बड़ी खबर LIVE: दिल्ली में लुढ़का पारा तो यूपी-बिहार में छाया घना कोहरा, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने बुधवार के लिए दक्षिण भारत के कई राज्यों के लिए भारी बारिश और कुछ मैदानी हिस्सों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। वहीं दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत अन्य राज्यों में सर्दी और कोहरे का सितम लगातार देखने को मिल रहा है।

दिल्ली में लुढ़का पारा तो यूपी-बिहार में छाया घना कोहरा
i

दिल्ली के कैफे में युवती से गैंगरेप, दो महिलाओं समेत 3 गिरफ्तार

दिल्ली के प्रीत बिहार इलाके में युवती के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अभी तीन आरोपी फरार हैं, पुलिस जल्द उन्हें गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। आरोपी और पीड़िता के ही कैफे में काम करते हैं और पार्टी करने पहुंचे थे, जहां घटना को अंजाम दिया।पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने ममला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दिल्ली: CPCB के अनुसार, इंडिया गेट और कर्तव्य पथ के आसपास एयर क्वालिटी इंडेक्स 161 है, जिसे 'मध्यम' श्रेणी में रखा गया है।

दिल्ली: CPCB के अनुसार, अक्षरधाम मंदिर के आसपास एयर क्वालिटी इंडेक्स 327 है, जिसे 'बहुत खराब' की श्रेणी में रखा गया है।


दिल्ली में लुढ़का पारा तो यूपी-बिहार में छाया घना कोहरा, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। पिछले दिनों बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान अकवान का असर दक्षिण के राज्यों में अब तक देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए दक्षिण भारत के कई राज्यों के लिए भारी बारिश और कुछ मैदानी हिस्सों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। वहीं दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत अन्य राज्यों में सर्दी और कोहरे का सितम लगातार देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने 25 नवंबर के लिए देश के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।

25 नवंबर को केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। साथ ही बिजली गिरने के साथ ही 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। 

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए