बड़ी खबर LIVE: बांग्लादेश में फिर बिगड़े हालात, शेख हसीना के गृह जिले में हिंसा-अगजनी, अवामी लीग के 30 कार्यकर्ता जख्मी
बांग्लादेश में एक बार फिर हिंसा भड़क गई है।बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के गृह जिले में उनकी पार्टी आवामी लीग के कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया है। वहीं, गोपालगंज में कई घरों और दुकानों में भी तोड़फोड़ की गई है।

i
24 Nov 2026, 7:56 AM
छत्तीसगढ़- पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर खारून नदी में पवित्र डुबकी लगाई और हटकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की।
24 Nov 2026, 7:54 AM
बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, शेख हसीना के गृह जिले में अगजनी, अवामी लीग के 30 कार्यकर्ता जख्मी
बांग्लादेश में एक बार फिर हिंसा भड़क गई है।बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के गृह जिले में उनकी पार्टी आवामी लीग के कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस हमले में हसीना की पार्टी के 30 से ज्यादा कार्यकर्ता जख्मी हुए हैं। वहीं, गोपालगंज में कई घरों और दुकानों में भी तोड़फोड़ की गई है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
