडेक्स  237 है, जिसे 'खराब' श्रेणी में रखा गया है।


राजस्थान में पंचायती राज चुनावों के पहले चरण के लिए मतदान शुरू

राजस्थान में पंचायती राज चुनावों के पहले चरण के लिए मतदान सुबह 7:00 बजे शुरू हो गया।16 जिलों में मतदान चल रहा है, जिसमें 16 जिला परिषदें और 104 पंचायत समितियां शामिल हैं।

सुवर्णा राज को महिलाओं की चक्का फेंक एफ54 स्पर्धा में स्वर्ण

भारत की सुवर्णा राज ने बृहस्पतिवार को यहां एशियाई पैरा खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में महिलाओं की चक्का फेंक एफ54 स्पर्धा में 15.66 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ स्वर्ण पदक जीता। सुवर्णा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने छह प्रयासों में से चार में 15 मीटर से अधिक का थ्रो किया। उन्होंने अपने पांचवें प्रयास में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके पोडियम पर शीर्ष स्थान हासिल किया।

ईरान की शाहला हदीदी 15.45 मीटर के साथ दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि वियतनाम की थी न्गोक थुई गुयेन ने 14.65 मीटर के साथ कांस्य पदक जीता। एफ54 श्रेणी उन खिलाड़ियों के लिए है जिनके धड़ और निचले अंग सक्षम नहीं होते हैं और वह व्हीलचेयर पर बैठकर थ्रो करते हैं। एथलीट अपने शरीर के ऊपरी हिस्से की ताकत और बांहों की गति का उपयोग करके शक्ति पैदा करते हैं।


सऊदी अरब में हूतियों की बमबारी के बीच अमेरिका ने उठाया बड़ा कदम 

ईरान समर्थित हूती लगातार सऊदी अरब को निशाना बना रहे हैं। वे पिछले कई दिनों से एयरपोर्ट को टारगेट कर हमले कर रहे हैं। इस बीच अमेरिका ने सऊदी अरब में अपने दूतावास के कर्मचारियों और उनके परिवारों को देश छोड़ने के लिए कहा है। यही नहीं, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), जॉर्डन, कतर और बहरीन के लिए भी इसी तरह का आदेश जारी किया गया है।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता टॉमी पिगॉट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर लिखा, ‘अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने सऊदी अरब में गैर-आपातकालीन कामकाज में लगे अमेरिकी सरकारी कर्मचारियों और उनके परिवारों को देश छोड़ने का आदेश दिया है।’ उन्होंने कहा कि ईरान समर्थित हूती विद्रोही सऊदी अरब के खिलाफ लगातार हमले कर रहे हैं। इनमें सिविलियन एयरपोर्ट्स और दूसरे महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाना भी शामिल है। इन हमलों में आम नागरिकों की जान जा रही है और ट्रैवल व्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित हो रही है।

भारत से ट्रेड डील पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- पहले किए गए समझौतों से बिल्कुल अलग होगा यह सौदा

अमेरिका और भारत के बीच व्यापार समझौते पर डेढ़ साल से ज्यादा समय से बातचीत चल रही है। सबको फाइनल डील का इंतजार है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यह समझौता अब पूरा होने के काफी करीब है। उन्होंने संकेत दिया कि दोनों देशों के बीच होने वाला यह अंतिम समझौता, वाशिंगटन द्वारा पहले किए गए किसी भी व्यापार समझौते से काफी अलग होगा। ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बात करते हुए, ट्रंप से पूछा गया कि क्या वाशिंगटन और नई दिल्ली किसी समझौते के करीब पहुंच रहे हैं।