बड़ी खबर LIVE: देशभर में SIR के खिलाफ प्रदर्शन आज, CEC के विरोध में मार्च निकालेगा ‘पीपुल अगेंस्ट SIR’, SKM ने भी दिया समर्थन
संयुक्त किसान मोर्चा र 'पीपुल अगेंस्ट एसआईआर’ मंच ने मतदाता सूचियों के SIR के विरोध में आज देशभर में प्रदर्शन करने का आह्वान किया है।

दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में GRAP चरण 1 लागू किया गया, हवा की गुणवत्ता गिरकर 'खराब' श्रेणी में आ गई है।
चीन के तिब्बत क्षेत्र में शक्तिशाली भूकंप से सैकड़ों मकान ढहे, कम से कम 16 लोगों की मौत
चीन के तिब्बत क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम 7.0 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और 54 अन्य घायल हो गए तथा क्षेत्र के उत्तरी हिस्से में स्थित नागकू शहर में सैकड़ों मकान ढह गए। सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी।
नागकू के मीडिया कार्यालय ने शहर के अधिकारियों के हवाले से बताया कि कम से कम 339 मकान और पशुओं के 20 बाड़े ढह गए हैं। इसके बाद खोज एवं बचाव अभियान जारी है।
प्रमोद को पुरूषों की 1500 मीटर टी46 स्पर्धा में रजत पदक
भारत के प्रमोद बिजारनिया ने एशियाई पैरा खेलों में शुक्रवार को पुरूषों की 1500 मीटर टी46 फाइनल में चार मिनट 09.65 सेकंड का समय निकालकर रजत पदक जीता ।
श्रीलंका के पुवाकपितिकांदे पी वाहुमपुरागे रिकॉर्ड चार मिनट 03.25 सेकंड का समय निकालकर शीर्ष पर रहे । फिलीपींस के किंग जेम्स रेयेस को कांस्य पदक मिला जिन्होंने चार मिनट 13 . 18 सेकंड का समय निकाला ।
पैरा-एथलेटिक्स में टी46 श्रेणी खड़े होकर प्रतिस्पर्धा करने वाले उन एथलीटों के लिए है जिनके ऊपरी अंगों में कोई कमी या अक्षमता है । जैसे कि कोहनी के ऊपर या नीचे से एक हाथ का न होना, या कंधे या कोहनी से जुड़ी कोई अन्य गंभीर कार्यात्मक अक्षमता होना
बिहार-यूपी समेत 4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर आज वोटिंग
उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र की विधान परिषद की 28 सीटों पर आज वोटिंग होगी। इन सीटों पर स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। उत्तर प्रदेश की 11, बिहार की 8, कर्नाटक की 4 और महाराष्ट्र की 5 और सीटों पर मतदान होगा। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा।
नेहा बोरा की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट सुनाएगा आदेश
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा के पर्सनल बॉन्ड मामले में दिल्ली हाई कोर्ट शुक्रवार शाम 6 बजे नेहा बोरा की ओर से दायर याचिका पर अपना आदेश सुनाएगा। गुरुवार को मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था. अब सभी की नजरें अदालत के आदेश पर टिकी हैं।
देश भर में आज SIR विरोधी प्रदर्शन, दिल्ली में CEC के खिलाफ मार्च निकालेगा 'पीपुल अगेंस्ट एसआईआर’, SKM का भी मिला साथ
संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) और 'पीपुल अगेंस्ट एसआईआर’ मंच ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में आज देशभर में प्रदर्शन करने का आह्वान किया है। दोनों संगठनों ने मतदाता सूचियों से हटाए गए लोगों के मतदान के अधिकार को बहाल करने और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने तथा उनके खिलाफ अभियोजन की मांग की है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
