बड़ी खबर LIVE: दिल्ली-NCR में सर्दी के साथ प्रदूषण की मार, कई इलाकों में AQI 300 पार

दिल्ली-एनसीआर में सर्दी की धार तेज होने लगी है. इसके साथ ही वायु प्रदूषण की मार भी जारी है, आज राजधानी का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 246 दर्ज किया गया, जो 'खराब' श्रेणी में आता है।

दिल्ली-NCR में सर्दी के साथ प्रदूषण की मार
i

सऊदी के अहम ठिकानों पर हूती का हमला जारी

यमन के हूती समूह ने एक बार फिर दावा किया है कि उन्होंने सऊदी अरब के प्रतिष्ठानों पर हमला किया है। उनके मुताबिक, सऊदी अरब के लाल सागर तट पर स्थित एक तेल रिफाइनरी और राजधानी रियाद के दक्षिण में मौजूद एक रडार फैसिलिटी को निशाना बनाया गया। यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब सीमा पार शत्रुता बढ़ रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पोस्ट किए बयान में, हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरिया ने कहा कि दो अभियान चलाए गए थे। पहले ऑपरेशन में लाल सागर तट पर स्थित राबिघ तेल रिफाइनरी को निशाना बनाया गया और दावा किया कि यह 'सीधा निशाना था।

दिल्ली: CPCB के अनुसार, अक्षरधाम मंदिर के आसपास एयर क्वालिटी इंडेक्स 237 है, जिसे 'खराब' श्रेणी में रखा गया है।

दिल्ली-NCR में सर्दी के साथ प्रदूषण की मार, कई इलाकों में AQI 300 पार

दिल्ली-एनसीआर में सर्दी की धार तेज होने लगी है. इसके साथ ही वायु प्रदूषण की मार भी जारी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज समोवार (23 नंवबर) को सुबह हल्की धुंध और कोहरा देखने को मिल रहा है. हालांकि, दिन चढ़ने के साथ ही आसमान साफ होने के आसार हैं। आज सुबह 6 बजे राजधानी का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 246 दर्ज किया गया, जो 'खराब' श्रेणी में आता है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए