बड़ी खबर LIVE: ट्रंप ने ईरान पर फिर हमला करने की कही बात, तेहरान का जवाब- हम समंदर में काट देंगे इंटरनेट केबल
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ईरान के खिलाफ फिर सैन्य कार्रवाई कर सकता है। इसी बीच ईरानी सुरक्षा अधिकारियों ने बताया है कि ईरान खाड़ी में समुद्र के नीचे बिछी संचार केबल को निशाना बनाने की तैयारी कर चुका है।

जयपुर में ट्रक और बस में भिड़ंत, 3 श्रद्धालुओं की मौत
जयपुर मे बगरू पुलिया के पास ट्रक और बस में भिड़ंत हो गई । हादसे में बस में सवार तीनश्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि 20 जख्मी हो गए । महाराष्ट्र से रवाना हुई बस से श्रद्धालु सांवरिया सेठ दर्शन करने निकले थे । पुलिस ने घायलों को SMS हॉस्पिटल में एडमिट करवाया है । 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है ।
हैदराबाद में एयरपोर्ट से भारतीय यात्री के पास मिली विदेशी मुद्रा
कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ अमेरिका में गिरफ्तार, हरियाणा और दिल्ली पुलिस की मोस्ट वांटेड लिस्ट में था ये अपराधी
भारत में कई आपराधिक मामलों में वांछित गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार किया गया है. अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने उसे शुक्रवार, 23 अक्टूबर को पकड़ा. हिमांशु भाऊ हरियाणा और दिल्ली पुलिस की मोस्ट वांटेड की लिस्ट में था. यानी पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी
महाराष्ट्र: शहर धुंध की चादर से ढका हुआ है। ये तस्वीरें बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) की हैं।
इंडिगो ने सऊदी अरब के लिए उड़ानें 31 अक्टूबर तक के लिए की रद्द
भारतीय विमानन कंपनी इंडिगो ने सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बीच सऊदी अरब के लिए अपनी उड़ानों के निलंबित रहने की अवधि बढ़ाकर 31 अक्टूबर कर दी है । रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने यह जानकारी दी । दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, रियाद आने-जाने वाली इंडिगो की उड़ानें 31 अक्टूबर 2026 तक रद्द रहेंगी, जबकि जेद्दा, दम्माम और मदीना आने-जाने वाली उड़ानें 27 अक्टूबर 2026 तक रद्द रहेंगी ।
तिब्बत में महसूस हुए भूकंप के झटके, 4.5 रही तीव्रता
ट्रंप ने ईरान पर फिर हमला करने की कही बात, तेहरान का जवाब- हम समंदर में काट देंगे इंटरनेट केबल
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ईरान के खिलाफ फिर सैन्य कार्रवाई कर सकता है। इससे युद्ध के दोबारा बढ़ने की आशंका बढ़ गई है। इसी बीच ईरानी सुरक्षा अधिकारियों ने रॉयटर्स को बताया है कि अगर अमेरिका और इजराइल फिर से ईरान पर हमला करते हैं, तो ईरान खाड़ी में समुद्र के नीचे बिछी संचार केबल को निशाना बनाने की तैयारी कर चुका है।
