बड़ी खबर LIVE: सऊदी अरब में हूतियों के हमले का दावा, तेल ठिकानों और हवाई अड्डों को बनाया निशाना

यमन के हूती समूह ने सऊदी अरब में तेल पाइपलाइन, अरामको की सुविधा, रिफाइनरी, हवाई अड्डों और एयरबेस पर हमले का दावा किया, जबकि मक्का-मदीना पर हमले से इनकार किया।

फोटो: सोशल मीडिया
i

जम्मू-कश्मीर के डोडा में ताजा बर्फबारी, सफेद चादर से ढकीं पहाड़ियां; तापमान गिरा

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई है। बर्फ की सफेद चादर से पहाड़ ढक गए हैं और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

करोड़ों के सफाई प्रोजेक्ट के बीच यमुना में फिर जहरीला झाग

फ्रांस में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन हिंसक, पेरिस में प्रदर्शनकारियों और दंगा रोधी पुलिस के बीच झड़प

फ्रांस में बढ़ती महंगाई और जीवन-यापन की लागत के खिलाफ बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। पेरिस में प्रदर्शनकारियों और दंगा रोधी पुलिस के बीच झड़पें हुईं, जिसके बाद प्रदर्शन हिंसक हो गए।


सऊदी अरब में हूतियों के हमले का दावा, तेल ठिकानों और हवाई अड्डों को बनाया निशाना

यमन के हूती समूह ने शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 को सऊदी अरब में ईस्ट-वेस्ट तेल पाइपलाइन, कच्चे तेल के पंपिंग स्टेशनों, यानबू में सऊदी अरामको की एक सुविधा, राबिघ तेल रिफाइनरी और कई हवाई अड्डों व एक एयरबेस पर हमले करने का दावा किया। हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी ने रियाद, दम्मम, नज्रान और खमीस मुशैत के ठिकानों को निशाना बनाने की बात कही, लेकिन मक्का और मदीना पर हमला करने से इनकार किया। वहीं, सऊदी नागरिक सुरक्षा के मुताबिक, मक्का और मदीना क्षेत्रों की ओर दागी गई बैलिस्टिक मिसाइलों को रोका गया और उनके मलबे मक्का के वादी अल-मुघम्मस समेत कई इलाकों में गिरे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए